Island Meaning and Name of Islands in Hindi

 

“हमारी पृथ्वी पर 2 लाख से भी ज्यादा द्वीप हैं, जिनमे से ग्रीनलैंड संसार का सबसे बड़ा द्वीप है। इसका कुल क्षेत्रफल 2,130,800 वर्ग किमी (822,700 वर्ग मील) है और इस पर डेनमार्क का अधिकार है।”

 

Island Meaning and Name of Largest Islands in Hindi
ग्रीनलैंड दुनिया का सबसे बडा द्वीप है

Island Meaning in Hindi द्वीप का अर्थ

Island का हिंदी में Meaning है – द्वीप, टापू या जल के बीच उपर उठा हुआ भूमि का टुकड़ा। संसार के सभी सात महाद्वीपों का वर्णन हम क्या जानते हैं आप धरती के सात महाद्वीपों के बारे में – 7 Continents of The World in Hindi में पहले ही कर चुके है। आज हम आपको बताएँगे, दुनिया के 50 सबसे बड़े द्वीपों (Largest Islands in World) के बारे में, जो धरती पर फैले हुए विशाल सागरों और महासागरों के बीच स्थित हैं। महाद्वीप और द्वीप के बीच का अंतर इनके नाम से ही स्पष्ट हो जाता है, क्योंकि द्वीप (Islands), महाद्वीपों (Continents) की तुलना में काफी छोटे होते हैं।

जैसे दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप (Largest Island), सबसे बड़े महाद्वीप से लगभग 3.5 गुणा छोटा है। द्वीप स्थलखण्ड के ऐसे भाग होतें हैं, जिनके चारों ओर जल का विस्तार पाया जाता हैं। आकार में Island छोटे भी हो सकते हैं तथा बड़े भी। इनका आकार कुछ वर्ग मीटर से लेकर लाखों वर्ग किलोमीटर तक होता हैं। नदी या झील के बीच बने द्वीप को एयोट (Eyot) कहते हैं।

Types of Island in Hindi द्वीप के प्रकार

समुद्र में दो तरह के द्वीप (Island) पाये जाते हैं एक महाद्वीपीय (Continental) और दूसरे महासागरीय (Oceanic)। इसके अलावा कृत्रिम द्वीप (Artificial Islands) भी होते हैं जिन्हें राष्ट्र अपनी आवश्यकतानुसार बनाते हैं। महाद्वीपीय द्वीप (Continental Island) धरती का वह टुकड़ा हैं जो किसी महाद्वीप की महाद्वीपीय परत (Continental Shelf) पर स्थित हैं।

इस प्रकार के आइलैंड के उदाहरण हैं – जावा, बोर्नियो, सुमात्रा, ताईवान, सखालिन, ग्रीनलैंड, लॉन्ग आइलैंड, बारबाडोस, तस्मानिया और इटली का सिसली द्वीप।

महासागरीय द्वीप (Oceanic Island) वे हैं, जो महाद्वीपीय परतों पर स्थित नहीं हैं। इस तरह के ज्यादातर द्वीप ज्वालामुखियों में विस्फोट होने के कारण बनते हैं, जैसे – दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित सेंट हेलेना द्वीप। हालाँकि ऐसे कुछ द्वीप टेक्टोनिक भी हो सकते हैं, जैसे – अटलांटिक महासागर में स्थित सेंट पीटर और पॉल रॉक्स द्वीप और प्रशांत महासागर में स्थित मैकक्वेरी द्वीप।

आगे पढिये, संसार के पाँच महासागरों से जुड़े अद्भुत तथ्य – Ocean Facts and Meaning in Hindi

 

Facts about The World Islands in Hindi

Largest Island प्रशांत महासागर में स्थित सबसे बड़ा द्वीप

न्यू गिनी द्वीप प्रशांत महासागर में स्थित सबसे बड़ा द्वीप (Largest Island in Pacific Ocean) है। इसका कुल क्षेत्रफल 785,753 वर्ग किमी (303,381 वर्ग मील) है। इस द्वीप के समस्त भूभाग पर पापुआ न्यू गिनी और इंडोनेशिया इन दो देशों का अधिकार है। न्यू गिनी द्वीप (New Guinea Island) क्षेत्रफल की दृष्टि से भी संसार का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है।

Largest Island अटलांटिक महासागर में स्थित सबसे बड़ा द्वीप

उत्तरी अटलांटिक महासागर में स्थित ग्रीनलैंड द्वीप (Greenland Island), इस महासागर के साथ-साथ संसार का भी सबसे बड़ा द्वीप (Largest Island in Atlantic Ocean) है। इसका कुल क्षेत्रफल 2,130,800 वर्ग किमी (822,700 वर्ग मील) है। हालाँकि इतना ज्यादा क्षेत्रफल होने के बावजूद इसकी जनसँख्या 10 लाख से भी कम है। इसका कारण यह है कि ग्रीनलैंड के ज्यादातर हिस्से पर बर्फ जमी हुई है।

Largest Island हिन्द महासागर में स्थित सबसे बड़ा द्वीप

मैडागास्कर द्वीप हिन्द महासागर में स्थित सबसे बड़ा द्वीप (Largest Island in Indian Ocean) है। यह एक स्वतंत्र देश है और 587,041 वर्ग किमी (226,658 वर्ग मील) क्षेत्रफल के साथ दुनिया का चौथा सबसे बडा द्वीप भी है। वैसे तो मैडागास्कर (Madagascar Island) अफ्रीका महाद्वीप के अंतर्गत आता है, लेकिन यह इस महाद्वीप से पूरी तरह अलग कटा हुआ है।

Largest Island दक्षिणी महासागर में स्थित सबसे बड़ा द्वीप

यह है दुनिया की 50 सबसे लम्बी और बड़ी नदियाँ – 50 Longest Rivers in The World in Hindi

 

List of Largest Islands in World in Hindi

क्रमांकद्वीप का नामक्षेत्रफल(किमी)देश
1ग्रीनलैंड2,130,800ग्रीनलैंड (डेनमार्क)
2न्यू गिनी785,753इंडोनेशिया
3बोर्नियो748,168इंडोनेशिया
4मैडागास्कर587,041मैडागास्कर
5बफ्फिन आइलैंड507,451कनाडा
6सुमात्रा443,066इंडोनेशिया
7होन्शु225,800जापान
8विक्टोरिया आइलैंड217,291कनाडा
9ग्रेट ब्रिटेन209,331यूनाइटेड किंगडम
10एल्लेसमेरे आइलैंड196,236कनाडा
11सुलावेशी180,681इंडोनेशिया
12साउथ आइलैंड145,836न्यूजीलैंड
13जावा138,794इंडोनेशिया
14नार्थ आइलैंड111,583न्यूजीलैंड
15लुज़ॉन109,965फिलीपिंस
16न्यूफाउंडलैंड108,860कनाडा
17क्यूबा105,806क्यूबा
18आइसलैंड101,826आइसलैंड
19मिंडानो97,530फिलीपिंस
20आयरलैंड84,421आयरलैंड
21होक्कईडो78,719जापान
22हिस्पानीओला73,929डोमिनिकन रिपब्लिक
23सखालिन72,493रूस
24बैंक्स आइलैंड70,028कनाडा
25श्री लंका65,268श्री लंका
26तस्मानिया65,022ऑस्ट्रेलिया
27डेवोन आइलैंड55,247कनाडा
28एलेग्जेंडर आइलैंड49,070कोई नहीं
29सेवरनी आइलैंड48,904रूस
30इस्ला ग्रैंड डे टेरा डेल फुगो47,992अर्जेंटीना चिली
31बेर्कनर आइलैंड43,873कोई नहीं
32एक्सेल हेइबेर्ग आइलैंड43,178कनाडा
33मेलविले आइलैंड42,149कनाडा
34सौथंपटन आइलैंड41,214कनाडा
35मराजो40,100ब्राजील
36स्पिट्सबर्गेन38,981नॉर्वे
37क्युशु37,437जापान
38ताइवान35,883ताईवान
39न्यू ब्रिटेन35,145पापुआ न्यू गिनी
40प्रिंस ऑफ वेल्स आइलैंड33,339कनाडा
41युज्ह्न्य आइलैंड33,246रूस
42हैनन33,210चीन
43वैंकुवर आइलैंड31,285कनाडा
44तिमोर28,418इंडोनेशिया
45सिसली25,711इटली
46सॉमरसेट आइलैंड24,786कनाडा
47कोटेंली आइलैंड24,000रूस
48सार्डिनीया23,949इटली
49बनानल20,000ब्राज़ील
50शिकोकू18,545जापान

आशा है आइलैंड शब्द का अर्थ और दुनिया के 50 सबसे बड़े द्वीपों के बारे में बताने वाला यह लेख Islands Name and Meaning in Hindi आपको पसंद आया होगा

विक्टोरिया आइलैंड (Victoria Island) आर्कटिक महासागर में स्थित सबसे बड़ा द्वीप (Largest Island in Arctic Ocean) है। इसका क्षेत्रफल 217,291 वर्ग किमी (83,897 वर्ग मील) है। यह कनाडा का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप भी है और बहुत ज्यादा ठंडा होने के कारण यहाँ बहुत कम जनसँख्या निवास करती है।

Tags: Meaning of Island in Hindi, Largest Islands in World, Facts about The World Islands in Hindi

प्रिय मित्र, उम्मीद है आपको आर्टिकल काफी अच्छा लगा होगा। हमने इस लेख को लिखने में अपना काफी वक्त लगाया है। कितना अच्छा हो अगर आप भी अपना थोडा सा सहयोग हमें दें और इस लेख को सोशल मिडिया पर शेयर करें। हमें बस आपके दो मिनट चाहियें। उम्मीद है आप इंकार नहीं करेंगे।