Vrishabh Rashifal: Taurus Zodiac Sign in Hindi

 

“वृषभ राशि के जातक धुन के पक्के होते हैं, जब यह लोग किसी काम में लगते हैं, तो दूसरे सभी कामों को छोड़कर पहले उसे ही पूरा करने में लग जाते हैं। यह अच्छे मित्र, स्पष्टवादी, और उत्तम स्मरण शक्ति वाले इन्सान होते हैं और प्रत्येक कार्य को प्रसन्नता पूर्वक पूरा करते हैं।”

 

Taurus Zodiac Sign in Hindi वृषभ राशि
शांत और सौम्य व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं वृष राशि के जातक

पिछले लेख Aries Zodiac in Hindi में हमने आपको मेष राशि के राशिफल के बारे में बताया था। आज Taurus Zodiac in Hindi में हम आपको Taurus अर्थात वृषभ राशि के बारे में बतायेंगे। वृषभ राशि में पैदा होने वाले जातक उदार स्वभाव, भोजन के शौकीन, पद-प्रतिष्ठा के इच्छुक, शौकीन तबियत वाले, और अपने नाम को दूर दूर तक फ़ैलाने वाले की इच्छा रखने वाले होते हैं। Taurus का प्रतीक चिन्ह बैल है जो स्वभाव से बहुत परिश्रमी और बहुत अधिक वीर्यवान (जोशीला) होता है।

आम तौर पर यह जीव शांत रहता है, किन्तु क्रोध आने पर वह अत्यंत उग्र रूप धारण कर लेता है। यही स्वभाव वृषभ राशि के जातकों में भी पाया जाता है। यह लोग वैसे तो बहुत ही शांत प्रकृति के होते हैं, मगर जब इन्हें क्रोध आ जाता है तो यह मरने-मारने तक को तैयार हो जाते हैं। वृषभ राशि के जातक व्यवहारिक सोच वाले, स्थिर चित्त और विश्वसनीय होते हैं।

जब वृषभ राशि वालों को कोई जिम्मेदारी सौंपी जाती हैं तो यह उसे पूरी शिद्दत से निभाते हैं और काम पूरा करने में जी-जान लगा देते हैं। वृषभ राशि के जातकों की महत्वाकांक्षा बहुत ऊँची नहीं होती जिन्दगी इनके सामने जिस तरह आती हैं, उसी अनुरूप ये अपने लक्ष्य की ओर लगातार और धीमें धीमें आगे बढ़ते चले जाते हैं।

वृषभ राशि वालों की मुख्य ताकत इनकी मजबूत इच्छाशक्ति, ईमानदारी और कड़ा संकल्प होता हैं। Taurus को अपने मार्ग से डिगाना या इनका ध्यान भटकाना बहुत कठिन होता हैं। अगर ये अपने लक्ष्य की ओर पंहुचना चाहते हैं, तो उस तक हर हाल में पंहुचकर रहते हैं।

Taurus Zodiac Sign in Hindi वृषभ राशि का परिचय

जब जन्म कुंडली में चन्द्रमा वृषभ राशि में हो, तो उस व्यक्ति की जन्मराशि वृषभ होती है। वृषभ राशि, राशिचक्र की दूसरी राशि है। इस राशि का विस्तार भचक्र के 30° से 60° तक है और इसका स्वामी गृह शुक्र है।

वृषभ राशि पर सूर्य 31 दिन 24 घडी और 56 पल रहते हैं। वृषभ राशि के अंतर्गत, कृतिका नक्षत्र के अंतिम तीन चरण, रोहिणी नक्षत्र के चारों चरण और मृगशिरा नक्षत्र के प्रथम दो चरण आते है।

Taurus वैश्य जाति की, स्त्री लिंग वाली, पृथ्वी तत्व प्रधान राशि है। इसका प्रतीक चिंह, एक शांत व बलिष्ठ वृषभ है।

यह दक्षिण दिशा की स्वामिनी और सौम्य व शिथिल प्रकृति की, मध्यम संतति वाली राशि है।

Taurus का प्राकृतिक निवास स्थान, वन या खेत, जलीय भूमि और जहां पशु बाँधे जाते हैं वहाँ रहता है।

Taurus शुभ और क्षमाशील राशि है, यह रात्रि के समय बली रहती है और इसका वर्ण श्वेत है।

ग्रहों की अनुकूलता के अनुसार बुध और शनि वृषभ राशि में शुभ फल प्रदान करते हैं।

सूर्य Taurus राशि के स्वामी शुक्र के शत्रु होने के कारण इसमें अशुभ फल देते हैं।

लेकिन इस राशि में चंद्रमा उच्च होता है, इसलिये प्रायः शुभ फल ही देता है।

मंगल व बृहस्पति ग्रहों के लिये Taurus सम राशि है।

वृषभ राशि के जातकों को गोचर के फलादेश इसी राशि के आधार पर देखने चाहियें।

यदि व्यक्ति के जन्म के समय लग्न वृषभ राशि का हो, तब भी यह जातकों पर अपना प्रभाव डालती है।

 

Taurus Nature & Personality in Hindi

वृषभ राशि के जातक का व्यक्तित्व

वृषभ राशि पृथ्वी तत्व प्रधान राशि है और पृथ्वी तत्व धैर्य, स्थिरता और सहनशीलता का प्रतीक है। इसीलिये वृषभ राशि के जातक अधिक धैर्यवान, अहंकारी, धीरे-धीरे और विचारपूर्वक कार्य करने वाले होते हैं।

Taurus राशि के जातकों का स्वभाव भी इसके प्रतीक चिंह की तरह प्रायः शांत, धैर्यवान, सरल व उत्साह से परिपूर्ण होता है, लेकिन क्रोध दिलाने पर यह जातक अत्यंत उग्र हो जाते हैं और जल्दी से शांत नहीं होते।

वृषभ राशि के जातक परिश्रमी, सांसारिक कार्यों में दक्ष, चिंतामुक्त और उर्जावान होते हैं। इन लोगों को किसी भी कार्य में जल्दबाजी अच्छी नहीं लगती। पर इसका अर्थ यह नहीं कि Taurus अकर्मण्य या आलसी होते हैं।

बल्कि वृषभ राशि के लोग कार्य को सर्वोत्तम ढंग से करना पसंद करते हैं, ताकि पीछे कोई कमी न रह जाय। वास्तविकता तो यह है कि Taurus जातक अत्यंत उत्साही, मनमौजी और ऊर्जा से भरपूर होते हैं।

वृषभ भले ही जिद्दी और ढीठ हों, लेकिन इनके जैसा दृढ संकल्पित, दूसरा इंसान मिलना बहुत मुश्किल हैं। ये शायद ही कभी दबाव में आते हों। ये शांति चाहते हैं, लेकिन आप इन्हे पीछे हटने पर मजबूर नहीं कर सकते।

वृषभ राशि के जातक जीवन को सीधे-सादे ढंग से जीने में ही यकीन रखते हैं। इन्हें जीवन में परिवर्तन पसंद नहीं होता। कहा जाय, तो Taurus ढर्रे की जिंदगी में ही खुश रहना पसंद करते हैं।

वैसे यह होशियार और दुनियादार लोग होते हैं। अपना अच्छा और बुरा सोचने की प्रवृत्ति इनमे नैसर्गिक रूप से होती है, लेकिन गर्वीले होने के कारण इन्हें मान बड़ा प्रिय होता है।

वृषभ राशि के जातकों को बार बार माहौल बदलना अच्छा नहीं लगता है। Taurus सामाजिक प्राणी होते हैं और खुद से ऊँचे लोगों को आदर की नजर से देखते है।

वृषभ राशि के जातक शांतिप्रिय होते हैं, पर यह अपना अपमान नहीं सहन कर सकते और न ही इन्हें सरलता से मूर्ख बनाया जा सकता है।

Taurus जातक चुनौतियों को पसंद करते हैं और जिस कार्य में इनकी रूचि होती है, उसमे अपनी संपूर्ण शक्ति और मनोयोग लगा देते हैं।

भले ही वृषभ राशि के जातक बाहर से कठोर दिखाई दें, मगर भीतर से यह उतने ही नरमदिल इन्सान होते हैं।

Taurus Habits in Hindi वृषभ जातकों की कमियाँ

वृषभ राशि के जातक सरल स्वभाव के और सहज विश्वासी होते हैं। जो लोग इनकी प्रशंसा व मान-मनौव्वल करते हैं, उनसे यह प्रसन्न रहते हैं। लेकिन अपनी आलोचना करने वालों से इस हद तक रुष्ट हो सकते हैं कि सामने पड़ने पर उनसे कन्नी काटकर निकल जाँय।

वृषभ राशि के जातकों को डराना या धमकाना अपने लिये ही मुसीबत बुलाने जैसा है। ये खुद कभी झगडे की पहल नहीं करते हैं, लेकिन अगर कोई इनसे जानबूझकर झगड़ा करे तो यह उसे उचित दंड दिए बगैर नहीं छोड़ते।

Taurus धुन के पक्के होते हैं, लेकिन चंद्रमा के कमजोर होने के कारण यदि मनोबल कमजोर हो, तो ऐसे जातकों में आलस्य और काम के प्रति अरुचि भी आसानी से देखी जा सकती है।

Taurus लोग स्वभाव से हठी और जिद्दी होते हैं और मनोरुचि जाग्रत होने पर ही किसी काम में प्रवृत्त होते हैं, अन्यथा कोई इन्हें कितना ही कहे ये उस कार्य में प्रवृत्त नहीं होते।

यदि दबाव में इन्हें कोई कार्य करने पर विवश किया जाय, तो यह उग्र हो जाते हैं और सब किया-कराया चौपट कर देते हैं।

क्रोध आने पर Taurus हिंसक तो नहीं होते, लेकिन ईर्ष्यालु होने की प्रवृत्ति के कारण किसी को जल्दी से क्षमा भी नहीं करते।

Taurus राशि वाले खुद को दूसरों से श्रेष्ठ और महान समझते है। यह किसी भी कारण से अपनी उपेक्षा नहीं सह सकते हैं।

वृषभ के सहज विश्वासी स्वभाव और भावुकता के कारण कई बार दूसरे लोग इनसे अनुचित लाभ भी उठा लेते हैं।

Taurus जातक स्वभाव से आलसी और सुस्त होते हैं अक्सर आप इन्हें अव्यवस्थित जीवन जीते ही पायेंगे।

हालांकि वृषभ जातकों की कुछ आदतें बुरी नहीं होती, पर इस तरह से यह नये कार्य का मजा उठाने से चूक जाते हैं।

Taurus अपने आसपास की चीजों को बदलने के लिए भी कोई प्रयास नहीं करते हैं और एक ही तरह की स्थिति में दिन काटते रहते हैं।

 

Taurus Physique and Health in Hindi

वृषभ राशि की शारीरिक विशेषताएँ

यदि कुंडली में शुक्र, लग्न व लग्नेश शुभ रहे, तो Taurus के पुरुष जातक पुष्ट शरीर वाले, ऊँचे व मजबूत कंधों से युक्त और उन्नत वक्ष वाले होते हैं। इनकी पौरुष क्षमता या यौन शक्ति काफी प्रबल होती है, इसी कारण से इनमे जोश और वासना भी प्रबल होती है।

वृषभ राशि के जातक मध्यम कद वाले (प्रायः मोटा शरीर) होते है। इनका मस्तक चौड़ा, गर्दन मोटी, चेहरा सुन्दर व आकर्षक, कान बड़े, आंखें बड़ी, और दांत सफेद होते हैं। इनके शरीर का रंग अक्सर गेहुँआ और कमर या बगल में कोई मस्सा होता है।

वृष राशि व्यक्ति के शरीर में उसके मुख, वाणी, जीभ और गले का प्रतिनिधित्व करती है।

वृषभ राशि के जातकों की त्वचा बहुत कोमल होती हैं। इनके बाल घुंघराले, घने और चमकीले होते हैं।

Taurus जातकों का चेहरा बड़ा, चित्ताकर्षक और अण्डाकार होता है। इनके गाल भी प्रायः फूले हुए ही होते हैं।

वृषभ राशि के जातकों की शारीरिक और मानसिक शक्ति भी उत्तम होती है।

Taurus की नाक गोल और उपर की ओर उठी हुई होती है। इनके होंठ बड़े खूबसूरत होते हैं।

इन जातकों के हाथ-पैर और धड एक समान अनुपात में होते हैं। इनकी जांघे मोटी और भारी होती हैं।

इनकी वाणी ओजस्वी और प्रभावशाली होती हैं, यह लोगों को अपनी बातों से इम्प्रेस कर लेते हैं।

Taurus Health in Hindi वृषभ राशि का स्वास्थ्य

वृषभ राशि के जातकों का स्वास्थ्य प्रायः बहुत अच्छा रहता है, क्योंकि ये एक चिंतामुक्त और उत्साही जीवन जीते हैं। इनके लिये, अपने आप में ही डूबे रहने और आलस्य की आदत के अलावा और कोई बडी बीमारी नहीं होती। इनमे शारीरिक अक्षमता की आदत नहीं होती है।

वृषभ राशि के जातक टांसिल, डिप्थीरिया, पायरिया, जैसे मुँह और गले के रोगों से परेशान हो सकते हैं। जब तक इनके दांत ठीक होते है, तब तक यह लोग आराम से जीवन बिताते हैं, दांत खराब होते ही इनका जीवन समाप्ति की ओर जाने लगता है।

वृषभ राशि के जातकों को अक्सर पेट की शिकायत रहती है। इसलिये इन्हें अपने खाने-पीने पर विशेष ध्यान देना चाहिये।

Taurus जातकों में मोटापे की समस्या आम है। इनकी मृत्यु भी ज्यादातर हार्ट अटैक की वजह से होती है।

वृद्धावस्था में जलोदर और लकवा जैसे रोग भी पीछे पड जाते है। मतिभ्रम होने की भी प्रबल संभावना रहती है।

इसके अलावा इन्हें जुकाम, कब्ज और आँख के रोगों के होने की सम्भावना भी रहती है।

Taurus Food in Hindi वृषभ राशि का खान-पान

वृषभ राशि के जातक खाने-पीने के बहुत शौक़ीन होते हैं। तरह-तरह के व्यंजनों का स्वाद लेना इनकी आदत में शामिल होता है, इसलिये प्रौढ़ावस्था में मोटापे की समस्या से पीड़ित देखे जाते हैं।

उम्र बढ़ने के साथ Taurus जातकों में थाइराइड और कोलेस्ट्रोल की समस्या भी देखने को मिलती है। इसलिये इन्हें तेल और चर्बी युक्त भोजन का सेवन कम ही करना चाहिए।

शरीर की स्थूलता से बचने के लिये वृषभ जातकों को स्टार्च और वसा युक्त भोजन जैसे तले-भूने आलू, चावल, फास्ट फूड, कोल्ड ड्रिंक और मिठाइयों से दूर रहना चाहिये।

Taurus जातकों के लिये कद्दू, गोभी, ब्रोकोली, आयोडीनयुक्त नमक, खीरा, परमल, लौकी, गाजर, जिमीकंद, बादाम, पिस्ता, छुआरा जैसी चीज़ें बहुत अच्छी हैं।

वृषभ राशि के दुर्बल जातकों को पौष्टिक पदार्थों का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिये, पर गरिष्ठ भोजन से बचना चाहिये।

Taurus के चटोरेपन की आदत एक बड़ी समस्या है, यह भोजन के मामले में संयम नहीं रख पाते हैं।

अपने वजन को नियंत्रित रखने के लिये Taurus को नियमित रूप से Morning Walk, Exercise, Yoga और Meditation करना चाहिये।

 

Taurus Education and Business in Hindi

Taurus Education in Hindi वृषभ राशि की शिक्षा-दीक्षा

Taurus जातक प्रतिभाशाली होते हैं यह लगभग हर क्षेत्र में उन्नति कर सकते हैं इनके आगे बढ़ने का राज इनकी उद्देश्यपूर्ण जिज्ञासा में छिपा है जब इन्हें किसी समस्या का समाधान नहीं मिलता है, तब यह उसके पीछे ऐसे लग जाते हैं कि उस समस्या का हल ढूंढकर ही दम लेते हैं।

वृषभ राशि के जातक मेहनती और लगनशील होते हैं। यह लोग अच्छी व्यवसायिक योग्यता और संगठन शक्ति से युक्त होते हैं और अपनी रुचि के प्रत्येक कार्य को निपुणता से और कलात्मक तरीके से करते हैं।

Taurus राशि के जातक कला, संगीत और सौंदर्य के प्रेमी होते हैं, इसलिये अक्सर इन्हें कलाकार, संगीतज्ञ कवि और लेखक बनते देखा गया है।

इसके अतिरिक्त इन्हें चिकित्सा, अध्यापन और एकाउंटिंग से सम्बंधित कार्य करते भी देखा जा सकता है, फिर भी इन्हें अपना स्वयं का व्यवसाय ही अधिक प्रिय होता है।

Taurus जातकों का अनुमान बहुत अच्छा होता हैं। इनकी गणनाएं एकदम सटीक होती हैं। इसलिये इनके लिये रिसर्च, बैंकिंग, शिक्षा और विनिर्माण क्षेत्र भी अच्छे हैं।

वृषभ राशि के लोग अपने धैर्य और परिश्रम के बल पर जीवन में विशेष उन्नति और सम्मान के अधिकारी बनते हैं।

मिथुन राशि के विपरीत Taurus जातक बहुत ही व्यावहारिक और धरती से जुड़े इंसान होते हैं इन्हे कल्पनाओं में जीना बिलकुल भी पसंद नहीं होता है।

Taurus स्वयं की विशिष्ट कार्य प्रणाली और सिद्धांत पसंद करते हैं यह कोई निष्कर्ष निकालने से पूर्व भले-बुरे का अध्ययन जरुर करते हैं।

Taurus जातक अक्सर उच्च पदों पर कार्यरत देखे जाते हैं यह प्रशासन, सेना और राजनीति में उच्च पद सुशोभित करते देखे जाते हैं।

Taurus Business in Hindi वृषभ राशि का व्यवसाय

वृषभ राशि के जातक पूरी तरह सांसारिक, स्वार्थी, ईर्ष्यालु और अपने कार्य में दक्ष होते हैं। धन-संपत्ति व प्रतिष्ठा के लिये ये हमेशा प्रयत्नशील रहते हैं और इनकी चाहत इनके मन में प्रायः जीवन के अंत तक किसी न किसी रूप में बनी रहती है।

वृषभ, कन्या, मकर का त्रिकोण Taurus को शुक्र, बुध और शनि की पूरी योग्यता देता है। धन, और व्यापारिक कार्य का समावेश होने के कारण इस राशि के जातक धनी होते चले जाते है। मगर शनि की चालाकियों के कारण यह लोग जल्दी ही बदनाम भी हो जाते हैं।

Taurus राशि के लोग लेखाकार, अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, कलाकार, सजावटकर्ता होते हैं। ये लोग सौन्दर्य प्रसाधन और आभूषणों का व्यवसाय करने वाले होते हैं। इसके अलावा Taurus विलासिता के साधनो और खाद्य सामग्री के व्यवसाय में भी संलग्न देखे जाते हैं।

चूँकि वृषभ धन की राशि है, इसलिये अक्सर ऐसे जातक खुद को ही धन के रूप में इस्तेमाल करते हैं। बुध के बलवान होने के कारण, ये शेयर बाजार, बैंक और दूसरी जमा योजनाओं में पैसा लगाना पसंद करते है।

आजीविका के रूप में वृषभ जातक प्रायः ऐसे कार्य को चुनते हैं, जिसमे इन्हें अधिक परिश्रम न करना पड़े। इसलिये Taurus एक स्थान पर बैठकर किये जाने वाले काम को अधिक तरजीह देते हैं।

Taurus सुख-सुविधाओं की सामग्री जैसे इलेक्ट्रानिक सामान, सौंदर्य प्रसाधन, आभूषण, बागवानी, इत्र आदि के व्यापार में रूचि रखते हैं।

वृषभ राशि के जातक धन से धन कमाने के मामले में बहुत ही भाग्यवान माने जाते हैं। इन लोगों को सौदेबाजी करना पसंद होता है।

Taurus राशि के जातको में धन कमाने और उसे जमा करने की बहुत इच्छा होती है यह लोग अपने परिश्रम से धन-संपत्ति के मालिक बनते हैं।

जमीन-जायदाद, प्रॉपर्टी और वाहनों की खरीद-बिक्री संबंधी कार्यों में भी Taurus को सफलता मिलती है।

Taurus पैसे से प्यार करते हैं और ज्यादा से ज्यादा धन कमाने के लिए बहुत मेहनत करते हैं। फिर भी यह ज्यादा पैसे की बचत नहीं कर पाते हैं। ये जितना कमाते हैं, उतना ही खर्च भी कर देते हैं।

 

Taurus Family & Married Life in Hindi

Taurus Family वृषभ जातकों का पारिवारिक और दांपत्य जीवन

वृषभ राशि वालों के लिए उनका घर-परिवार बहुत महत्वपूर्ण होता हैं। ये परिवार को पसंद करने वाले होते हैं और चाहते हैं कि भौतिक सुख-सुविधाएँ इनके प्रियजनों को भी मिलें। Taurus का जीवन साथी ऐसा होना चाहिए जो इनके स्थायित्व की इच्छा को पूरा करे, क्योंकि यह अपने रिश्ते में पूर्ण समर्पण चाहते है।

Taurus विपरीत लिंगियों की ओर आकर्षित होते हैं। चूँकि शुक्र प्रेम और काम का प्रतिनिधि गृह है, इस कारण से यौवन के वेग में इन जातकों की बढ़ी रूचि प्रेम संबंधों में देखी गयी है।

अगर कुंडली में शुक्र ग्रह पाप प्रभाव में न हो तो Taurus जीवनसाथी के प्रति वफादार होते हैं। विवाहित जीवन में तलाक बहुत कम होते हैं, पर पति-पत्नी में खटपट जरुर चलती रहती है।

Taurus भौतिक सुख की चाहत रखते हैं। यह एक अलग पर्सनालिटी के मालिक होते हैं, पर स्वकेन्द्रित नहीं होते। फिर भी कभी-कभी इनके प्रियजन इनके व्यवहार से दुःखी हो जाते हैं।

वृषभ राशि के जातक सफल माता-पिता बनते हैं। अपने बच्चों के लिए इनके मन में बहुत गहरा प्रेम होता है। यह उनकी हर इच्छा पूरी करने की कोशिश करते हैं।

वृषभ राशि के जातकों की संतान अच्छी और योग्य होती है, इन्हें संतान से सुख भी मिलता है। Taurus के कन्या संतान अधिक होती है।

Taurus राशि में जन्मे जातक अपने मित्रों के प्रति भी वफादार होते हैं। ये हर समय दोस्ती का हाथ बढ़ाने के लिए तैयार रहते हैं।

Taurus जातकों की आयु के 45वें साल के बाद दुखों का बोझ लद जाता है और यह चैन की जिंदगी नहीं जी पाते हैं।

वृषभ राशि के जातक आरामपसंद होने से, पारिवारिक जिम्मेदारियों से दूर भागते है। Taurus खुद को घर-गृहस्थी के कामों से अलग ही रखना चाहते है।

Taurus को 8 से 16 और 36 से 47 वर्ष की आयु में पारिवारिक समस्याओं के कारण मानसिक कष्ट संभव होता है, पर उन्हें हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।

Taurus Secrets in Hindi वृषभ जातकों की कुछ जरुरी बातें

शुक्र के प्रभाव के कारण Taurus जातक अपने आस-पास भी एक खुशनुमा वातावरण चाहते हैं। चूँकि वृषभ राशि के जातक बहुत ही सामाजिक होते हैं, इसलिये ये सामाजिक कार्यों में आगे बढ़कर हिस्सा लेते हैं।

वृषभ जातकों को जो लोग प्रिय होते हैं, उनका आदर-सत्कार करने में यह हमेशा आगे रहते है, पर रिश्तेदारों से दूर ही रहना पसंद करते हैं।

Taurus राशि के जातक अच्छे मेहमाननवाज होते हैं। प्रियजनों और अतिथियों का सत्कार करने में इन्हें विशेष आनंद मिलता है।

वृषभ जातक सुखी और विलासी जीवन जीना पसंद करते हैं। यह लोग दुःख और एकांत बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं।

Taurus के लिये आयु का 1, 2, 8, 33, 44, और 61वाँ वर्ष मुश्किल समय होता है।

अगर Taurus को कला-संगीत का माहौल तथा अच्छा भोजन, शारीरिक सुख और भौतिक सुख-सुविधा मिल सके, तो यह इनके लिए धरती पर स्वर्ग के ही समान है।

Taurus Hobby in Hindi वृषभ राशि की रुचि और शौक

Taurus राशि वालों को नयी-नयी जानकारियाँ, घटनाऍ तथा स्थानों के बारे में सूचना जुटाने और वर्णन करने में बहुत रूचि रहती है।

वृषभ राशि के जातक आरामपसंद होते हैं। इन्हें बढ़िया भोजन में रूचि रहती है और दिन में कई बार खाना पसंद करते हैं।

Taurus सलीकेपसंद लोग होते हैं। कहीं आने-जाने से पहले यह इस बात को सुनिश्चित कर लेते हैं कि ये कैसे दिख रहें हैं।

विपरीत लिंगियों के प्रति अधिक आकर्षण रहने के कारण यह फ़्लर्ट करने में भी माहिर होते हैं।

Taurus को सजने-संवरने और महँगे व बढ़िया कपड़ों को पहनने का खूब शौक रहता है।

इन्हें पाक कला में भी रूचि रहती हैं। लोगों को खाना-खिलाना इन्हें पसंद है।

Taurus को गाना बजाना और संगीत सुनना अच्छा लगता है। यह सौंदर्य के उपासक होते हैं।

इसके अतिरिक्त वृषभ की खेल-कूद, नृत्य, तरह-तरह की चीजें इकट्ठी करना और धर्म-कर्म में भी रूचि रहती है।

Taurus रोमांस, रहस्य और मिथकों से जुडी पुस्तकें पढना पसंद करते हैं, पर एक बार में लगातार नहीं पढ़ते।

क्या आप जानते हैं, शरीर पर दिखने वाले तिल आपकी जिंदगी के कई रहस्य खोल सकते हैं – Body Mole Meaning in Hindi तिल का मतलब

 

Taurus Lucky Things & Remedy in Hindi

वृषभ जातकों के लिये भाग्यशाली वस्तुएँ

Taurus Lucky Color भाग्यशाली रंग

वृषभ राशि के जातकों के लिये नीला, आसमानी और जामुनी रंग, भाग्यशाली रंग होता है। इन रंगों के वस्त्र पहनने से या इन रंगों की वस्तुएँ खाने या रखने से न सिर्फ मानसिक शांति मिलती है, बल्कि यह दूसरे कई कारणों से भी Taurus के लिये हितकर है। वृषभ राशि के जातकों को जेब में हमेशा आसमानी या नीली आभा युक्त सफेद रंग का रूमाल रखना चाहिये, क्योंकि यह उनके लिये बहुत फायदेमंद होता है।

Taurus Lucky Number भाग्यशाली अंक

Taurus राशि वालों के लिये 4, 5, 6, 8 का अंक शुभ और 1 व 2 का अंक अशुभ होता है। 6 का अंक इनके लिये विशेष रूप से भाग्यशाली और 3, व 9 का अंक सम (ना शुभ ना अशुभ) फल देता है। अपने लिये किसी चीज को चुनते समय इन्हें 6 अंक की श्रृंखला जैसे 6, 15, 24, 33, 42… का ध्यान रखना चाहिये, क्योंकि यह इनके लिए बहुत शुभ है।

Taurus Lucky Day भाग्यशाली दिन

चूँकि मिथुन राशि का स्वामी शुक्र है, इस कारण से Taurus के जातकों के लिये शुक्रवार का दिन विशेष रूप से भाग्यशाली होता है। इसके बाद बुधवार और शनिवार के दिन इनके लिये शुभ है, पर मंगलवार और रविवार का दिन Taurus के लिये अशुभ होता है।

Taurus Lucky Stone भाग्यशाली रत्न

Taurus राशि के जातकों के लिये हीरा और ओपल भाग्यशाली रत्न है। अगर कुंडली में Taurus का शुक्र खराब या कमजोर हो तो उन्हें हीरा या ओपल या सफेद हकीक या मून स्टोन जरुर पहनना चाहिए। चूँकि हीरा बहुत महँगा आता है, इसलिये आप अच्छी गुणवत्ता के उपरत्न भी पहन सकते हैं।

5 या 7 रत्ती का ओपल चांदी की अंगूठी में जड़वाकर शुक्रवार के दिन, किसी शुभ मुहूर्त में, माँ दुर्गा या इष्टदेव की उपासना के पश्चात, तर्जनी अंगुली में धारण करना चाहिये। ऐसा करने से शुक्र के दोष दूर होते हैं। चन्दन की जड़ को पास रखने से भी लाभ होता है।

सपनों की अद्भुत दुनिया और उनके विचित्र रहस्यों के बारे में जानिये – Meaning of Dreams in Hindi सपनों का अर्थ

Taurus Remedy वृषभ राशि के जातकों के लिये उपाय

वृषभ राशि के जातकों को अपने जीवन में होने वाली समस्याओं के लिए निम्न उपाय करने चाहिये। इससे न केवल बुरा समय टलता है, बल्कि उनकी मनोकामनाएँ भी पूरी होती हैं –

मनोकामना की पूर्ति के लिये ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः शुक्राय नमः मंत्र का 16000 जाप करके, शुक्रवार के दिन हरड, केसर, इलायची,आँवला, सफेद चन्दन, बहेड़ा, चमेली के फूलों से युक्त सामग्री का प्रयोग करते हुए हवन करें।

वृषभ जातकों को शुक्र से संबंधित दोषों को दूर करने के लिये शुक्रवार का व्रत करना चाहिये तथा संतोषी माँ या माँ लक्ष्मी का पूजन करें।

सुन्दर व सौभाग्यवती स्त्रियों को सफेद, हो सके तो रेशमी वस्त्रों का दान करे। किसी ब्राहमण स्त्री को शुक्रवार को भोजन करायें।

40 से 45 शुक्रवार तक सफेद गाय को भोजन करायें, हो सकें तो खीर खिलायें।

चावल, दूध, मिश्री, दही, चाँदी, खीर, सफेद वस्त्र, उड़द की धुली दाल आदि श्वेत रंग की चीज़ों का दान करें।

भगवान शिव या विष्णु की उपासना करने से भी वृषभ जातकों के कई कष्टों का निवारण होता है।

शुक्रवार के दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करें या श्री यंत्र का पूजन करें और कन्याओं को मीठी और श्वेत चीजों का भोजन करायें।

इस राशि में जन्म लेने वाले जातक अपने प्रयासों और कड़ी मेहनत का प्रतिफल तुरंत पाना चाहते हैं। कभी-कभी तो ये बिना सोचे समझे किसी भी काम को करने के लिए जूझ पड़ते हैं। देखने में आया है कि Taurus के जातक बचपन में बहुत शैतान, जवानी में कठोर परिश्रमी, बुढापे में कई चिंताओं से घिरे रहने वाले और एकांत में खोये रहने वाले होते हैं।

अगर इनके जीवन काल में इनका अपने जीवन साथी से वियोग हो जाय तो यह अक्सर दुखी रहने लगते हैं। Taurus जीवन में जोखिम उठाने से घबराते हैं, क्योंकि ये सुरक्षा पसंद होते हैं। दूसरा कारण यह है कि ये आलसी होते हैं और जान-बूझकर कोई खतरा उठाने के बजाय जाँचे-परखे रास्ते पर ही चलना चाहते हैं।

आशा है Taurus राशिफल की यह जानकारी और वृषभ राशि के जातकों से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें, आपको वृषभ राशि के लोगों को समझने में मददगार सिद्ध होगी। अगले लेख में पढिये कैसे होते हैं मिथुन राशि के जातक –

Gemini Zodiac in Hindi मिथुन राशिफल

“ताकत और प्रगति, केवल सतत संघर्ष और प्रयासों के जरिये ही आती हैं।”
– नेपोलियन हिल

 

Comments: हमें आशा है कन्या राशि के जातकों की खासियत बताने वाला यह लेख Taurus Zodiac in Hindi वृषभ राशिफल आपको जरुर पसंद आया होगा। कृपया इस हिंदी लेख को सोशल मीडिया पर शेयर करके हमें यह बताने का कष्ट करें कि जीवनसूत्र को और भी ज्यादा बेहतर कैसे बनाया जा सकता है? आप हमें अपने सुझाव Facebook, Twitter, Pinterest और Instagram पर दे सकते हैं। अपने E–mail पर नयी पोस्ट पाने के लिये जीवनसूत्र को सब्सक्राइब करें और वीडियो देखने के लिये Youtube Channel के सदस्य बनना न भूलें। एक उज्जवल भविष्य और सुखमय जीवन की शुभकामनाओं के साथ!

प्रिय मित्र, उम्मीद है आपको आर्टिकल काफी अच्छा लगा होगा। हमने इस लेख को लिखने में अपना काफी वक्त लगाया है। कितना अच्छा हो अगर आप भी अपना थोडा सा सहयोग हमें दें और इस लेख को सोशल मिडिया पर शेयर करें। हमें बस आपके दो मिनट चाहियें। उम्मीद है आप इंकार नहीं करेंगे।