Amazing Facts about Science in Hindi

 

“स्मार्टफोन को चार्ज करने में इतनी कम बिजली लगती है कि अगर आप इस पर खर्च होने वाली बिजली की पूरे साल की भी लागत जोड़ें, तो भी यह एक डॉलर से कम ही रहेगी।”

 

Amazing and Famous Facts about Science in Hindi
आधुनिक युग की यह आश्चर्यजनक उन्नति इन महान आविष्कारकों की देन है

विज्ञान और टेक्नोलॉजी ने हमारी दुनिया का पूरा स्वरुप ही बदलकर रख दिया है। आज हमारे पास जो चीजें हैं, आज से कुछ दशक पहले तक कोई उनके होने की कल्पना भी नहीं कर सकता था। 68 Amazing Facts about Science in Hindi में आज हम आपको विज्ञान से जुड़े ऐसे कुछ अद्भुत तथ्यों से परिचित करायेंगे, जिन्हें पढ़कर एक बारगी तो आपको बिल्कुल यकीन नहीं होगा। लेकिन वह पूर्ण रूप से सत्य हैं।

क्योंकि विद्वान वैज्ञानिकों ने अपने प्रयोगों से इन तथ्यों को व्यवहार में घटित होते हुए देखा है। परीक्षणों की कठोर कसौटी पर इन्हें परखा है और इनके पीछे क्या कारण है उसकी समग्र विवचेना की है। तो चलिये जानते हैं Science से जुड़े यह Amazing Facts जो आपको कौतुक में डाल देंगे।

 

Incredible Facts about Science in Hindi

1. दूसरी किसी चीज की तुलना में कागज़ से कटने पर कहीं ज्यादा दर्द होता है। आप सोचेंगे भला आखिर कागज़ से त्वचा कैसे कट सकती है और अगर कट भी जाय तो उसका दर्द चाक़ू या ब्लेड की तुलना में ज्यादा कैसे हो सकता है? दरअसल इसका कारण यह है कि कागज़ से कटने वाला घाव से आमतौर पर कभी खून नहीं निकलता। इसलिये नसों के सिरे खुले रहते हैं और जब हवा घाव पर लगती है, तो उसके स्पर्श से दर्द होता है।

2. आज तक का सबसे लम्बे समय तक चलने वाला प्रयोग पिच ड्राप एक्सपेरिमेंट था। जिसमे एक कीप को जिसमे टार पिच का एक नमूना भरा था, काँच के एक जार में सीलबंद करके रखा गया था। इससे यह पता लगा था कि कुछ पदार्थ जो दिखने में ठोस प्रतीत होते हैं, वास्तव में द्रव ही थे। इस प्रयोग की प्रक्रिया इतनी धीमी गति से चल रही थी कि सिर्फ एक बूँद को बनने में ही 10 साल लग गये थे। [स्रोत]

3. आवर्त सारणी यानि Periodic Table के बारे में तो विज्ञान वर्ग का हर विद्यार्थी जानता है, जिसमे धरती के हर पदार्थ, हर धातु का प्रतीक अंग्रेजी के अक्षरों द्वारा प्रदर्शित किया गया है। लेकिन फिर भी एक अक्षर ऐसा है जो पूरी Periodic Table में कहीं नहीं आता और यह है अक्षर J, अगर आपको हमारी बात पर यकीन नहीं है, तो खुद चेक करके देख लीजिये।

4. वैज्ञानिकों के कुछ शोध निष्कर्षों की मानें, तो माता-पिता का पहला बच्चा दूसरे यानि बाद में जन्म लेनें वाले बच्चों की तुलना में ज्यादा बुद्धिमान होता है। हालाँकि अभी भी इस तथ्य पर बहुत विवाद है, लेकिन विज्ञान वर्ग का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले, अमेरिकी राष्ट्रपति और नासा के अंतरिक्ष यात्री आश्चर्यजनक रूप से अपने माता-पिता की पहली संतान ही थे। [स्रोत]

क्या आपको अंदाजा है कितना विशाल है हमारा सौर मंडल – Solar System Planets in Hindi

Science Facts in Hindi विज्ञान से जुडी रोचक बातें

5. अक्सर लोग यही सोचते हैं कि पानी में विस्फोटकों का खतरा जमीन की तुलना में बहुत कम होता है, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। पानी के अन्दर ग्रेनेड फटने की तुलना में आप जमीन पर इससे ज्यादा अच्छी तरह से बच सकते हैं। इस चित्र में आप देख सकते हैं कि अगर पानी के अन्दर आपके समीप कहीं विस्फोट हों तो आपके फेफडों का क्या हाल होगा।

6. समय में आगे और पीछे यात्रा करना सैद्धांतिक रूप से संभव है। दो वैज्ञानिकों ने आइंस्टीन के सापेक्षता के सिद्धांत (सन 2015 में प्रमाणित) के अनुसार टाइम मशीन के लिये एक गणितीय मॉडल तैयार किया है। उनके अनुसार गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र समय और स्थान की रचना में व्यवधान से पैदा होते हैं।

7. आजकल लोगों, विशेषकर बच्चों और युवाओं में हेडफोन लगाने का चलन बढ़ता ही चला जा रहा है। अगर आप भी इस आदत के शिकार हैं, तो संभल जाइये। क्योंकि सिर्फ एक घंटे तक हेडफोन पहनने से ही आपके कानों में जीवाणुओं का स्तर 700 गुणा तक बढ़ जाता है।

8. यह एक वैज्ञानिक तथ्य है कि कोई भी इन्सान अपनी ही कोहनी (एल्बो) नहीं चाट सकता है और विचारणीय बात यह है कि आपमें से कई लोगों ने इस तथ्य को पढने के बाद अपनी कोहनी को चूमने की कोशिश की होगी, लेकिन फिर भी असफल ही रहे होंगे।

9. ऐसा माना जाता है कि बर्फ के दो गोले यानि दो ओले कभी भी समान नहीं हो सकते हैं। लेकिन सन 1988 में एक वैज्ञानिक को दो बिल्कुल एक जैसे बर्फ के क्रिस्टल मिले थे, जो अमेरिका के विस्कॉन्सिन में एक तूफ़ान में गिरे थे।

 

Amazing Facts about Science in Hindi

10. आप यकीन करें या न करें, पर यह बिल्कुल सच है कि गर्मियों के दौरान एफिल टावर की लम्बाई 15 सेमी तक बढ़ जाती है। दरअसल इसमें रहस्य लगने वाली जैसी कोई बात नहीं है। आप जानते ही होंगे कि जब किसी पदार्थ को गर्म किया जाता है, तब उसके अणु गतिशील होकर उस पदार्थ का आयतन बढ़ाने लगते हैं। इसे उष्मीय फैलाव यानि थर्मल एक्सपेंशन कहा जाता है और यदि पदार्थ के तापमान में गिरावट आ जाय, तो यह दोबारा से सिकुड़ने लगता है। हालाँकि यह प्रक्रिया गैसों में बहुत तेजी से देखने को मिलती है, लेकिन यह सभी द्रवों और ठोसों में भी घटित होती हैं। इसी कारण से बड़े ब्रिज और कुछ दूसरी संरचनाएँ एक्सपेंशन जॉइंट्स के साथ बनायीं जाती हैं, ताकि जब ऊष्मा का प्रसार हो तो उनके बढ़ने पर कोई नुकसान न हो।

11. जब हीलियम को लगभग परम शून्य ताप यानि Absolute Zero (-460°F या -273°C) तक ठंडा किया जाता है, तब यह एक अद्भुत गुणधर्म वाला द्रव बन जाती है। फिर यह गुरुत्व के विपरीत प्रवाहित होती है और कांच के बर्तन के उपर और चारों ओर बहने लग जाती है। इस तापमान पर यह गैस एक सुपर फ्लूइड (वह द्रव जो बिना घर्षण के बहता है) के रूप में व्यवहार करती है। आपकी जानकारी के लिये बता दें कि हीलियम सबसे हल्की गैस है और यह वही गैस है जिसे उड़ने वाले गुब्बारों में भरा जाता है।

Temperature Facts तापमान से जुड़े कुछ अनोखे तथ्य

12. भले ही यह तथ्य विरोधाभासी प्रतीत हो, लेकिन सच है कि गर्म पानी ठंडे पानी की तुलना में ज्यादा तेजी से बर्फ के रूप में जमता है। इस प्रभाव को उस तंजानियाई विद्यार्थी ‘एरास्टो पेम्बा’ के नाम पर पेम्बा इफ़ेक्ट (Mpemba Effect) कहा जाता है, जिसने एक प्रयोग के दौरान पाया था कि आइसक्रीम का गर्म मिश्रण ठंडे मिश्रण की तुलना में ज्यादा तेजी से जमता है। अब वैज्ञानिक मानते हैं कि ऐसा इसलिये होता है क्योंकि जब पानी गर्म होता है तब उसके कणों का वेग एक विशिष्ट गठन लिये होता है, जिससे उसे जल्दी जमने में मदद मिलती है। [स्रोत]

13. उपर दिए विचित्र तथ्य की तरह एक अद्भुत तथ्य यह भी है कि जिस तरह गर्म पानी जल्दी जमता है, उसी तरह ठंडा पानी गर्म पानी की तुलना में तेजी से गर्म होता है। इस कारण की खोज भी पेम्बा इफ़ेक्ट को खोजने वाले शोधकर्ताओं ने ही की है। उन्होंने इस प्रक्रिया का नाम भी इनवर्स पेम्बा इफ़ेक्ट ही रखा है।

14. आम तौर पर तापमान का सेल्शियस स्केल फारेनहाइट स्केल से बड़ा होता है। लेकिन – 40 डिग्री सेल्शियस और – 40 डिग्री फारेनहाइट तापमान बिल्कुल बराबर होते है।

15. वैज्ञानिक कहते हैं कि झपकी/नींद लेने का सबसे अच्छा समय 1 PM से 2:30 PM के बीच होता है, क्योंकि तब हमारे शरीर के तापमान में आयी जरा सी कमी हमें नींद की हालत में ले आती है।

ब्रह्माण्ड से जुड़े 40 अविश्वसनीय तथ्य – Universe Facts and Meaning in Hindi

 

Wonderful Facts about Science in Hindi

16. जब आप किसी गेंद को गिराते समय घुमाते हैं, तो यह उड़ने लगती है। जी हाँ यह सच है और इसे मैग्नस इफ़ेक्ट कहते हैं। यह तब घटित होता है, जब हवा किसी घूमती हुई वस्तु के सामने वाले भाग पर इसके घूमने की दिशा में ही चल रही हो। इसका अर्थ है कि यह वस्तु के साथ ही खिंचती है और पीछे की ओर वापस लौटती है। इसी समय गेंद के दूसरी तरफ की हवा उलटी दिशा में चल रही होती है, इसलिये वायु का बहाव अलग-अलग हो जाता है। इसे आप इस चित्र के द्वारा अच्छी तरह से समझ सकते हैं। [स्रोत]

17. ताजी बर्फ ध्वनि को शोषित कर लेती है, और आस-पास के शोर को कम कर देती हैं। दरअसल ऐसा इसलिये होता है, क्योंकि बर्फ कानों के बीच फंसी रहने वाली वायु आवाज की तरंगों को निर्बल कर देती है। यही कारण है कि जब बर्फ गिरती है तब हर जगह शांति क्यों छा जाती है।

18. क्या आप कभी यकीन करेंगे कि पानी एक ही समय में तीनों अवस्थाओं में रह सकता है? जी हाँ यह सच है इसे ट्रिपल बॉईल कहा जाता है, और इस तापमान पर पानी एक ही साथ गैस, द्रव और ठोस के रूप में विद्यमान रहता है। लेकिन यह मत सोचिये कि आप इसे घर बैठे कर सकते हैं, बल्कि इसके लिये बेहद विशेष परिस्थितियों की आवश्यकता होती है, जिन्हें सिर्फ प्रयोगशाला में ही तैयार किया जा सकता है। [स्रोत]

देश और दुनिया से जुड़े यह अविश्वसनीय तथ्य नहीं जानते होंगे आप – 65 Amazing Facts in Hindi

Matter Facts पदार्थ से जुड़े कुछ अनोखे तथ्य

19. कुछ धातुएँ इतनी तेजी से प्रतिक्रिया देती हैं कि अगर उनका पानी से थोडा भी संपर्क हो जाय तो वह विस्फोट कर डालती हैं। इनमे मुख्य हैं – पोटैशियम, सोडियम, लिथियम, रुबिडियम और सीजियम। यह इतनी क्रियाशील होती हैं कि अगर इन्हें हवा के संपर्क में भी लाया जाय तो यह तुरंत आक्सीकृत हो जाती हैं। यहाँ तक कि अगर इन्हें जल में छोड़ दिया जाय, तो यह विस्फोट भी पैदा कर सकती हैं।

20. अभी तक यही माना जाता था कि ऑक्सीजन एक रंगहीन और गंधहीन गैस है, लेकिन इसका एक रंग भी है। अपने द्रवीय और ठोस रूप में आक्सीजन बिल्कुल नीले रंग की दिखती है। हालाँकि इसका यह रंग गैसीय अवस्था में नहीं दीखता, सच में विज्ञान के कुछ तथ्य तो कतई विचित्र हैं।

21. ध्वनि तरंगों को चीजों को हवा में ही तैराने के लिये (लेविटेट करने के लिये) इस्तेमाल किया जा सकता है।

22. ध्वनि हवा की तुलना में, पानी में 4 गुणा ज्यादा तेजी से चलती है।

 

Interesting Facts about Science in Hindi

23. पूरी दुनिया में बोटॉक्स का चलन एक कॉस्मेटिक प्रोडक्ट के रूप में चेहरे की झुर्रियों को मिटाने के लिये धड़ल्ले से हो रहा है, लेकिन इसका एक नुकसान भी है। यह इन्सान की भावनाओं को पहचानने की क्षमता को कम कर देता है। एक जर्नल के अनुसार जिन स्त्रियों ने बोटॉक्स को इस्तेमाल किया था, वह इसका उपयोग न करने वाली औरतों की तुलना में भावनाओं को कमतर ढंग से पहचान पा रही थीं। [स्रोत]

24. टेक्नोलॉजी में दिन दूनी रात चौगुनी होती उन्नति के कारण आज वैज्ञानिक शोधों पर भी पहले की तुलना में कम खर्च आ रहा है। जैसे कि सन 2007 में एक मानव जीनोम को क्रमबद्ध करने की कीमत 10 करोड़ डॉलर थी, जो अब सन 2012 में घटकर सिर्फ 3,000 अमेरिकी डॉलर रह गयी है। [स्रोत]

25. कैथोलिक चर्च, उत्पत्ति का सिद्धांत (Theory of Evolution) को पूरी तरह से सच्चा मानता है। इसके अलावा उसका यह भी मानना है कि बौद्धिक डिजाईन विज्ञान नहीं है, भले ही यह वैसा दिखाने का बहाना करता हो।

26. वेस्ट प्रोडक्ट यानि अनुपयोगी पदार्थों को इस्तेमाल में लाने वाली 3 R विधि के तीन चरण है – Reduce (घटाना), Reuse (दोबारा इस्तेमाल करना) and Recycle (रिसाइकल करना)।

27. दुनिया में सिर्फ संयुक्त राज्य अमेरिका, बर्मा और लाइबेरिया ही वह देश हैं जिन्होंने आधिकारिक रूप से मापन की मीट्रिक प्रणाली को अंगीकार नहीं किया है।

Science Facts विज्ञान से जुडी महत्वपूर्ण बातें

28. स्मृति टेलीफोन के खेल की तरह खेलना है। हर बार जब आप किसी बात को याद करते हैं, तो आपका मस्तिष्क इसे और ज्यादा बिगाड़ देता है।

29. Science और Shit यह दोनों ही शब्द प्राचीन Skheid शब्द से निकले हैं, जिसका अर्थ है बाँटना या विभक्त करना (To Separate or Divide)।

30. इस धरती पर जितने इन्सान हैं, उससे कहीं ज्यादा जीवित प्राणी (जीवाणु/विषाणु) आपकी त्वचा पर हैं।

31. ‘बट लोड’ मापन की एक यथार्थ इकाई है जो 126 गैलन के बराबर होती है।

32. 10 अक्टूबर राष्ट्रीय मेट्रिक दिवस (National Metric Day) है।

33. मनोवैज्ञानिक अभी तक भी व्यक्तित्व की सार्थक परिभाषा तय नहीं कर पाये हैं।

34. समय को मापने के पुराने अंग्रेजी सिस्टम में एक क्षण डेढ़ मिनट के बराबर होता है।

35. अपनी टाँगे धीरे-धीरे उपर को उठाते हुए और कमर के बल लेटकर, आप दलदल में नहीं डूबेंगे।

धरती के इतिहास से जुडे यह आश्चर्यजनक तथ्य नहीं जानते होंगे आप – Amazing Earth Facts in Hindi

 

Weird Facts about Science in Hindi

36. अगर आप चाहते हैं कि कोई आपको पसंद करे, तो उस इन्सान के किसी एक दोस्त से दोस्ती कर लीजिये। ‘ट्राय्डिक क्लोजर’ सिद्धांत के अनुसार दो लोग तब किसी सम्बन्ध में जल्दी बंध सकते हैं, जब उन दोनों की कम से कम एक रिलेशनशिप कॉमन हो।

37. अगर आप नल या टंकी के पानी से ‘आइस क्यूब’ यानि बर्फ के टुकड़े बनायेंगे, तो वह सफेद रंग के होंगे। लेकिन अगर आप उबले पानी का इस्तेमाल करते हैं तो वह पारदर्शक होंगे।

38. अगर आप अणुओं से हर उस खाली स्थान को हटा सकें जो धरती पर हर इन्सान का निर्माण करता है, तो धरती की सारी जनसँख्या एक सेव में आसानी से समा सकती है।

39. वैज्ञानिकों का मानना है कि जो लोग अपने सपनों में किसी काम को करते या होता देखते हैं, वह असल जिंदगी में उस काम को बेहतर ढंग से कर सकते हैं।

40. अगर आप अपनी आँखें एक बिल्कुल अँधेरे कमरे (पिच-ब्लैक रूम) में खोलें तो जो रंग आप देखेंगे उसे एइगेंग्रौ (Eigengrau) कहते हैं।

41. जब आप गर्म पानी से नहाते हैं तो आपके शरीर से उतनी कैलोरी उर्जा कम हो जाती है जितनी कि 30 मिनट पैदल चलने पर होती।

42. आप किसी सीरप में भी उसी रफ्तार से तैर सकते हैं, जितनी तेजी से आप पानी में तैरते हैं। भले ही यह कई गुणा ज्यादा गाढ़ा क्यों न हो। [स्रोत]

Science Facts विज्ञान के बेहद विचित्र तथ्य

43. मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि अगर कोई दोस्ती 7 सालों से ज्यादा लम्बे समय तक चलती है, तो फिर यह पूरी जिंदगी चलेगी।

44. अगर आप किसी बर्फीली गेंद (स्नोबाल) को बहुत तेजी के साथ दीवार पर मारें, तो यह पूरी तरह से वाष्पीकृत हो जायेगी।

45. हर बार जब आप किसी स्टाम्प को चाटते हैं, तो एक कैलोरी का दसवाँ हिस्सा खर्च कर रहे होते हैं।

46. आप किसी मेट्रो स्टेशन में जितनी वायु साँस द्वारा लेते हैं, उसका 15 प्रतिशत इंसानी त्वचा होती है।

47. किसी अंडे को पकाने के लिये फर्श या आधार का तापमान 158 डिग्री फारेनहाइट होना चाहिये।

48. टीवी का रिमोट किसी भी घर, अस्पताल या होटल में सबसे ज्यादा गन्दी चीज होती है।

49. आप ठंडे और गर्म पानी का अंतर, सिर्फ उनकी आवाज सुनकर बता सकते हैं।

50. आपके घर की 70 प्रतिशत धूल में उतरी हुई मानव त्वचा रहती है।

51. बादल हर समय, धरती के 60 प्रतिशत हिस्से पर छाये रहते हैं।

52. अगर आप किसी स्टैण्डर्ड स्लिंक को फैला दें, तो यह 87 फीट लम्बी हो जायेगी।

भारत से जुडी सामान्य ज्ञान की यह अद्भुत बातें हर किसी को जाननी चाहियें – India General Knowledge Facts in Hindi

 

Amazing Science Facts with Images in Hindi

53. पूर्व में विलुप्त हो चुके जीवों को फिर से पैदा करना वैज्ञानिक रूप से संभव है और ऐसे कई विषाणु वापस भी लाये जा चुके हैं, जो बहुत साल पहले ही समाप्त हो गये थे। जिनमे से एक फ्लू का महामारी पैदा करने वाला वह वायरस भी शामिल है जो सन 1918 में दुनिया भर में तबाही फैलाकर खत्म हो गया था। [स्रोत]

54. ऐसा माना जाता है कि काँच पर किसी अम्ल का प्रभाव नहीं होता यही कारण है कि सभी अम्लों को काँच के जरा में रखा जाता है लेकिन हाइड्रोफ्लोरिक अम्ल काँच को भी घोल देता है।

55. 10 मिनट के एक हरिकेन (एक प्रकार का तूफ़ान) में इतनी अधिक उर्जा होती है कि वह दुनिया के बड़े नाभिकीय भंडार की बराबरी कर सकता है।

56. सिर्फ एक ही बार में एक औसत इन्सान के खून की आखिरी बूँद तक चूस जाने के लिये लगभग 12 लाख मच्छरों की आवश्यकता होगी।

57. ज्यादातर रत्नों में कई तत्व समाहित रहते हैं लेकिन हीरा एक अपवाद है, क्योंकि इसमें सिर्फ कार्बन ही रहता है।

58. हवा की गति के अनुसार, कुछ बादल आसमान में लगभग 100 मील प्रति घंटे की रफ्तार से यात्रा कर सकते हैं।

Science Facts अविश्वसनीय ही है विज्ञान की दुनिया

59. कागज़ का टुकड़ा चाहे वह कितना ही पतला या मोटा क्यों न हो 7 बार से ज्यादा दो हिस्सों में नहीं मोड़ा जा सकता।

60. 80 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली एक कार अपना आधा ईंधन सिर्फ हवा के प्रतिरोध को रोकने में ही खर्च कर देती है।

61. रेफ्रीजरेटर के दरवाजे चुम्बकीय होते हैं क्योंकि बच्चे उनके अन्दर आँख मिचौली खेलते हुए मर जाते थे।

62. सिर्फ एक कैलोरी उर्जा जलाने के लिये आपको माउस के बटन को 1 करोड़ बार दबाना होगा।

63. जब कांच टूटता है, तब इसके टुकड़े 3000 मील प्रति घंटे की रफ्तार तक से छिटक सकते हैं।

64. गर्म पानी, ठंडे पानी की तुलना में ज्यादा जल्दी बर्फ में बदलता है।

65. एक इंच बारिश का पानी 15 इंच शुष्क और चूर्ण हुई बर्फ के बराबर होता है।

66. भले ही यह अविश्वसनीय लगे, लेकिन आप बर्फ से भी आग जला सकते हैं। [स्रोत]

Science Facts : यूँ तो तापमान को मापने के लिये प्रयुक्त होने वाली फारेनहाईट और सेंटीग्रेड की इकाइयों में हमेशा अंतर रहता है। लेकिन -40 डिग्री फारेनहाईट -40 डिग्री सेंटीग्रेड के बराबर होता है।

Tags: Amazing Science Facts, Science Facts in Hindi, Science World, Science Tricks, Wonders of Science.

विज्ञान से जुडी रोचक बातों पर दिया यह लेख 68 Amazing Facts about Science in Hindi आपको जरुर पसंद आया होगा।

प्रिय मित्र, उम्मीद है आपको आर्टिकल काफी अच्छा लगा होगा। हमने इस लेख को लिखने में अपना काफी वक्त लगाया है। कितना अच्छा हो अगर आप भी अपना थोडा सा सहयोग हमें दें और इस लेख को सोशल मिडिया पर शेयर करें। हमें बस आपके दो मिनट चाहियें। उम्मीद है आप इंकार नहीं करेंगे।