10 Most Dangerous Snakes in World in Hindi

 

“संसार में जितने भी साँप हैं उनमे सॉ-स्केल वाइपर और रसेल वाइपर को सबसे अधिक खतरनाक माना जाता है, क्योंकि यह इंसानों की जान के सबसे बड़े दुश्मन हैं। इनके साथ-साथ ब्लैक मांबा, मिस्र का कोबरा, रैटलस्नेक, पफएडर, नाग, वाईपर और करैत भी सबसे खतरनाक साँपों में शामिल हैं। हर साल दुनियाभर में लगभग 90,000 से भी अधिक लोगों की मौत साँपों के काटने से होती है।”

 

Deadliest Snakes in The World in Hindi

इंसान हमेशा से ही एक अपूर्व बुद्धि वाला प्राणी रहा है और इसकी कल्पना और अनवरत जिज्ञासा ने ही इसके लिये असीम संभावनाओं के नये क्षितिज खोले हैं। कुदरत के रहस्यों से पर्दा उठाने की कोशिश में इन्सान हजारों-लाखों वर्षों से तब से लगा हुआ है जब कभी धरती पर इसकी उत्पत्ति हुई थी। ज्ञान की इस अभीप्सा के कारण ही, आज हम हम टेक्नोलॉजी और विज्ञान के वह अद्भुत चमत्कार देखते हैं जिन पर हमारे पूर्वजों को भी मुश्किल से ही विश्वास होता।

हर चीज़ जानने की इसी जुगुप्सा ने हमें उन प्राणियों के बारे में जानने को भी प्रेरित किया है जिन्हें अपनी श्रेणी में अदभुत ही कहा जा सकता है। इंसान हर उस प्राणी के बारे में जानना चाहता है जो उसके लिये लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं और उन जीवों के बारे में भी जानना चाहता है जो उसके जीवन को संकट में डाल सकते हैं।

इस प्रकार के प्राणियों में जो सबसे पहला नाम हमारे जेहन में आता है वह हैं – Snakes यानि साँप। हालाँकि साँप दुनिया के उन तीन सबसे जहरीले प्राणियों में शामिल नहीं है जिनका वर्णन हमने 10 Most Venomous Animals of The World in Hindi में किया है, लेकिन अपनी विचित्र संरचना और खौफ के कारण साँपों ने इंसानों का नजरिया पूरी तरह से बदल दिया है।

मौत की काली परछाई हैं, दुनिया के यह 10 सबसे जहरीले बिच्छू – 10 Venomous Scorpions in Hindi

Deadliest Snakes in Hindi दुनिया के सबसे खतरनाक साँप

संसार में साँपों की 3600 से भी अधिक प्रजातियाँ मिलती हैं, पर उनमे से बहुत कम ही जहरीली होती हैं। वास्तविकता तो यह है कि दुनिया के दस सबसे जहरीले साँपों से इंसानों को कोई विशेष खतरा नहीं है, क्योंकि उनमे से एक-दो Snakes को छोड़ दिया जाय, तो अधिकाँश साँप शांत प्रकृति वाले होते हैं और इंसानों से सामना होने पर बच निकलना ही बेहतर समझते हैं।

लेकिन आज हम आपको जिन साँपों के बारे में बताने जा रहे हैं, वह अत्यंत जहरीले होने के साथ-साथ बहुत आक्रामक और गुस्सैल भी होते हैं। यदि इन्हें थोडा सा भी उत्तेजित किया जाय तो यह हमला करने में देर नहीं लगाते हैं, इसी कारण से हमने इन्हें मानवजाति के लिये सबसे अधिक खतरनाक साँप मानते हुए एक अलग सूची में रखा गया है।

पूरी दुनिया में साँपों के काटने की लगभग 10 लाख घटनाएँ होती हैं जिनमे से लगभग 80 हजार से 1 लाख लोगों की हर साल मौत हो जाती हैं। साँपों के काटने से मरने वाले लोगों की संख्या में भारत पहले स्थान पर है, जहाँ हर साल 25000 से 35000 लोगों की मौत साँपों के काटने से होती है।

क्या जानते हैं आप दुनिया के दस सबसे तेज और खतरनाक जहर के बारे में – Name of 10 Deadliest Poisons in Hindi

 

Most Dangerous Snakes of The World in Hindi

10. Caspian Cobra Snake कैस्पियन कोबरा

Caspian Cobra Snake, संसार का 13वाँ सबसे विषैला सर्प है। इसका Scientific Name, नाजा ओक्सिअना (Naja oxiana) है। दुनिया में नागों की जितनी भी प्रजातियाँ मिलती हैं, उनमे कैस्पियन कोबरा सबसे जहरीला होता है। सन 1992 में हुई एक Toxinological Study (यह Indian Journal of Experimental Biology में प्रकाशित हुई थी) के अनुसार नागों की यह प्रजाति समस्त नागों में सबसे घातक विष पैदा करती है।

कैस्पियन कोबरा के विष की मारकता LD50 SC Test में 0.18 मिग्रा/किग्रा मापी गयी है। जबकि एर्न्स्ट और जुग के अनुसार यह 0.21 मिग्रा/किग्रा है। यह फिलीपिंस के नाग (Philippine Cobra), समर नाग(Samar Cobra), वन का नाग (Forest Cobra) और काला रेगिस्तानी नाग (Black Desert Cobra) से भी अधिक जहरीला होता है।

जिनके विष का स्तर LD50 SC Test में क्रमशः 0.20 मिग्रा/किग्रा, 0.21 मिग्रा/किग्रा, 0.225 मिग्रा/किग्रा और 0.4 मिग्रा/किग्रा पाया गया है। कैस्पियन कोबरा, एशिया महाद्वीप के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में पाया जाता है और इसके काटने से हर साल लगभग 50-100 इन्सान मारे जाते हैं।

लोगों और दुनिया से जुड़े यह अविश्वसनीय तथ्य नहीं जानते होंगे आप – 65 Amazing Facts in Hindi

9. Forest Cobra Snake जंगली नाग

Forest Cobra या जंगली नाग, नागों की प्रजाति का सबसे बड़ा और यथार्थ नाग है। यह Snake मुख्य रूप से अफ्रीका महाद्वीप के जंगलों में पाया जाता है, लेकिन कभी-कभार इसे दक्षिण एशियाई देशों के कम वर्षा वाले इलाकों में भी देखा गया है। फारेस्ट कोबरा दुनिया का 16 वाँ सबसे जहरीला सर्प है। इसके विष की मारकता LD50 SC Test में 0.225 मिग्रा/किग्रा मापी गयी है।

यह साँप बेहद आक्रामक और गुस्सैल होता है, इसीलिये इंसानों के लिये बहुत बड़ा खतरा है। पर अच्छी बात यह है कि यह जंगलों में ही रहना पसंद करता है। पूरी दुनिया में इस साँप के काटने से हर साल लगभग 1000-1500 मौतें होती हैं।

जानिये जंगल के राजा बाघ से जुडी 100 अद्भुत बातें – 100 Tiger Facts in Hindi

8. Black Mamba Snake ब्लैक माम्बा

Black Mamba या काला माम्बा दुनिया का 17 वाँ सबसे जहरीला सर्प है। इसका वैज्ञानिक नाम डेनड्रोस्पिस पालीलेपिस (Dendroaspis Polylepis) है और यह अफ्रीका महाद्वीप (उप-सहारा के क्षेत्रों) में पाया जाता है। ब्लैक माम्बा धरती का सबसे तेज गति से दौड़ने वाला और दुनिया का सबसे आक्रामक साँप है। इस Snake के विष की मारकता LD50 SC Test में 0.28 मिग्रा/किग्रा मापी गयी है।

बेहद आक्रामक और बेहद जहरीला होने की वजह से अफ्रीका वासी इसे काली मौत के नाम से भी जानते हैं। इस Snake के काटने से अफ्रीका में हर साल लगभग 1200 से 1500 मौतें होती हैं, इसीलिये हमारी सूची यह साँप आठवें स्थान पर आता है। [स्रोत]

अद्भुत और बहुत विशाल है हमारा सौर मंडल – Solar System Planets in Hindi

 

10 Killer Snakes of The World in Hindi

7. Rattle Snakes रैटल सर्प

Rattle Snake उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका महाद्वीपों में पायी जाने वाली साँपों की एक बेहद जहरीली प्रजाति है। यह वाईपर समुदाय के अंतर्गत आते हैं। रैटल स्नेक साँपों की बेहद जहरीली तीन प्रजातियाँ हैं – टाइगर रैटल स्नेक (Tiger Rattle Snake), नियोट्रोपिकल रैटल स्नेक(Neotropical Rattlesnake) और मोजेव रैटल स्नेक (Mojave Rattlesnake)। इन तीनों रैटल स्नेक साँपों में टाइगर रैटल स्नेक सबसे ज्यादा जहरीला होता है और यह दोनों महाद्वीपों का सबसे जहरीला साँप है।

इस Snake के विष की तीव्रता LD50 SC Test में 0.21 मिग्रा/किग्रा मापी गयी है। जिसके आधार पर यह दुनिया का 15 वाँ सबसे जहरीला साँप है, हालाँकि यह इंसानों को बहुत कम काटता है। इंसानों की जान का असली दुश्मन तो नियोट्रोपिकल रैटल स्नेक है जो हर साल सैकड़ों लोगों की मौत का कारण बनता है। एक अनुमान के अनुसार लगभग 2200 से ज्यादा लोग प्रति वर्ष रैटल स्नेक के कारण अपनी जान गँवाते हैं जिनमे सबसे अधिक मौतें ब्राजील में होती हैं।

क्या आपको पता है जानवर कितनी तरह की आवाजें निकाल सकते हैं – Sounds of Animals in Hindi

6. Pit Viper Snake पिट वाईपर

Pit Viper Snake वाईपर साँपों की एक बहुत जहरीली और खतरनाक प्रजाति है, जिसमे कई साँपों को एक ही समूह में डाला गया है। लेकिन इसमें मुख रूप से खतरनाक साँप हैं – लांसहेड पिट वाईपर (Lancehead Pit Viper Snake) मलेशियन पिट वाईपर (Malayan Pit Viper Snake), उठी नाक वाला पिट वाईपर (Hump-nosed Pit Viper Snake) और बुश्मास्टर (Bushmaster Snake)।

साँपों की यह प्रजाति आक्रामक, असहनशील और बहुत तेज गति से आक्रमण करने वाली होती है। अपुष्ट आँकड़ों के अनुसार, पिट वाईपर स्नेक से हर साल लगभग 3000 से 4000 लोगों की मौत होती है जिनमे से सबसे ज्यादा मौतें ब्राजील, मेक्सिको, और दक्षिण एशियाई देशों में होती है।

क्या जानते हैं आप संसार के 7 महान आश्चर्यों के बारे में – Seven Wonders of The World in Hindi

5. Common Krait Snake सामान्य करैत

सामान्य करैत (Common Krait Snake), करैत सर्पों की ही एक जहरीली प्रजाति है, यह मुख्य रूप से भारत और उपमहाद्वीप के देशों जैसे नेपाल, श्रीलंका, बर्मा और बांग्लादेश में पाया जाता है। कई धारियों वाले करैत (Many-banded Krait) और मलय करैत के पश्चात, करैत साँपों की यह प्रजाति सबसे ज्यादा खतरनाक है। इसके विष की मारकता LD50 SC Test में 0.36 मिग्रा/किग्रा मापी गयी है।

पूरी दुनिया में इस साँप के काटने से हर साल लगभग 6000 से भी ज्यादा मौते होती हैं। साँपों के काटने से भारत में होने वाली मौतों में सामान्य करैत, रसेल वाईपर, सा-स्केल वाईपर और भारतीय नाग के पश्चात चौथे स्थान पर आता है, पर वैश्विक आँकड़ों के अनुसार पाँचवें स्थान पर। [स्रोत]

प्रथम विश्व युद्ध से जुड़े 100 दुखद और लोमहर्षक तथ्य – History of First World War in Hindi

4. Puff Adder Snake पफ एडर

पफ एडर (Puff Adder Snake) मुख्य रूप से अफ्रीका महाद्वीप में (उत्तरी अफ्रीका में स्थित देशों को छोड़कर) और दक्षिण-पश्चिम एशिया में पाया जाता है। यह एक बेहद जहरीला और आक्रामक सर्प है जो दबाव पड़ने पर या खतरा होने पर तुरंत काट लेता है। पफ एडर स्नेक के विष की मारकता, LD50 SC Test में 0.4 मिग्रा/किग्रा मापी गयी है।

अफ्रीका महाद्वीप में हर साल साँपों के काटने से जितने लोगों की मौत होती हैं, उनमे सबसे ज्यादा मौत इसी साँप के काटने से होती हैं। ऐसा माना जाता है कि हर साल लगभग 7000 से 8000 मौत पफ एडर के कारण होती है, इसीलिये यह Snake हमारी सूची में चौथे स्थान पर है।

भारत से जुडी सामान्य ज्ञान की यह अद्भुत बातें हर किसी को जाननी चाहियें – India General Knowledge Facts in Hindi

 

10 Deadliest Snakes in Hindi with Images

3. Indian Cobra Snake भारतीय नाग

Indian Cobra जिसे आम भाषा में भारतीय नाग कहकर पुकारा जाता है, दुनिया के 25 सबसे जहरीले साँपों में से एक है। इसके विष की मारकता LD50 SC Test में 0.80 मिग्रा/किग्रा मापी गयी है। रसेल वाईपर के पश्चात भारत में सबसे ज्यादा मौतें इसी सांप के कारण होती हैं। अपुष्ट आँकड़ों के अनुसार पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में इस Snake के काटने से 8 से 10 हजार लोगों की मौत होती है, इसीलिये हमारी सूची में यह साँप तीसरे स्थान पर है।

हालाँकि भारतीय नाग बहुत आक्रामक नहीं होता है, लेकिन खतरा होने पर या दबाव पड़ने पर यह तुरंत काट लेता है। यदि सही वक्त पर एंटीवेनम न दिया जाय तो इस Snake के काटने से 4 से 8 घंटों में इन्सान की मौत हो जाती है। हालाँकि यह साँप दूसरे साँपों की तुलना में कम जहरीला होता है, लेकिन जानकारी न होने और एंटीवेनम थेरेपी के प्रति उदासीनता दिखाये जाने के कारण इतने सारे लोगों की मौत हो जाती है। [स्रोत]

पढिये 400 से भी ज्यादा पालतू और जंगली जानवरों के नाम – Animals Name in Hindi & English

2. Russell’s Viper Snake रसेल वाइपर

रसेल वाईपर (Russell’s Viper Snake) जिसका वैज्ञानिक नाम नोटचिस स्कूटाटस (Notechis Scutatus) है, दुनिया का 12वाँ सबसे जहरीला साँप है। संसार में जितने भी जहरीले साँप हैं, उनमे सबसे अधिक दर्द इस साँप के काटने पर होता है । रसेल वाइपर के विष की मारकता LD50 SC Test में 0.162 मिग्रा/किग्रा मापी गयी है। Saw-scaled Viper Snake की तरह यह साँप भी बहुत ही आक्रामक, गुस्सैल और असहनशील प्रकृति का होता है।

पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में साँपों में काटने से जितनी मौतें होती हैं, उनमे सबसे अधिक मौते सिर्फ (80 प्रतिशत) इसी साँप के कारण होती हैं। अकेले भारत में ही हर साल 15,000 लोग, रसेल वाइपर के काटने से मारे जाते हैं। यदि साँपों से होने वाली वैश्विक मौतों का आंकलन किया जाय तो रसेल वाइपर, सॉ-स्केल वाइपर के पश्चात दुनिया का दूसरा सबसे खतरनाक साँप है। [स्रोत]

जानवरों की दुनिया से जुडी यह अद्भुत बातें नहीं जानते होंगे आप – 100 Amazing Facts about Animals in Hindi

1. Saw-scaled Viper Snake सॉ-स्केल वाइपर

सॉ-स्केल वाइपर (Saw-scaled Viper Snake), वाइपर साँपों की सबसे जहरीली प्रजाति है। इसके अतिरिक्त यह दुनिया का ग्यारहवाँ सबसे विषैला सर्प भी है। इसका Scientific Name, एचिस कैरीनेटस (Echis carinatus) है। इसके विष की मारकता LD50 SC Test में 0.151 मिग्रा/किग्रा मापी गयी है। यह एक छोटा साँप अवश्य है, लेकिन साथ ही बहुत असहनशील, क्रोधी और अत्यंत ही आक्रामक प्रवृत्ति का भी है। एक घातक विष के साथ यह सभी कारण इसे बहुत ही खतरनाक बना देते हैं।

पूरी दुनिया में साँपों के काटने से जितनी भी मौते होती हैं, उनमे सबसे अधिक केवल इस साँप के काटने से होती हैं। एक अनुमान के अनुसार Saw-scaled Viper Snake के काटने से हर साल 25000 से 33000 लोग मारे जाते हैं। इसीलिये दुनिया के सबसे खतरनाक साँपों की हमारी सूची में यह साँप पहले स्थान पर है। इस लेख में हमने साँपों के क्रमांक का निर्धारण मानव मृत्यु में उनके योगदान को देखते हुए किया है। [स्रोत]

सूचना: वैसे तो खतरनाक साँपों के उपर बहुत से लेख लिखे गये हैं, लेकिन अभी तक हिंदी में ऐसे किसी लेख का अभाव था, जिसमे दुनिया के सबसे जहरीले जानवरों की सूची विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर दी गयी हो। इस विषय पर यह लेख पूरी तरह से विश्वसनीय आँकड़ों के साथ दिया गया है, क्योंकि जीवनसूत्र पर हमेशा की तरह सिर्फ प्रमाणित आँकड़ों युक्त लेख ही प्रकाशित किये जाते हैं।

इस लेख को लिखने में हमारी टीम को कई दिनों का समय लगा है, इसीलिये यदि आप Venomous Animals के विश्वसनीय स्रोतों के रूप में इस लेख का लिंक अन्य वेबसाइटस और एनसाइक्लोपीडिया पर दे सकें, तो हम आपके बहुत आभारी रहेंगे।

आगे पढिये दुनिया के उन दस सबसे जहरीले साँपों के बारे में जिनके जहर की एक बूँद कई प्राणियों की जानें ले सकती है – 10 Most Venemous Snakes in Hindi

“हमें सीमित निराशा अवश्य स्वीकार करनी चाहिये, लेकिन अनंत आशा का दामन कभी नहीं छोड़ना चाहिये।”
– मार्टिन लूथर किंग, जू.

 

Comments: हमें आशा है दुनिया के दस सबसे ज्यादा खतरनाक साँपों पर दिया यह लेख 10 Deadliest Snakes in Hindi आपको जरुर पसंद आया होगा। कृपया इस हिंदी लेख को सोशल मीडिया पर शेयर करके हमें यह बताने का कष्ट करें कि जीवनसूत्र को और भी ज्यादा बेहतर कैसे बनाया जा सकता है? आप हमें अपने सुझाव Facebook, Twitter और दूसरी सोशल साइट्स पर दे सकते हैं। अपने E–mail पर नयी पोस्ट पाने के लिये जीवनसूत्र को सब्सक्राइब करें और वीडियो देखने के लिये Youtube Channel के सदस्य बनना न भूलें। एक उज्जवल भविष्य और सुखमय जीवन की शुभकामनाओं के साथ!

प्रिय मित्र, उम्मीद है आपको आर्टिकल काफी अच्छा लगा होगा। हमने इस लेख को लिखने में अपना काफी वक्त लगाया है। कितना अच्छा हो अगर आप भी अपना थोडा सा सहयोग हमें दें और इस लेख को सोशल मिडिया पर शेयर करें। हमें बस आपके दो मिनट चाहियें। उम्मीद है आप इंकार नहीं करेंगे।