Desert Meaning and Name of Deserts in Hindi

 

“बेहद ठंडा और शीत जलवायु वाला अंटार्कटिका धरती का सबसे बड़ा रेगिस्तान (Desert) है जो 14,000,000 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला हुआ है जबकि सहारा सबसे बड़ा गर्म रेगिस्तान है। पृथ्वी के अन्य सबसे बड़े मरुस्थल क्रमशः इस प्रकार हैं – आर्कटिक, सहारा, अरब, गोबी, कालाहरी, ग्रेट विक्टोरिया, पैटागोनियन, सीरिया, ग्रेट बेसिन, चिहुआहुआ, ग्रेट सैंडी, कराकुम, कोलोरेडो और सोनोरान मरुस्थल।”

 

Desert Meaning and Name of Deserts in Hindi
लाखों वर्ग किमी क्षेत्र में फैले हैं दुनिया के सबसे बडे रेगिस्तान

Desert Meaning in Hindi रेगिस्तान किसे कहते हैं

Desert Meaning in Hindi में आज हम आपको डेजर्ट शब्द का सिर्फ अर्थ ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े और विशाल रेगिस्तानों के बारे में भी बतायेंगे। Desert अंग्रेजी भाषा का शब्द है जिसका हिंदी में अर्थ (Meaning) है – रेगिस्तान, मरुभूमि, निर्जन, उजाड़, और जीवरहित स्थान। डेजर्ट पृथ्वी पर उस स्थान को कहा जाता है जो या तो बहुत आर्द्र होते हैं या बहुत शुष्क। जहाँ की भूमि पर वर्षभर में बहुत कम या ना के बराबर वर्षा होती है। इन्हें मरुस्थल भी कहा जाता है।

जनसँख्या की दृष्टि से यह क्षेत्र अत्यंत विरल होते हैं, क्योंकि बंजर जमीन और अत्यंत शुष्क/प्रतिकूल जलवायु होने के कारण Deserts में प्राणी और पादप जगत के लिये अपना अस्तित्व बचाये रखना अत्यंत कठिन है। यहाँ तापमान बहुत तेजी से ऊपर-नीचे होता रहता है। पृथ्वी के सम्पूर्ण स्थल भूभाग का एक चौथाई हिस्सा मरुस्थल (Deserts) ही हैं।

स्थान विशेष पर होने वाली वर्षा, विरलता, तापमान और भौगोलिक स्थिति के अनुसार Deserts दो प्रकार के होते हैं – एक Cold Deserts (ठन्डे मरुस्थल) और दूसरे Hot Sand Deserts (गर्म मरुस्थल)। ज्यादातर लोग रेतीले रेगिस्तानी मैदानों को ही मरुस्थल समझ लेते हैं, जो कि सही नहीं है।

Types of Desert in Hindi रेगिस्तान के प्रकार

मरूस्थल (कम वर्षा वाला क्षेत्र) का रेतीला होना एक आवश्यक शर्त नहीं है, न ही मरुस्थल का गर्म होना आवश्यक है। अंटार्कटिक, जो कि बर्फ से ढका प्रदेश है, विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल है। इसके अलावा भी दुनिया के दूसरे कई देशों में ऐसे मरुस्थल हैं जो रेतीले नहीं है। संसार के केवल 20% मरुस्थल रेतीले हैं और इनमे रेत प्रायः परतों में बिछी होती है।

भारत का थार मरुस्थल एक ऊष्ण कटिबंधीय मरुस्थल है जिसके कारण ही यह रेतीला है। मरुस्थल के कठिन और प्रतिकूल वातावरण में जीवन यापन करना बहुत मुश्किल काम है। इसमें रहने वाले पशु-पक्षियों की संरचना विशेष प्रकार की होती है।

मरुस्थल (Deserts) में निवास करने वाले लोग, उन जनजातियों से होते हैं जो सदियों से वहाँ रहने के कारण इसकी अभ्यस्त हो गयी हैं। इन लोगों को Nomads/ खानाबदोश भी कहते हैं, क्योंकि अपने लिये उचित स्थान की तलाश में यह लोग अक्सर रेगिस्तान में इधर से उधर भटकते देखे जा सकते हैं। आइये अब जानते हैं विश्व के सबसे बड़े रेगिस्तानों (Largest Deserts in The World) से संबंधित आंकड़ों के बारे में –

दुनिया के सभी देश और उनकी राजधानियाँ – Country and Their Capitals in Hindi

 

World Facts: Largest Deserts in Hindi

Largest Desert in World संसार का सबसे बड़ा रेगिस्तान

अन्टार्कटिका एक महाद्वीप होने के साथ-साथ दुनिया का सबसे बड़ा और ठंडा रेगिस्तान (Largest and Coldest Desert in World) भी है। इसका कुल क्षेत्रफल 14,000,000 वर्ग किमी है। यह एक ठंडा और शीत प्रकृति वाला रेगिस्तान है, क्योंकि बर्फ की बेहद मोटी और सघन परत के चलते, यहाँ न तो इंसानों का जिन्दा रह पाना संभव है और न ही पेड़-पौधों का।

Largest Desert in Asia एशिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान

अरब का रेगिस्तान, एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा रेगिस्तान (Largest Asian Desert) है जो 8 देशों में फैला हुआ है। इसका कुल क्षेत्रफल 2,330,000 वर्ग किमी है।

Largest Desert in Africa अफ्रीका का सबसे बड़ा रेगिस्तान

सहारा संसार का सबसे बड़ा गर्म (उष्णकटिबंधीय) रेगिस्तान है। इसके अतिरिक्त यह अफ्रीका महाद्वीप का भी सबसे बड़ा रेगिस्तान (Largest African Desert) है, जो लगभग 11 देशों में फैला हुआ है। इसका कुल क्षेत्रफल 9,100,000 वर्ग किमी है।

क्या जानते हैं आप धरती के सात महाद्वीपों के बारे में – 7 Continents Meaning in Hindi

महाद्वीपों में स्थित सबसे बड़े रेगिस्तान

Largest Desert in North America उ. अमेरिका का सबसे बड़ा रेगिस्तान

ग्रेट बेसिन मरुस्थल, उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का सबसे बड़ा रेगिस्तान (Largest North American Desert) है। यह भी एक ठंडा शीत डेसर्ट है। इसका कुल क्षेत्रफल 492,000 वर्ग किमी है।

Largest Desert in South America द. अमेरिका का सबसे बड़ा रेगिस्तान

पैटागोनियन, दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का सबसे बड़ा रेगिस्तान (Largest South American Desert) है। यह एक ठंडा शीत डेसर्ट है। इसका कुल क्षेत्रफल 620,000 वर्ग किमी है।

Largest Desert in Australia ऑस्ट्रे. का सबसे बड़ा रेगिस्तान

ग्रेट विक्टोरिया मरुस्थल, ओशनिया या ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का सबसे बड़ा रेगिस्तान (Largest Australian Desert) है। इसका कुल क्षेत्रफल 647,000 वर्ग किमी है।

Largest Desert in Europe यूरोप का सबसे बड़ा रेगिस्तान

आश्चर्यजनक रूप से यूरोप में कोई बड़ा रेगिस्तान नहीं है। यूरोप में सिर्फ 4-5 बहुत छोटे रेगिस्तान हैं जिनमे 2 लाख एकड क्षेत्र में फैला ओल्टेनियन सहारा डेजर्ट इस महाद्वीप का सबसे बड़ा रेगिस्तान (Largest European Desert) है और यह भी कोई कुदरती रेगिस्तान नहीं है, बल्कि यह सन 1960 के दशक में वनों के लगातार कटने से धरती के बंजर होने पर बना था। इसका अधिकांश भूभाग रोमानिया की सीमा के अंतर्गत आता है।

संसार के 50 सबसे बड़े द्वीप और उनसे जुड़े तथ्य – Island Facts and Meaning in Hindi

 

List of Largest Deserts in World in Hindi

क्रमांकरेगिस्तान का नामप्रकार (प्रकृति)क्षेत्रफल(किमी²)स्थान
1अंटार्कटिकाठंडा शीत14,000,000अंटार्कटिका
2आर्कटिकठंडा शीत13,985,000कनाडा, अलास्का, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, फ़िनलैंड, रूस, नॉर्वे, स्वीडन
3सहाराउष्णकटिबंधीय9,100,000उत्तर-पश्चिम अफ्रीका (अल्जीरिया, चाड, मिस्र, इरीट्रिया, लीबिया, माली, मॉरिटानिया, मोरक्को, नाइजर, सूडान, ट्यूनीशिया)
4अरब का रेगिस्तानउष्णकटिबंधीय2,330,000पश्चिमी अफ्रीका (सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, इराक, जॉर्डन, ओमान, कतर, कुवैत और यमन)
5गोबी मरुस्थलठंडा शीत1,000,000मध्य एशिया (चीन और मंगोलिया)
6कालाहारीउष्णकटिबंधीय900,000दक्षिणी अफ्रीका (नामीबिया, बोत्सवाना, अंगोला, दक्षिण अफ्रीका)
7ग्रेट विक्टोरिया मरुस्थलउष्णकटिबंधीय647,000ऑस्ट्रेलिया
8पैटागोनियनठंडा शीत620,000दक्षिण अमेरिका (चिली अर्जेंटीना)
9सीरिया का रेगिस्तानउष्णकटिबंधीय520,000पश्चिमी एशिया (इराक, जॉर्डन, सीरिया)
10ग्रेट बेसिन मरुस्थलठंडा शीत492,000संयुक्त राज्य अमेरिका
11चिहुआहुआ मरुभूमिउष्णकटिबंधीय450,000उत्तरी अमेरिका (संयुक्त राज्य अमेरिका, मैक्सिको)
12ग्रेट सैंडी मरुस्थलउष्णकटिबंधीय400,000ऑस्ट्रेलिया
13कराकुम मरुभूमिठंडा शीत350,000तुर्कमेनिस्तान
14कोलोरेडो पठारठंडा शीत337,000संयुक्त राज्य अमेरिका
15सोनोरान मरुस्थलउष्णकटिबंधीय310,000उत्तरी अमेरिका (संयुक्त राज्य अमेरिका, मैक्सिको)
16किजिलकुम मरुभूमिठंडा शीत300,000मध्य एशिया (कजाकस्थान, उज्बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान)
17तकलामकन मरुस्थलठंडा शीत270,000चीन
18थार रेगिस्तानउष्णकटिबंधीय200,000दक्षिण एशिया (भारत और पाकिस्तान)
19गिब्सन मरुस्थलउष्णकटिबंधीय156,000ऑस्ट्रेलिया
20दश्त-ए मार्गोउष्णकटिबंधीय150,000अफगानिस्तान
21रेगिस्तान मरुस्थलउष्णकटिबंधीय146,000अफगानिस्तान
22सिम्पसन मरुभूमिउष्णकटिबंधीय145,000ऑस्ट्रेलिया
23अटाकामा मरुस्थलठंडा तटीय140,000दक्षिण अमेरिका (चिली, पेरू)
24मोजेव रेगिस्तानउष्णकटिबंधीय124,000संयुक्त राज्य अमेरिका
25नामीब मरुस्थलठंडा तटीय81,000दक्षिणी अफ्रीका (नामीबिया, अंगोला)
26दश्त-ए कवीरउष्णकटिबंधीय77,000ईरान
27दश्त-ए लुतउष्णकटिबंधीय52,000ईरान

आगे पढिये, संसार के पाँच महासागरों से जुड़े अद्भुत तथ्य – Ocean Facts and Meaning in Hindi

“आशा सूरज की भाँति है, जो तब हमारे पीछे लदे हमारे बोझ की छाया को प्रकट करती है, जब हम इसकी ओर चलते हैं।”
– सैमउल स्माइल्स

 

Comments: हमें आशा है दुनिया के सबसे बड़े रेगिस्तानों के बारे में बताने वाला यह लेख Deserts Name and Meaning in Hindi आपको जरुर पसंद आया होगा। कृपया इस हिंदी लेख को सोशल मीडिया पर शेयर करके हमें यह बताने का कष्ट करें कि जीवनसूत्र को और भी ज्यादा बेहतर कैसे बनाया जा सकता है? आप हमें अपने सुझाव Facebook, Twitter और दूसरी सोशल साइट्स पर दे सकते हैं। अपने E–mail पर नयी पोस्ट पाने के लिये जीवनसूत्र को सब्सक्राइब करें और वीडियो देखने के लिये Youtube Channel के सदस्य बनना न भूलें। एक उज्जवल भविष्य और सुखमय जीवन की शुभकामनाओं के साथ!

प्रिय मित्र, उम्मीद है आपको आर्टिकल काफी अच्छा लगा होगा। हमने इस लेख को लिखने में अपना काफी वक्त लगाया है। कितना अच्छा हो अगर आप भी अपना थोडा सा सहयोग हमें दें और इस लेख को सोशल मिडिया पर शेयर करें। हमें बस आपके दो मिनट चाहियें। उम्मीद है आप इंकार नहीं करेंगे।