Busiest, Longest and Important Canals in World in Hindi

 

“कील नहर, स्वेज नहर और पनामा नहर अंतर्राष्ट्रीय महत्व की तीन सबसे व्यस्त जहाजी नहरें हैं जिनसे प्रति वर्ष 50 करोड़ टन से भी अधिक माल ढोने वाले कार्गो शिप होकर गुजरते हैं। जबकि लम्बाई की दृष्टि से चीन की बीजिंग-हांगझू ग्रैंड नहर दुनिया की सबसे लम्बी नहर है जो 1776 किमी लंबी है। आश्चर्यजनक रूप से यह संसार की ऐसी सबसे प्राचीन नहर भी है जो वर्तमान समय में भी उपयोग में लायी जा रही है।”

 

Busiest, Longest and Important Canals in World in Hindi
कील नहर दुनिया की सबसे व्यस्त जहाजी नहर है

Meaning & Definition of Canal in Hindi अर्थ व परिभाषा

World’s Longest Canals in Hindi में आज हम आपको बतायेंगे कि Canals क्या होती हैं और उन्हें बनाने के पीछे क्या उद्देश्य है? नहरें (Canals) मानव निर्मित कृत्रिम जलमार्ग हैं जिन्हें नदियों के विकल्प के रूप में प्रयुक्त किया जाता है। वैसे तो नहरें मुख्य रूप से परिवहन और सिंचाई के लिये प्रयोग की जाती हैं, लेकिन इन्हें पानी के नियंत्रण और बाढ़ को रोकने के लिये भी इस्तेमाल किया जाता है। नहरों (Canals) को बाँध और बैराज के माध्यम से नदियों से ही निकाला जाता है।

Benefits of Canals in Hindi नहरों के लाभ

Canals का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इनके द्वारा उन क्षेत्रों तक भी पानी पहुँचाया जा सकता है जहाँ कोई नदी या बड़ी झील नहीं है। संसार के कई देशों ने नहरों के द्वारा बंजर और मरुभूमि का रूप धारण कर चुके उन अति शुष्क क्षेत्रों का कायाकल्प करने में भी सफलता प्राप्त की है जो एक समय वीरान और बिलकुल अनुपयोगी हो चले थे।

Canals के द्वारा न केवल वहाँ उद्योग-धंधों का विकास समभव हुआ, बल्कि कृषि की संभावनाएँ भी जगी। इस प्रकार के क्षेत्रों में निवास करने वाली जनता का जीवन भी नहरों के आगमन से सरल और सुखकर हुआ है। अमेरिका, रूस, चीन, पाकिस्तान और भारत जैसे देशों में लाखों वर्ग किमी धरती को सिंचाई का साधन यही नहरें (Canals) उपलब्ध कराती हैं।

चीन ने अपने मध्य क्षेत्र में पड़ने वाले रेगिस्तान का Canals के माध्यम से जिस तरह कायाकल्प किया है, वह नहरों की महत्ता समझा देने के लिये पर्याप्त है। कल जहाँ सिर्फ धूल और रेत के गुबार उड़ते थे, आज वहां बड़े-बड़े उद्योग पनप रहे हैं।

सच तो यह है कि नहरों (Canals) के माध्यम से नदियों की उस विनाशकारी बाढ़ और जल प्रलय पर भी नियंत्रण पाया जा सकता है, जो प्रति वर्ष कई देशों में हजारों लोगों की जान-माल और अरबों-खरबों रूपये की हानि के रूप में सामने आती है। समस्या बस उस इच्छाशक्ति को उपजाने की है जिसके आधार पर Canals के निर्माण और सञ्चालन की सुव्यवस्था को सही प्रकार से अंजाम दिया जा सके।

 

Busiest-Most Important Shipping Canals in Hindi

जैसा कि हमने ऊपर वर्णन किया है कि Canals परिवहन और सिंचाई दोनों ही कार्यों के लिये प्रयुक्त की जाती हैं, पर संसार में कुछ नहरें ऐसी भी हैं जिन्हें सिर्फ व्यापारिक नौपरिवहन की दृष्टि से बनाया गया है। व्यापारिक जहाजों व कार्गो शिप के जरिये इन नहरों से प्रति वर्ष लाखों-करोड़ों टन सामान एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जाता है।

इन Canals के बनने से हर साल न केवल करोड़ों डॉलर की बचत होती है, बल्कि जहाजों और मरीन स्टाफ का कीमती समय भी बचता है। इनमे से कुछ नहरें बहुत प्रसिद्ध और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की है। इस सूची में हम केवल संसार की सबसे व्यस्त और सबसे महत्वपूर्ण जहाजी नहरों (Busiest and Most Important Shipping Canals in Hindi) को ही दे रहे हैं, अन्य नहरों के लिये दूसरी सूची देखें –

यह हैं दुनिया के 60 सबसे ऊँचे पर्वत शिखर – Mountain Names and Meaning in Hindi

संसार की प्रमुख जहाजी नहरों की सूची

क्रमांकनहर का नामलम्बाई (किमी)लिंकदेश (स्वामित्व)वर्ष (निर्माण)
1कील नहर98उत्तर सागर-बाल्टिक सागरजर्मनी1895
2स्वेज नहर193.3लाल सागर-भूमध्य सागरमिस्र1869
3पनामा नहर77.1अटलांटिक महासागर-प्रशांत महासागरपनामा1914
4श्वेत सागर-बाल्टिक सागर नहर227श्वेत सागर-बाल्टिक सागररूस1933
5राइन-मेन-डेन्यूब नहर171उत्तर सागर-काला सागरजर्मनी1992
6वोल्गा-डॉन (स्टॉलिन) नहर101वोल्गा-डॉनरूस1952
7हौस्टन जहाजी नहर80हौस्टन हारबर-मैक्सिको की खाड़ीअमेरिका1835
8वेलैंड नहर43इरी झील-ओंटारियो झीलकनाडा1829
9मैनचेस्टर जहाजी नहर58मैनचेस्टर-इस्थम-आयरिश सागरइंग्लैंड1894
10डेन्यूब-काला सागर नहर31.2डेन्यूब-काला सागररोमानिया1984
11उत्तर सागर नहर25एम्स्टर्डम-उत्तर सागरनीदरलैंड1876
12न्यू वाटर वे नहर20.5उत्तर सागर-रॉटरडमनीदरलैंड1872
13अल्बर्ट नहर129.5एंटवर्प लीग-वेनलेक्सबेल्जियम1939
14गोटा नहर190गोथेनबर्ग(पश्चिमी घाट)-सोडरकोपिंग(बाल्टिक सागर)स्वीडन1832

क्या जानते हैं आप दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ज्वालामुखीयों के बारे में – Volcano Facts and Meaning in Hindi

 

Longest Canals in The World in Hindi

क्रमांकनहर का नामलम्बाई (किमी)लिंकदेशवर्ष (निर्माण)
1बीजिंग-हांगझू ग्रैंड नहर1,776बीजिंग-हेबेई-शानडोंग-जिंग्सू-झेजियांग-हग्ज़्हौचीन5 BC
2काराकुम नहर1,375अमू दरया- कराकुम मरुस्थलतुर्कमेनिस्तान1988
3सायमा नहर814सायमा झील-फिनलैंड की खाड़ीरूस1856
4यूरेशिया नहर700काला सागर-कुमा मन्य्च डिप्रेशनरूसअपूर्ण
5मन्य्च शिप नहर700काला सागर-कैस्पियन सागररूसअपूर्ण
6इंदिरा गाँधी नहर649हरिके बैराज-बाड़मेर-जैसलमेरभारत1983
7वाबाश-इरी नहर584अल्बेनी-न्यूयॉर्क-बफैलोअमेरिका1825
8नर्मदा नहर534सरदार सरोवर-जालौर-बाड़मेरभारत2008
9ग्रैंड यूनियन नहर461लन्दन-बर्मिंघमइंग्लैंड1927
10बकिंघम नहर421.55विजयवाडा-विल्लुपुरमभारत1861
11ईस्ट ट्रंक नहर420फुहाई-गुर्बनटंगट-टियान शान(फुकांग)चीन2012
12नरा नहर364सुक्कर बैराज-खैपुर-सांघड-थारपरकरपाकिस्तान1932
13काछी नहर363टौंसा बैराज-डेरा बुग्तीपाकिस्तान2017
14रोह्न-राइन नहर349राइन-रोह्नउत्तर सागर-भूमध्य सागरफ्रांस
15उपरी गंगा नहर342 किमीहरिद्वार-अलीगढभारत1854
16मिट्टेल्लैंड(मिडलैंड) नहर325.7बर्गेशोवेड़े-मग्ड़ेबर्गजर्मनी1938
17मर्ने-राइन नहर313राइन-मर्ने-मूसे-मोसेल-डेस होलिरेस डे ला सर्रे नहरफ्रांस-
18काकतीय नाहर284श्रीराम सागर डैम-वारंगल-खम्मामभारत1990
19कैनाल डू मिडी नहर240टौलोज-एटंग डे थूफ्रांस1681
20पूर्वी झेजियांग नहर239हांग्झो-शाओजिंग-निग्बोचीन-
21लीड्स और लिवरपूल नहर229लीड्स-लिवरपूलइंग्लैंड1816
22सतलुज यमुना लिंक नहर214सतलुज-यमुनाभारत2017
23ग्रैंड जंक्शन नहर208ब्रौनस्टन-ब्रेंटफोर्ड(टेम्स नदी)इंग्लैंड1800 1805
24कैनाल डे कैस्टिला नहर207स्पेन1760-1830
25रिडौ नहर202ओटावा-किंग्स्टनकनाडा1832

संसार की सबसे लंबी नहरें

स्थान विशेष पर जल की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से इन Canals का निर्माण किया जाता है। इस सूची में संसार की सबसे लम्बी नहरों (Longest Canals in The World) को ही दिया जा रहा है। यह नहरें नदी और नहर आधारित सिंचाई प्रणाली की मुख्य नहरें हैं। इनमे फीडर के रूप में निकलने वाली शाखा नहरों (Feeder Canals) की लम्बाई को नहीं जोड़ा गया है।

कृपया ध्यान दें Canals की यह सूची अभी पूरी है। आप आवश्यक जानकारी देकर इस सूची को विस्तृत करने में हमारी सहायता कर सकते हैं। दुनिया की 15 सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण जहाजी नहरों और 25 सामान्य नहरों के बारे में बताने वाला यह लेख World’s Longest Canals in Hindi

प्रिय मित्र, उम्मीद है आपको आर्टिकल काफी अच्छा लगा होगा। हमने इस लेख को लिखने में अपना काफी वक्त लगाया है। कितना अच्छा हो अगर आप भी अपना थोडा सा सहयोग हमें दें और इस लेख को सोशल मिडिया पर शेयर करें। हमें बस आपके दो मिनट चाहियें। उम्मीद है आप इंकार नहीं करेंगे।