Best Diwali Quotes in Hindi: दीपावली

 

“जब कभी रौशनी का त्यौहार आता है तो दिल एक अदभुत ख़ुशी से भर जाता है और यही वह समय होता है जब जी चाहता है कि आप सभी के लिये, सब कुछ मंगलमय हो।”
– अरविन्द सिंह

 

Diwali Quotes in Hindi
रौशनी का त्यौहार दीपावली धरती का सबसे अभिलाषित पर्व है

What is the Meaning of Diwali or Deepvali दीपावली का अर्थ : –

दिवाली या दीपावली भारत का सबसे महत्वपूर्ण उत्सव है, जिसका उल्लास, हर भारतीय (विशेषकर हिंदू संप्रदाय) के चेहरे पर सहज ही देखा जा सकता है। क्या बच्चे और क्या बूढ़े सभी इस उत्सव को अपने-अपने तरीके से मनाते हैं। प्रेम, स्नेह, सहयोग और उदारता इस समय हर जगह व्यक्त होते नजर आते हैं।

सिर्फ इंसान ही नहीं, बल्कि कुदरत भी एक शानदार और सुहाने मौसम के रूप में सबको अपना आशीर्वाद बाँटती नजर आती है। हिंदूओं के प्रत्येक उत्सव के पीछे कोई न कोई कारण अवश्य छिपा है। आइये जानते हैं क्या अर्थ है DIWALI का –

D – Dignity गौरव
I – Independence स्वतंत्रता
W – Wealth संपत्ति
A – Attitude दृष्टिकोण
L – Love प्यार
I – Intelligence बुद्धिमानी

दीवाली के इन छह अक्षरों में इस पूरे उत्सव का मर्म छिपा हुआ है। यह छह चीज़ें हर इंसान के जीवन का अनिवार्य अंग हैं। इनके बिना न तो मनुष्य जीवन का कोई महत्त्व है और न ही इनके बिना कोई इन्सान सुख से जी सकता है। वह जीवन जो परतंत्रता और विवशता की बेड़ियों में जकड़ा हुआ हो उससे कौन इंसान सुख से रह सकता है और ऐसे जीवन का गौरव आखिर है भी क्या?

वह इंसान उस पशु की तरह है जिसे बेड़ियों में जकड दिया गया है और जो दूसरों की दया पर निर्भर है। दीपावली का यह पर्व अपने उसी खोये गौरव को पहचानने और अपनी उन विवशताओं से छूटने का अद्भुत अवसर है जो न जाने कितने रूपों में हमें अपना गुलाम बनाये हुए है।

रामचरितमानस में श्री तुलसीदासजी महाराज कहते हैं “गरीबी सबसे बड़ा दुःख है”। पर यह गरीबी सिर्फ पैसे की कमी से पैदा नहीं होती। किसी भी इंसान के जीवन में सबसे बड़ी गरीबी उस समय पैदा होती है जब उसकी बुराइयाँ इतनी तेज हो जाती हैं कि कोई भी उसे सहयोग और आश्रय देने को तैयार नहीं होता। सिर्फ मुद्रा को धन मानना गलत है।

हमारी Persoanlity की अच्छी Qualities भी हमारी बहुत बड़ी संपत्ति हैं जिनके बल पर हर व्यक्ति शुद्ध संपत्ति हासिल करके एक सौभाग्यशाली और सफल जीवन जी सकता है। एक महान लेखक ने कहा है “परिश्रम धन का पिता है”। यदि इसके अर्थ पर गहराई से विचार करें तो पायेंगे कि यह वाक्य पूर्णतः सत्य है।

किसी भी आलसी और लापरवाह इंसान के पास आज तक कोई भी संपत्ति लम्बे समय तक नहीं टिक सकी है, फिर चाहे वह किसी भी कारण से इसे हासिल करने में सफल क्यों न हुआ हो। दीपावली का यह पर्व सद्गुणों की उसी बेशकीमती दौलत को पहचानने का अनोखा अवसर है।

निःस्वार्थ प्रेम और यथार्थवादी द्रष्टिकोण एक सुखी जीवन के अनिवार्य स्तम्भ हैं। Unconditional Love हमें उन वासनाओं से नहीं बंधने देता जो हर दुःख की जड़ हैं और Positive Attitude एक आशाजनक भविष्य के लिये हमें प्रेरित करता रहता है। यह हमारे उस उत्साह और साहस को नहीं मरने देता जो हर सफलता का राज हैं। दीपावली का यह पर्व हमें उसी प्रेम को दूसरों के जीवन तक व्यापक करने और आशावादी बनने के लिये प्रेरित करता है।

बुद्धिमानी सिर्फ अंकों की दौड़ और मेडलों तक सीमित नहीं है, यह उससे कहीं ज्यादा व्यापक है। Intelligence और Wisdom का असली स्वरुप क्या है यह Swami Vivekananda के इन शब्दों से सहज स्पष्ट होता है “बड़े से बड़ा मूर्ख भी किसी काम को पूरा कर सकता है, अगर उसके दिल में उसके लिये चाहत है; लेकिन बुद्धिमान केवल वे ही हैं, जो हर श्रेष्ठ कार्य को अपनी रुचि के अनुरूप बना सकें।”

दीपावली का यह उत्सव वह Golden Opportunity है जो हमें यह सोचने का अवसर देता है कि अपने और दूसरों के जीवन को बेहतर बनाने के लिये हमें क्या करना चाहिये। हम अगर इस त्यौहार का और इस जीवन का वास्तव में आनंद उठाना चाहते हैं तो इन छह बातों पर अमल करना अवश्य शुरू कर देना चाहिये।

Hindi Quotes for Happy Diwali:

जब आप जोश और उत्सुकता से इस रौशनी के उत्सव का आनंद उठाते हैं, तो यहाँ सिर्फ यही आशा है कि जो ख़ुशी आज आपको मिली है, ठहर जाय और पूरे साल के लिये, आगे आने वाले हर दिन में खुशीयों की एक नई छटा बिखेर दे, एक मंगलमय दिवाली मुबारक हो।

जल की तरह निर्मल रहे मन तुम्हारा, फूलों की तरह महकता रहे शील तुम्हारा।
दीपकों की तरह जगमगाता रहे जीवन तुम्हारा, यही आरजू है इस दिवाली पर उपहार हमारा।

जिसके दिल में प्यार न हो, वह इन्सान बेकार है; जहाँ कोई नदी न हो, वह देश बेकार है।
जो वक्त पर काम न आये, वह दोस्त बेकार है; और जो दिवाली पर न जगमगाये, वह घर बेकार है।

“पवन यूँ ही बहती रहेगी, सितारे यूँ ही जगमगाते रहेंगे, बादल यूँ ही बरसते रहेंगे और दीपक हमेशा यूँ ही जलते रहेंगे।”
– जीवनसूत्र

 

Comments: आशा है यह Quotes आपको पसंद आयी होंगी। कृपया अपने बहुमूल्य सुझाव देकर हमें बताने का कष्ट करें कि जीवनसूत्र को और भी ज्यादा बेहतर कैसे बनाया जा सकता है? आपके सुझाव इस वेबसाईट को और भी अधिक उद्देश्यपूर्ण और सफल बनाने में सहायक होंगे। एक उज्जवल भविष्य और सुखमय जीवन की शुभकामनाओं के साथ!

प्रिय मित्र, उम्मीद है आपको आर्टिकल काफी अच्छा लगा होगा। हमने इस लेख को लिखने में अपना काफी वक्त लगाया है। कितना अच्छा हो अगर आप भी अपना थोडा सा सहयोग हमें दें और इस लेख को सोशल मिडिया पर शेयर करें। हमें बस आपके दो मिनट चाहियें। उम्मीद है आप इंकार नहीं करेंगे।