Body Moles Meaning in Hindi: Til Ka Matlab

 

“सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति के ललाट के मध्य भाग में तिल होता है वह बहुत ही भाग्यवान होता है। इन्सान के शरीर पर बने तिल उसकी शारीरिक और मानसिक विशेषताओं के साथ-साथ उसके जीवन और भविष्य के बारे में भी बताते हैं। इनका मतलब जानकर हर कोई इनसे अपने अनागत जीवन की पूर्व सूचना हासिल कर सकता है।”

 

Personality Secrets from Body Moles in Hindi
तिल व्यक्ति के सौंदर्य में चार चाँद भी लगा सकते हैं

Body Moles Meaning in Hindi शरीर के तिलों का क्या मतलब है

Body Mole Meaning in Hindi में आज हम आपको Body Moles अर्थात तिल के अर्थ और उसके फल के बारे में बतायेंगे। शरीर पर पाये जाने वाले यह तिल शरीर की सुन्दरता तो बढ़ाते ही हैं, साथ ही साथ यह जीवन और व्यक्तित्व के अनेकों रहस्यों को भी उजागर करते हैं। Mole का हिंदी में मतलब होता है – ‘तिल या मस्सा’, तिल शरीर पर जन्म से बने वह चिन्ह होते हैं जो शरीर के किसी भी अंग पर उभर सकते हैं। यह छोटे और बड़े किसी भी आकार में हो सकते हैं।

मुख्य रूप से इनका रंग लाल या काला ही होता है। Moles यानि तिल लगभग हर स्त्री व पुरूष के किसी न किसी शारीरिक अंग पर अवश्य पाये जाते है। इस दुनिया में शायद ही कोई ऐसा इन्सान हो जिसके शरीर पर कहीं कोई तिल न हो। मानव शरीर पर तिल का क्या मतलब है? इसका क्या महत्व है? और शरीर के किस हिस्से पर तिल का क्या फल मिलता है, इसकी समुचित जानकारी हमें सामुद्रिक शास्त्र से होती है।

जिसके अनुसार शरीर पर मौजूद तिलों का बड़ा महत्व है और शरीर के किसी भी अंग पर तिल या मस्से का होना एक अलग ही संकेत देता है। हमारी Body के Moles भी हमारी Body Language का ही एक हिस्सा हैं। Body Language के पिछले लेख में आप शरीर की भाषा को समझाने वाले इस अद्भुत विज्ञान की महत्ता व आवश्यकता के बारे में पहले ही पढ़ चुके है।

सपनों की अद्भुत दुनिया और उनके विचित्र रहस्यों के बारे में जानिये – Meaning of Dreams in Hindi सपनों का अर्थ

Meaning of Moles in Life in Hindi तिलों का जीवन से गहरा संबंध है

इस लेख में हम शरीर पर बने चिन्ह, जिन्हें प्रायः तिल या मस्से (Moles) के नाम से पुकारा जाता है, की अंग विशेष पर उपस्थिति के आधार पर जातक के व्यक्तित्व व स्वभाव की चर्चा करेंगे। इसके अलावा उनके आधार पर उसके जीवन मे घटने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी प्रकाश डाला जायेगा। यहाँ कई लोग यह सोचेंगे कि भला एक छोटे से चिन्ह के आधार पर व्यक्ति के व्यक्तित्व और जीवन का गहन विश्लेषण कैसे संभव है?

इस बारे में कैसे कोई निश्चित निर्णय दिया जा सकता है? मात्र एक चिंह के आधार पर यह कैसे कहा जा सकता है कि अमुक व्यक्ति बुद्धिमान होगा या दुश्चरित्र। हमारे ऐसे जिज्ञासु मित्र, कृपया यह लेख और ज्योतिष पर दिए गये दूसरे लेख ध्यान से पढ़ें, फिर उस पर गंभीरता से मनन भी करें। ध्यान रहे जहाँ पुरुष के दाहिने अंगों पर बने तिलों को शुभ माना जाता है, वहीँ स्त्री के शरीर के बायें अंगों पर बने तिलों को शुभ फल देने वाला कहा जाता है।

आम तौर पर इसके विपरीत अंगों पर बने तिल मिले जुले परिणाम देते हैं। लाल तिल शरीर के जिस भी अंग पर होता है वह शुभ फलदायक होता है। लेकिन काला तिल शुभ भी होता है और अशुभ भी। मस्सों का फल भी तिल के ही समान समझना चाहिये। अगर आपके शरीर पर भी कोई तिल या मस्सा है तो इस लेख से अपने शरीर पर मौजूद तिल से उनका मतलब जान सकते है –

 

Meaning of Body Moles on Head in Hindi

1. ऐसे लोग जिनके ललाट (माथा) के दायें ओर (दाहिनी कनपटी पर) तिल का चिंह होता है, वे दूसरों से स्नेह करने वाले, सुखपूर्ण जीवन व्यतीत करने वाले और समृद्ध होते हैं। इनके पास सोचने समझने की अदभुत क्षमता होती है, साथ ही साथ इन लोगो में अपने कार्यो को पूरा करने की भी अद्भुत शक्ति होती है। दृढ निश्चयी होने के कारण इन्हें अपने हर कार्य में सफलता मिलती है। ऐसे लोगो के पास कभी भी पैसे की कमी नही होती और इन्हें अपने जीवन में सारे सुख मिलते है।

2. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति के ललाट के मध्य भाग में तिल होता है वह बहुत ही भाग्यवान होता है। यह जिस किसी भी क्षेत्र में प्रयास करते हैं, उनमें भाग्य भी इनकी मदद करता है और सफलता इन लोगो के कदम चूमती है। यह पैसे वाले तो होंगे ही, साथ ही प्रसिद्धि भी खूब मिलेगी, ऐसे लोग जहाँ कहीं भी जाते हैं, सम्मान पाते है।

3. लेकिन जिन लोगों के मस्तक पर बाईं ओर तिल होता है, उन्हें जीवन में कष्ट और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोग धन तो खूब कमाते हैं, लेकिन भोग विलास में अनावश्यक खर्च करके वैसे ही उड़ा भी देते हैं। इन्हें अपनी जिम्मेदारियों का अहसास नही होता, यही कारण है कि इस तरह ऐसे लोगो को बहुत कम सफलता मिलती है।

4. यदि किसी व्यक्ति के ललाट में शुक्र रेखा के ऊपर तिल का चिंह हो, तो वह व्यक्ति धनवान व पूर्णतया सुखी होता है। उसके पास भोग-विलास के प्रचुर साधन होते हैं और उन्हें कभी किसी चीज़ की कमी नहीं होती।

5. शनि रेखा के आस-पास तिल होने पर व्यक्ति डरपोक होता है, पर इस रेखा के बाईं ओर तिल होने पर व्यक्ति अपने जीवन में यात्राओं से धन अर्जित करता है।

6. यदि मंगल रेखा के मध्य में तिल हो, तो वह व्यक्ति संतानहीन होता है।

7. यदि शुक्र रेखा के बाई ओर तिल हो, तो ऐसा व्यक्ति कामी, परस्त्रीगामी होता है।

Forehead Moles मस्तक (ललाट) के तिलों का हिंदी में मतलब

8. जिनकी बुध रेखा के दाईं ओर तिल होता है, वे सफल व्यापारी होते हैं। लेकिन जिन व्यक्तियों की बुध रेखा के बाईं ओर तिल का निशान होता है, वे दब्बू, कायर और डरपोक किस्म के होते हैं। वे अपनी ही नासमझी से अपने स्वयं के कामों को बिगाड़ लेते हैं।

9. जिन व्यक्तियों की सूर्य रेखा के मध्य में तिल होता है, वे ऐश्वर्य से संपन्न और पूर्ण सुख-सुविधा से भरा जीवन गुजारते हैं, समाज में उच्च प्रतिष्ठा और यश प्राप्त करते हैं।

10. यदि सूर्य रेखा के बायीं ओर तिल हो, तो उस व्यक्ति के गृहस्थ जीवन में निरंतर समस्याएँ बनी रहती हैं।

11. यदि सूर्य रेखा के दाहिनी ओर तिल हो, तो वह व्यक्ति अचल संपत्ति का स्वामी होता है व जमीन आदि से लाभ उठाता है।

12. जिस व्यक्ति की चन्द्र रेखा के बाई ओर तिल का निशान होता है, वह व्यक्ति दूसरों के लिये परेशानियाँ पैदा करता रहता है।

13. यदि चन्द्र रेखा पर तिल हो, तो वह व्यक्ति अल्पायु होता है तथा वह गुप्त रोगों से ग्रस्त होता है।

14. यदि चन्द्र रेखा के दाईं ओर तिल हो, तो ऐसा व्यक्ति धनवान व समाज में यशस्वी होता है।

15. यदि गुरु रेखा पर ललाट के मध्य में तिल (चाहे लाल हो या काला) हो तो वह बुद्धिमान और हुनरमंद होता है।

16. यदि गुरु रेखा के दाईं ओर तिल हो, तो वह व्यक्ति अपने जीवन में उन्नति करता है।

नींद में देखे गये अपने 1500 सपनों का मतलब जानिये – Dream Interpretation in Hindi

Eyebrow Moles in Hindi भौंहों के तिलों का मतलब

17. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार दाहिनी भौह पर तिल सुख में वृद्धि करता है। जिन लोगो की दायी भौंह पर (ललाट पर) तिल होता है, ऐसे लोगो का दांपत्य (विवाहित) जीवन खुशियों भरा होता है। पति-पत्नी में तालमेल बरकरार रहता है और प्यार भी कम नहीं होता।

18. दाहिनी भौह पर तिल वाले लोगो को अपने सभी कार्यो में सफलता प्राप्त होती है, साथ ही ऐसे लोगो के घर और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।

19. लेकिन दायीं भौंह के ऊपर तिल होना आँखे कमजोर होने का भी संकेत हैं। साथ ही यह विलासिता को भी दर्शाता है, ऐसे व्यक्ति स्वयं धन अर्जित करके उसे बरबाद कर देते हैं।

20. जिन लोगों की दोनों भौंहों के बीच में या ललाट में तिल/मस्से का चिंह होता है, तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसे लोग धार्मिक प्रवृत्ति वाले तथा उदार ह्रदय के स्वामी होते हैं।

21. दोनों भौंहों के बीच तिल वाले व्यक्ति, राजोचित भोग भोगते हैं और दीर्घायु होते है। भौंहों के मध्य तिल का निशान होने पर विदेश यात्रा के संयोग बनते हैं, पर ऐसे लोगों को यात्राएं खूब करनी पड़ती है।

22. जिनकी बायें नेत्र की भौंहों के पास तिल का चिंह होता है, वे व्यक्ति प्रायः एकांतवासी और साधारण ढंग से जीवन यापन करने वाले होते हैं। ऐसे लोगों को बहुत मेहनत करनी पड़ती है और कई बार तो कड़े परिश्रम के बाद भी सफलता प्राप्त नही होती।

23. बायीं भौंहों के पास तिल दुखमय दांपत्य जीवन का संकेत है, साथ ही यह विलासिता को भी दर्शाता है। ऐसे व्यक्ति को विवाहित जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अपने पास रखे धन सम्पति को वह विलासिता में लिप्त होकर बरबाद कर देते हैं।

 

Meaning of Face Moles in Hindi मुख के तिल

अब हम आपको मानव शरीर पर, मुख पर दिखायी देने वाले तिलों के बारे में बता रहे हैं। यहाँ हम गाल, नाक, होंठ, और ठुड्डी पर दिखायी देने वाले तिलों के मतलब और उनके भविष्य में मिलने वाले फल के बारे में बतायेंगे। आम तौर पर यदि चेहरे पर (पुरुष के) दाहिने भाग में लाल या काला तिल हो, तो वह व्यक्ति धनवान, यशस्वी और सुखमय जीवन जीने वाला होता है। वहीँ बायीं ओर तिल होने पर इन फलों में कमी आ जाती है और व्यक्ति का जीवन संघर्ष करते हुए बीतता है।

Cheek Moles गाल के तिलों का हिंदी में मतलब

24. गाल पर तिल बहुत लोगों के शरीर पर देखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिन लोगो के गाल पर तिल होता है, वह पढने लिखने में बहुत होशियार होते है। ऐसे लोग जिस काम को एक बार ठान लेते है, उसे करके ही मानते है। यह आम तौर पर परिश्रमी और मिलनसार होते हैं।

25. मुंह पर तिल इन्सान को किस्मत का पीर बनाता है। उसका जीवनसाथी सज्जन होता है। गाल पर लाल तिल कहीं भी हो, शुभ फल देता है। बाएँ गाल पर काला तिल इन्सान को गरीब, लेकिन दाएं गाल पर अमीर बनाता है।

26. जिस इन्सान के बाएँ गाल, नाक और ठुड्डी पर, तीनो जगह तिल हो, तो ऐसे व्यक्ति के पास धन हमेशा बरकरार रहता है। लेकिन अगर एक ही जगह तिल हो तो भी उसे पैसे का अभाव नही होता।

27. जिनके दाँए गाल, नाक तथा ठुड्डी, इन तीनो जगह पर तिल होता है, ऐसे व्यक्ति धनवान तो होते ही हैं, पर घमंडी भी कम नहीं होते। ऐसे लोग अपना पैसा किसी सामाजिक कार्य या दान-पुण्य में भी नही लगाते हैं।

28. जिन लोगों के बाएं गाल पर तिल का निशान होता है, उनके जीवन में प्रायः धन का अभाव रहता है। लेकिन निर्धन होने पर भी उनका गृहस्थ जीवन आम तौर पर सुखमय रहता है।

29. जिन व्यक्तियों के दाहिने गाल पर तिल का चिंह होता है, वे व्यक्ति बुद्धिमान, धनवान और अपने जीवन में उन्नति करने वाले होते हैं। ऐसे लोगों के पास कभी धन की कमी नहीं रहती।

30. जिनके बायें गाल पर लाल मस्सा होता है, वे मीठे के बहुत शौक़ीन होते हैं और अक्सर मीठे पदार्थों का भोजन करते है।

31. दाँए गाल पर तिल होना, व्यक्ति के घमंडी होने का सूचक है।

32. मुखमंडल के आसपास का तिल, स्त्री तथा पुरुष, दोनों के सुखी, संपन्न एवं सज्जन होने का सूचक हैं।

Lips Moles Meaning in Hindi होंठ के तिलों का अर्थ

33. जिस व्यक्ति के होंठों पर (मुख्य रूप से ऊपर के होंठ पर) तिल का चिंह होता है, वह सुखमय जीवन व्यतीत करने वाला तथा धनवान होता है। लेकिन ऐसा व्यक्ति अत्यधिक कामुक तथा विलासी भी होता है। ये व्यक्ति केवल अपने ही बारे में सोचते हैं और स्वार्थसिद्धि के लिये किसी भी सीमा तक जा सकते हैं।

34. जिन लोगों के होंठ के ऊपर तिल होता है वह धनवान तो होते हैं, लेकिन बड़े जिद्दी भी होते हैं और अक्सर अपने मत पर अड़ जाते हैं। इसमें ध्यान रखने योग्य बात यह है कि होठ और तिल के बीच की दूरी जितनी ज्यादा होती है, इन बातों का प्रभाव उतना कम होता चला जाता हैं।

35. उपरी होंठ के बाएँ तरफ़ तिल होना जीवनसाथी के साथ लगातार विवाद होने का सूचक है, परन्तु यदि उपरी होंठ के दाँए तरफ़ तिल हो तो जीवनसाथी का पूरा साथ मिलता है।

36. जिस व्यक्ति के निचले होठों पर तिल का निशान होता है वह खाने-पीने का और नये कपडे पहनने का शौकीन होता हैं। ऐसे व्यक्ति अपने क्षेत्र में विशेष सफलता एवं प्रसिद्धि प्राप्त करते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसा व्यक्ति भी, विपरीत लिंगी के प्रति मन ही मन बहुत आकर्षित रहता हैं।

37. यदि निचले होंठ के दाँए तरफ़ तिल हो तो वह व्यक्ति अपने क्षेत्र में बहुत प्रसिद्धि प्राप्त करता हैं। इन्हे भोजन से कोई खास लगाव नही होता है।

38. निचले होंठ के बाएँ तरफ़ तिल होना किसी विशेष रोग के होने का सूचक होता है।

39. एक मत के अनुसार यदि नीचे के होंठ पर बायीं ओर तिल हो, तो ऐसा इन्सान निर्धन होता है। वह जीवन भर निर्धनता (गरीबी) में अपने दिन बिताता है, क्योंकि वह अपना धन विलासिता में खर्च कर देता है।

Nose Moles नाक-दांत के तिलों का हिंदी में मतलब

40. जिन लोगों की नाक पर तिल होता है वह भरोसेमंद और वफादार होते हैं। यह बहुत अच्छे मित्र साबित हो सकते है, क्योकि इनकी भावनाएँ शुद्ध होती हैं। ऐसे लोगो पर आँख मूंद कर विश्वास किया जा सकता है। व्यवहार में यह लोग बहुत मेहनती देखे गये हैं, यही कारण है कि ऐसे जातक प्रतिभासंपन्न होते हैं और जिंदगी सुख से बिताते है।

41. जिनकी नाक के अग्र भाग पर तिल होता है, ऐसे लोग लक्ष्य निर्धारित करके चलते हैं और किसी भी काम को उस समय तक शुरू नही करते, जब तक कि वह उस कार्य के लिए स्वयं को पूर्ण रूप से सुरक्षित न महसूस कर लें।

42. जिस व्यक्ति की नासिका के मध्य भाग में तिल होता है, वह अक्सर यात्रा करने वाला और दुष्ट स्वभाव वाला होता है। ऐसे लोगों को मातृ कष्ट की भी प्रबल सम्भावना रहती है।

43. जिन लोगों की नाक के पश्च भाग (नाक के नथूनों के पास) पर तिल होता है वह धनवान तो होते हैं पर जीवन भर खूब यात्राएं भी करते हैं।

44. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार नाक के दाहिनी तरफ तिल होने पर व्यक्ति भाग्यशाली होता है। ऐसे व्यक्ति कम प्रयत्नों से ही बड़ी सफलता और अधिक लाभ प्राप्त कर लेते हैं।

45. नाक के बायीं तरफ तिल अशुभ होता है। यदि नासिका के बाईं ओर तिल हो, तो व्यक्ति किसी भी काम में बहुत परिश्रम करने के पश्चात ही सफल हो पाता है।

46. नाक के नीचे (मूँछ वाली जगह पर), दाँए अथवा बाएँ, अगर कहीं भी तिल हो तो वह व्यक्ति विलासी होगा तथा नींद बहुत अधिक पसंद करेगा।

47. इसके अलावा अगर नाक पर कहीं भी तिल हो तो व्यक्ति को नाक से सम्बंधित कोई रोग हो सकता है।

48. जिनके दांत के नीचे (मसूड़ों पर) तिल का चिंह होता है, उन्हें अक्सर अपने कामों से लज्जित होना पड़ता है।

Chin Moles Meaning in Hindi ठोड़ी के तिलों का अर्थ

49. ठुड्डी पर तिल वाले लोगो को बहुत भाग्यशाली माना जाता है। ऐसे लोगों के बारे में यह भी कहा जाता है कि इन्हें धन-संपत्ति, नाम और शोहरत कमाने के लिए ज्यादा मेहनत नही करनी पड़ती। इन्हें कभी भी धन की कमी से नहीं जूझना पड़ता।

50. इसके अलावा जिनकी ठोड़ी पर तिल होता है उन्हें अपने वैवाहिक जीवन में प्रायः जीवनसाथी से क्लेश सहन करना पड़ता है। ऐसे लोगों को भविष्य में बहुत ध्यान देने की जरुरत होती है, क्योंकि कलह की संभावना बहुत अधिक रहती है।

51. जिन लोगों की ठुड्डी (ठोड़ी) पर तिल का चिंह होता है, वे लोग अपने ही काम की धुन में लगे रहते हैं। अपने ही स्वार्थ को प्रमुखता देते हैं और दूसरों के हित से उन्हें कोई मतलब नहीं होता।

52. अगर जबड़े पर तिल हो तो ऐसे इन्सान का स्वास्थ्य अक्सर सुधरता और बिगड़ता रहता है।

 

Meaning of Neck and Chest Moles in Hindi

Neck Moles गर्दंन के तिलों का हिंदी में मतलब

53. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की गर्दन पर तिल का निशान होता है, वे व्यक्ति बुद्धिमान होते हैं और अपनी स्वयं की मेहनत से धन-संपत्ति व ऐश्वर्य अर्जित करते हैं। गर्दन पर तिल बहुत ही शुभ होता है, यह दिखाता है कि आपकी पूरी जिंदगी आलीशान तरीके से बीतेगी और आपकी उम्र भी लंबी होगी।

54. गले या गर्दन पर तिल वाले लोग अपने विचित्र स्वभाव के कारण चर्चा में रहते है, क्योकि इनके स्वभाव में एक अजीब सी विचित्रता देखने को मिलती है। अगर एक पल यह आपको खुश नज़र आयेंगे तो दूसरे ही पल ये उदास हो जाते है।

55. गर्दन पर तिल वाले लोगो को अपने जीवन लक्ष्य को हासिल करने के लिए शुरुआत में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ता है। क्योंकि इनके जीवन के शुरूआती वर्षों में संघर्ष कदमताल करते चलता है, लेकिन बाद में इनका जीवन भी खुशियों से भर जाता है।

56. गर्दन और कंधे के जोड़ के पास तिल का होना शुभ फलदायी नहीं होता है।

Throat Moles Meaning in Hindi कंठ के तिल का अर्थ

57. जिन लोगों के कंठ पर तिल का निशान होता है उनकी आवाज अच्छी होती है। यह लोग संगीत और गायन के शौकीन होते हैं। ऐसे व्यक्ति अपनी आवाज से धन-संपत्ति और नाम-यश अर्जित कर सकते हैं। कई संगीतकारों और गीतकारों के गले पर तिल के निशान देखे गये हैं।

58. कंठ पर तिल का होना सुरीली आवाज़ का सूचक है, लेकिन ऐसा जातक आरामतलबी भी होता है। गले पर सामने की ओर तिल हो तो जातक के घर मित्रों का जमावड़ा लगा रहता है।

59. गले के पृष्ठ भाग पर तिल होने पर जातक कर्मठ होता है, लेकिन गले के पीछे तिल होने पर व्यक्ति को रीढ़ से संबंधित रोग हो सकते है।

60. अगर गले पर कहीं और तिल का निशान हो तो व्यक्ति को गले से सम्बंधित रोग जैसे श्वास, दमा, जुकाम-खाँसी आदि की शिकायत से दो-चार होना पड़ सकता है।

Chest Moles छाती के तिलों का का हिंदी में मतलब

61. जिस व्यक्ति की छाती पर दायीं ओर तिल का चिंह होता है, वह धनवान और भाग्यशाली होता हैं। ऐसे लोगों को कभी तंगहाली का सामना नहीं करना पड़ता। वे अपने पति/पत्नी से भी बहुत प्रेम करते हैं। हालाँकि छाती पर बायीं ओर तिल रहने से भार्या पक्ष की ओर से असहयोग की संभावना बनी रहती है और ऐसे लोग अक्सर चिंतित भी रहते हैं। शिथिलता भी छाई रहती है।

62. सीने पर दायीं ओर तिल का निशान होने से सुंदर एवं योग्य जीवनसाथी मिलता है एवं व्यक्ति धनवान होता है। परन्तु यदि तिल वक्ष स्थल पर है तो इसका प्रभाव भी बाँए तिल के समान होता है।

63. छाती के मध्य का तिल सुखी जीवन को दर्शाता है। छाती के मध्य तिल होने पर व्यक्ति ऐश्वर्य भोगता है।

64. जिनके ह्रदय पर तिल होता है, वे बुद्धिमान और विवेकशील होते हैं और जीवन में खूब उन्नति करते हैं।

65. छाती के बाँए तरफ तिल का होना सीने या ह्रदय रोग की शिकायत का संकेत है। ऐसे लोगों को हृदय रोग होने की संभावना रहती है। इन्हें जीवनसाथी भी कुछ अधिक आयु का मिलता है।

66. यदि किसी व्यक्ति के वक्ष स्थल पर तिल हो तो वह व्यक्ति बहुत कामुक होता है और इस कारण से अनेको प्रकार की बदनामी झेलता है।

67. जिस व्यक्ति की छाती पर बायीं ओर तिल या मस्से का निशान होता है, उसकी शादी अधिक उम्र में होने की संभावना रहती है। इसके अलावा उनकी अपने पत्नी/पति से अनबन भी रहती है।

 

Meaning of Hand & Armpit Moles in Hindi

Right Hand Moles दायें हाथ के तिल का हिंदी में मतलब

68. जिन लोगों के दाँए हाथ पर (कोहनि से नीचे) कही भी तिल होता है तो ऐसा व्यक्ति अपनी ही कमाई खाता है, अर्थात अपना जीवन यापन स्वयं करता हैं। ऐसे लोग आत्मविश्वास से भरे होते है। यह अपने हर काम में सफल होकर ही रहते हैं, कोई भी मुश्किल इन्हें कामयाब होने से नहीं रोक सकती।

69. दाँए हाथ पर तिल (यदि कोहनी से ऊपर की तरफ़ कही भी तिल) है तो ऐसा व्यक्ति बहुत साहसी होता है। यह लोग अपने जीवन में अनेक बुलंदियों को छूते है और समाज में नाम और ख्याति अर्जित करते हैं।

70. जिस स्त्री या पुरुष के दोनों कंधो पर तिल होता है, उन्हें जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ता है। इन्हें कोई भी सफलता आसानी से नहीं मिलती।

71. जिन लोगों के दाँए हाथ पर तिल का निशान होता है, वे व्यक्ति बहुत बुद्धिमान होते हैं, और उन्हें जीवन में आगे चलकर सम्मान प्राप्त होता है।

72. जिस व्यक्ति के दाँए कंधें पर तिल होता है वह हिम्मती होता है और उसकी कार्य क्षमता भी अधिक होती है। ऐसे लोग किसी भी काम में जल्दी से नहीं थकते।

73. जिसकी दाहिनी कोहनी पर तिल होता है वह व्यक्ति विद्वान तो होता है, पर उसे हमेशा जोडो के दर्द की तकलीफ रहेगी।

Left Hand Moles बायें हाथ के तिल का हिंदी में मतलब

74. अगर बायीं भुजा (कोहनी से नीचे) पर कही भी तिल है तो उस व्यक्ति की पढ़ाई में बाधा उत्पन होती है कई लोगों में ऐसा पाया गया है की उनका मन पढ़ाई से दूर हो जाता है। अगर तिल कोहनी से ऊपर, कही पर भी है तो वह व्यक्ति शारीरिक रूप से कमजोर होता है।

75. जहाँ दाएं कंधे पर तिल का होना दृढ़ता का संकेत है, वहीँ बाएं कंधे पर तिल का होना तुनकमिजाजी का सूचक होता है। जिस इन्सान के बायें कंधे पर तिल होता है, वह अक्सर संकोची व भयभीत रहता है।

76. जिसकी बायीं भुजा पर तिल होता है वह व्यक्ति कुछ झगड़ालू प्रवृत्ति का होता है। उसका कोई सम्मान नहीं करता, क्योंकि उसकी बुद्धि कुत्सित होती है।

77. जिनके बाएं हाथ पर तिल का चिंह होता है उन्हें पुत्र की प्राप्ति होती है, लेकिन वह कंजूस भी होते है।

78. कुछ विद्वानों का मानना है कि जिसके हाथों पर तिल होते हैं, वह चालाक होता है।

Armpit Moles Meaning in Hindi काँख का तिल

79. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार कांख में तिल का होना स्त्री या पुरुष किसी के भी लिये शुभ नहीं है। जिनकी कांख में तिल होता है, उन्हें जीवन में कई बार धन हानि का सामना करना पड़ता है।

80. यदि बायीं कांख (बगल) में तिल का निशान हो तो व्यक्ति पैसे तो कमाता हैं, लेकिन उसके कमाए धन का नाश रोग और भोग में ही हो जाता है। उन्हें अक्सर हानि उठानी पड़ती है।

81. अगर किसी व्यक्ति की दायीं कांख में तिल हो तो वह बहुत धनवान होता है, मगर कंजूस भी होता है।

82. ध्यान दें – बाँए हाथ के तिल का असर कभी ख़त्म नही हो सकता है। यदि दाँए हाथ की कोहनी पर तिल है तो पूजा या उपचार करने से कष्ट दूर हो सकता है।

 

Meaning of Legs & Hips Moles in Hindi

Hip-Thigh Moles कूल्हे-जांघ के तिल का हिंदी में मतलब

83. यदि बायें पैर की जांघ पर तिल हो तो व्यक्ति भोगी प्रकृति का होता है। कुछ लोगों में बवासीर होने की शिकायत भी पाई गई है। दाँए पैर की जांघ पर यदि तिल हो तो ऐसे व्यक्ति भी भोगी विलासी होते है, लेकिन कुछ कम। जांघ पर तिल वाले व्यक्तियों को विपरीत लिंगियों के प्रति आकर्षण कुछ अधिक ही रहता है।

84. यदि बाँए कूल्हे (हिप) पर तिल है तो व्यक्ति बवासीर या भगंदर जैसे रोगों से पीड़ित हो सकता है। यदि दाँए हिप पर तिल है तो व्यक्ति व्यापारी होता है और अपने व्यापार में बहुत आगे बढ़ सकता है।

85. जिनके कूल्हे पर तिल का निशान होता है उन्हें आर्थिक मामलों में ज्यादा से ज्यादा सावधान रहना चाहिए, क्योंकि ऐसा तिल धन हानि करवाता है।

86. जिस व्यक्ति की जाँघ पर तिल होता है वह ऐश्वर्यशाली होता है। उसके पास धन-संपत्ति और नौकरों की कमी नहीं होती, हालाँकि ऐसा इन्सान भोग-विलास में अनावश्यक खर्च भी करता है।

87. यदि आपके जांघो पर तिल है तो इसका मतलब है कि आप में भरपूर जोश भरा है।

Leg Moles Meaning in Hindi टाँगों के तिल का अर्थ

88. जिन लोगों के पैरों पर तिल होता है उनके जीवन में भटकाव रहता है। ऐसा व्यक्ति यात्राओं का शौकीन होता है। दाएं पैर पर तिल हो तो यात्रा करने का सुफल मिलता है, लेकिन अगर तिल बायें पैर पर हो तो यात्रा निरुद्देश्य रहती हैं।

89. यदि पैरों पर भी हाथ की तरह उन्ही जगहों पर तिल है, तो सारे प्रभाव हाथ जैसे ही होते है। परन्तु माना गया है कि हाथ के तिल का प्रभाव पैर के तिल से ज्यादा होता है।

90. दाहिने घुटने पर तिल होने से गृहस्थ जीवन सुखमय होता है पर बायें पैर पर होने से दांपत्य जीवन दुखमय होता है।

91. यदि घुटने पर तिल हो तो जोडो के दर्द अथवा मूत्र सम्बन्धी रोग भी हो सकते हैं।

92. जिनके दायें पैर पर तिल का चिंह होता है, वे कुशाग्र बुद्धि के होते हैं।

93. जिनके बाएं पैर पर तिल होता है, वे खर्चीले होते हैं।

Feet Moles तलवों के तिल का हिंदी में मतलब

94. पैर के अंगूठे में तिल का होना शुभ संकेत है। जिनके अंगूठे में तिल होता है वह समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त करता है। यहाँ तिल का होना बताता है कि आप संपन्न होंगे और सामाजिक क्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

95. पैर की उंगलियों में तिल का होना भी अशुभ माना गया है। ऐसा व्यक्ति जीवन में अपनी बुद्धि से कम और दूसरों की बुद्धि से ज्यादा काम करता है। आमतौर पर ऐसे व्यक्ति दूसरों की नौकरी चाकरी करते जिंदगी बिताते हैं। स्वतंत्र रुप से जीवन में आगे बढ़ना इनके लिए कठिन होता है।

96. जिन लोगों के पाँव के तलवों में तिल होता है उन्हें जीवन में एक बार विदेश यात्रा का अवसर अवश्य मिलता है, पर ऐसे लोगों को यात्राएँ भी अधिक करनी पड़ती हैं।

ध्यान दें – तिल तथा मस्से का होना दोनों एक ही प्रभाव देता है। तिल आपके सभी प्रकार के शारीरिक, आर्थिक एवं चरित्र के बारे में काफी कुछ दर्शा देता है। तिल का प्रभाव हमारे लिंग से कभी भी अलग नही होता। तिल का प्रभाव स्त्री एवं पुरूष दोनों के लिए एक समान होता है।

उपर दिए गये लेख में हमने आपको विस्तार से शरीर पर दिखने वाले तिल के निशानों का शुभ और अशुभ फल सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार बताया है। इसमें ध्यान देने योग्य बात यह है कि तिल का निशान बहुत छोटा नहीं हो। अगर तिल बड़ा और स्पष्ट है तभी यह प्रभाव डालता है, अन्यथा नहीं।

यह लेख सिर्फ जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिये हैं, वास्तविक जीवन में घटित होने वाले घटनाक्रम, व्यक्ति के पुरुषार्थ और दैव से बदल सकते हैं।

“संपूर्ण जीवन एक प्रयोग है। आप जितने अधिक प्रयोग करते हैं उतना ज्यादा बेहतर है।”
– राल्फ वाल्डो एमर्सन

 

Comments: हमें आशा है तिलों के मतलब पर दिया यह लेख Body Mole Meaning in Hindi आपको जरुर पसंद आया होगा। कृपया इस हिंदी लेख को सोशल मीडिया पर शेयर करके हमें यह बताने का कष्ट करें कि जीवनसूत्र को और भी ज्यादा बेहतर कैसे बनाया जा सकता है? आप हमें अपने सुझाव Facebook, Twitter, Pinterest और Instagram पर दे सकते हैं। अपने E–mail पर नयी पोस्ट पाने के लिये जीवनसूत्र को सब्सक्राइब करें और वीडियो देखने के लिये Youtube Channel के सदस्य बनना न भूलें। एक उज्जवल भविष्य और सुखमय जीवन की शुभकामनाओं के साथ!

प्रिय मित्र, उम्मीद है आपको आर्टिकल काफी अच्छा लगा होगा। हमने इस लेख को लिखने में अपना काफी वक्त लगाया है। कितना अच्छा हो अगर आप भी अपना थोडा सा सहयोग हमें दें और इस लेख को सोशल मिडिया पर शेयर करें। हमें बस आपके दो मिनट चाहियें। उम्मीद है आप इंकार नहीं करेंगे।