All National Symbols of India in Hindi

 

“राष्ट्रीय प्रतीक यानि National Symbols किसी भी देश की राष्ट्रीय विरासत होते हैं। जो उसे दुनिया के बाकी दूसरे देशों से अलग विशिष्टता तो प्रदान करते ही हैं, साथ ही उसकी संस्कृति, मूल्यों और सभ्यता के भी वाहक होते हैं।”

 

National Symbols of India in Hindi
भारत की सबसे बडी चीजें

भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों (National Symbols) की सामान्य जानकारी होना प्रत्येक शिक्षित भारतीय के लिये अनिवार्य है। क्योंकि इससे न सिर्फ उसके शिक्षित होना का पता चलता है, बल्कि देश के प्रति उसकी निष्ठा भी अभिव्यक्त होती है। इसके अलावा ज्यादातर प्रतियोगी परीक्षाओं में और नौकरियों के लिये साक्षात्कार देते समय नियोक्ता भी इनसे संबंधित प्रश्न पूछते हैं।

राष्ट्रीय प्रतीकों को जानना इसलिये भी आवश्यक है, क्योंकि किसी भी देश के आधुनिक इतिहास में इनकी जानकारी सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस लेख में हमने भारत के सभी National Symbols की संक्षिप्त जानकारी दी है, जिससे आप एक ही बार में उन्हें सही प्रकार से स्मरण कर सकें। इनके बारे में विस्तार से पढने के लिये कृपया जीवनसूत्र के दूसरे लेख पढ़ें।

भारत से जुडी सामान्य ज्ञान की यह जरुरी बातें हर किसी को जाननी चाहियें – India General Knowledge Facts in Hindi

1. National Animal राष्ट्रीय पशु

भारत का राष्ट्रीय पशु (National Animal of India) बाघ (पैन्थरा टाईग्रिस लिन्नायस) है। बाघ की इस प्रजाति को आम तौर पर ‘रॉयल बंगाल टाइगर’ के नाम से जाना जाता है और यह ताकत और आकार में लगभग शेर के बराबर होता है। एक व्यस्क बाघ का आकार सिर से लेकर पूँछ तक लगभग 9-10 फीट तक होता है और इसके पीले-सफेद शरीर पर काले रंग की धारियाँ होती हैं।

जानिये जंगल के राजा बाघ से जुडी 100 अद्भुत बातें – 100 Tiger Facts in Hindi

2. National Anthem राष्ट्रीय गान

भारत का राष्ट्र गान (National Anthem of India) जन-गण-मण है, जिसके रचयिता नोबेल पुरस्कार विजेता और प्रसिद्ध भारतीय कवि रविंद्रनाथ टैगोर थे। इस गाने को गाने की निर्धारित अवधि 52 सेकेण्ड है और इसे 24 जनवरी सन 1950 को राष्ट्रगान के रूप में स्वीकृति मिली थी।

3. National Bird राष्ट्रीय पक्षी

मोर या मयूर भारत का राष्ट्रीय पक्षी (National Bird of India) है। इसका वैज्ञानिक नाम पावो क्रिस्टोटस है और यह उड़ सकने वाले सभी पक्षियों में सबसे सुन्दर और विशाल होता है। अपने सतरंगी पंखों से मयूर दूर से ही पहचाना जा सकता है। इसकी बोली भी बड़ी मधुर होती है।

 

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक हिंदी में

4. National Calender राष्ट्रीय पंचांग

भारत का राष्ट्रीय पंचांग (National Calender of India) शक संवत पर आधारित है, जिसका प्रथम मास (महीना) चैत्र है। यह ईसा पश्चात सन 78 ई० में आरम्भ हुआ था और इसे राष्ट्रीय पंचांग के रूप में 22 मार्च सन 1957 को अपनाया गया था। इस पंचांग के 12 मॉस क्रमशः इस प्रकार हैं – चैत्र, बैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद, आश्विन, कार्तिक, मार्गशीर्ष, पौष, माघ और फाल्गुन।

5. National Emblem राष्ट्रीय चिन्ह

भारत का राजचिन्ह (National Emblem of India) सारनाथ में स्थापित ‘सिंह स्तंभ’ है। इसे भारत सरकार ने 26 जनवरी सन 1950 को अपनाया था। इस राजचिंह के मूल स्तंभ पर उपर की ओर चार सिंह बने हैं, फिर इसके नीचे घंटे के आकार के पदम् के उपर बनी चित्रवल्लरी में एक हाथी है तथा जहाँ सिंह हैं, उसके नीचे स्थित पट्टी के बीच में उभरी हुई नक्काशी में एक चक्र है।

जिसके दायी ओर एक वृषभ और बायीं ओर एक घोडा है तथा एक शेर की उभरी हुई आकृति है। इनके बीच-बीच में चक्र बना है। फलक के नीचे देवनागरी लिपि में ‘सत्यमेव जयते’ लिखा हुआ है।

6. National Flag राष्ट्रीय ध्वज

भारत का राष्ट्रीय ध्वज (National Flag of India) तिरंगा है, जिसमे तीन समान चौड़ाई की क्षैतिज पट्टियाँ हैं। जिसमे सबसे उपर की पट्टी का रंग केसरिया, मध्य वाली का सफेद और निचली पट्टी का रंग हरा है। सफेद पट्टी के बीच में नीले रंग का चक्र है, जिसमे 24 तीलियाँ हैं। तिरंगे की लम्बाई और चौड़ाई का अनुपात 3:2 है और इसे 22 जुलाई सन 1947 के दिन राष्ट्रीय ध्वज के रूप में स्वीकार किया गया था।

7. National Flower राष्ट्रीय पुष्प

भारत का राष्ट्रीय पुष्प (National Flower of India) कमल है। इसका वैज्ञानिक नाम नेलंबो न्यूसीफेरा गार्टन है और इसका रंग हल्का गुलाबी होता है। यह फूल शांति और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है, क्योंकि कीचड में खिलने के बावजूद यह उससे लिप्त नहीं होता।

8. National Fruit राष्ट्रीय फल

आम भारत का राष्ट्रीय फल (National Fruit of India) है। इसका वैज्ञानिक नाम मेंगिफेरा इंडिका है। भारत में आम की 100 से भी ज्यादा किस्मे उगाई और खायी जाती हैं, लेकिन उनमे दशहरी और अलफांसो प्रमुख हैं। चूँकि आम बेहद स्वादिष्ट फल हैं, इसीलिये इसे फलों का राजा कहकर पुकारा जाता है।

भारत से जुड़े इन अमेजिंग और इंटरेस्टिंग तथ्यों के बारे में नहीं जानते होंगे आप – 50 Amazing Facts about India in Hindi

 

National Symbols of India in Hindi

9. National River राष्ट्रीय नदी

गंगा भारत की राष्ट्रीय नदी (National River of India) है। इसे 4 नवम्बर सन 2008 को यह दर्जा प्रदान किया गया था। गंगा को सिर्फ भारत की ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व की सबसे पवित्र नदी माना जाता है। इसकी पवित्रता का ध्यान रखते हुए केंद्र सरकार ने इसके लिये एक अलग आयोग भी बनाया है जिस पर इसके संरक्षण और इसे निर्मल बनाये रखने का दायित्व है।

भारत की 50 सबसे लम्बी और महत्वपूर्ण नदियाँ – 50 Longest Rivers of India in Hindi

10. National Song राष्ट्रीय गीत

भारत का राष्ट्र गीत (National Song of India) वन्देमातरम है जिसकी रचना प्रसिद्ध बंगाली लेखक बंकिम चन्द्र चटर्जी ने की थी। यह गीत उनके उपन्यास ‘आनंद मठ’ से लिया गया है। 24 जनवरी 1950 के ही दिन इसे राष्ट्रगीत के रूप में मान्यता मिली थी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सन 1896 में हुए अधिवेशन में इसे पहली बार गाया गया था। इसे गाने की अवधि 1 मिनट 5 सेकेण्ड है।

11. National Tree राष्ट्रीय वृक्ष

भारत का राष्ट्रीय वृक्ष (National Tree of India), वट वृक्ष यानि बरगद का पेड़ है। इसका वैज्ञानिक नाम फाइकस बेंगालेंसिस है। वृक्षों में यह सबसे दीर्घजीवी और सबसे विशाल होता है। इसे स्थायित्व और वंश परंपरा का प्रतिनिधि/प्रतीक माना जाता है। यह भारतीय धर्म-परंपरा और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है।

12. National Water Animal राष्ट्रीय जलचर

भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव (National Water Animal of India) डॉल्फिन मछली है। इसका वैज्ञानिक नाम प्लाटानिस्टा गैंगेटिक है। यह एक स्तनपायी जीव है और इसे 5 अक्टूबर सन 2009 को राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया गया था। यह गंगा नदी में बहुतायत में मिलती हैं।

13. National Heritage Animal राष्ट्रीय विरासत पशु

भारतीय केंद्र सरकार के पर्यावरण मंत्रालय ने 22 अक्टूबर सन 2010 को हाथी (गजराज) को राष्ट्रीय विरासत पशु (National Heritage Animal of India) घोषित किया है। इसका वैज्ञानिक नाम ‘एलिफास इंडिका’ है और यह लगभग सारे भारत में सघन और मध्यम आकार के वनों में मैदानी इलाकों में पाया जाता है।

भारत के 100 सबसे महान स्वतंत्रता सेनानी – 100 Freedom Fighters of India in Hindi

“मोहनदास करमचंद गाँधी जिन्हें आम तौर पर महात्मा गाँधी के नाम से जाना जाता है, ‘भारत के राष्ट्रपिता’ कहलाते हैं। लेकिन सिर्फ औपचारिक रूप से, क्योंकि केंद्र सरकार ने कभी भी आधिकारिक रूप से उन्हें राष्ट्रपिता घोषित नहीं किया है।”

 

Comments: हमें आशा है भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों के बारे में बताने वाला यह लेख National Symbols of India in Hindi आपको जरुर पसंद आया होगा। कृपया इस हिंदी लेख को सोशल मीडिया पर शेयर करके हमें यह बताने का कष्ट करें कि जीवनसूत्र को और भी ज्यादा बेहतर कैसे बनाया जा सकता है? आप हमें अपने सुझाव Facebook, Twitter और दूसरी सोशल साइट्स पर दे सकते हैं। अपने E–mail पर नयी पोस्ट पाने के लिये जीवनसूत्र को सब्सक्राइब करें और वीडियो देखने के लिये Youtube Channel के सदस्य बनना न भूलें। एक उज्जवल भविष्य और सुखमय जीवन की शुभकामनाओं के साथ!

प्रिय मित्र, उम्मीद है आपको आर्टिकल काफी अच्छा लगा होगा। हमने इस लेख को लिखने में अपना काफी वक्त लगाया है। कितना अच्छा हो अगर आप भी अपना थोडा सा सहयोग हमें दें और इस लेख को सोशल मिडिया पर शेयर करें। हमें बस आपके दो मिनट चाहियें। उम्मीद है आप इंकार नहीं करेंगे।