Bridge Meaning and Name of Bridges in Hindi

 

“164 किमी लम्बाई के साथ चीन का डन्यंग-कुंशन ग्रैंड ब्रिज संसार का सबसे लम्बा पुल है। इसके अतिरिक्त चंघुआ-कोह्सिउंग वायडक्ट, टिंजिन ग्रैंड ब्रिज, बंग ना एक्सप्रेसवे, बीजिंग ग्रैंड ब्रिज, मंचक स्वंप ब्रिज, हंगझू बे ब्रिज, रुन्यंग ब्रिज और अत्चाफलाया बेसिन ब्रिज भी दुनिया के कुछ सबसे लम्बे पुलों में से एक हैं।”

 

Longest Bridges in The World in Hindi
डन्यंग-कुंशन ग्रैंड ब्रिज आधिकारिक रूप से दुनिया का सबसे लम्बा पुल है

Definition & Meaning of Bridge in Hindi

Bridge का हिंदी में Meaning है – पुल या सेतु। ब्रिज परिवहन का एक आवश्यक अंग है, जिन्हें नदियों, नहरों, तालाबों और खाइयों को सुगमता से पार करने और सड़कों को जोड़ने के लिये प्रयुक्त किया जाता है। Bridge/पुल की वास्तविक परिभाषा क्या है, इस पर कई मतभेद हैं। कुछ विशेषज्ञों के अनुसार – “जल की बाधा को पार करने के लिये बनी कंक्रीट संरचना ही पुल (Bridge) है, तो कुछ का मानना है कि आबादी के क्षेत्रों को पार करने के लिये बनाये गये “उठे हुए सड़क मार्ग/Elevated Roads” भी पुल ही हैं।”

“वहीँ कुछ लोग यह भी मानते हैं कि पुल (Bridge) की पूरी लम्बाई उसके आरंभिक उठाव स्थल से लेकर उसके अंतिम बिंदु तक मापी जानी चाहिये।” हालाँकि दुनिया के सबसे लंबे पुलों का निर्धारण करना आसान नहीं है, क्योंकि किसी पुल (Bridge) की पूरी लम्बाई को मापने का कोई सुनिश्चित तरीका (Standard Measurement) अभी तक उपलब्ध नहीं है। इस तरह देखा जाय तो इनकी लम्बाई मापने के बारे में बहुत मत-भिन्नता है।

इसीलिये हम भी किसी विवाद में न पड़ते हुए केवल उन्ही पचास सबसे बड़े पुलों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें दुनिया के अधिकांश लोग और विशेषज्ञ सबसे लंबा मानते हैं। आश्चर्य की बात यह है कि दुनिया के दस सबसे बड़े पुलों (Longest Bridge) में से 6 पुल अकेले चीन में ही है जो उसकी सशक्त आर्थिक स्थिति को भी दर्शाते हैं। इन पुलों में उच्च-गति रेल पथ, मोटरमार्ग, हाइवे और एक्सप्रेसवे सभी तरह के सेतु सम्मिलित हैं।

 

10 Facts about The Bridges of World in Hindi

1. Longest Rail Bridge in The World सबसे लंबा रेल पुल

164 किमी लम्बा डन्यंग-कुंशन ग्रैंड ब्रिज, हर प्रकार से संसार का सबसे लम्बा पुल (Longest Bridge in World) तो है ही, साथ ही यह विश्व का सबसे लम्बा रेल पुल भी है।

2. Longest Road Bridge in The World सबसे लंबा सड़क पुल

थाईलैंड का 54 किमी लंबा बंग ना एक्सप्रेसवे, संसार का सबसे लंबा सड़क पुल है।

3. Longest Highway Bridge in The World सबसे लंबा पुल (पानी)

अमेरिका का लेक पोंचरट्रेन कॉजवे जो 38.44 किमी लम्बा है, पानी (सतत) के ऊपर से गुजरने वाला संसार का सबसे लंबा ब्रिज (हाइवे) [Longest Highway Bridge in The World over Water (Contiuous)] है।

4. Longest Expressway Bridge in The World सबसे लम्बा एक्सप्रेसवे पुल

चीन का ही हांगझू बे ब्रिज जो 35.673 किमी लंबा है, दुनिया का सबसे लम्बा एक्सप्रेसवे ब्रिज है।

5. Longest Bridge in Asia एशिया का सबसे लम्बा पुल

डन्यंग-कुंशन ग्रैंड ब्रिज एशिया महाद्वीप का भी सबसे लम्बा पुल है।

यह है दुनिया की 50 सबसे लम्बी और बड़ी नदियाँ – 50 Longest Rivers in The World in Hindi

List of Longest Bridges in World in Hindi

यह हैं दुनिया की सबसे ऊँची गगनचुम्बी इमारतें – 50 Tallest Buildings in World in Hindi

क्रमांकपुल का नामलम्बाई(किमी)वर्षट्रैफिकदेश
1डन्यंग-कुंशन ग्रैंड ब्रिज164.82010उच्च-गति रेल पथचीन
2चंघुआ-कोह्सिउंग वायडक्ट157.322007उच्च-गति रेल पथताईवान
3टिंजिन ग्रैंड ब्रिज113.72010उच्च-गति रेल पथचीन
4कान्ग्डे ग्रैंड ब्रिज115.92010उच्च-गति रेल पथचीन
5वेइनन वेइहे ग्रैंड ब्रिज79.732008उच्च-गति रेल पथचीन
6बंग ना एक्सप्रेसवे542000मोटरमार्गथाईलैंड
7बीजिंग ग्रैंड ब्रिज48.152010उच्च-गति रेल पथचीन
8लेक पोंचरट्रेन कॉजवे38.441969हाइवेअमेरिका
9मंचक स्वंप ब्रिज36.711979हाइवेअमेरिका
10यंगकन ब्रिज35.812007उच्च-गति रेल पथचीन
11हांगझू बे ब्रिज35.672007एक्सप्रेसवेचीन
12रुन्यंग ब्रिज35.662005एक्सप्रेसवेचीन
13डोंघाई ब्रिज32.52005एक्सप्रेसवेचीन
14शंघाई मैग्लेव लेन29.912003मैग्लेवचीन
15द्वारिका-आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन29.812010मेट्रोभारत
16अत्चाफलाया बेसिन ब्रिज29.291973हाईवेअमेरिका
17वुहान मेट्रो ब्रिज लाइन 128.872009मेट्रोचीन
18यांशी ब्रिज28.542009उच्च-गति रेल पथचीन
19जियाओझू बे ब्रिज26.712011रोडचीन
20जिंटंग ब्रिज26.542009एक्सप्रेसवेचीन
21ईस्ट वेस्ट एम आर टी लाइन25.71988-2017मेट्रोसिंगापुर
22किंग फहद कॉज़वे ब्रिज 1251986रोडसऊदी अरब व् बहरीन
23सुवर्णभूमि एअरपोर्ट लिंक24.52010रेलथाईलैंड
24सुल्तान अब्दुल हलिम मुआदजम शाह ब्रिज242014हाईवेमलेशिया
25*चेसपिक बे ब्रिज-टनल24.141999हाईवेअमेरिका
26लियंगशुई रिवर ब्रिज21.562007उच्च-गति रेल पथचीन
27इन्चेओं ब्रिज21.382009रोडदक्षिण कोरिया
286 अक्टूबर ब्रिज20.51996रोडमिस्र
29C215 वायाडक्ट202007उच्च-गति रेल पथताईवान
30हामी ग्रेड सेपरेशन ब्रिज19.32014उच्च-गति रेल पथचीन
31कांगझो-डेझो ग्रैंड ब्रिज18.22010उच्च-गति रेल पथचीन
32बोनट कर्रे स्पिलवे ब्रिज (I-10)17.701972हाईवेअमेरिका
33सैगन-ट्रंग लुओंग स्काईवे162010रोडवियतनाम
34ईस्टर्न फ्रीवे दक्षिण विस्तार15.62013मोटरमार्गभारत
35क्रॉस बीजिंग रिंग रोड ब्रिज15.62007उच्च-गति रेल पथचीन
36पेनांग ब्रिज13.51985हाईवेमलेशिया
37कम शयूंग रोड-टुएँ मुन वायाडक्ट13.42003रेलहोन्ग कोंग
38लुसियाना हाईवे 1 ब्रिज13.32009हाईवेअमेरिका
39रिओ-निटेरोई ब्रिज13.291974रोडब्राजील
40ग्रेट सेटो ब्रिज13.11998हाईवे और रेलजापान
41भूमिबोल ब्रिज132006रोडथाईलैंड
42कॉन्फ़ेडरेशन ब्रिज12.91997हाईवेकनाडा
43जुबिली पार्कवे12.881978हाईवेअमेरिका
44बाली मन्दरा टोल रोड12.72013रोडइण्डोनेशिया
45रुड़ोंग यंगकोऊ येलो सी ब्रिज12.62008रोडचीन
46वास्को डी गामा ब्रिज12.351998हाईवेपुर्तगाल
47एम्सलैंड टेस्ट फैसिलिटी121985मैगलेवजर्मनी
48वियोटो वियोनो टोल रोड121990हाईवेइण्डोनेशिया
49नानजिंग-किनहुई रिवर ब्रिज122010उच्च-गति रेल पथचीन
50थर्ड मेनलैंड ब्रिज11.81991रोडनाइजीरिया

दुनिया के सबसे बड़े पुल (महाद्वीपों में)

6. Longest Bridge in Europe यूरोप का सबसे लम्बा पुल

फ्रांस का ऐरोट्रेन टेस्ट ट्रैक यूरोप महाद्वीप का सबसे लम्बा पुल है जो 18 किमी लंबा है, लेकिन पुराना और जर्जर हो जाने के कारण अब इसका उपयोग नहीं होता है। परिचालन की दृष्टि से पुर्तगाल का वास्को डी गामा ब्रिज वर्तमान समय में यूरोप का सबसे लम्बा पुल माना जाता है जो 12.35 किमी लंबा है।

7. Longest Bridge in Africa अफ्रीका का सबसे लम्बा पुल

मिस्र का 6 अक्टूबर ब्रिज अफ्रीका महाद्वीप का सबसे लम्बा पुल है। यह 20.5 किमी लंबा है।

8. Longest Bridge in North America उत्तरी अमेरिका का सबसे लम्बा पुल

अमेरिका का लेक पोंचरट्रेन कॉजवे उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का सबसे लम्बा पुल है। इसमें दो समानांतर पुल हैं जो दक्षिणी लुसियाना में स्थित पोंचरट्रेन झील को पार करते हुए जाते हैं।

9. Longest Bridge in South America दक्षिण अमेरिका का सबसे लम्बा पुल

13.29 किमी लंबा, ब्राजील का रिओ-निटेरोई ब्रिज, दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का सबसे लम्बा पुल है।

10. Longest Bridge in India भारत का सबसे लम्बा पुल

दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन के अंतर्गत आने वाला मेट्रो रेल पुल, जो द्वारिका सेक्टर 8 मेट्रो स्टेशन से रामकृष्ण आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन तक जाता है, भारत का सबसे लम्बा पुल है।

प्रिय मित्र, उम्मीद है आपको आर्टिकल काफी अच्छा लगा होगा। हमने इस लेख को लिखने में अपना काफी वक्त लगाया है। कितना अच्छा हो अगर आप भी अपना थोडा सा सहयोग हमें दें और इस लेख को सोशल मिडिया पर शेयर करें। हमें बस आपके दो मिनट चाहियें। उम्मीद है आप इंकार नहीं करेंगे।