Amazing Facts about Nature in Hindi

 

“नरभक्षी पौधों की दुनिया भी बड़ी अजीब है। अब वीनस फ्लाय ट्रैप पौधे को ही ले लीजिये, जब भी कोई कीड़ा इसके बालों को छूता है तो यह पौधा तुरंत बंद हो जाता है और कीट को अपने अम्ल से मारने और घोलने के पहले यह शिकार को दबोचकर अपनी कैद में बंद कर लेता है।”

 

Amazing Facts about Nature in Hindi
भारत का सबसे ऊँचा झरना है कर्णाटक का यह झरना

प्रकृति अपने अन्दर लाखों-करोड़ों रहस्यों को समाहित किये हुए है, जिन्हें जानने के लिये बुद्धिमान इन्सान पिछले हजारों वर्षों से प्रयत्नशील है। लेकिन उन अनगिनत रहस्यों पर से पर्दा हटा पाने में उसे सिर्फ एक हद तक ही सफलता मिल पायी है। Amazing Facts about Nature in Hindi में हम आपको कुदरत के कुछ ऐसे ही रहस्यों से परिचित करायेंगे जिनके बारे में आपने शायद ही कभी सुना हो।

कुदरत की हर रचना नायाब है, क्योंकि ईश्वर ने विशालतम चीजों से लेकर सूक्ष्म चीजों तक के निर्माण में अपनी अद्भुत कारीगरी का प्रमाण दिया है। फिर चाहे वह सैकड़ों फीट ऊँचे और हजारों साल पुराने पेड़ हों या फिर अनेकों रंगों से सरोबार फूलों के पौधे। चाहे नरभक्षी पौधे हों या फिर जीवनदायिनी वनौषधियाँ, अपने अद्भुत स्वरुप और गुणों से कुदरत हर इन्सान को मुग्ध करती प्रतीत होती है।

इस लेख में हम सिर्फ पेड़-पौधों और धरती की जलवायु से संबंधित तथ्यों को ही देंगे। धरती और पानी में रहने वाले जानवरों, पक्षियों, सरीसृपों और कीटों से संबंधित अनोखी बातों को जानने के लिये आप नीचे दिये जा रहे लिंकों की मदद लें। क्योंकि जीवनसूत्र पर कुदरत से जुड़े ऐसे हजारों आश्चर्य दिये गये हैं, जिन्हें एक ही लेख में दे पाना संभव नहीं है। आशा है यह सभी आपको पसंद आयेंगे।

 

Wonderful Facts about Nature in Hindi

1. दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया शहर के नाइसना जंगल में एक अद्भुत पेड़ है जो 75 फीट ऊँचा हरियाली का एक विशाल टीला है। यह बहुत बड़े क्षेत्र में फैला है, पर इसकी एक अद्भुत विशेषता यह है कि इसके मूल तने से 13 अलग-अलग किस्म के गूलरों की हमेशा हरी रहने वाली शाखाएँ भी निकली हैं।

2. क्या आपने कभी वर्षा करने वाले पेड़ के बारे में सुना है? आम तौर पर अफ्रीका के गर्म क्षेत्र में पैदा होने वाला ‘समानी समन’ नाम का पेड़ दिन में अपनी फलियों में पानी इकठ्ठा कर लेता है और शाम को घनी वर्षा के रूप में उसे बरसा देता है। उस क्षेत्र में बसने वाले लोगों के लिये वही पानी का एकमात्र जरिया है।

3. चेरी ब्लोस्सम के वह फूल जो अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में पोटोमैक नदी के किनारे खिले हुए हैं, जापान ने उपहार स्वरुप भेजे थे। इस सुदूर पूर्व देश ने दो देशों की मित्रता के प्रतीक रूप में 3,000 बीज सन 1912 में संयुक्त राज्य अमेरिका भेजे थे।

4. एक अकेले भारतीय आदमी ने 1360 एकड़ जंगल खुद ही लगाया था। इस काम को करने में उसे 30 साल लगे और इस जंगल को ‘मोलाई जंगल’ के नाम से जाना जाता है।

5. वह पेड़ जिसके नीचे बैठकर न्यूटन ने गुरुत्वाकर्षण की खोज की थी, अभी तक जिन्दा है और अच्छी दशा में है। यह अभी भी उनके बचपन के घर के बाहर खड़ा है।

6. दुनिया भर में लगभग 630 प्रकार के मांसभक्षी/परभक्षी पौधे हैं। इनमे से कुछ ऐसे हैं जो पानी में ही जीवित रह सकते हैं और कुछ ऐसे हैं जो जमीन पर ही पनपते हैं।

7. जहरीले पाइजन इवी पेड़ को छूने मात्र से त्वचा पर एलर्जी की रिएक्शन शुरू हो जाती है, क्योंकि इसमें त्वचा को उत्तेजित करने वाला पदार्थ उरुशिओल होता है।

प्रकृति से जुड़े अनोखे तथ्य जो आपको आश्चर्यचकित कर देंगे

8. फोटोसिंथेसिस यानि प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया के दौरान पौधे प्रकाश का उत्सर्जन करते हैं, जिसे फ्लोरेसेन्स कहते हैं, और इसे इन्सान नहीं देख सकते हैं।

9. बांस को धीरे-धीरे बढ़ने वाला पेड़/झाड़ी माना जाता है। लेकिन इसकी कुछ प्रजातियाँ ऐसी भी हैं जो सिर्फ एक ही दिन में एक मीटर तक बढ़ सकती हैं।

10. विलो पेड़ की छाल उस एस्पिरिन का पहला स्रोत थी जिसे बुखार और दर्द कम करने की बहुत प्रसिद्ध औषधि माना जाता है।

11. सूरजमुखी के पौधे को रेडियोएक्टिव कचरे को साफ़ करने के लिये इस्तेमाल किया जा सकता है [स्रोत]

12. आज से 30 करोड़ साल पहले धरती पर जीवाणु नहीं थे और उस समय के पेड़ बहुत लम्बे हुआ करते थे।

13. 1400 साल पुराना चीनी गिंकगो पेड़ हर साल बौद्ध मंदिर को अपने फूलों के पीले सागर में डुबो देता हैं।

14. बाओबैब पेड़ अपने तने में लगभग 32 हजार गैलन पानी इकठ्ठा कर सकता है।

15. 100 साल पहले की तुलना में उत्तरी अमेरिका में आज ज्यादा पेड़ हैं।

16. पेड़ बता सकते हैं कि क्या हिरन उन्हें खाने की कोशिश कर रहे हैं?

मौत की काली परछाई हैं, दुनिया के यह 10 सबसे जहरीले बिच्छू – 10 Venomous Scorpions in Hindi

 

Incredible Facts about Nature in Hindi

17. तुर्की में नारथैक्स नाम का एक विचित्र पौधा पाया जाता है जो यहाँ पानाजिर दाग पर्वत के ढलान पर उगता है। इस पौधे के बारे में दंत कथा है कि प्रोमेथ्यूज स्वर्ग से धरती पर आग इसी में रखकर लाया था। इस पेड़ के डंठल में सूखा गूदा होता है जिसे अलग किये जाने पर भी वह अँधेरे में घंटों चमकता रहता है। इस पौधे का वर्णन सबसे पहले महान लेखक और इतिहासकार होमर ने किया था।

18. आपने डिस्कवरी और दूसरे चैनलों पर पेड़ों पर बनाये गये घर यानि ट्री हाउस देखे होंगे। ऐसा माना जाता है कि इस तरह का पहला घर इटली के सेविगलिअनो के एक फार्म हाउस पर स्थित विशाल मेपिल के पेड़ की पत्तियों और शाखाओं को कांट-छांटकर बनाया गया था।

19. अगर कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में सन 2015 में हुई एक स्टडी की मानें तो इंसानों की पैदाइश पौधों से आये जीनों से हुई है। इन खोजों के अनुसार शोधकर्ता स्वीकार करते हैं कि इंसानी जीनोम का लगभग 1 प्रतिशत संभवतया पौधों से ही आया हो। [स्रोत]

20. आप यकीन करें या न करें, लेकिन सच यही है कि केले और टमाटर बेरी कुल की वनस्पतियाँ है। लेकिन स्ट्राबेरी और रसभरी जो देखने में इस कुल के ज्यादा नजदीक लगती हैं, बेरी (रसदार गोल फल) नहीं हैं।

21. एक पूर्ण विकसित राय के पौधे (यूरोप का एक पौधा जिसके अन्न से रोटी बनायीं जाती है) के महीन बालों (जड़ के) की कुल लम्बाई 10,645 किमी तक पहुँच सकती है।

पढिये 400 से भी ज्यादा पालतू और जंगली जानवरों के नाम – Animals Name in Hindi & English

बड़ी विचित्र है पेड़-पौधों की दुनिया

22. शताब्दियों से अमेरिका के मूल निवासी कहे जाने वाले रेड इंडियन प्रिकली ऐश नामक पेड़ की छाल को दाँतों का दर्द ठीक करने के लिये चबाते आ रहे हैं।

23. एक ऐसा पौधा भी है जो लगातार आलू और टमाटर दोनों की फसल देता है। इसका नाम भी कुछ ऐसा ही है – ‘केचअप और फ्राइज प्लांट’।

24. केलों की घुमावदार आकृति इसलिये होती है, ताकि जब वह बढ़ें तो उन पर सूरज की रौशनी आसानी से पहुँच सके। [स्रोत]

25. परजीवी और उन्हें ग्रहण करने वाले मेजबान पौधे एक दूसरे के साथ जेनेटिक सूचना को बाँटकर संवाद करते हैं।

26. यूरोप में स्ट्राबेरी का एक ऐसा भी पौधा है जो एक साथ फलता भी है और फूल भी देता है।

27. आलू में इंसानों से भी ज्यादा गुणसूत्र (क्रोमोसोम्स) होते हैं। [स्रोत]

28. कुछ सेवों का वजन आधा गैलन दूध जितना भी हो सकता है।

दुनिया के दस सबसे जहरीले साँप जिनके जहर की एक बूँद कई प्राणियों की जान ले सकती है – 10 Most Venomous Snakes in Hindi

 

Amazing Facts about Nature in Hindi

29. दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में पाया जाने वाला एक पौधा जिसका वैज्ञानिक नाम ‘टेबिबुइसा नोडोसा’ है, हमेशा बारिश होने के ठीक एक दिन पहले ही कुछ कलियाँ पैदा कर लेता है। इसकी इस अचूक क्षमता के कारण ही इसे बैरोमीटर पुष्प के नाम से जाना जाता है।

30. यूरोप और अफ्रीका में आर्किस मस्क्युला नाम का एक विशेष पौधा पाया जाता है जो भोजन और दवाई दोनों रूपों में इस्तेमाल होता है। इसके सूखे कंद से साबूदाना जैसा भोजन और घावों को भरने में मदद करने वाला मरहम दोनों चीजें हासिल होती हैं।

31. जर्मनी के कॉबर्ग किले में एक बगीचा (सन 1930) है जहाँ नारंगी, काले, हरे और लाल रंग के गुलाब के फूल पास-पास उगे हैं। दुनिया में कुदरती रूप से रंग-बिरंगे गुलाब के फूल एक ही स्थान पर मिलने का यह दुर्लभ उदाहरण है।

32. पौधों की दुनिया बड़ी निराली है। अब इस जलेबीनुमा फफूंदी को ही ले लीजिये जो सूतकृमि को अपना शिकार बनाती है और यह इन्हें तब पकडती है, जब ये कीड़े इसके छिद्रों से होकर गुजरने की कोशिश करते हैं।

33. स्क्वरटिंग कुकुम्बर नाम का एक पौधा अपने पास से गुजरने वाले से रगड़ खाकर, अपने बीजों और शरीर में जलन पैदा करने वाले विषैले रस को पिचकारी की तरह बाहर फेंकती है।

वनस्पतियों की निराली दुनिया

34. गुलाब का काला फूल बड़ा दुर्लभ माना जाता है, लेकिन तुर्की के हल्फेती में काले गुलाब कुदरतन उगते हैं और यह दुनिया का ऐसा एकमात्र स्थान है।

35. सुमात्रा द्वीप के ब्रेडफ्रूट पेड़ की पत्तियां शुरू में तो कटावदार होती हैं, लेकिन बड़ी होने पर उनमे कोई कटाव नहीं रहता।

36. अमेजन नदी क्षेत्र में उगने वाली विशाल पानी की लिली (पानी मे खिलने वाला फूल) का व्यास 6 फीट तक हो सकता है। [स्रोत]

37. एक अमेरिकी नाविक ने सन 1945 में एक पत्ती, जापान के सासेबो में एक बाइबिल के पेजों के बीच रख दी थी, जो आज भी हरी है।

38. भारतीय कमल के पौधे के बीज 300 से 400 साल तक सजीव (नये पौधे पैदा करने में समर्थ) बने रह सकते हैं।

39. पॉपी के बीज सूक्ष्मदर्शी से देखने पर किसी मधुमक्खी के छत्ते जैसे लगते हैं।

 

True Facts about Nature in Hindi

40. दुनिया में ज्यादातर लोगों का मानना है कि दलदल में डूबने से इन्सान की मौत तय रहती है। लेकिन एक अध्ययन में पाया गया है कि दलदल में डूबकर मरने की संभावना बहुत कम होती है। ऐसा इसलिये, क्योंकि ज्यादातर दलदल सिर्फ कुछ इंच ही गहरे होते हैं। हालाँकि ज्वारीय बेसिन में बने दलदल ज्यादा खतरनाक होते हैं और वहाँ इन्सान डूबकर मर सकता है।

41. सागर की तलहटी में आये बेहद शक्तिशाली भूकंप जानलेवा और खतरनाक तरंगे उत्पन्न करते हैं जिन्हें सुनामी कहा जाता है। सागर के भीतर और आस-पास स्थित ज्वालामुखियों में होने वाले विस्फोट भी सुनामी पैदा करते हैं।

42. केन्या, इथोपिया, और चाड में पाये गये मानव जीवाश्मों से पता चला है कि लगभग 30 लाख साल पहले इंसानों की एक जैसी 4 प्रजातियाँ अस्तित्व में थीं। बस यह पता नहीं चल पाया है कि क्या वह एक-दूसरे के संपर्क में भी थीं।

43. क्या आप कभी यकीन करेंगे कि धरती पर उससे कहीं ज्यादा पेड़ हैं जितने कि हमारी गैलेक्सी में तारे हैं। वैज्ञानिक कहते हैं कि हमारी आकाशगंगा में 200 से 400 अरब तारे हैं जबकि हमारी धरती पर 1000 अरब पेड़ हैं।

44. सन 1992 में 29,000 रबर की बत्तखें समुद्र में खो गयी थी और वह आज तक यदा-कदा मिलती ही रहती है और महासागरीय विज्ञान के सम्बन्ध में हमारी जानकारी को विस्तृत करने में बड़ी मददगार सिद्ध हो रही हैं।

धरती के इतिहास से जुडे यह आश्चर्यजनक तथ्य नहीं जानते होंगे आप – Amazing Earth Facts in Hindi

अविश्वसनीय मगर सत्य तथ्य

45. दुनिया का सबसे पुराना जीवाश्म एक एककोशीय प्राणी, नीले-हरे शैवाल का था, जो दक्षिण अफ्रीका के 320 करोड़ साल पुराने पत्थरों में मिला था।

46. सन 2007 में वैज्ञानिकों को स्पेन में एक सुदूर मानव पूर्वज का दांत मिला था जो लगभग 10 लाख साल से भी ज्यादा पुराना था। [स्रोत]

47. 11 जुलाई 2016 को भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश के एक गाँव के लोगों ने, 24 घंटे में 5 करोड़ पेड़ लगाने का रिकॉर्ड बनाया।

48. 16वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में डच किसानों ने बैंगनी रंग की गाजरों को उगाने में सफलता पायी थी, जो आज भी मौजूद हैं।

49. ऑक्सीजन धरती की सतह, पानी और वातावरण में उपलब्ध सबसे प्रचुर तत्व है – लगभग 49.5 प्रतिशत।

50. दुनिया का सबसे पुराना बहुकोशीय जीवाश्म 70 करोड़ साल पुराना है।

51. चाक/खड़िया खरबों बहुत छोटे-छोटे लकड़ी के जीवाश्म से मिलकर बना होता है।

ब्रह्माण्ड से जुड़े 40 अविश्वसनीय तथ्य – Universe Facts and Meaning in Hindi

 

Weird Facts about Nature in Hindi

52. ऑस्ट्रेलिया की ग्रेट बेरियर रीफ, जो लगभग 2,000 किमी लम्बी है और प्रशांत महासागर में स्थित है, धरती की सबसे बड़ी जीवित संरचना है। ग्रेट बेरियर रीफ एक कोरल रीफ (प्रवाल भित्ति) है जिसमे कोमल शरीर वाले मूंगे निवास करते हैं। ग्रेट बेरियर रीफ 3000 रीफ और 900 मूँगों के द्वीपों का इंटरलिंक सिस्टम है जो तंग गलियारों से विभक्त है। यह कोरल सागर की सतह से बस जरा सा नीचे है। 3.5 लाख वर्ग किमी में फैली यह विशाल संरचना अंतरिक्ष से दिखायी देने वाली एकमात्र संरचना है। लेकिन जल प्रदुषण, जलवायु परिवर्तन और इंसानी अतिक्रमण ने आज इस रीफ के अस्तित्व को भी संकट में डाल दिया है।

53. पिछले 20 सालों में इंसानी क्रियाशीलता द्वारा बढ़ी तीन चौथाई कार्बन डाई ऑक्साइड गैस, सिर्फ जीवाश्म ईंधन जैसे पेट्रोलियम और कोयला जलाने से ही बढ़ी है। बाकी की एक चौथाई गैस मुख्यतः जमीन के दुरूपयोग जैसे जंगलों के विनाश से पैदा हुई है। इसी बात से आसानी से समझा जा सकता है कि आने वाले कुछ वर्षों में धरती की जलवायु की क्या दशा होगी। [स्रोत]

54. अक्सर इंसानों की क्रियाएँ धरती के लिये विनाशकारी ही सिद्ध होती हैं। लेकिन एक अध्ययन में यह सामने आया है कि इन्सान ने धरती के चारों ओर अनजाने में ही एक सुरक्षात्मक गुब्बारे का निर्माण कर दिया है। दशकों से इस्तेमाल में लायी जा रही बहुत कम फ्रीक्वेंसी की रेडियो तरंगों (VLF) ने धरती के उपर एक कृत्रिम ककून का निर्माण कर दिया है जो हमारे ग्रह को सौर अग्नि और विकिरण से बचाएगा। [स्रोत]

क्या जानते हैं आप धरती के सात महाद्वीपों के बारे में – 7 Continents Meaning in Hindi

जलवायु से जुडे रोचक तथ्य

55. जलवायु परिवर्तन के कारण दुनिया पर कितना बड़ा खतरा मंडरा रहा है, इसे आप इस बात से समझ सकते हैं कि आज हमारे वातावरण में उससे कहीं ज्यादा कार्बन डाई ऑक्साइड मौजूद है जितनी कि पिछले 8 लाख वर्षों में कभी भी किसी समय नहीं रही है। [स्रोत]

56. अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा उर्जा उपभोक्ता देश है। यह पूरे विश्व की कुल उर्जा का 25 प्रतिशत अकेले ही उपभोग करता है। यही कारण है कि जलवायु परिवर्तन संकट के लिये अमेरिका ही सबसे ज्यादा जिम्मेदार देश है।

57. सहारा रेगिस्तान दुनिया का सबसे गर्म और बड़ा रेगिस्तान है। लेकिन आपको जानकार आश्चर्य होगा कि 18 फरवरी सन 1979 में इस रेगिस्तान में भी लगभग 30 मिनट तक बर्फ गिरी थी।

58. आज चीन संसार का दूसरा सबसे बड़ा उर्जा उपभोक्ता है। इसके अतिरिक्त यह कार्बन डाई ऑक्साइड गैस का उत्सर्जन करने वाला सबसे बड़ा देश भी है।

59. बारिश से आने वाली एक विशेष प्रकार की गंध अक्टिनोमायसेट्स नामक जीवाणु के कारण पैदा होती है। [स्रोत]

60. महाद्वीप उसी रफ्तार से अलग हो रहे हैं, जिस रफ्तार से उँगलियों के नाखून बढ़ते हैं। [स्रोत]

मरुस्थल का अर्थ और धरती के सबसे बड़े रेगिस्तान – 27 Largest Deserts in Hindi

 

Interesting Facts about Nature in Hindi

61. सौर उर्जा की ही तरह विंड पॉवर भी उर्जा का एक स्वच्छ और निरापद स्रोत है, क्योंकि इससे प्रदूषण ना के बराबर होता है। विंड पॉवर में विंडमिल यानि पवन चक्की का इस्तेमाल करके वायु की उर्जा का बिजली बनाने में इस्तेमाल किया जाता है।

62. संयुक्त राज्य अमेरिका को दुनिया का सबसे ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाला देश कहा जा सकता है, क्योंकि इसकी 86 प्रतिशत उर्जा जरुरत जीवाश्म ईंधन जैसे कोयले और पेट्रोलियम को जलाने से हासिल होती है।

63. अमेरिका और कनाडा की सीमा पर स्थित नियाग्रा झरना पिछले 10 हजार साल में लगभग 7 मील पीछे खिसक गया है। जिसकी वजह है इसके आधार पर होने वाला भूमि का निरंतर कटाव।

64. धरती पर जल और स्थल दोनों स्थानों को मिलाकर लगभग 173,000 जहरीली प्रजातियाँ है, जिनमे छिपकलियों और मकड़ियों से लेकर मछलियाँ तक शामिल हैं। [स्रोत]

65. क्या आपको लगता है कि बारिश के पानी में भी विटामिन और खनिज पदार्थ हो सकते हैं। जी हाँ वर्षा के जल में विटामिन B12 उपस्थित होता है। [स्रोत]

कल्पना से परे हैं कुदरत की कारीगरी

66. अगर यह कहा जाय कि धरती पर इंसानों से करोड़ों गुणा ज्यादा आबादी जीवाणुओं यानि बैक्टीरिया की है, तो कुछ गलत नहीं होगा।

67. ताजे पेड़ों से कागज़ बनाने की तुलना में रीसाइकल पेपर से एक टन कागज़ बनाने में 70 प्रतिशत कम उर्जा खर्च होगी।

68. क्या आप कभी यकीन करेंगे कि भूकंप पानी को सोने में बदल सकता है? शायद फिर हर आदमी के पास बहुत सारा सोना इकठ्ठा हो सके। [स्रोत]

69. वायरस यानि विषाणु जिन्हें धरती का सबसे छोटा सजीव प्राणी माना जा सकता है, के अन्दर भी वायरस हो सकते हैं। [स्रोत]

70. अमेरिका के 50 राज्यों में से सिर्फ एक नार्थ डकोटा में ही आज तक कभी कोई भूकंप नहीं आया है।

71. जुलाई 2016 अभी तक रिकॉर्ड किया गया सबसे गर्म महीना था।

 

85 Facts about Nature in Hindi with Images

72. कुदरत भी कैसे-कैसे अजीब आश्चर्यों से भरी है। आप खुद ही देख लीजिये फिलीपिंस में एक द्वीप है जिस पर एक झील है। इस झील में भी एक द्वीप है और इस द्वीप पर भी एक झील है और इस दूसरी झील का भी अपना एक छोटा सा द्वीप है। इस जगह का नाम ताल झील है। हैं न आश्चर्यजनक!

73. आज हम आपको एक ऐसे झरने के बारे में बतायेंगे जिससे आप अपनी घडी मिला सकते हैं। ऑस्ट्रिया के टॉर्न पर्वत में नेडल नाम का एक झरना है जिसके पानी के उपर ठीक 3:30 बजे (दोपहर के समय में) एक इन्द्रधनुष चमकता है।

74. फ्रांस के एक शहर अम्बियालेट के पास बहने वाली टॉर्न नदी का प्रवाह मार्ग बड़ा अद्भुत है। यह नदी दो मील व्यास वाला वृत्त बनाते हुए गोलाई में बहती है।

75. अमेरिका की मिशिगन झील सर्दियों की बर्फ पिघलने के बाद इतनी स्वच्छ हो जाती है कि आप हवा में से ही इसकी गहराई में डूबे जहाजों का मलबा देख सकते हैं।

76. दुनिया की सबसे बड़ी गुफा मलेशिया में स्थित है जिसका नाम सारावक चैंबर है। यह 701 मीटर लम्बी, 299 मीटर चौड़ी और 70 मीटर ऊँची हैं।

प्रकृति का कौशल प्रकट करने वाले अद्भुत तथ्य

77. रोमानिया में ऐसे पत्थर पाये जाते हैं जो भारी बारिश पड़ने के बाद न सिर्फ बढ़ते हैं, बल्कि द्विगुणित भी हो जाते हैं इन्हें ट्रोवैन्ट्स कहा जाता है।

78. कनाडा में एक स्थान ऐसा भी है, जहाँ पर गुरुत्वाकर्षण धरती के दूसरे हिस्सों की तुलना में कम है। यह जगह कनाडा के हडसन खाड़ी क्षेत्र में है।

80. लेक मीड, संयुक्त राज्य अमेरिका में मानव द्वारा निर्मित सबसे बड़ी झील है, जो हूवर डैम से निकली है।

81. धरती का सबसे गहरा ज्ञात बिंदु एक के पीछे एक जोड़ी गयी 24.5 एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के बराबर है।

82. अमेरिका में हर साल 625 लोगों पर बिजली गिरती है।

83. बैकाल झील दुनिया की सबसे गहरी झील है।

आज तक की ऐसी सबसे ऊँची समुद्री लहर जिस पर किसी ने सर्फिंग की थी, लगभग 10 मंजिला इमारत जितनी ऊँची थी।

“ऑस्ट्रेलिया में स्थित ग्रेट बेरियर रीफ दुनिया का सबसे बडा रीफ सिस्टम (प्रवाल तंत्र) है।
प्रिय मित्र, उम्मीद है आपको आर्टिकल काफी अच्छा लगा होगा। हमने इस लेख को लिखने में अपना काफी वक्त लगाया है। कितना अच्छा हो अगर आप भी अपना थोडा सा सहयोग हमें दें और इस लेख को सोशल मिडिया पर शेयर करें। हमें बस आपके दो मिनट चाहियें। उम्मीद है आप इंकार नहीं करेंगे।