10 Most Venomous Snakes in World in Hindi

 

“ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला इनलैंड टैपन स्नेक दुनिया का सबसे जहरीला साँप है। इसके जहर की सिर्फ 100 मिग्रा मात्रा 263 इंसानों की जान ले सकती है। इसके बाद क्रमानुसार संसार के नौ सबसे जहरीले सर्प हैं – डूबोइज समुद्री साँप, ईस्टर्न ब्राउन स्नेक, पीले पेट वाला समुद्री साँप, पेरोन्स सी स्नेक, कोस्टल टैपन, धारीदार करैत, काली धारी वाला समुद्री करैत, टाइगर स्नेक और चोंचदार सी स्नेक।”

 

Most Venomous Snakes in The World in Hindi
दुनिया का सबसे जहरीला साँप है इनलैंड टैपन

Most Venemous Snakes in Hindi में आज हम आपको दुनिया के दस सबसे जहरीले साँपों के बारे में बतायेंगे। साँप हमेशा से ही सारी दुनिया के लिये एक रहस्यमय जीव रहे हैं, क्योंकि अपने रंग-बिरंगे प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ वह एक अत्यंत घातक अस्त्र से भी सुसज्जित हैं। सर्पों (Snakes) के बारे में चली आ रही एक प्रचलित धारणा ने उन्हें जनमानस में एक कौतूहलपूर्ण जीव नहीं, बल्कि एक खतरनाक और डरावना प्राणी बना दिया है।

यही कारण है कि साँपों (Snakes) को देखकर हर कोई भयभीत मुद्रा में आ जाता है। इन सबके पीछे मुख्य कारण कुछ सर्पों का आक्रामक व्यवहार तथा उनका तेज और मारक जहर है। हालाँकि यह अति तीव्र विष उन्हें कुदरत से अपनी सुरक्षा के लिये उपहार में मिला है और वह भी सिर्फ कुछ ही सर्पों (Snakes) को, लेकिन जागरूकता के अभाव में न जाने कितने सर्प असमय ही मारे जाते हैं।

सत्य तो यह है कि पूरी दुनिया में सर्पों की जितनी भी प्रजातियाँ (3400) पायी जाती हैं, उनमे से केवल 500 से 600 प्रजातियाँ ही जहरीली होती हैं और पानी में रहने वाले लगभग सभी सर्प (समुद्री साँपों को छोड़कर) विषहीन ही होते हैं, लेकिन लोग उनसे भी भयभीत रहते हैं। साँप (Snakes) अंटार्कटिका को छोड़कर लगभग हर महाद्वीप और हर देश में पाये जाते है।

How to Measure Venom Toxicity of Snakes जहर कैसे जाँचें

जहरीले सर्पों (Venemous Snakes) के विषय में जानने की इच्छा हमारी तरह सभी को है, लेकिन अभी तक हिंदी में इनके बारे में कोई भी प्रमाणिक लेख उपलब्ध नहीं था। हमने दुनिया के दस सबसे विषैले सर्पों के संबंध में कई स्रोतों से जानकारी जुटाई है और यहाँ केवल उन्ही साँपों (Snakes) को क्रमवार दिया जा रहा है जिन्हें सर्प विशेषज्ञ वैज्ञानिक तरीकों से प्रमाणित हुए तथ्यों के आधार पर सबसे जहरीला मानते हैं। [स्रोत]

सर्पों (Snakes) के विष की तीव्रता Toxicity Test (विष-मारकता की जाँच), “Median Lethal Dose (LD50)” के आधार पर मापी जाती है। जिसे मापने के चार तरीके हैं – Subcutaneous (त्वचा में प्रविष्ट कराकर), Intravenous (नसों के द्वारा), Intramuscular (मांसपेशियों के द्वारा) और Intraperitoneal (पेट के द्वारा)। चूँकि साँप अक्सर त्वचा के उपर ही काटते हैं, इसीलिये Subcutaneous Method (LD50 SC) को सबसे विश्वसनीय समझा जाता है।

प्रयोगों के दौरान यह देखा गया है कि यदि शुष्क विष को Saline के स्थान पर एक विशेष विलयन (0.1% Bovine Serum Albumin in Saline) में मिलाया जाय तो अधिक सटीक परिणाम प्राप्त होते हैं, लेकिन इस आधार पर अभी तक ज्यादातर साँपों के विष की तीव्रता नहीं जाँची जा सकी है, इसीलिये हम भी सर्पों के विष की तीव्रता का स्तर, दोनों विलयन के साथ की गयी जाँच के आधार पर ही दे रहे है। [स्रोत]

 

10 Poisonous Snakes in The World in Hindi

जहरीले और खतरनाक सांप में अंतर

जब कोई सर्प (Snake) किसी व्यक्ति को काटता है, तो वह अलग-अलग मात्रा में विष छोड़ते हैं, जैसे – वाईपर 8 से 12 मिग्रा जहर छोड़ता है, तो किंग कोबरा 600 मिग्रा तक। सबसे खतरनाक सर्प और सबसे विषैले सर्प में एक अंतर है। जो साँप अधिक विषैला है, आवश्यक नहीं है कि वह सबसे खतरनाक भी हो, क्योंकि विषैलेपन का अर्थ है – ‘Drop for Drop Intensity of Venom/विष की मात्रा के अनुसार उसकी तीव्रता।

जबकि खतरनाक का अर्थ है – प्राणियों के जीवन को हानि पहुँचाने में उसका योगदान, जिसमे उस सर्प (Snake) के जहर की तीव्रता ही नहीं, बल्कि उसके व्यवहार, एक बार काटने में छोड़ी जाने वाली विष की कुल मात्रा और अन्य चीजों को भी देखा जाता है।

दुनिया के सबसे खतरनाक साँपों (Deadliest Snakes) के बारे में हम अगले लेख में जानकारी देंगे। यहाँ हम सर्पों की सूची केवल उनके जहर की तीव्रता के आधार पर दे रहे हैं, जो कि सबसे विषैले सर्पों (Most Venemous Snakes) की सूची के लिये सबसे उचित मापदंड भी है। [स्रोत]

10. Beaked Sea Snake चोंचदार समुद्री साँप

Beaked Sea Snake या चोंचदार समुद्री साँप, विषैले सर्पों की हमारी सूची में शामिल संसार का दसवाँ सबसे जहरीला सर्प है। इसका वैज्ञानिक नाम एनहाइड्रिना स्चिस्टोसा (Enhydrina Schistosa) है। यह सागर में पाया जाने वाला सबसे आम समुद्री साँप है। इसे Hook-nosed Sea Snake, Common Sea Snake और Valakadyn Sea Snake के नाम से भी जाना जाता है।

बेक्ड सी स्नेक के विष की मारकता LD50 SC Test में 0.1125 मिग्रा/किग्रा (सीरम एल्ब्यूमिन के साथ 0.164 मिग्रा/किग्रा) मापी गयी है। यह समूचे हिंद और प्रशांत महासागरीय क्षेत्र में पाया जाता है और सभी समुद्री साँपों में सबसे ज्यादा आक्रामक होता है। [स्रोत]

9. Tiger Snake टाइगर स्नेक

ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला Tiger Snake जिसका Scientific Name, नोटचिस स्कूटेटस (Notechis Scutatus) है, दुनिया का नौवां सबसे जहरीला साँप है। इसकी दो प्रजातियाँ पायी जाती हैं – काला टाइगर स्नेक (Black Tiger Snake) और पश्चिमी ऑस्ट्रेलियाई टाइगर स्नेक (Western Australian Tiger Snake)। वैसे तो दोनों ही जहरीले हैं, लेकिन Black Tiger Snake अधिक जहरीला होता है।

जिसके विष की मारकता LD50 SC Test में 0.131 मिग्रा/किग्रा (सीरम एल्ब्यूमिन के साथ 0.099 मिग्रा/किग्रा) मापी गयी है, दूसरी प्रजाति भी अधिक पीछे नहीं है जिसकी मारकता 0.124 मिग्रा/किग्रा है। इसे ऑस्ट्रेलियाई कोबरा के नाम से भी पुकारा जाता है, क्योंकि यह नागों की तरह अपना फन खड़ा कर लेता है। इसके जहर की 100 मिग्रा मात्रा 98,000 चुहियों या 25 इंसानों के प्राण ले सकती है।

Tiger Snake के विष में शक्तिशाली Neurotoxins, Coagulants, Haemolysins और Myotoxins होते है जिसके कारण विष तेजी से कार्य करता है और शरीर पंगु हो जाता है। मस्तिष्क सुन्न पड़ने से साँस लेने में कठिनाई होने लगती है और शरीर के उतक नष्ट होने से रक्तस्राव होना आरंभ हो जाता हैं। समय पर उपचार न करने पर 40 प्रतिशत मामलों में मृत्यु हो जाती है। [स्रोत]

 

Snakes with Most Potent Venom in Hindi

8. Black-banded Sea Krait Snake काली धारी वाला समुद्री करैत

मुख्य रूप से पश्चिमी प्रशांत महासागर के गर्म जल में पाया जाने वाला काली धारियों वाला समुद्री करैत आठवां सबसे जहरीला साँप है। इसका वैज्ञानिक नाम लैटिकौडा सेमीफस्कीअटा (Laticauda Semifasciata) है। इसे चीनी समुद्री साँप (Chinese Sea Snake) के नाम से भी जाना जाता है। Black-banded Sea Krait के विष की मारकता, LD50 SC Test में 0.111 मिग्रा/किग्रा मापी गयी है।

इसका न्यूरोटॉक्सिक विष नाग (कोबरा) से भी दस गुना अधिक तेज होता है जो शिकार को तुरंत लकवाग्रस्त कर देता है। सामान्यतः इस साँप की लम्बाई 1.5 मीटर होती है, लेकिन यह 1.7 मीटर तक लंबा हो सकता है। ब्लैक बैनडेड सी स्नेक का सिर छोटा तथा धड मोटा होता है तथा पूँछ मछली की तरह चपटी और पेट चौड़ा होता है।

चूँकि अपने भारी शरीर के कारण यह तेजी से किसी मछली को नहीं पकड़ सकता है, इसीलिये यह अधिकाँश समय प्रवाल भित्तियों (मूंगे की चट्टानों) के भीतर ही रहता है, जहाँ यह छुपी हुई मछलियों को ढूंढकर खाता है। कई बार इन्हें दूसरे समुद्री करैतों के साथ झुण्ड में शिकार करते हुए भी देखा गया है। यह एक रात्रिचर साँप (Night Wandering Snake) है, इसीलिये इसे दिन में कभी-कभार ही देखा जाता है।

ईल और दूसरी छोटी मछलियाँ ही इसका मुख्य भोजन हैं। काली धारियों वाला समुद्री करैत वैसे तो अधिक आक्रामक नहीं होता है, लेकिन यह उकसाये जाने पर या खतरा दिखाई देने पर काट सकता है। हर पाँच-छह घंटे के अंतराल पर यह साँस लेने के लिये सतह पर आता है। आम तौर पर यह समुद्री साँप (Sea Snake) दक्षिणी जापान, सिंगापुर और फिजी के निकटवर्ती सागरीय क्षेत्र में पाया जाता है और अक्सर मछुआरों के जाल में फँसता देखा गया है।

7. Many-banded Krait Snake धारीदार करैत साँप

करैत दुनिया के उन सबसे खतरनाक साँपों में शामिल है जिसकी लगभग सभी प्रजातियाँ बेहद जहरीली होती हैं। इसकी ही एक प्रजाति Many-banded Krait, जिसका Scientific Name, बंगारस मल्टीसिंक्टस (Bungarus Multicinctus) है, दुनिया का सातवाँ सबसे जहरीला साँप (Most Venemous Snake) है। इसके विष की मारकता LD50 SC Test में 0.108 मिग्रा/किग्रा मापी गयी है। यह चीन, ताइवान, बर्मा, लाओस और वियतनाम में पाया जाता है।

चूँकि इसके शरीर पर अलग-अलग रंग की धारियाँ पायी जाती हैं, इसीलिये इसे धारीदार करैत कहते हैं। मैनी बैनडेड करैत स्नेक, एशिया महाद्वीप का, थल पर पाया जाने वाला सबसे विषैला सर्प है। इसका विष न्यूरोटॉक्सिक होता है और इसके जहर की 100 मिग्रा मात्रा 101,000 चुहियों या 29 इंसानों को मारने के लिये पर्याप्त है। यह एकमात्र साँप (Snake) है जिसके उपचार में एंटीवेनम थेरेपी भी अधिक कारगर नहीं है।

यही कारण है कि प्रतिविष दिये जाने पर भी 50 प्रतिशत मामलों में व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। करैत सर्पों की अन्य विषैली प्रजातियों में मलेशियन करैत और भारतीय करैत शामिल हैं जिनके विष की मारकता LD50 SC Test में क्रमशः 0.12 मिग्रा/किग्रा और 0.3 मिग्रा/किग्रा मापी गयी है। [स्रोत-Snake of Medical Importance. Singapore: Venom and Toxins Research Group]

पढिये 400 से भी ज्यादा पालतू और जंगली जानवरों के नाम – Animals Name in Hindi & English

 

Venomous Snakes of The World in Hindi

6. Coastal Taipan Snake कोस्टल टैपन साँप

कोस्टल टैपन धरती का छठा सबसे विषैला सर्प है। इसका Scientific Name, ऑक्सीयूरेनस स्कूटेलाटस (Oxyuranus Scutellatus) है और यह भी ऑस्ट्रेलिया में ही पाया जाता है। देखा जाय तो दुनिया के दस सबसे जहरीले साँपों में से चार इसी देश में पाये जाते हैं। Coastal Taipan Snake के विष की मारकता, LD50 SC Test में 0.105 मिग्रा/किग्रा (सीरम एल्ब्यूमिन के साथ 0.064 मिग्रा/किग्रा) मापी गयी है। इसका विष भी Inland Taipan की तरह बहुत तेज होता है।

इसके जहर की 100 मिग्रा मात्रा 83,207 चुहियों या 22 इंसानों को मारने के लिये काफी है। यह एक लंबा साँप (Snake) है और ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट से लेकर इसके उत्तरी-पश्चिमी भाग तक पाया जाता है। यह गुस्सैल और बहुत ही आक्रामक स्वभाव वाला साँप है। खतरे का थोडा सा भी आभास होने पर यह तुरंत हमला कर देता है और आक्रमणकारी को कई बार काट सकता है।

इसके थोडा सा भी समीप जाते ही यह चौकन्ना हो जाता है और अपने शरीर के बल खड़ा होकर पूरी मुस्तैदी से हमलावर पर ध्यान केन्द्रित कर देता है। Coastal Taipan Snake एक बार काटने पर औसतन 120 मिग्रा जहर छोड़ता है, लेकिन अधिकतम सीमा 400 मिग्रा तक दर्ज की गयी है।

इसका विष भी न्यूरोटॉक्सिक होता है और यदि जल्दी ही एंटीवेनम का प्रयोग न किया जाय तो 80 प्रतिशत मामलों में पीड़ित व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, पर प्रतिविष नहीं देने पर मृत्यु 100 प्रतिशत निश्चित होती है। [स्रोत]

क्या जानते हैं आप, जंगल के राजा बाघ के बारे में – 100 Tiger Facts in Hindi

5. Peron’s Sea Snake पेरोन्स सी स्नेक

प्रशांत और हिंद महासागर के क्षेत्र में पाया जाने वाला पेरोन्स सी स्नेक (Peron’s Sea Snake) संसार का पाँचवां सबसे जहरीला साँप है। इसका वैज्ञानिक नाम अकैल्प्टोफिस पेरोनी (Acalyptophis Peronii) है और इसे Spiny-headed Sea Snake तथा Horned Sea Snake भी कहा जाता है। सभी समुद्री साँपों में केवल इसके ही सिर के ऊपर स्पाइन (हड्डीनुमा संरचना) होती है। यह सर्पों की इलेपिड जाति का सदस्य है, इसलिये काफी विषैला होता है।

LD50 SC Test में इस साँप के विष की तीव्रता का स्तर 0.079 मिग्रा/किग्रा मापा गया है। भले ही इस सर्प के विष की तीव्रता नीचे दिये गये कुछ अन्य सर्पों से भी ज्यादा है, लेकिन यह काफी शांत प्रकृति का होता है और इंसानों के लिये कोई बड़ा खतरा नहीं है। यह माध्यम आकार का साँप है तथा इसका सिर छोटा और गर्दन पतली होती है।

आम तौर पर इसका रंग भूरा या पीलापन लिये हुए जैतून जैसा होता है तथा शरीर पर पतली, गहरे रंग की धारियाँ होती हैं। यह स्नेक मूँगे की चट्टानों और रेतीली सतहों वाले सागरों में रहना पसंद करता है और छोटी मछलियाँ तथा झींगे आदि खाता हैं।

प्रशांत महासागर में स्थित देश जैसे ऑस्ट्रेलिया, पापुआ न्यू गिनी, कोरल सागर के दवीप तथा हिंद महासागर की सीमा से लगते वियतनाम, थाईलैंड, फिलिपींस के सागरीय क्षेत्र इस सर्प (Snake) का प्राकृतिक आवास हैं।

जानवरों की दुनिया से जुडी यह अद्भुत बातें नहीं जानते होंगे आप – 100 Amazing Facts about Animals in Hindi

 

10 Amazing Snakes of World in Hindi

4. Yellow Bellied Sea Snake पीले पेट वाला समुद्री साँप

पीले पेट वाला समुद्री साँप सागर का दूसरा सबसे जहरीला सर्प होने के साथ-साथ दुनिया का चौथा सबसे विषैला सर्प भी है। इसका Scientific Name, हाइड्रोफिश प्लाटूरुस (Hydrophis Platurus) है। इसके घातक विष की तीव्रता का स्तर, LD50 SC Test में 0.067 मिग्रा/किग्रा मापा गया है। यह अटलांटिक महासागर को छोड़कर लगभग सम्पूर्ण संसार के उष्णकटिबंधीय महासागरीय जल में पाया जाता है।

चूँकि इस साँप का पेट पीले रंग का होता है, इसीलिये इसे Yellow Bellied Sea Snake के नाम से पुकारा जाता है, हालाँकि इसकी कमर का रंग भूरा होता है। अपने रंग की वजह से इसे दूसरे समुद्री साँपों के साथ होने पर भी आसानी से पहचाना जा सकता है। यह अपनी पूरी जिंदगी सागर के जल में ही बिता देता है। वहीँ यह खाता है, मिलन करता है और नवजात शिशुओं को जन्म देता है।

सागर के लगभग सभी साँप अच्छे तैराक होते हैं, क्योंकि तैरते समय यह अपने शरीर के पिछले हिस्से को चपटा करके उससे चप्पू का काम लेते हैं। सभी समुद्री साँपों में एक खास बात यह होती है कि हमेशा सागर में रहने के बावजूद यह कभी समंदर का पानी नहीं पीते हैं, बल्कि सिर्फ ताजा पानी ही पीते हैं।

इसके अतिरिक्त सागर के साँपों को ऑक्सीजन लेने के लिये समय-समय पर (30 मिनट से 2 घंटे बाद) सतह पर ऊपर आना पड़ता है। नर साँपों की औसत लम्बाई 72 सेमी और मादा साँप की लम्बाई 88 सेमी तक होती है। इनका विष न्यूरोटॉक्सिक होता है और यह एक बार में 1 से 4 मिग्रा जहर छोड़ते हैं। मछलियाँ इनका मुख्य भोजन है। [स्रोत]

मौत की काली परछाई हैं, दुनिया के यह 10 सबसे जहरीले बिच्छू – 10 Venomous Scorpions in Hindi

3. Eastern Brown Snake ईस्टर्न ब्राउन स्नेक

ईस्टर्न ब्राउन स्नेक जिसका Scientific Name, स्यूडोनाजा टेक्स्टलीस (Pseudonaja textilis) है, दुनिया का तीसरा सबसे जहरीला साँप है। यह ऑस्ट्रेलिया, पपुआ न्यू गिनी और इंडोनेशिया में पाया जाता है। इसके विष की मारकता, LD50 SC Test में 0.053 मिग्रा/किग्रा (सीरम एल्ब्यूमिन के साथ 0.041 मिग्रा/किग्रा) मापी गयी है। Eastern Brown Snake काटने पर औसतन 5-10 मिग्रा जहर छोड़ता है, हालाँकि यह एक बार में अधिकतम 155 मिग्रा जहर तक छोड़ सकता है।

इस साँप का 100 मिग्रा जहर लगभग 137,000 चुहियों या 37 इंसानों को मारने के लिये काफी है। Eastern Brown Snake अपने बुरे स्वभाव, आक्रमण और तेज चाल के लिये बदनाम है। यह केवल सुनसान स्थानों या जंगलों में ही नहीं, बल्कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों में भी मिल सकता है।

यदि इसे कोई खतरा नजर आता है तो यह बिना संकोच हमला कर देता है, यहाँ तक कि यह हमलावर के पीछे भागने में भी नहीं हिचकिचाता। ऑस्ट्रेलिया में हर साल साँपों से जितनी भी मौते होती हैं उनमे सबसे अधिक इसके काटने से होती हैं। [स्रोत]

यह हैं दुनिया के दस सबसे तेज और खतरनाक जहर – Name of 10 Deadliest Poisons in Hindi

 

10 Most Venomous Snakes Images in Hindi

2. Dubois’ Sea Snake डूबोइज समुद्री साँप

लगभग अधिकाँश पानी के साँप जहरीले नहीं होते हैं, लेकिन समुद्री साँप इसका अपवाद हैं। केवल सागरों और महासागरों में पाये जाने समुद्री साँपों की लगभग सभी प्रजातियाँ बहुत जहरीली होती हैं। इन्ही में से एक प्रजाति, डुबोइस सीस्नेक, जिसे Reef Shallows Sea Snake भी कहते हैं, संसार का दूसरा सबसे जहरीला साँप है जो इनलैंड टैपन से अधिक पीछे नहीं है। इसका Scientific Name, एपीसरस डुबोईसी (Aipysurus Duboisii) है।

Dubois’ Seasnake के घातक विष की तीव्रता का स्तर, LD50 SC Test में 0.044 मिग्रा/किग्रा मापा गया है। यह पपुआ न्यू गिनी, न्यू कैलेडोनिया और ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी, पूर्वी और पश्चिमी तटीय क्षेत्रों ( कोरल सागर, अराफुरा सागर, तिमोर सागर और हिंद महासागर का जलीय क्षेत्र) में पाया जाता है। यह प्रवाल भित्तियों (Coral Reefs) और रेतीली तलछट के भीतर लगभग 20 से 80 मीटर की गहराई पर पाया जाता है।

इसका मुख्य भोजन मोरे ईल और दूसरी मछलियाँ है। यह साँप अन्य सर्पों की तरह अंडे नहीं, बल्कि सीधे नवजात शिशुओं को जन्म देता है। डूबोइज समुद्री साँप अधिक आक्रामक नहीं होते हैं, लेकिन उकसाये जाने पर या समीप जाने पर अक्सर काट लेते हैं। इनके दांत (1.8 मिमी) काफी छोटे होते हैं और यह विष भी कम ही (0.43 मिग्रा) छोड़ते हैं।

व्यस्क साँप की औसत लम्बाई 80 सेमी के आस-पास होती है, लेकिन यह 148 सेमी तक बढ़ सकता हैं। इनका सिर, इनके बाकी शरीर की तुलना में कुछ बडा होता है। यह साँप 110 सेमी लंबी मछली भी निगल सकता है। [स्रोत]

क्या जानते हैं आप दुनिया के दस सबसे जहरीले जानवरों के बारे में – 10 Most Venomous Animals in Hindi

1. Inland Taipan Snake इनलैंड टैपन साँप

इनलैंड टैपन जिसका Scientific Name, ऑक्सीयूरेनस माइक्रोलेपिडोटस (Oxyuranus microlepidotus) है, दुनिया का सबसे जहरीला साँप है। यह ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। इसे Western Taipan के नाम से भी जाना जाता है। इनलैंड टैपन, स्थल और पानी, दोनों जगह पाये जाने वाले साँपों में सबसे अधिक विषैला होता है। इसके विष की मारकता, LD50 SC Test में 0.025 मिग्रा/किग्रा (सीरम एल्ब्यूमिन के साथ 0.01 मिग्रा/किग्रा) मापी गयी है। यह सांप एक बार में औसतन 44 मिग्रा जहर छोड़ता है।

इनलैंड टैपन का 100 मिग्रा जहर लगभग 986,000 चुहियों या 263 इंसानों को मारने के लिये काफी है। यदि समय से Antivenom न दिया जाय तो लगभग 80 प्रतिशत मामलों में व्यक्ति की मौत हो जाती है। अच्छी बात यह है कि Inland Taipan Snake इंसानों को बहुत कम काटता है, क्योंकि यह बहुत शर्मीला और शांत स्वभाव का होता है और सामना होने पर बच निकलना ही बेहतर समझता है।

इसके विष में टैपोक्सिन होता है, जो कि Neurotoxins, Procoagulants और Myotoxin का एक जटिल मिश्रण होता है। यह माँसपेशियों को लकवाग्रस्त कर देता है, साँस रुकने लगती है और रक्त वाहिकाओं, मांसपेशियों और उतकों के नष्ट होने से शरीर में आंतरिक रक्तस्राव (Hemorrage) होने लगता है।

बेल्चर सी स्नेक (Belcher’s Sea Snake) जिसे Hydrofish Belcheri के नाम से भी जाना जाता है, दुनिया का सबसे जहरीला साँप नहीं है, जैसा कि कुछ स्थानों पर बताया गया है। इसके विष की मारकता LD50 SC Test में 0.155 मिग्रा/किग्रा (केवल मांसपेशियों में प्रविष्ट कराकर) मापी गयी है, जो इसे टाइगर स्नेक से भी नीचे रखती है। [स्रोत]

अभी तक आपने जहर की प्रयोगशाला में हुई जाँच के आधार पर दुनिया के दस सबसे जहरीले सर्पों के बारे में पढ़ा है। आगे आप उन सर्पों के बारे में पढेंगे जिनका विष इन साँपों के घातक जहर से थोडा कम तेज जरुर है। लेकिन इतना कम तेज भी नहीं है कि उन्हें बिलकुल ही बिसार दिया जाय। बल्कि अपने जहर और गुस्सैल स्वभाव के कारण, तो वह ऊपर दिये गये साँपों से कहीं ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं और लोगों को मारने में इनसे मीलों आगे हैं।

सूचना: वैसे तो जहरीले साँपों के उपर बहुत से लेख लिखे गये हैं, लेकिन अभी तक हिंदी में ऐसे किसी लेख का अभाव था, जिसमे दुनिया के सबसे जहरीले साँपों की सूची विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर दी गयी हो। इस विषय पर यह लेख पूरी तरह से विश्वसनीय आँकड़ों के साथ दिया गया है, क्योंकि जीवनसूत्र पर हमेशा की तरह सिर्फ प्रमाणित आँकड़ों युक्त लेख ही प्रकाशित किये जाते हैं।

इस लेख को लिखने में हमारी टीम को कई दिनों का समय लगा है, इसीलिये यदि आप Venomous Snakes के विश्वसनीय स्रोतों के रूप में इस लेख का लिंक अन्य वेबसाइटस और एनसाइक्लोपीडिया पर दे सकें, तो हम आपके बहुत आभारी रहेंगे।

आगे पढिये दुनिया के उन दस सबसे खतरनाक साँपों के बारे में जो हर साल हजारों लोगों की जान लेते हैं – 10 Deadliest Snakes in The World in Hindi

“प्रतिशोध ऐसा जहर है जिसे आप प्रतिदिन पीते हैं, इस आशा में कि दूसरा व्यक्ति मर जायेगा।”
– डेब्बी फोर्ड

 

Comments: हमें आशा है दुनिया के सबसे जहरीले Snakes पर दिया यह लेख 10 Venomous Snakes in Hindi आपको जरुर पसंद आया होगा। कृपया इस हिंदी लेख को सोशल मीडिया पर शेयर करके हमें यह बताने का कष्ट करें कि जीवनसूत्र को और भी ज्यादा बेहतर कैसे बनाया जा सकता है? आप हमें अपने सुझाव Facebook, Twitter और दूसरी सोशल साइट्स पर दे सकते हैं। अपने E–mail पर नयी पोस्ट पाने के लिये जीवनसूत्र को सब्सक्राइब करें और वीडियो देखने के लिये Youtube Channel के सदस्य बनना न भूलें। एक उज्जवल भविष्य और सुखमय जीवन की शुभकामनाओं के साथ!

प्रिय मित्र, उम्मीद है आपको आर्टिकल काफी अच्छा लगा होगा। हमने इस लेख को लिखने में अपना काफी वक्त लगाया है। कितना अच्छा हो अगर आप भी अपना थोडा सा सहयोग हमें दें और इस लेख को सोशल मिडिया पर शेयर करें। हमें बस आपके दो मिनट चाहियें। उम्मीद है आप इंकार नहीं करेंगे।