Lake Meaning and Name of Lakes in Hindi

 

“झीलें (Lakes) धरती पर मौजूद जलराशि का वह विशाल भंडार हैं जो चारों ओर से स्थल भाग से घिरी हुई हैं। जहाँ कैस्पियन सागर, दुनिया की सबसे बड़ी झील है और सुपीरियर, ताजे पानी की सबसे बड़ी झील, वहीँ रूस की बैकाल झील, संसार की सबसे गहरी झील है।”

 

Lake Meaning and Name of Lakes in Hindi
कैस्पियन सागर संसार की सबसे बड़ी झील है

Meaning of Lake in Hindi झील का अर्थ

Lake Meaning in Hindi में आज हम आपको Lake के अर्थ के साथ-साथ, दुनिया की 50 सबसे बड़ी झीलों (50 Largest Lakes in The World) के बारे में भी बतायेंगे। Lake शब्द का अर्थ है – झील या सरोवर। झीलें धरती पर मौजूद जलराशि का वह विशाल भंडार हैं जो चारों ओर से स्थल भाग से घिरी हुई हैं और सागरों और महासागरों के किसी भी भाग से पूर्णतया स्वतंत्र और पृथक हैं। झीलों का जल प्रायः स्थिर होता है।

इन्हें तालाब मानना भी उचित नहीं हैं, क्योंकि झीलें (Lakes) अधिक गहरी और बहुत बड़े आकार की होती हैं। झीलें (Lakes) लगभग हर महाद्वीप में मिलती हैं। सर्वेक्षणों के अनुसार पूरी दुनिया में दो लाख से भी अधिक झीलें हैं, जिनमे सबसे अधिक झीलें (Maximum Lakes) उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में स्थित हैं। झीलों में जल आपूर्ति का मुख्य स्रोत नदियाँ और छोटी-छोटी जलधाराएँ होती हैं।

Lake in Hindi झीलों का निर्माण और विकास

प्राकृतिक झीलें (Natural Lakes) धरती की Tectonic Plates के खिसकने से, ज्वालामुखीयों के विस्फोट और ग्लेशियरों के पिघलकर विस्थापित होने से बनती हैं। जबकि कृत्रिम झीलों (Man-made Lakes) का निर्माण जानबूझकर की गयी मनुष्यकृत गतिविधियों और विस्फोट आदि के कारण होता है। पृथ्वी पर अनेक झीलें कृत्रिम हैं जिन्हें मनुष्य ने बिजली उत्पादन के लिए, कृषि-कार्यों के लिए या अपने आमोद-प्रमोद के लिए बनाया है।

झीलें भूपटल के किसी भी भाग पर हो सकती हैं। ये ऊँचे पर्वतों, पठारों तथा मैदानों में मिलती हैं और स्थल पर सागर तल से नीचे भी देखी जा सकती हैं। झीले बनती हैं, विकसित होती हैं, धीरे-धीरे तलछट से भरकर दलदल में बदल जाती हैं तथा उत्थान होंने पर अपने समीप स्थल के बराबर हो जाती हैं।

यह हैं दुनिया के 60 सबसे ऊँचे पर्वत शिखर – Mountain Names and Meaning in Hindi

Lake Importance in Hindi झीलों का महत्व

झीलों का महत्व केवल उनमें समाहित पानी की व्यापक मात्रा के कारण नहीं है, बल्कि उनके निकट पनपने वाली जैव विविधता से भी है। वनस्पतियों और पशु-पक्षियों की सैकड़ों-हजारों ऐसी प्रजातियाँ हैं जो इन झीलों (Lakes) के आश्रय में ही पनपी हैं और जिनका संसार के किसी अन्य स्थान पर मिल सकना अत्यंत दुर्लभ ही है, जैसे रूस के साइबेरिया क्षेत्र में पड़ने वाली बैकाल झील का क्षेत्र।

झीलें, कैस्पियन सागर की तरह खारे पानी वाली (Salt Water Lake) भी हो सकती हैं या फिर सुपीरियर की तरह ताजे पानी वाली (Fresh Water Lake) भी। झीलें मनुष्यों के लिये भी उपयोगी होती हैं। यह स्थानीय जलवायु को सुहावना बना देती हैं तथा विपुल जलराशि को रोककर बाढ़ की संभावना को घटा देती है। झीलों से मछलियाँ भी प्राप्त होती हैं। यहाँ हम केवल प्राकृतिक झीलों (Natural Lakes) का ही वर्णन कर रहे हैं।

क्या जानतें हैं आप दुनिया के सबसे लम्बे पुलों के बारे में – Bridge Facts and Meaning in Hindi

 

Largest Lakes in Different Continents in Hindi

Largest Lake in The World दुनिया की सबसे बड़ी झील

371,000 वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ कैस्पियन सागर, दुनिया की सबसे बड़ी झील (Largest Lake in The World) है। झील के क्षेत्रफल और पानी के आयतन, दोनों ही के आधार पर यह संसार की सबसे बड़ी झील है। कैस्पियन सागर झील की कुल लंबाई 1,199 किमी है और इसका आयतन (पानी की मात्रा) 78,200 किमी3 है।

Largest Lake in Asia एशिया की सबसे बड़ी झील

कैस्पियन सागर, एशिया महाद्वीप की भी सबसे बड़ी झील (Largest Lake in Asia) है। इस झील की तटीय सीमा पाँच एशियाई देशों कजाकस्थान, रूस, तुर्कमेनिस्तान, अजरबेजान और ईरान से लगी हुई है। कैस्पियन सागर की अधिकतम गहराई 1,025 मीटर है।

Largest Lake in Africa अफ्रीका की सबसे बड़ी झील

68,870 वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ विक्टोरिया झील, संसार की तीसरी सबसे बड़ी झील है। इसके अतिरिक्त यह अफ्रीका महाद्वीप की सबसे बड़ी झील (Largest Lake in Africa) भी है। विक्टोरिया झील की लम्बाई 322 किमी और आयतन 2,750 किमी3 है। इस झील की तटीय सीमा तीन अफ़्रीकी देशों, यूगांडा, केन्या और तंज़ानिया से लगी हुई है, पर इसकी अधिकतम गहराई सिर्फ 84 मीटर है।

क्या जानते हैं आप धरती के 10 सबसे बड़े सागरों के बारे में – Sea Facts and Meaning in Hindi

महाद्वीपों में स्थित सबसे बड़ी झीलें

Largest Lake in North America उ. अमेरिका की सबसे बड़ी झील

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी झील सुपीरियर झील, उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की सबसे बड़ी झील (Largest Lake in North America) है। इस झील का कुल क्षेत्रफल 82,100 वर्ग किमी और आयतन 12,100 किमी3 है। सुपीरियर झील की कुल लम्बाई 616 किमी और अधिकतम गहराई 406.3 मीटर है। इसकी तटीय सीमा कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका, इन दो देशों से लगी हुई है।

Largest Lake in South America द. अमेरिका की सबसे बड़ी झील

8,372 वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ टिटिकाका झील, दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप की सबसे बड़ी झील (Largest Lake in South America) है। इस झील की लम्बाई 177 किमी और आयतन 893 किमी3 है। लडोगा झील बोलीविया और पेरू देशों की सीमा से मिलती है और इसकी अधिकतम गहराई 281 मीटर है।

Largest Lake in Europe यूरोप की सबसे बड़ी झील

रूस के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित लडोगा झील, यूरोप की सबसे बड़ी झील (Largest Lake in Europe) है। इसका क्षेत्रफल 18,130 वर्ग किमी और आयतन 908 किमी3 है। लडोगा झील की लम्बाई 219 किमी और अधिकतम गहराई 230 मीटर है।

Largest Lake in Antarctica अन्टार्कटिका की सबसे बड़ी झील

12,500 वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ वोस्टोक झील, अन्टार्कटिका महाद्वीप की सबसे बड़ी झील (Largest Lake in Antarctica) है। इसकी लम्बाई 250 किमी और आयतन 5,400±1,600 किमी3 है। झील की अधिकतम गहराई 900 से 1000 मीटर के बीच है।

Largest Lake in Australia ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी झील

इरी झील (Lake Eyre) ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी झील है। यह एक खारे पानी (Salt Lake) वाली झील है।

भारत की 50 सबसे लम्बी और महत्वपूर्ण नदियाँ – 50 Longest Rivers of India in Hindi

 

Important Facts about Lakes in Hindi

Longest Fresh Water Lake in World सबसे लम्बी ताजे पानी की झील

32,600 वर्ग किमी क्षेत्रफल वाली टंगानियका झील, दुनिया की सबसे लम्बी ताजे पानी की झील (Longest Fresh Water Lake in The World) है। इसकी कुल लम्बाई 676 किमी और आयतन 18,900 किमी3 है। पानी के आयतन के आधार पर भी टंगानियका झील, ताजे पानी की दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी झील है। इस झील की तटीय सीमा चार अफ़्रीकी देशों बुरुंडी, तंज़ानिया, ज़ाम्बिया, और कांगो प्रजा गणरा. से लगी हुई है। इसकी अधिकतम गहराई 1470 मीटर है।

Deepest Lake in World संसार की सबसे गहरी झील

रूस की बैकाल झील, दुनिया की सबसे गहरी झील (Deepest Lake in The World) है । इसकी अधिकतम गहराई 1,637 मीटर है। 31,500 वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ यह झील संसार की सातवीं सबसे बड़ी झील है। बैकाल झील की लम्बाई 636 किमी है।

Largest Fresh Water Lake in World ताजे पानी की सबसे बड़ी झील

82,100 वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ अमेरिका की सुपीरियर झील, क्षेत्रफल के आधार पर ताजे/मीठे पानी की दुनिया की सबसे बड़ी झील (Largest Fresh Water Lake in World based on Area) है । जबकि पानी के आयतन के आधार पर रूस की बैकाल झील 23,600 किमी3 आयतन के साथ सबसे बड़ी झील (Largest Fresh Water Lake in World based on Volume) है।

मरुस्थल का अर्थ और धरती के सबसे बड़े रेगिस्तान – Desert Facts and Meaning in Hindi

दुनिया की सबसे बड़ी झीलें

Largest Lake on an Island द्वीप पर स्थित सबसे बड़ी झील

कनाडा की नेट्टील्लिंग झील, दुनिया की ऐसी सबसे बड़ी झील (Largest Lake on an Island) है जो किसी द्वीप पर स्थित है। बफ्फिन आइलैंड (Baffin Island) पर स्थित इस झील का कुल क्षेत्रफल 5,066 वर्ग किमी है। यह 113 किमी लम्बी है और इसकी अधिकतम गहराई 132 मीटर है।

Largest Alkaline Lake in World सबसे बड़ी क्षारीय झील

अफ्रीका की तुर्काना झील 6,405 वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ दुनिया की सबसे बड़ी क्षारीय झील (Largest Alkaline Lake in The World) है। इस झील की लम्बाई 248 किमी और आयतन 109 किमी3 है। इथोपिया और केन्या की सीमा से लगती, यह झील सबसे बड़ी स्थायी रेगिस्तानी झील (Largest Permanent Desert Lake) भी है।

Highest Lake in World दुनिया की सबसे ऊँची झील

अगर झील के बड़े आकार को प्रधानता न दी जाय, तो दुनिया के सबसे ऊँचे ज्वालामुखी पर्वत, ओजस डेल सलाडो (Ojos del Salado) के क्रेटर में बनी झील (Crater Lake) संसार की सबसे ऊँची झील है, जो लगभग 6,390 मीटर (20,965 फीट) ऊँचाई पर स्थित है। लेकिन अगर झील के आकार को दृष्टि में रखा जाय (कम से कम 250 वर्ग किमी क्षेत्रफल), तो तिब्बत में स्थित पुमोयोंग त्सो (Pumuoyong Tso) झील या टिसो सिकरू झील संसार की सबसे ऊँची झील है, जो तिब्बत के पठार पर 18,284 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस झील का क्षेत्रफल 290 वर्ग किमी है।

Lowest Lake in World सबसे निचली झील

मृत सागर (Dead Sea), जो पूर्व में जॉर्डन और पश्चिम में इजराइल तथा फिलिस्तीन से घिरी हुई है, संसार की सबसे निचली झील है। यह झील समुद्र तल से भी 418 मीटर नीचे है और यह दुनिया की सबसे ज्यादा खारी झील मानी जाती है। इसकी तलहटी सागर तल से 2,500 फीट नीचे है।

क्या जानते हैं आप संसार के 7 महान आश्चर्यों के बारे में – Seven Wonders of The World in Hindi

Lake Facts in Hindi झीलों से जुड़े कुछ अद्भुत तथ्य

1. किसी झील में स्थित सबसे बड़ा द्वीप मणिटोउलिन आइलैंड (Manitoulin Island) है, जो मिशिगन-ह्युरून झीलों के बीच स्थित है। इसका क्षेत्रफल 2,766 वर्ग किमी है। इस मणिटोउलिन आइलैंड पर एक झील भी है, जिसका नाम मणिटो झील (Lake Manitou) है और यह किसी झील में स्थित द्वीप के उपर बनी दुनिया की सबसे बड़ी झील है।

2. किसी द्वीप पर स्थित झील में बने द्वीप, पर स्थित दुनिया की सबसे बड़ी झील है – क्रेटर लेक (Crater Lake), जो फिलीपिंस देश के एक द्वीप लुजन, पर स्थित ताल झील में बने एक द्वीप (Vulcano Island) वल्केनो आइलैंड पर है। है न अद्भुत!

3. दुनिया की अधिकांश झीलें उत्तरी गोलार्ध में स्थित हैं। फिनलैंड में तो इतनी अधिक झीलें हैं कि इसे झीलों का देश ही कहा जाता है। यहाँ पर 187,888 झीलें हैं जिसमें से 60,000 झीलें बहुत बड़ी हैं।

4. पेरू और बोलीविया में स्थित टिटिकाका झील (Lake Titicaca) दुनिया की ऐसी सबसे ऊँची झील है, जिसमे व्यापारिक नौपरिवहन संभव है। इसके अतिरिक्त यह दक्षिण अमेरिका की सबसे बड़ी झील भी है।

5. डोमिनिकन रिपब्लिक में स्थित एनरीकिल्लो झील (Lake Enriquillo) दुनिया की एकमात्र ऐसी खारे पानी की झील है, जिसमे मगरमच्छ रहते हैं।

6. किसी एक ही देश में स्थित दुनिया की सबसे बड़ी झील, संयुक्त राज्य अमेरिका की मिशिगन झील है।

यह है दुनिया की 50 सबसे लम्बी और बड़ी नदियाँ – 50 Longest Rivers in The World in Hindi

 

List of Largest Lakes in The World in Hindi

क्रमांकझीलक्षेत्रफललम्बाई(किमी)जल-आयतन (किमी³)अधि गहराई (मी)देश (तटीयरेखा)
1कैस्पियन सागर371,0001,19978,2001,025कजाकस्थान, रूस, तुर्कमेनिस्तान, अजरबेजान, ईरान
2सुपीरियर82,10061612,100406.3कनाडा, स. रा. अमेरिका
3विक्टोरिया68,8703222,75084यूगांडा, केन्या, तंज़ानिया
4ह्यूरन59,6003323,540229कनाडा, अमेरिका
5मिशिगन58,0004944,900281अमेरिका
6टंगानियका32,60067618,9001,470बुरुंडी, तंज़ानिया, ज़ाम्बिया, कांगो प्रजा गणरा.
7बैकाल31,50063623,6001,637रूस
8ग्रेट बीयर31,0003732,236446कनाडा
9मलावी29,5005798,400706मलावी, मोजाम्बिक, तंज़ानिया
10ग्रेट स्लेव27,0004801,560614कनाडा
11एरी25,70038848964कनाडा, अमेरिका
12विन्नीपेग24,51442528336कनाडा
13ओंटारियो18,9603111,639244कनाडा, अमेरिका
14लडोगा18,130219908230रूस
15बल्खाश16,40060510626कजाकस्थान
16वोस्टोक12,5002505,400±1,600900-1000अन्टार्कटिका
17ओनेगा9,720245285127रूस
18टिटिकाका8,372177893281बोलीविया, पेरू
19निकारागुआ8,26417710826निकारागुआ
20अथाबस्का7,850335204243कनाडा
21टेमीर6,99025012.826रूस
22तुर्काना6,405248204109इथोपिया, केन्या
23रेंडियर झील6,33024595.25337कनाडा
24इस्स्य्क-कुल6,2001821,738668कीर्गीस्तान
25उर्मिया6,001130-16ईरान
26वनेर्ण5,545140153106स्वीडन
27विन्नीपेगोसिस5,403245-18कनाडा
28अल्बर्ट5,29916128058यूगांडा, कांगो प्रजा गणरा.
29म्वेरू5,1201313827ज़ाम्बिया, कांगो प्रजा गणरा.
30नेट्टील्लिंग5,066113-132कनाडा
31निपिगन4,843116248165कनाडा
32मनिटोबा4,70622514.17कनाडा
33ग्रेट साल्ट लेक4,66212118.9210अमेरिका
34किंघाई झील4,489105119.633चीन
35सायमा4,4001943682फिनलैंड
36लेक ऑफ वुड्स4,35011019.464कनाडा, अमेरिका
37खांका4,1909018.310.6चीन, रूस
38सरीगेमिश3,95512568.5640उज्बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान
39दुबव्न्ट3,833---कनाडा
40वन3,755119607451तुर्की
41पिपुस3,555-2515.3एस्टोनिया, रूस
42उव्स3,35084--मंगोलिया
43पोयंग3,21017025.225.1चीन
44टाना3,20084-15इथोपिया
45अमाडजुअक3,115---कनाडा
46मेलविल्ले3,069---कनाडा
47बंगवयूलू3,00075-4ज़ाम्बिया

धरती के इतिहास से जुडे यह आश्चर्यजनक तथ्य नहीं जानते होंगे आप – History of The Earth in Hindi

“वक्त जिंदगी है। इसलिए, या तो वक्त बर्बाद करके अपनी जिंदगी उजाडिये या फिर अपने वक्त पर काबू करके अपनी जिंदगी को सँवारिये।”
– ऐलन लैकेन

 

Comments: हमें आशा है दुनिया की 50 सबसे बड़ी झीलों के बारे में बताने वाला यह लेख Lakes Name and Meaning in Hindi आपको जरुर पसंद आया होगा। कृपया इस हिंदी लेख को सोशल मीडिया पर शेयर करके हमें यह बताने का कष्ट करें कि जीवनसूत्र को और भी ज्यादा बेहतर कैसे बनाया जा सकता है? आप हमें अपने सुझाव Facebook, Twitter और दूसरी सोशल साइट्स पर दे सकते हैं। अपने E–mail पर नयी पोस्ट पाने के लिये जीवनसूत्र को सब्सक्राइब करें और वीडियो देखने के लिये Youtube Channel के सदस्य बनना न भूलें। एक उज्जवल भविष्य और सुखमय जीवन की शुभकामनाओं के साथ!

प्रिय मित्र, उम्मीद है आपको आर्टिकल काफी अच्छा लगा होगा। हमने इस लेख को लिखने में अपना काफी वक्त लगाया है। कितना अच्छा हो अगर आप भी अपना थोडा सा सहयोग हमें दें और इस लेख को सोशल मिडिया पर शेयर करें। हमें बस आपके दो मिनट चाहियें। उम्मीद है आप इंकार नहीं करेंगे।