List of Animals Sounds in Hindi

 

“पशु-पक्षी और कीट भी अपनी शारीरिक चेष्टाओं और आवाजों से एक-दूसरे से बातें करते हैं। भले ही इंसान उनकी भाषा और संकेतों का अर्थ न समझ सकें, लेकिन वह अपने समीप रहने वाले प्राणियों से उस हद तक संप्रेषण कर सकते हैं जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते।”

 

List of Animals Sounds in Hindi
मच्छर भिन्न-भिन्न करते हैं

Animal Sounds in Hindi में आज हम आपको दुनिया के कुछ प्रमुख जानवरों की बोलियों से परिचित करायेंगे, जिन्हें आपने कई बार सुना होगा। जिनके बारे में आपने कई बार पढ़ा होगा, लेकिन अब उनमे से ज्यादातर जानवरों की बोलियों को भूल गये हैं। ऐसा माना जाता है कि दुनिया में सिर्फ इन्सान ही ऐसा प्राणी हैं जो एक-दूसरे से बात कर सकता हैं।

यही कारण है कि पशुओं और पक्षियों को अक्सर बेजुबान जानवर (Speechleess Animals) कहकर संबोधित किया जाता है। हाँ यह सच है कि ज्यादातर मनुष्येत्तर प्राणी जीभ होने के बावजूद इंसानों की तरह नहीं बोल सकते हैं, लेकिन यह समझना गलत होगा कि वह हमारी चेष्टाओं और बातों को बिल्कुल नहीं समझते हैं।

और यह बात तो बहुत ही ज्यादा गलत होगी, अगर हम इन जीवों के अलग ढंग से वार्तालाप करने के कौशल को बिल्कुल ही नकार दें। सच तो यह है कि पशु-पक्षी व दूसरे जीव-जंतु भी, इंसानों की ही तरह अलग-अलग शारीरिक चेष्टाओं और आवाजों द्वारा आपस में बातें करते हैं। गीदड़, बन्दर, बकरी, और गाय, यहाँ तक कि मेंढक जैसे क्षुद्र जीव भी अलग-अलग आवाजें (Animal Sounds) निकालकर अपनी बात दूसरों तक पहुँचाते हैं।

भले ही इनकी आवाजों (Animal Sounds) को हम न समझ सकें, भले ही हम इनकी बोलियों को भाषा के रूप में मान्यता न दें, और भले ही हम इन्हें निम्न कोटि का जीव समझते रहें, तो भी सृष्टि में इनकी महत्ता कम नहीं होगी। आशा है Animals की Sounds पर दिया यह लेख विद्यार्थियों के लिये विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध होगा।

क्या जानते हैं आप धरती के दस सबसे जहरीले जानवरों के बारे में – 10 Most Venomous Animals in Hindi

How to Measure Venom Toxicity of Snakes जहर कैसे जाँचें

 

Animals Sounds in Hindi Including Insects

1. Antelope snorts. हिरण घर्र-घर्र (नाक से साँस लेने की क्रिया) करते हैं।

2. Badgers growl. बैजर (बिजूका) गुर्राते हैं।

3. Bats screech. चमगादड़ चिल्लाते हैं (चीख मारते हैं)।

4. Bears growl. भालू गुर्राते/घरघराते हैं।

5. Bees hum/buzz. मधुमक्खियाँ भिनभिनाती हैं।

6. Birds chirp. पक्षी चहचहाते हैं।

7. Bitterns boom. भनभनाते हैं।

8. Buffalo low. भैंस डकारती है।

9. Bumblebee buzz/hum. भौंरे गुंजन करते हैं।

10. Calves moo. बछड़े मिमियाते हैं।

11. Camels grunt. ऊँट गुडगुडाते हैं।

12. Cats mew/meow/purr/hiss. बिल्लियाँ म्याऊं-म्याऊं/हिस्स-हिस्स करती हैं।

13. Cattle low. जानवर रंभाते हैं।

पढिये 400 से भी ज्यादा पालतू और जंगली जानवरों के नाम – Animals Name in Hindi & English

Animal Sounds जानवरों, पशु, पक्षियों की आवाजें

14. Chickens cluck. चूजे कुडकुडाते हैं।

15. Chimpanzees scream. वनमानुष चीखते/चिल्लाते हैं।

16. Chinchillas squeak. चिन्चिल्ला (गिलहरी जैसा छोटा प्राणी) किकियाते (चीखते) हैं।

17. Cicadas chirp. सिकाडा (एक प्रकार का फतिंगा) चूं-चूं करते हैं।

18. Cocks crow. मुर्गे कुक्डूकू करते हैं।

19. Cows moo. गायें रंभाती हैं।

20. Cranes chirp/moan/hiss/honk सारस क्रे-क्रे करते हैं।

21. Crickets chirp. झींगुर चर्र-चर्र करते हैं।

22. Crocodile snort/squeal मगरमच्छ घुरघुराते हैं।

23. Crows caw/cah. कौए काँव-काँव करते हैं।

24. Cuckoo sing. कोयल कूँ-कूँ करते हुए गाती है।

25. Curlews pipe. पनमुर्गियाँ सीटी बजाती हैं।

जानिये जंगल के राजा बाघ से जुडी 100 अद्भुत बातें – 100 Tiger Facts in Hindi

 

Sounds of Various Animals in Hindi

26. Deer bellow/bleat. हिरण डकारते हैं/मिमियाते हैं।

27. Dogs bark/howl/growl/bay. कुत्ते भौंकते हैं/हुआ-हुआ करते हैं/गुर्राते हैं/कूँ-कूँ करते हैं।

28. Dolphins click. डॉलफिन चटचटाहट (खटके की आवाज) करती है।

29. Donkeys/asses brays/hee-haw. गधे रेंकते हैं/ही-हाँ करते हैं अर्थात ढेंचू-ढेंचू करते हैं।

30. Doves coo. फाख्ता कूँ-कूँ करती हैं।

31. Ducks quack. बत्तख कैँ-कैँ करती हैं।

32. Eagles screech. चीलें चिल्लाती हैं।

33. Elephants trumpet. हाथी चिंघाड़ते हैं।

34. Elk bugle/bleat. गोजन (एक प्रकार का हिरण) बिगुल बजाते हैं/मिमियाते हैं।

35. Ferrets dook. फेर्रेट (एक प्रकार का छोटा चौपाया) किर-किर करते हैं।

36. Flies buzz. मक्खियाँ भिनभिनाती हैं।

दुनिया के दस सबसे जहरीले साँप जिनके जहर की एक बूँद कई प्राणियों की जान ले सकती है – 10 Most Venomous Snakes in Hindi

Animals Sounds जानवरों, पशु, पक्षियों की आवाजें

37. Frogs/toads croak. मेंढक टर्र-टर्र करते हैं।

38. Geese cackle/honk. हँस कुडकुडाते हैं।

39. Goat moo. बकरियां मिमियाती हैं।

40. Giraffes bleat. जिराफ बां-बां करते (मिमियाते) हैं।

41. Grasshoppers chirp. टिड्डे चर्र-चर्र करते हैं।

42. Guinea pigs squeak. गिनी पिग (छोटे अमेरिकी चौपाये) किकियाते (चीखते) हैं।

43. Hamsters squeak. हम्सटर (चूहे जैसा छोटा जीव) किकियाते (चीखते) हैं।

44. Hawks scream. बाज चिल्लाते हैं।

45. Hen cackle. मुर्गियाँ कुड्कुडाती हैं।

46. Hermit crabs chirp. हर्मिट केकड़ा चर्र-चर्र करता है।

47. Horses neigh/whinny/nicker. घोड़े हिनहिनाते हैं।

48. Hippopotamus growl. दरियाई घोड़े गड़गड़ाते हैं।

49. Hyenas laugh. लकडबग्घे हँसते हैं।

 

Sounds of Common Animals in Hindi

50. Jackals howl. गीदड़ हूंआ-हूंआ करते हैं।

51. Jaguars roar/growl/snarl. जगुआर (तेंदुए जैसा अमेरिकी प्राणी) दहाड़ता है/गुर्राता है।

52. Kittens mew. बिल्ली के बच्चे म्याऊं-म्याऊं करते हैं।

53. Lambs bleat. मेमने बां-बां करते हैं।

54. Leopards roar/growl/snarl. तेंदुएँ दहाड़ते है/गुर्राते है।

55. Linnets chuckle. लिनेट (एक प्रकार की छोटी चिड़िया) कुड्कुडाती हैं।

56. Lions roar/growl/snarl. शेर दहाड़ते हैं और गुर्राते हैं।

57. Magpies chatter. नीलकंठ टें-टें/चटर-चटर करते हैं।

58. Mice/rats squeak. चूहें चूं-चूं करते हैं।

59. Monkeys chatter/scream. बन्दर घुड़कीदेते/चीखते हैं।

69. Moose bellow. अमेरिकी बारहसिंगे डकारते हैं।

Animals Sounds जानवरों, पशु, पक्षियों की आवाजें

61. Mosquitos buzz/whine. मच्छर भिन-भिन करते हैं।

62. Nightingales sing. बुलबुलें गाती हैं।

63. Okapis cough, bellow. ओकपिस (जेब्रा जिराफ) खाँसते हैं।

64. Owls hoot/hiss. उल्लू हू-हू करते हैं।

65. Ox/Oxen low/moo. बैल/सांड डकारते हैं/गरजते हैं।

66. Parrots talk/squawk. तोते टांय-टांय करते हैं।

67. Peacocks scream. मोर कुहकते हैं।

68. Pigs/hogs grunt/snort/squeal. सूअर घुरघुराते हैं।

69. Pigeons coo. कबूतर गुटरगूं करते हैं।

70. Prairie dogs bark. प्रेयरी कुत्ते भौंकते हैं।

71. Puppies yelp. पिल्ले भौंकते हैं।

72. Quail calls. बटेर पुकारती हैं।

 

Animals, Insects & Birds Sound in Hindi

73. Rabbits/Hares squeak. खरगोश/खरहा किकियाते हैं।

74. Raccoons trill. रैकून काँपते हुए शब्द करते हैं।

75. Ravens caw. काला (डोम) कौवा काँव-काँव करता है।

76. Rhinoceroses bellow. गैंडे फुनफुनाते हैं।

77. Rooks caw. रूक (एक प्रकार का कौवा) काँव-काँव- करते हैं।

78. Seals bark. सीलें भौंकती हैं।

79. Sheep/goats/lambs bleat, baa. भेड़ें मिमियाती हैं।

80. Snakes hiss. साँप फुफकारते (हिस्स-हिस्स करना) हैं।

81. Songbirds (sparrows,larks) chirrup/chirp/tweet/sing. गाने वाले पंछी चर्र-चर्र करते हुए चहचहाते हैं।

82. Swallows twitter. अबाबील चहचहाती हैं।

83. Swans cry. बत्तखें कूजती हैं।

84. Tapirs टपीर (जंगली सूअर जैसा प्राणी) squeak. चीखते हैं।

मौत की काली परछाई हैं, दुनिया के यह 10 सबसे जहरीले बिच्छू – 10 Venomous Scorpions in Hindi

Animals Sounds जानवरों, पशु, पक्षियों की आवाजें

85. Tarantulas hiss. टेरनटुला हिस्स-हिस्स करती हैं।

86. Tigers roar/growl/snarl. चीते दहाड़ते हैं/गुर्राते हैं।

87. Tithari (Red-wattled Lapwing) sing. टिटहरी टीं-टीं करती है।

88. Tokay geckos croak. टोके छिपकलियाँ कर्कश आवाज में चिल्लाती हैं।

89. Turkeys gobble. टर्की हड़प-हड़प करती हैं।

90. Vultures scream. गिद्ध चीखते हैं।

91. Walruses groan. वालरस कराहते हैं।

92. Whales sing. व्हेल मछलियाँ गाती हैं।

93. Wolves bark/howl/growl भेडिये चीखते हैं/गुर्राते हैं।

94. Zebras bark/bray. जेब्रा (चित्तेदार घोडा) भौंकते हैं।

जानवरों की दुनिया से जुडी यह अद्भुत बातें नहीं जानते होंगे आप – 100 Amazing Sounds of Animals in Hindi

“बिल्ली 100 से भी ज्यादा तरह की आवाजें निकाल सकती है, जबकि कुत्तों के पास महज 10 तरह की आवाज होती है।”
प्रिय मित्र, उम्मीद है आपको आर्टिकल काफी अच्छा लगा होगा। हमने इस लेख को लिखने में अपना काफी वक्त लगाया है। कितना अच्छा हो अगर आप भी अपना थोडा सा सहयोग हमें दें और इस लेख को सोशल मिडिया पर शेयर करें। हमें बस आपके दो मिनट चाहियें। उम्मीद है आप इंकार नहीं करेंगे।