1000 Very Funny Jokes In Hindi For Everyone With Images

 

“ये पत्नियाँ भी बड़ी अजीब होती हैं, क्योंकि हर पत्नी चाहती है कि पति उन पर मरे। जब मरता है तो बोलती हैं कि कहीं और जाकर मरो और जब कहीं और जाकर मरता है तो बोलती हैं, कहाँ मर गये थे।”
– जीवनसूत्र

 

Funny Jokes In Hindi

Very Funny Jokes In Hindi With Images: अभी तक जीवनसूत्र में हम आपको तरह-तरह की Motivational Quotes के माध्यम से प्रोत्साहित करते आ रहे हैं। पर कुछ समय से हमारे कई पाठक हमसे दिल बहलाने के लिये Funny Jokes In Hindi की माँग कर रहे हैं। जो ना सिर्फ उन्हें हँसने-खिलखिलाने को मजबूर ,करें बल्कि उनके जीवन के तनाव को भी कम करने में मददगार सिद्ध हो सके।

उनकी इसी माँग पर हम आपके लिये एक से बढ़कर एक Best Funny Hindi Jokes लाये हैं। जिन्हें आप Whatsapp और Facebook के माध्यम से अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। कृपया ध्यान दें इन Funny Hindi Jokes का उद्देश्य किसी व्यक्ति या रिश्ते को अपमानित करना नहीं है, बल्कि यह सिर्फ मनोरंजन के ही लिये हैं। आशा हैं यह Funny Jokes आपको जरुर पसंद आयेंगे –

Funny Comedy Jokes In Hindi

एक बार यमराज नरक के दौरे पर निकले तो देखा कि एक कोने में बहुत सारी औरतें आपस में हँसी-मजाक कर रही थीं। यमराज ने अपने दूतों को बुला कर पूछा कि ये कौन हैं जो नरक में भी इतना एन्जॉय कर रही हैं…? एक यमदूत ने कहा – “सरकार, इंडियन बहुएँ हैं… कमबख्त… जहाँ भी जाती हैं, एडजस्ट हो जाती हैं… कहती हैं… बिल्कुल ससुराल जैसा माहौल है।”

एक भारत रत्न उन बीवियों को भी मिलना चाहिये जो 300 शब्द प्रति मिनट बोलने के बाद भी कहती हैं कि मेरा मुँह मत खुलवाओ।

कुँवारा दोस्त पति से: अरे यार! तुम अपनी पत्नी से इतना क्यों डरते हो?
पति दोस्त से: एक बार तुम भी शादी कर लो, फिर तुम्हे भी अपने आप डर लगने लग जायेगा।

एक गेम शो में होस्ट, पप्पू से सवाल करता है अगर आप जंगल से जा रहे हों और
कोई शेर आपकी बीवी और सास पर हमला कर दे तो पहले आप किसे बचाएंगे?
पप्पू: अरे भाई, मै तो शेर को बचाऊंगा, आखिर अब वे बेचारे बचे ही कितने हैं?

एक आदमी के फोन पर एक अनजान नम्बर से कॉल आया।
लड़की: क्या आप शादीशुदा हैं?
आदमी: नहीं, पर आप कौन हैं?
लड़की: तुम्हारी बीवी, आज घर आना फिर बताउंगी।
थोड़ी देर बाद फिर एक अनजान नंबर से कॉल आया।
लड़की: क्या आप शादीशुदा हैं?
आदमी: हाँ, पर आप कौन हैं?
लड़की: तुम्हारी गर्लफ्रेंड, धोखेबाज!
आदमी: सॉरी यार, मुझे लगा कि मेरी बीवी है।
लड़की: बीवी ही हूँ कुत्ते! आज तो तू बस घर आ जा।

पति: राजा दशरथ का नाम सुना है?
पत्नी: हाँ सुना है।
पति: उनकी तीन पत्नियाँ थीं।
पत्नी: हाँ पता है।
पति: तो, मै दो शादी और कर सकता हूँ।
पत्नी: द्रौपदी का नाम सुना है?
पति: रहने दे पगली! तू भी दिल पे ले लेती है।

पति अपनी नाराज पत्नी को रोज फोन करता है।
सासूजी: कितनी बार कहा है कि अब वो तुम्हारे घर नहीं आयेगी।
फिर रोज-रोज क्यों फोन करते हो?
जमाई: सुनकर अच्छा लगता है, इसलिये।

पप्पू की बीवी: सुनिये जी, क्या आप मुझे नींद में गालियाँ दे रहे थे?
पप्पू: अरे नहीं जान, ये तुम्हारा वहम है।
बीवी: क्या वहम है?
पप्पू: यही कि मै नींद में था।

जरा सा मूड अच्छा क्या हो जाये,
पूरी कायनात मूड ऑफ करने में लग जाती है।

पति वह प्राणी है जो भूत प्रेत से बेशक न डरे
मगर पत्नी की ‘4 मिस्ड कॉल’
खौफ पैदा करने के लिए काफी है।

 

Amazing Funny Jokes In Hindi For Boys And Girls

एक काले लड़के की शादी एक बहुत खूबसूरत गोरी लड़की सी हो गयी। सुहागरात के दिन जैसे ही लड़के ने बत्ती बुझाई, उसकी दुल्हन जोरों से हँसने लगी तो लड़ने ने तुरन्त बत्ती जला दी और पूछा: क्या हुआ हँस क्यों रही हो ?
दुल्हन बोली: मेरी माँ बोली थी की मेरा दामाद एक दम हीरा है और जब आपने बत्ती बुझाई तो आपके आँख और दांत बिलकुल हीरे जैसे चमकने लगी तो मुझे हंसी आ गई कि माँ ने आपके बारे में हीरा कहा था या आपके आँख और दांत के बारे में।

गणित में कमजोर दो विद्यार्थी इंटरव्यू देने के लिये एक कंपनी में जाते हैं। पहिले का नंबर आया और वो अंदर चला जाता है।
मैनेजर: मान लो आप ट्रेन से यात्रा कर रहे हो, और अचानक आपको गरमी लगने लगे तो आप क्या करोगे?
विद्यार्थी: मैं खिड़की खोल लूँगा।
मैनेजर: बहुत अच्छा, अब ये बताओ कि अगर उस खिडकी का क्षेत्रफल 1.5 वर्ग मीटर है, डिब्बे का घनफल 12 घन मीटर है, और ट्रेन 80 किमी/घंटे की रफ़्तार से पश्चिम दिशा की ओर जा रही है, और वायु का वेग 50 मीटर/सेकेण्ड दक्षिण की ओर है तो डिब्बा कितने समय में ठंडा होगा???
उस विद्यार्थी ने कोई उत्तर नही दिया और वो फेल हो गया। बाहर आकर उसने दूसरे विद्यार्थी को वो प्रश्न बताया। अब दूसरे विद्यार्थी की बारी आई।

मैनेजर: मान लो, आप ट्रेन से यात्रा कर रहे हो और अचानक आपको गरमी लगने लगे, तब आप क्या करोगे?
दूसरा विद्यार्थी: सर, मैं अपना कोट निकालकर अलग रख दूँगा।
मैनेजर: अगर फिर भी गर्मी कम होने का नाम ना ले तो फिर तुम क्या करोगे?
विद्यार्थी: फिर मैं अपनी शर्ट उतार दूँगा।
मैनेजर (चिढ कर): और अगर फिर भी गर्मी लगे तब?
विद्यार्थी: तब मैं बनियान भी उतार दूँगा।
मैनेजर(गुस्से से): क्या हो, अगर तब भी गर्मी से निजात ना मिले?
विद्यार्थी: गर्मी से मर जाऊंगा मगर खिड़की नहीं खोलूंगा।

एक दिन पत्नी पति से बोली – चलो जी, मायके चलो! पिताजी का फोन आया है। कह रहे हैं आपके साले साहब के लिये लड़की देखनी है।
पति बोला: ससुर जी से कह दो, खुद ही देख लें। यहाँ तो मेरा खुद का डिसीजन गलत पड़ा हुआ है।

एक बच्चा माँ को बहुत तंग कर रहा था।
गुस्से में माँ बोली: तू किसी गधे की ही औलाद है।
पास ही बैठा बच्चे का बाप तुरंत बोला: सही कह रही है ये किसी गधी की ही औलाद है।

एक दिन एक बच्चा बोला: मम्मी, आपकी नजरों में मेरी क्या कीमत है?
मम्मी बोली: बेटा! तू तो मेरे लिये लाखों-करोड़ों में एक है।
बच्चा मासूमियत से बोला: तो मम्मी मुझे उन करोड़ों में से बस 100 रूपये दे दो।

टीचर: जो काम तुमने नहीं किया, उसके लिये तुम्हे सजा भी नहीं मिलेगी।
रिंकी: थैंक्यू मैडम! आज मै होमवर्क भूल आई हूँ।

उसकी गली से गुजरे तो उसकी रंगोली भी देख आये।
गजब की बनाती है… हमें तो लगा था बस मुँह बनाना आता होगा।

अर्ज किया है…
चप्पल छोटी हो जाये तो पाँवों में नहीं आती और
अगर गर्लफ्रेंड मोटी हो जाये तो बाँहों में नहीं आती।

पढाई हमारी…
फ्यूचर हमारा…
शादी भी हमारी और टेंशन सारे रिश्तेदारों को।

लम्हा-लम्हा वक्त गुजर जायेगा
मार्च में तेरा एग्जाम पेपर आ जायेगा।
थोडा-थोडा रोज पढ़ लिया कर बेटा
क्योंकि तू रणछोड़दास चांचड नहीं जो
All Is Well बोलकर First आ जायेगा।

छोटा सा सपना है मेरा 6-7 बच्चे हों!
और सबकी मम्मी अलग-अलग हो!

 

Best Jokes In Hindi For A Never-Ending Laughter

एक मारवाड़ी लडके को नौकरी नहीं मिली तो उसने शहर में एक क्लिनिक खोल लिया और बाहर लिखा: तीन सौ रूपये में इलाज करवाइये, इलाज नहीं हुआ तो एक हजार रूपये वापिस। एक पंडित ने सोचा कि एक हजार रूपये कमाने का अच्छा मौका है। वो क्लिनिक पर गया और बोला मुझे किसी चीज का स्वाद नहीं आता।
लड़का: बॉक्स नं 22 से दवा निकालो और तीन बूँदे पिलाओ।
नर्स ने जब दवा पिला दी तो पंडित बोला: ये तो पेट्रोल है।
लड़का: मुबारक हो आपको टेस्ट महसूस हो गया है, लाओ तीन सौ रूपये।
पंडित उस समय तो गुस्सा करके चला गया मगर कुछ दिन बाद फिर वापस आया, क्योंकि उसे पुराने पैसे वसूलने थे।
पंडित: साहब मेरी याददाश्त कमजोर हो गयी है।
लड़का: बॉक्स नं 22 से दवा निकालो और तीन बूँदे पिलाओ।
पंडित: लेकिन वो दवा तो जुबान के टेस्ट के लिये है।
लड़का: ये लो तुम्हारी याददाश्त भी वापस आ गयी है, लाओ तीन सौ रूपये।
इस बार पंडित दिमाग लगाकर गया और बोला: मेरी नजर कमजोर हो गयी है।
लड़का: इसकी दवाई मेरे पास नहीं है, ये लो एक हजार रूपये।
पंडित: ये तो 500 का नोट है।
मारवाड़ी लड़का: आ गयी नजर, लाओ तीन सौ रूपये।
और लो पंगा मारवाड़ियों से…!!!

पत्नी क्या है?
पप्पू: पत्नी मंदिर के प्रसाद जैसी होती है, जिसमें चाहते हुए भी कोई नुक्स नहीं निकाल सकते। श्रद्धा और मजबूरी के साथ चुपचाप स्वीकार करना पड़ता है।

सुबह जब ऑफिस के लिए निकला तो श्रीमती जी बोली: भगवान को हाथ जोड़ कर घर से निकला करो… सब काम अच्छे होते हैं।
मैंने कहा: मैं नहीं मानता.. शादी वाले दिन भी हाथ जोड़ कर ही घर से निकला था।

वो भी क्या दिन थे, जब लोग हमें दीवानों की तरह KISS किया करते थे।
मगर अपनी किस्मत ही बुरी थी, जब उन दिनों हम 2 साल के हुआ करते थे।

रेलवे स्टेशन पर पप्पू की पत्नी: प्यास लगी है पानी पिला दो।
पप्पू: क्यों ना चिकन बिरयानी खिलाऊं।
पत्नी: वाह! मुँह में पानी आ गया…
पप्पू: बस इसी पानी से प्यास बुझा ले।

पप्पू अपनी गर्लफ्रेंड से: तुझमे रब दिखता है यारा मै क्या करूँ?
गर्लफ्रेंड: करना क्या है, पैसा फेंको, माथा टेको और चलते बनो,
और भी भक्त हैं लाइन में…!!

चार सरदार ट्रेन के पीछे भाग रहे थे,
जब उनमे से दो चढ़ गए, तो ट्रेन में
लोगों ने कहा: ‘वेल डन’
सरदार: क्या खाक ‘वेल डन’
जाना तो उन्हें था, हम तो छोड़ने आए थे…!!!

गर्लफ्रेंड: मैकडोनाल्ड्स चलें?
लड़का: स्पेलिंग बोलो, तभी जायेंगे।
गर्लफ्रेंड: एक काम करो KFC चलते हैं।
लड़का: KFC का फुल फॉर्म क्या है?
गर्लफ्रेंड: रहने दे कुत्ते, समोसा ही खिला दे।

आसमान में काली घटा छाई है
आज फिर टीचर से मार खाई है।
सब कहते हैं सुधर जा, सुधर जा…
पर क्या करें आज मैडम फिर से
कैटरीना बनकर आयी है।

किसी ने बिल्कुल सच ही कहा है…
जिंदगी तो बस रविवार की होती है।
बाकी दिन तो ऐसा लगता है जैसे
जलील होने के लिये ही पैदा हुआ हूँ।

 

Funny SMS And Jokes In Hindi To Calm Your Mind

एक पंडित ने एक तोता पाल रखा था। वो रोज एक आदमी को देखता और उसे गाली देता। उस आदमी ने पंडित से उसकी शिकायत की तो पंडित ने तोते को बहुत मारा। अगले दिन जब आदमी तोते के करीब से गुजरा तो तोता कुछ ना बोला। थोडा आगे जाकर जब आदमी ने मुड़कर देखा तो तोता हँसते हुए बोला: “बेटा! समझ तो तू गया ही होगा।

सावधान इण्डिया! मेरे हिसाब से तो दुनिया में सबसे समझदार इन्सान वही है जो टॉयलेट में बैठने से पहले, पानी का नल चलाकर देख ले कि पानी आ रहा है या नहीं।

एक ट्रेन में प्रेमी युगल यात्रा कर रहा था कि अचानक प्रेमिका ने प्रेमी से कहा:
प्लीज तंग न करो, मेरा सिर् दर्द कर रहा है।
प्रेमी ने प्रेमिका का सर चूमा और पूछा अब दर्द कैसा है?
प्रेमिका प्यार से: अब दर्द गायब है।
थोडी देर बाद प्रेमिका बोली: प्लीज तंग न करो, आँखें दर्द कर रही हैँ।
प्रेमी ने उसकी आँखों पर किस किया और पूछा: अब दर्द कैसा है?
प्रेमिका चहकते हुए बोली: वाह! दर्द गायब हो गया।
इतने में सामने बैठा बजुर्ग बड़ी उम्मीद से उठा और लड़के से पूछा:
बेटा! क्या बवासीर का इलाज भी कर लेते हो?

एक पार्क में पति-पत्नी बैठे थे, वहां दो कुत्ते भी बैठे थे
अचानक एक कुत्ते ने दूसरे कुत्ते को किस कर लिया।
पति बोला: जान अगर आप गुस्सा ना करो तो मैं भी…?
पत्नी: ठीक है जाओ… लेकिन ध्यान से; कुत्ता है, कहीं काट ना ले।

आज सवेरे-सवेरे मुझे Income Tax वालों का Call आया…
बोले: इतना बढ़िया Status ना डाला करें, वरना Tax लगा देंगे।

जो लड़के बंदूक और तमंचे के साथ वाली फोटो डालते हैं,
ये वही हैं जो पूछते हैं, चाचा कुत्ता काटेगा तो नहीं।

Attitude तो हममें बचपन से ही है। जब पैदा हुआ था,
तब से डेढ़ साल तक मैंने किसी से बात नहीं की थी।

लड़की: जानू मेरी ज्यादा याद कब आती है?
लड़का: जब माँ बोलती है, आने दे तेरी बीवी को,
घर के सारे काम करवाउंगी।

भारतीय सच में लाजवाब हैं:
अंग्रेज: What is This?
हलवाई: This is दही
अंग्रेज: What is Dahi?
हलवाई: Milk sleep at night and morning become tight.

हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई,




सबको सीधा करे लुगाई!

 

Very Funny Jokes of The Day In Hindi For Whatsapp

एक बार एक खूबसूरत लड़की बस में चढ़ी जब उसे बैठेने कि कोई जगह नहीं दिखी तो एक सभ्य युवक को देखकर वह बोली, ‘क्या आप एक गर्भवती लड़की को जगह दे सकते हैं?’ वह युवक खड़ा हो गया और लड़की को अपनी सीट दे दी। मगर जब उसने देखा कि वह लड़की तो गर्भवती नहीं दिख रही है, इसलिये उसने पूछा, ‘माफ़ कीजिये, आप कितने महीने से गर्भवती हैं?’
‘ऐसा है’, लड़की बोली: ‘आधे घंटे पहले ही मै गर्भवती हुई हूँ, और इसने सचमुच मुझे बहुत थका दिया है।’

अगर चुनावी मौसम में रात को सफ़ेद कपड़ों में कोई आकर आप के पाँव पकड़ें तो भूत समझकर डरे नहीं। वो पार्षद या सरपंच पद का उम्मीदवार भी हो सकता है।

कभी-कभी सोचता हूँ कि अगर अम्बानी का डेटा और सोनिया का बेटा ना होता तो हमारा टाइम पास कैसे होता।

लड़की लड़के के गले लगकर उसके कान में बोली: कुछ ऐसा कहो कि मेरा दिल धडकने लगे।
लड़का: वो पीछे तेरा बाप खड़ा है, ऐसे ही चिपकी रह वरना पकड़ी जायेगी।

यमराज (औरत से): चलो, मैं तुम्हें लेने आया हूं।
औरत: बस दो मिनट दे दो।
यमराज: दो मिनट में ऐसा क्या कर लोगी…?
औरत: फेसबुक पर स्टेटस डालना है, ‘Traveling to Yamlok’!
यह सुनकर यमराज ही बेहोश हो गए…!!!

स्कूल में टीचर: अच्छा बच्चों! फल कौन-कौन से होते हैं?
एक बच्चा बोला: बनाना, एप्पल, मैंगो वगैरह
टीचर: और बताओ?
बच्चा: बस और सब बढ़िया है… उपर वाले की कृपा है,
आप बताओ क्या हाल-चाल हैं।

शादी अपने से बड़ी लड़की से ही करनी चाहिए ताकि
अगर वो मारे-कूटे तो तसल्ली रहे कि चलो बड़ी है।

इसे कहते हैं असली रिसायक्लिंग…
जब साइकिल चलाकर पैर दुखे तो बाईक ली,
बाईक चलाकर कमर दुखी तो कार लाये,
कार चलाकर पेट निकला तो जिम ज्वाइन किया
और जिम में वापस साइकिल…

हिंदी के पीरियड में मास्टरजी ने पूछा:
कविता और निबंध में क्या अंतर है?
छात्र: सर, प्रेमिका के मुंह से निकला
एक शब्द भी कविता होता है और पत्नी
का एक ही शब्द निबंध के समान होता है…!
कसम से, जवाब सुनकर मास्टरजी की
आंखों में भी आंसू आ गए…!!

पहले सब्र का फल मीठा होता था, मगर
अब सब्र के फल की कहीं और शादी हो जाती है।

 

Top Funny Jokes In Hindi To Make You Smile Now

विमान के उड़ान भरने के तुरंत बाद पायलट यात्रियों का स्वागत कर रहा था “आज सुबह हमारे साथ उड़ान भरने के लिये धन्यवाद! आज मौसम बहुत….” तभी अचानक पायलट चीखना शुरू कर देता है, जबकि वह अभी भी स्पीकर पर होता है… हे भगवान! ओह माय गॉड…ओह माय गॉड…जल गया, जल गया, जल गया और इसी के साथ एक भयंकर गहरी चुप्पी पूरे जहाज में छा गयी। थोड़ी देर बाद वह पायलट यात्रियों से फिर से बात करने के लिये माइक्रोफोन पर वापस आ जाता है, “मै इस घटना के लिये माफ़ी चाहता हूँ, मैंने अपनी गोद में गर्मागर्म काफी गिरा ली थी। आप मेरी पैंट देख सकते हैं।
तभी एक यात्री की जोरदार आवाज आई: कमीने! सिर्फ चाय की वजह से तूने पूरा जहाज सिर पर उठा लिया। तू जरा यहाँ आकर हमारी पैंट देख!

एक बार गाँव में एक बुजुर्ग के मरने से वहाँ के स्कूल में छुट्टी हो गयी। स्कूल से आते वक्त बच्चों ने दो बुजुर्गों को देखा तो एक तपाक से बोला: अरे वाह, दो छुट्टी आ रही हैं।

पत्नी अपने पति से: कुछ सालों से मै करवा चौथ का व्रत नहीं रख रही हूँ फिर भी देखती हूँ कि तुम बिलकुल तंदुरुस्त हो?
पति: इसमें कौन सी बड़ी बात है आखिर मै अपनी सेहत का ध्यान जो रखता हूँ।
पत्नी: ये जुमलेबाजी बंद करो और साफ़-साफ़ बताओ, कौन है वो चुड़ैल जो तुम्हारे लिये करवाचौथ का व्रत रखती है?

टीचर: एक औरत एक घंटे मे 50 रोटी बना लेती है, तो तीन औरतें एक घंटे में कितनी रोटी बनाएंगी…
बच्चा: एक भी नही, क्योंकि तीनों मिलकर सिर्फ चुगली करेंगी…!
बच्चे की बात सुनकर टीचर अभी तक बेहोश है…

लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से: मै तुम्हारे साथ शादी नहीं कर सकता, घर वाले नहीं मान रहे हैं।
लड़की: तुम्हारे घर में कौन-कौन हैं?
लड़का: एक बीवी और 2 बच्चे।

विदेशों मे महिलाएं चिंतित है कि कोरोना से जान बचेगी कि नहीं मगर
भारत की महिलायें…अभी भी सालभर का पापड़ और चिप्स बनाने मे व्यस्त है।
इसे कहते है कॉन्फिडेंस…

ठण्ड और बेइज्जती जितनी महसूस करोगे, उतनी ज्यादा लगेगी।
इसलिये कोई फिकर नहीं, बेशरम बनो और जिंदगी का मजा लो।

बैंक के बाहर भीड़ लगी थी। एक आदमी बार-बार आगे जाने
की कोशिश करता और लोग उसे पकड़ कर पीछे खींच लेते।
5-6 बार पीछे खींचे जाने के बाद वह चिल्लाया:
“लगे रहो लाइन में सालों, मैं आज बैंक ही नहीं खोलूंगा!”

एक आदमी नाई से: भैया बाल छोटे कर दो।
नाई: कितने छोटे कर दूँ साहब?
आदमी: इतने कर दो कि बीवी के हाथों में ना आ सकें।

गुमनामी की जिंदगी जीना चाहता हूँ,
बस एक बार लोन पास हो जाय।

 

Wonderful Jokes of The Day In Hindi For Couples

दो पंडितों में लड़ाई हो रही थी। जब उन्हें लड़ते-लड़ते बहुत देर हो गयी तो तीसरा पंडित बोला: क्या हुआ, क्यों लड़ाई कर रहे हो? पहला पंडित बोला – जब मै लहसुन, प्याज खाता ही नहीं, तो इस साले ने फिर चिकन में डाला ही क्यों?

पप्पू ने दोस्त की शादी में इतना खतरनाक नागिन डांस किया कि दोस्त का बाप भी पूछ बैठा: बेटा! शादी होने देगा या फिर नागमणि लेकर ही मानेगा।

एक ज्ञानी बाबा का वचन: जब औरत के पास परेशान करने के लिये पति ना हो तो फिर ना जाने वो किस-किस को परेशान करती है।

एक लड़के-लड़की की नयी-नयी शादी हुई थी। अगले दिन सुबह के समय पति ने अपनी सोती हुई पत्नी के ऊपर पानी डाल दिया।
पत्नी नींद से अचानक उठती हुई गुस्से से बोली: पानी क्यों डाला?
पति: तेरे बाप ने बोला था कि मेरी बेटी फूल की कली है उसे मुरझाने मत देना।

शादी के बाद पत्नी कैसे बदलती है, जरा गौर फरमाइये…
पहले साल: मैंने कहा जी, खाना खा लीजिये, आपने काफी देर से कुछ नहीं खाया।
दूसरे साल: जी खाना तैयार है, लगा दूँ?
तीसरे साल: खाना बन चुका है, जब खाना हो तब बता देना?
चौथे साल: खाना बनाकर रख दिया है, मै बाजार जा रही हूँ, खुद ही निकालकर खा लेना।
पाँचवे साल: मै कहती हूँ आज मुझसे खाना नहीं बनेगा, होटल से ले आओ।
छठे साल: जब देखो खाना, खाना और खाना, अरे अभी सुबह ही तो खाया था।

पति (पत्नी से): ये क्या तुम एक और सूट ले आयी? अभी परसों ही तो..
पत्नी चिल्लाकर बोली: क्या परसों? बोलो… बोलो रुक क्यों गये?
बताओ क्या परसो? बोलो जल्दी, जल्दी बोलो ना…
पति: कुछ नही, मैं तो बस यह कह रहा था कि
परसों भी एक ही सूट लायी थी पगली, आज तो दो ले आती..!!

शिष्य: गुरूजी, ऐसी पत्नी को क्या कहते हैं जो
गोरी हो, लंबी हो, सुन्दर हो, होशियार हो, पति को
समझती हो और कभी झगड़ा नहीं करती हो?
गुरूजी: उसे मन का वहम कहते हैं बेटा…
मन का वहम…!

लड़की: तुम्हारा नाम क्या है?
लड़का: पागल दीवाना।
लड़की: धत! ये भी कोई नाम होता है?
लड़का: बस 10 मिनट मेरे पास बैठ जा,
फिर तू खुद मुझे इसी नाम से बुलायेगी।

आदमी हो चाहे औरत दोनों ही अपनी
शादी के वक्त एक समझौता करते हैं।
औरत अपना मायका छोड़ देती है और
आदमी अपना सुख-चैन छोड़ देता है।

शादीशुदा आदमी के पास बीवियाँ होती हैं
और कुँवारो के पास, बीवी के सपने।

 

Funny Quotes & Jokes In Hindi You’ll Surely Love

एक दिन रात के समय एक लड़की सफ़ेद कपड़ों में घूम रही थी। तभी चार लड़के वहाँ पर आकर लड़की को छेड़ते हुए बोले: ऐ लड़की इतनी रात को अकेले घुमते हुए तुझे डर नहीं लगता?
लड़की: भैया जब तक जिंदा थी, तब तक डर लगता था, पर अब कोई डर नहीं रहा।
इतना सुनते ही चारों लड़के, गधे के सिर से सींग की तरह गायब!

तीन आलसी और कामचोर एक साथ खाना खा रहे थे। चूँकि खाने में नमक नहीं था तो अब सवाल उठा कि अब नमक कौन लाएगा????
एक आलसी बोला: जो पहले बोलेगा, वो नमक लाएगा।
सब बैठे रहे, मगर किसी ने खाना नहीं खाया…
इसी तरह तीन दिन गुज़र गए और तीनो कमजोरी की वजह से बेहोश हो गए। लोगों ने सोचा तीनो मर चुके हैं, इसीलिये उनके अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी गयी…
जैसे ही पहले को जलाया जाने लगा, वो बोल पड़ा: “मैं ज़िंदा हूँ।”
और तभी बाकी दोनों आलसी चिल्लाये: “चल अब नमक ला”
हा…हा…हा…हा…हा…हा…हा…हा…

पति ने ऑफिस में बैठे-बैठे ही फेसबुक पे पोस्ट किया: पंछी बनके उड़ता फिरूँ नील गगन में।
तभी पत्नी का कमेंट आया: धरती छूते ही सब्जी ले आना अपने भवन में…
वरना एक भी बाल नहीं बचने दूँगी तुम्हारे चमन में।

पप्पू: डॉक्टर साहब… मै चश्मा लगाकर पढ़ तो सकूँगा ना!
डॉक्टर: हाँ… हाँ… बिल्कुल।
पप्पू: फिर ठीक है, वरना अनपढ़ आदमी की जिंदगी भी कोई जिंदगी है भला।

एक 80 साल का बूढा अपने दोस्त से बोला: जी चाहता है मै शादी कर लूँ?
दोस्त: तो कर ले, इसमें इतना सोचने की क्या बात है?
बूढा: किसी विधवा से कर लूँ?
दोस्त: कुंवारी से कर ले, विधवा तो अपने आप हो जायेगी।

हमारे लिये तो Sunday और Monday एक जैसे ही हैं।
क्योंकि जब जिंदगी ही झंड है, तो क्या Sunday और क्या Monday।

कल उस लड़के को राह में पिटते देखा, जिसका Status था:
“हम वहाँ खड़े होते हैं, जहाँ मामले बड़े होते हैं।”

जितने गिरे हुए लोग मिलते हैं, अगर उतने गिरे हुए
पैसे भी मिलते, तो आज अमेरिका में मेरा फ्लैट होता।

दुनिया की सारी खुशियाँ एक तरफ और
फोन की 100% बैटरी की खुशी एक तरफ।

“मछली जल की रानी है” का नया वर्जन…
पत्नी घर की रानी है,
करती अपनी मनमानी है।
काम बताओगे तो चिढ जाएगी,
शॉपिंग कराओगे तो खिल जाएगी।

 

Very Funny Jokes In Hindi To Forget Tension In Life

एक आदमी बहुत काला था। एक बार वह अपनी ससुराल गया, तो कई दिनों तक उसकी अच्छी तरह आवभगत होती रही। एक दिन जब वह जाने लगा तो सास प्यार से बोली: जमाई राजा! थोड़े दिन और रूक जाता।
जमाई बोला: क्या बात है सासू माँ, इस बार बड़ा प्यार आ रहा है?
सासू बोली: अरे करमजले! प्यार-स्यार कुछ नी है। वो अपनी भैंस का कटड़ा मर गा है, तेने देख के दूध दे देगी बस।

पति पत्नी की रोज-रोज की किचकिच से तंग आकर एक दिन बोला: आखिर तू मेरा पीछा कब छोड़ेगी?
पत्नी पति की आँखों में आँखें डालकर बोली: मै तुम्हे भूल जाऊं ये हो नहीं सकता और तुम मुझे भूल जाओ ये मै होने नहीं दूँगी।

बीवी: अपने पुराने कपड़े डोनेट कर दूँ क्या ?
पति: फेंक दे ना, डोनेट करके क्या करेगी?
बीवी: नहीं जी, दुनिया में बहुत सी ग़रीब और भूखी-प्यासी औरतें है, कोई भी पहन लेगी।
पति: क्यों मजाक करती है, तेरे कपड़े जिसे आ जाए वो भला भूखी-प्यासी कैसे हो सकती है?
बीवी: क्या क्या तुमने?



पति अब घर से फरार है।

एक महिला एक सांड को घी से चुपड़ी हुई रोटी खिला रही थी, तो वहां खड़े एक
सज्जन को संदेह हुआ कि शायद महिला, सांड को गाय समझ रही है…
वह सज्जन बोले: बहन ये सांड है, गाय नही। आप इसे रोटियां खिला रही हैं,
लेकिन यह रोज गांव के तीन-चार लोगों की सींग मारकर हड्डियां तोड़ देता है…
महिला: भाई साहब मुझे पता है कि यह सांड है। मेरे पति हड्डी के डॉक्टर हैं
और उनका हॉस्पिटल इस सांड के कारण ही चल रहा है।

पप्पू टैटू बनवा रहा था और रो रहा था।
गप्पू बोला: भाई, जब दर्द सहा नहीं जाता तो फिर टैटू बनवा ही क्यों रहा है?
पप्पू: अबे, दर्द से नहीं रो रहा हूँ। करीना लिखना था, साले ने कमीना लिख दिया है।

माँ: सोफा लेटने के लिये नहीं, बैठने के लिये होता है बेटा!
बेटा: हाँ तो चप्पल भी मारने के लिये नही पहनने के लिये होती है…
फिर तो दे चप्पल, दे चप्पल…

दरवाजा खोलते ही लड़की बोली: परसों मेरी शादी है…
अब क्यों आये हो मेरी जिंदगी में वापिस…???
.
.
.
लड़का: टेंट लगाने का आर्डर हमको ही मिला है!!!
अब क्या, काम धंधा भी छोड़ दे…?

पप्पू अपनी गर्लफ्रेंड के पिता से मिलने गया…
लड़की का पिता: मैं नहीं चाहता कि मेरी बेटी
अपनी पूरी जिंदगी एक मूर्ख इंसान के साथ गुज़ारे…
पप्पू: बस अंकल, इसीलिए तो मैं उसे यहां से
ले जाने आया हूँ, फिर तो दे जूते… दे चप्पल…

डॉक्टर (मरीज़ से): अगर तुम मेरी दवा से
ठीक हो गए तो मुझे क्या इनाम दोगे…
मरीज़: साहब! मैं तो बहुत ही गरीब आदमी हूँ,
कब्र खोदता हूँ, आपकी फ्री में खोद दूंगा…!

कुंवारों की दिनचर्या
सोमवार को दोस्ती
मंगलवार को प्यार
बुधवार को शादी
गुरुवार को बर्बादी
शुक्रवार को झगडा
शनिवार को तलाक
रविवार को आराम
और सोमवार को फिर से तलाश।

 

Funny Chutkule In Hindi To Enhance Your Mood

ग्राहक ने होटल के हरियाणवी मैनेजर से शिकायत करते हुए कहा: कितनी गन्दी सर्विस है??? एक घंटे से पानी मांग रहा हूँ अब तक नहीं मिला है। हरियाणवी मैनेजर ने ग्राहक के सामने ही वेटर को बुलाया और कहा: साब एक घंटे ते कुत्ते की ढाल भौंकन लागरे, पाणी क्योनी दे रा? थारा यो ही हाल रहा तो दोबारा कौन सा कंजर म्हारे होटल में गोबर खाण आवेगा।

एक दिन पप्पू और गप्पू दोनों बार में बैठकर शराब पी रहे थे। पप्पू ने कहा, ‘कल रात लगभग तीन बजे एक चोर मेरे घर में घुसा। मै उस वक्त रास्ते में था, और मयखाने से सीधे घर ही जा रहा था।
गप्पू ने पूछा: फिर उसे कुछ मिला?
पप्पू बोला: क्यों नहीं मिलेगा? मेरी बीवी ने सोचा, वह मै था। अब मेरी जगह वो बेचारा अस्पताल में पड़ा है।

क्या आपको पता है कि अस्पताल में ऑपरेशन करने से पहले मरीज को बेहोश क्यों किया जाता है?
क्योंकि अगर बेहोश नहीं किया और मरीज ऑपरेशन करना सीख गया तो फिर डॉक्टरों को कौन पूछेगा?
आखिर धंधे का सवाल है भाई…!!!

आर्मी ट्रेनिंग के दौरान, कमांडिंग अफसर ने पप्पू से पूछा: “तुम्हारे हाथ में क्या है?”
पप्पू: “सर, बन्दूक है…!”
अफसर: “ये बन्दूक नहीं! तुम्हारी इज़्ज़त है, शान है, ये तुम्हारी माँ है माँ…!!”
फिर अफसर ने एक दूसरे सिपाही गप्पू से पूछा: “ये हाथ में क्या है?”
गप्पू: “सर, ये पप्पू की माँ है, उसकी इज़्ज़त है, उसकी शान है और हमारी मौसी है मौसी..!
यह सुनकर अफसर बेहोश…

पप्पू ने एक लड़की को प्रपोज किया: मुझसे प्यार करेगी?
लड़की: शक्ल देखी है अपनी, तुझसे प्यार करने से बेहतर है कि मै सुसाइड कर लूं।
पप्पू: कमबख्त मर जायेगी, पर किसी गरीब के काम नहीं आयेगी।

पत्नी को उदास देखकर पति ने पूछा: तुम इतनी उदास क्यों लग रही हो?
गुमसुम बैठी हो… क्या सोच रही हो, बताओ तो जरा…?
पत्नी बोली: नहीं ऐसी कोई बात नहीं है, बस कुछ दिनों से मुझे यह
चिंता सता रही है कि आखिर क्या कसर रह गई मेरी ‘कोशिशों’ में
जो तुम शादी के इतने सालों बाद भी मुस्कुरा लेते हो…!!

दामाद ससुर से: बाबूजी आपकी बेटी ने नाक में दम कर रखा है।
ससुर: बेटा मेरे बारे में सोच, मेरे पास तो उसकी भी माँ है।

ताजा शोध से पता चला है कि अगर पत्नी करवाचौथ के बजाय
मौन व्रत रखे तो पति 25 साल ज्यादा जिन्दा रह सकता है।

टीचर: “हिम्मत-ए-मर्दा तो मदद-ए-खुदा” का मतलब बताओ…?
बच्चा: जो अपनी बीवी के सामने मर्द बनने की कोशिश करता है,
उसकी मदद फिर खुदा ही कर सकता है…
उस ज्ञानी बालक की बात सुनकर टीचर ने भी उसे प्रणाम किया।

मैडम: 1 से 10 तक गिनती सुनाओ…!
संता: 1, 2, 3, 4, 5, 7, 8, 9, 10.
मैडम: 6 कहां है…?
संता: जी, वो तो मर गया…!
मैडम (चौकतें हुए): मर गया? कैसे मर गया…?
संता: जी मैडम, आज सुबह टीवी पर न्यूज में बता रहे थे कि
अज्ञात बीमारी से 6 की मौत हो गई…!!!

 

Top Jokes In Hindi You Will Never Forget In Life

एक बुजुर्ग पति-पत्नी ने जिनकी उम्र क्रमशः 95 और 93 वर्ष थी, अपने वकील के पास गये क्योंकि उनको तलाक चाहिये था। वकील आश्चर्य से बोला, ‘आप इस उम्र में तलाक चाहते हैं’ लेकिन अभी तो आप दोनों को एक-दूसरे की बहुत जरुरत है और फिर आपको तो शादी किये बहुत लम्बा समय बीत चुका है, अब तलाक लेने का क्या मतलब है?
ऐसा है, ‘पति बोला, ‘हम काफी सालों से तलाक लेने की सोच रहे थे, लेकिन हमने सोचा कि पहले अपने सभी बच्चों को मर जाने दें।

एक दिन कक्षा में सबसे पीछे बैठने वाले स्टूडेंट ने सवाल किया: सर, अगर राष्ट्रगान चल रहा हो और तभी राष्ट्रीय पशु भी आ जाये, तो खड़े रहना है या भागना है…??
सवाल सुनकर मास्टर साहब ने इस्तीफा दे दिया है और अब गली में पानी-पूरी का ठेला लगाते हैं।

एक ज्ञानी बाबा से किसी ने पूछा: बाबा! “वेल्डिंग” और “वेडिंग” में क्या है फर्क है…?
बाबा: बेटा! “वेल्डिंग” में पहले चिंगारी निकलती है और फिर हमेशा के लिए गठबंधन हो जाता है।
लेकिन “वेडिंग” में पहले गठबंधन होता है और फिर जिंदगीभर चिंगारियां निकलती रहती हैं।
बाबाजी का जवाब सुनकर सारे भक्तों की आँखें नम हो गयी।

एक नीग्रो बस में अपने बच्चे के साथ जा रहा था तभी कंडक्टर ने उसका
बच्चा देखकर कहा: “इतना काला बच्चा मैंने आज तक नहीं देखा।”
नीग्रो को गुस्सा तो बहुत आया, लेकिन वो कुछ नहीं बोला और सीट पर
आकर मुंह फुलाकर बैठ गया। तभी पप्पू ने उससे पूछा: “क्या हुआ भाई साहब”?
नीग्रो ने पप्पू से कहा: अरे यार, उस कंडक्टर ने बेइज्जती कर दी…
पप्पू: अरे मार साले को जाकर…ला ये चिम्पैंजी का बच्चा मुझे पकड़ा दे…
पर पहले ये बता, काटेगा तो नहीं…

पप्पू को 50 रोटी खाने की वजह से सर्कस में नौकरी मिली।
पहला शो: पप्पू ने 50 रोटी खा ली।
2 घंटे बाद दूसरा शो शुरू हुआ उसमे भी उसने 50 रोटी खा ली।
फिर तीसरा शो House Full रहा…
चौथा शो शुरू हुआ तो पप्पू गायब।
टेंशन में सर्कस वाले पप्पू को ढूँढने उसके घर गये।
तो पप्पू वहाँ भी बैठकर रोटी ही खा रहा था।
सर्कल वाले: यहाँ क्या कर रहो हो, चलो वहाँ शो शुरू हो गया है।
पप्पू: सालों! क्या 24 घंटे नौकरी ही करूँगा?
क्या खाना खाने भी घर ना आऊँ?

बेटा बीयर पीकर घर लौटा था, पापा की डांट से बचने
के लिए लैपटॉप खोलकर पढ़ने लगा।
पापा: बेटा! आज तू फिर से पीकर आया है…???
बेटा: नहीं पापा, नही! आज मैंने कुछ नहीं पीया है।
पापा: तो बेवडे, फिर सूटकेस खोलकर क्या पढ़ रहा है?

एक औरत अपनी पड़ोसन को बता रही थी:
“तुझे पता है, 20 साल तक मेरी कोई औलाद नहीं हुई।”
पड़ोसन हैरानी से: “तो फिर तूने क्या किया?”
औरत: फिर जब मैं 21 साल की हुई तो पापा ने
मेरी शादी कर दी और फिर जा के मुन्ना हुआ
पड़ोसन खड़े-खड़े बेहोश हो गयी…

पति अलमारी में कुछ ढूंढ रहा होता है कि तभी
पत्नी कहती है: तुम हमेशा मेरा-मेरा कहते रहते हो,
कभी ‘हमारा भी’ तो कहा करो…
जब पति जवाब नहीं देता तो पत्नी झुंझलाकर
कहती है: वहां क्या ढूंढ रहे हो…?
पति: हमारा कच्छा…!!!

जिंदगी में सबसे पहली धमकी मुझे नाई ने
उस वक्त दी थी, जब मै बाल कटवा रहा था:
:
:
सीधा बैठ जा, वरना कान काट दूँगा।

बचपन हैंडराइटिंग सुधारने में गुजर गया
और जिंदगी कीबोर्ड पर बीत रही है।

 

Best Jokes of The Day In Hindi For College Students

कब्रिस्तान का एक कर्मचारी शराब पीकर कब्र खोद रहा था। नशे में खोदते-खोदते उसे शाम हो गई। कब्र गहरी हो जाने के कारण जब वो बाहर नही निकल सका तो उसने गिड़गिड़ाकर कहा: “खुदा के वास्ते मुझे बाहर निकालो। मैं ठण्ड से मरा जा रहा हूँ।”
एक आदमी उधर से गुजर रहा था। उसने झांककर कब्र में देखा और कहा – “ठण्ड तो लगेगी ही भाई, लगता है लोग तुम पर मिट्टी डालना ही भूल गये।”

जज: तुमने लड़की को छेड़ा है, तुम्हारा जुर्म माफ़ करने लायक नहीं है।
75 साल का बूढा: साहब, कुछ मेरी भी तो सुनिये!
जज: तुम कोई 20-25 साल के लड़के नहीं हो जो तुम्हारी बात सुनी जाय।
बुड्ढा: साहब, ये 50 साल पुराना केस है, जिसको छेड़ा था अब तो वो भी अपने पोते के साथ आई है।

पप्पू ने रसोई में गैस पर कूकर चढ़ाया और सेल्फी वाली पोस्ट डालकर लिखा:
“बीवी मायके गयी है और मुझे चाय बनानी है, कुकर में कितनी सिटी लगाऊँ???”
कमेंट बॉक्स में आये दोस्तों के जवाब:
1. सुन्दर भाई: “कुकर में ऑलरेडी एक सीटी लगी है, और कितनी लगाएगा…”
2. छगन भाई: “बेवकूफ चाय कुकर में थोड़ी बनती है…कड़ाही चढा…”
3. नरेश भाई: “पहले दो घण्टे चाय पत्ती भिगो ले, 2-3 सीटी में चाय तैयार हो जायेगी…”
4. रमेश भाई: “पागल, खिड़की पर जाके एक सीटी बजा, चाय पड़ौसन दे जाएगी…!!”
5: सबसे धाँसू जवाब…
गप्पू भाई: “अबे गधे, बीवी मायके गई है तो चाय क्यों पी रहा है?
बोतल निकाल और मौज कर, साथ में हमें भी बुला, सीटी हम बजा देंगे।

नई नवेली बहू: मां जी, ये अभी तक नहीं आए, कहीं किसी दूसरी लड़की के साथ तो…
सास: अरे कलमुंही, तू हमेशा उल्टा क्यों सोचती है…?
ऐसा भी तो हो सकता है कि किसी ट्रक के नीचे आ गया हो…!!!

एक औरत ने पंडित जी से घर की खुशहाली का उपाय पूंछा…
पंडित जी: बेटी पहली रोटी गाय को खिलाया करो और आखिरी रोटी कुत्ते को…
औरत: पंडित जी मैं ऐसा ही करती हूँ, पहली रोटी खुद खाती हूँ…
और…आखिरी रोटी अपने पति को खिलाती हूँ।
सुनकर पंडितजी बेहोश!!

एक खूबसूरत लड़की ने पप्पू से रेस्टौरेंट में सवाल किया: आर यू सिंगल?
पप्पू ख़ुशी-ख़ुशी चिल्लाया: जी हाँ!
ये सुनते ही वो उसके पास वाली Extra चेयर लेकर चली गयी।
बेचारा पप्पू!

दूधवाले हड़ताल करते हैं तो दूध सड़क पर फेंक देते हैं।
टमाटर वाले हड़ताल करते हैं तो टमाटर सड़क पर फेंक देते हैं।
ना जाने इन बैंक वालों को किस दिन अकल आएगी।
हा…हा…हा…हा…हा…हा…

मैडम: इतने दिन तक कहां थे, स्कूल क्यों नहीं आए?
गोलू: बर्ड फ्लू हो गया था मैम।
मैडम: पर ये तो पक्षियों को होता है, इंसानों को नहीं।
गोलू: इंसान समझा ही कहाँ है आपने…
रोज तो मुर्गा बना देती हो..!!

इंसान अगर शांत वातावरण में थोड़ी देर भी रहे तो
अपना नफा-नुकसान तुरंत जान लेता है।
.
.
.
इसलिए शादी में बैंड-बाजे बुलाये जाते हैं ताकि
दूल्हे को फिर से सोचने का मौका ना मिल जाय।

एक भड़का हुआ शराबी बडबडा रहा था…
इन औरतों ने शराब की सारी दुकानें बंद करा दीं।
अब वक्त आ गया है कि मर्दों को भी सारे
ब्यूटी पार्लर बंद करा देने चाहियें ताकि औरतों
का असली चेहरा सामने आ सके।

 

Very Funny Jokes In Hindi To Blow Your Mind

एक बार एक कचहरी में एक गवाह बहुत लम्बे-लम्बे बयान दे रहा था? सरकारी वकील नाराज हो गया और गवाह से बोला: इतना ज्यादा बोलने की जरुरत नहीं है। तुमसे जो पूछा जाय उसका जवाब सिर्फ हाँ या ना में ही दो।
गवाह: हुजूर, हर सवाल का जवाब हाँ या ना में नहीं दिया जा सकता।
वकील: बिल्कुल दिया जा सकता है। तुम मुझसे कोई भी सवाल पूछो, मै हाँ या ना में जवाब देकर दिखाता हूँ।
गवाह: ठीक है हुजूर, आपकी जिद पर मै आपसे एक सवाल पूछता हूँ। आप सिर्फ हाँ या ना में जवाब दीजियेगा।
वकील: पूछो?
गवाह: आपकी बीवी ने आपको पीटना छोड़ दिया या नहीं?
बेचारा वकील अब तक कोमा में है।

आजकल एक नयी बात सुनने में आ रही है कि मरने वाले की आत्मा को तब तक शांति नहीं मिलती, जब तक कि उसका मोबाइल फॉर्मेट नहीं कर दिया जाता।

बस में एक लड़का सीट पर बैठा था कि तभी एक लड़की आयी और बोली: क्या आप मुझे अपनी सीट दे सकते हैं?
लड़का: किसलिए दे दूँ?
लड़की: एक लड़की खड़ी है और आप सीट भी नहीं दे सकते।
लड़का: क्या आप मुझसे शादी कर सकती हैं?
लड़की(गुस्से से): किसलिए करूँ?
लड़का: लड़का कुंवारा घूम रहा है और आप शादी भी नहीं कर सकती।
लड़की पूरे रास्ते खड़ी-खड़ी गयी मगर फिर उसने दोबारा सीट को नहीं पूछा।

एक दिन एक सरदार दुकान पर गया और दुकानदार से बोला: भाई ये नोटबुक कितने की है?
दुकानदार: 15 रूपये की।
सरदार: अगर 10 नोटबुक लूँ तो कितने की पड़ेंगी?
दुकानदार: 140 रूपये की।
सरदार: और अगर 100 लूँ तो?
दुकानदार: डिस्काउंट देने पर लगभग 1100 रूपये की।
सरदार: अच्छा, सारी नोटबुक कितने की पड़ेंगी?
दुकानदार: भाग साले! नोटबुक खरीदने आया है या दुकान खरीदने।

पत्नी अपने पति से: हाय राम! आपके सिर से खून क्यों निकल रहा है?
पति: क्या बताऊँ, मेरे दोस्त ने ईंट मार दी।
पत्नी: तो आप भी मार देते, क्या आपके हाथ में कुछ नहीं था?
पति: था ना, उसकी बीवी का हाथ था…
फिर क्या था, एक ईंट पत्नी ने भी जमा दी।

लड़का: तुम लडकियाँ इतनी खूबसूरत क्यों होती हो?
लड़की: क्योंकि हमें उपरवाले ने अपने हाथों से बनाया है।
लड़का: कह तो ऐसे रही है जैसे हमें ठेके के मजदूरों से बनवाया है।

पति आधी रात को अपनी मोटी बीवी को जगा कर बोला:
घुट-घुट कर मरना सही है या फिर एकदम से मर जाना..?
पत्नी: एकदम से मर जाना अच्छा होता है।
पति: तो फिर अपनी दूसरी टांग भी मुझ पर रख दे और
किस्सा खत्म कर मेरा…यूँ तडपा-तडपा कर ना मार।

बड़ा पोता: दादी आपने कौन कौन से देश घूमे हैं?
दादी: हिंदुस्तान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, उज्बेकिस्तान।
बड़ा पोता: अब कौन सा देश घूमोगी दादी?
पीछे से छोटा पोता: कब्रिस्तान!
फिर तो दे चप्पल, दे चप्पल…

अंकल पप्पू से: क्यों बेटा! तू स्कूल क्यों नहीं जाता?
पप्पू: कई बार गया अंकल, पर वो वापिस भगा देते हैं।
अंकल: क्यों?
पप्पू: कहते हैं, भाग यहाँ से, तेरा क्या काम
लड़कियों के स्कूल में…

शादी के बाद पति कैसे बदलते है, जरा गौर कीजिये:
पहला साल: डियर संभलकर, उधर गड्ढा है।
दूसरे साल – अरे यार देख के, उधर गड्ढा है।
तीसरे साल – दिखता नहीं, उधर गड्ढा है।
चौथे साल – अंधी हो क्या, गड्ढा नहीं दिखता।
पाँचवे साल – अरे उधर-किधर मरने जा रही है,
गड्ढा इधर है।

 

Most Funny Jokes In Hindi For Husband & Wife

पप्पू गप्प्पू से: यार सैफ अली खान ने अपने से 13 साल छोटी करीना कपूर से शादी की। शाहिद कपूर ने अपने से 11 साल छोटी मीरा राजपूत से शादी की। धर्मेन्द्र ने अपने से 13 साल छोटी हेमामालिनी से शादी की। इसका मतलब अपनी वाली तो अभी ‘कार्टून नेटवर्क’ या ‘पोगो’ देख रही होगी।

एक लड़का हाथ धोकर एक लड़की के पीछे पड़ा था, फिर एक दिन लड़की ने मुँह धोकर दिखा दिया। अब दोनों आराम से अपने-अपने रास्ते जाते हैं।

नेताजी ने अपने भाषण में कहा: हम शेर के बच्चे है, कोई हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
इधर शेर बेचारा, शेरनी को समझाते-समझाते थक गया: डार्लिंग! ये सब झूठ बोल रहे हैं, मेरा विश्वास करो।

शादी के 5 साल बाद, वैलेंटाइन डे के दिन, पति ने बीवी को एक सफ़ेद गुलाब दिया।
बीवी: ये क्या सफ़ेद गुलाब? वैलेंटाइन डे के दिन तो लाल गुलाब देते हैं ना?
पति: अब जिंदगी में प्यार से ज्यादा शांति की जरुरत है!

लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड को अपनी मम्मी से मिलवाने ले गई
दूसरे दिन गर्लफ्रेंड बोली: मेरी मम्मी को तुम बहुत पसंद आए…!
ब्वॉयफ्रेंड: चल पगली…कुछ भी हो, शादी तो मै तुझसे ही करूंगा…!
मम्मी से बोलना कि मुझे भूल जाएं…
सुनकर गर्लफ्रेंड बेहोश…

एक दस साल का बच्चा बहुत ध्यान से एक किताब पढ़ रहा था।
जिसका टाइटल था, “बच्चों का पालन-पोषण कैसे करें?”
बच्चे की माँ बोली: तुम इस किताब को क्यों पढ़ रहे हो?
बच्चा: मैं ये देखना चाहता हूं कि
मेरा पालन-पोषण ठीक से हो रहा है या नहीं…

पत्नी सब्जीवाले से: भैया! यह भिन्डी कैसे दी है?
सब्जीवाला: बहन जी! 50 रूपये किलो।
पति: जल्दी करो, मुझे ऑफिस के लिये देर हो रही है।
पत्नी: तुम बकवास मत करो, जल्दी में तुम्हारे जैसा पति मिला,
अब सब्जी खरीदने में जल्दबाजी नहीं करुँगी।
पत्नी की बातें सुनकर, सब्जीवाला बेहोश होते-होते बचा।

एक बार पति-पत्नी कहीं बाहर घूमने जा रहे थे।
रास्ते में एक गधा मिला तो पत्नी को मजाक सूझा।
पत्नी बोली: आपके रिश्तेदार हैं! जरा नमस्ते करो।
पति भी बड़ा बदमाश था बोला: ससुर जी नमस्ते।

बच्चा: पापा, जल्दी ठंडा पानी लेकर मम्मी के पास चलो।
पापा: क्यों?
बच्चा: मम्मी कह रही है कि पहले तेरे बाप के और अब
तेरे लक्षण देख-देखकर मेरे बदन में आग लग जाती है।

एक पठान की शादी नहीं हो रही थी,
वो मन्नत माँगने के लिये मस्जिद गया,
मगर वहाँ उसकी माँ खाई में गिर गयी,
पठान बोला या खुदा तेरी खुदाई,
अपनी तो मिली नही, अब्बा की भी गँवाई।

 

Incredible Funny Jokes In Hindi For You With Images

एक बार एक यूरोपियन कुत्ता भारत आ गया। जब भारत में उससे यूरोप छोड़ने का कारण पूछा गया, तो कुत्ते ने जवाब दिया: “वहाँ का हवा-पानी, घर, साफ़-सफाई, खाना-पीना और दूसरी सुविधायें, भारत से बहुत बेहतर हैं, मगर भौंकने की जो आजादी यहाँ है, वो दुनिया के किसी देश में नहीं…”

एक बार एक ट्रक से पप्पू का एक्सीडेंट हो गया। हालाँकि जल्दी इलाज मिलने की वजह से वो बच गया, पर फिर भी वो बार-बार डर रहा था।
डॉक्टर बोला: अब तो आप खतरे से बाहर हैं, अब क्यों डर रहे हो?
पप्पू बोला: इसलिये, क्योंकि ट्रक के पीछे लिखा था: “जिंदगी रही तो फिर मिलेंगे।”

पप्पू: मै यहाँ नहीं रहूँगा, इतना छोटा सा कमरा, ना तो कोई खिड़की है और ना ही कोई बाथरूम! मुझे मेरे पैसे वापस चाहिये।
वेटर: लेकिन सर ये तो…
पप्पू: नहीं, नहीं, मुझे मेरे पैसे वापस दे दो।
वेटर: अबे गँवार, ऊपर तो चल, ये लिफ्ट है…

पंडित जी ने कुंडली मिलाई और 36 के 36 गुण मिल गए, लेकिन लड़के वालों ने रिश्ता करने से मना कर दिया।
लड़की वाले हैरान हो कर पूछने लगे: जब सारे गुण मिलते है तो आप मना क्यों कर रहे हैं?
लड़के वाले: हमारा लड़का बिलकुल लफंगा है तो अब क्या बहू भी उस जैसी ही ले आयें?

बहन की विदाई पर छोटा भाई बोला: पापा! दीदी रो रही है, लेकिन जीजू तो नहीं रो रहे।
पापा: बेटा! दीदी गेट तक रोयेगी और जीजू कब्र तक रोयेगा।

एक लड़की रेस्टोरेंट में बैठी कोक पी रही थी कि
तभी उसमे एक मच्छर गिर गया।
लड़की ने मच्छर को निकालकर बाहर रख दिया।
उसे देखकर मच्छर बोला: “माँ”
लड़की ने नाराज होकर मच्छर से पूछा: तुमने मुझे माँ क्यों कहा?
मच्छर बोला: क्योंकि मै तेरी कोक से निकला हूँ, माँ!
लड़की बेहोश…।

पिंकी तीसरी बार ड्राइविंग लाइसेंस का इंटरव्यू देने पहुंची
ऑफिसर: अगर एक तरफ आपके पति हो और दूसरी तरफ
आपका भाई हो तो आप क्या मारोगी?
पिंकी: पति।
ऑफिसर: अरे मैडम, आपको तीसरी बार बता रहा हूँ कि
आप ब्रेक मारोगी…!!!

पुलिस वालों का चरित्र चाहे कितना ही खराब क्यों ना हो,
पर लोगों के चरित्र प्रमाण पत्र पुलिस वाले ही बनाते हैं।

इतिहास गवाह है कि लड़की की विदाई के वक्त
इतना दुःख उसके बाप को भी नहीं होता जितना
दुःख आस-पास के लड़कों को होता है।

शब्दों का खेल तो देखिये:
जब अमिताभ कहते हैं: ‘देवियों और सज्जनों’
तो करोडपति बनने की आस जागती है।
…और जब मोदी कहते हैं: ‘भाइयों और बहनों’
तो करोडपति भी काँप उठते हैं।

 

Mind-Boggling Jokes of The Day In Hindi For Relatives

एक बार एक शेर और एक बैल दारु पीने बैठे मगर जब शेर सिर्फ 2 पैग के बाद उठकर जाने लगा तो बैल बोला, “अरे यार! इतनी जल्दी क्या है, कुछ देर और बैठ। अभी तो महफ़िल बस शुरू हुई है।”
शेर बोला: देख भाई!! तेरे घर पर तो गाय है लेकिन मेरे घर में शेरनी है… समझा कर।

दो दोस्त आपस में अपनी-अपनी बीवियों की तारीफ कर रहे थे…
पहले वाला: यार! मेरी बीवी तो बड़ी सीधी-सादी है, मेरी हर बात चुपचाप मान लेती है।
दूसरा दोस्त: फेंक मत यार! वो दिन भूल गया जब वो तेरे साथ मॉल गयी थी और तू कैसे भीगी बिल्ली बना उसकी हर फरमाइश पूरी कर रहा था।
पहले वाला: अब तू भी ज्यादा शेखचिल्ली ना बन! क्या कल का दिन याद नहीं जब मै तेरे घर आया था… तेरी बीवी हाथ में बेलन लेकर तुझे बुला रही थी और तू पलंग के नीचे छुपा हुआ बैठा था।

कहते हैं कि पति घर का हेड होता है और पत्नी गर्दन। लेकिन समझदार लोग ही इस बात को समझते हैं कि हेड चाहे कितना भी बड़ा क्यों ना हो वह उधर ही मुड़ता है जिधर गर्दन घूमती है।

इसमें गुप्ताजी का क्या कसूर था?
उनकी बीवी ने सुबह दस बजे गैस धीमी करके कुकर चढ़ाया और उनसे कहा: सीटियाँ गिनते रहना और जब तीन बज जांय तब गैस बंद कर देना।
गुप्ताजी के अनुसार 12 बजे तक 14 बार सीटियाँ बजी, फिर सीटियाँ बजनी भी बंद हो गयीं जबकि तीन बजने में काफी समय बाकी था…
उनकी पत्नी ने उनको बहुत पीटा, पर बेचारे की समझ में नहीं आ रहा है कि गलती कहाँ हुई??

तीन दोस्त आपस में बातें कर रहे थे। एक बोला: मेरी पत्नी ने जुडवा फिल्म देखी और उसे जुडवां बच्चे पैदा हुए!
दूसरा बोला: तू सही कह रहा है, मेरी बीवी ने भी 3 ईडियट देखी थी और उसे एक साथ तीन बच्चे हुए थे।
इतना सुनते ही तीसरा उठकर भागा…
दोनो दोस्त चिल्लाये: अबे कहाँ भागा जा रहा है? बता कर तो जा!
तीसरा दोस्त भागते-भागते ही चिल्लाया: घर जा रहा हूँ, मेरी बीवी भी प्रेग्नेंट है और टीवी पर ‘अली बाबा चालिस चोर’ देख रही है।

एक दिन एक लड़की मंदिर में गयी और बोली: “भगवान! एक अच्छे और समझदार लड़के को मेरा बॉयफ्रेंड बना दो।”
भगवान बोले: “घर चली जा बेटी, समझदार लड़के गर्लफ्रेंड नहीं बनाया करते।”

टीचर: बेटा! अगर सच्चे मन से कोई चीज हासिल करना चाहो तो वह जरूर मिलती है।
स्टूडेंट: रहने दीजिये सर, अगर ऐसा ही होता तो आज आप मेरे ससुर होते…

बच्चा: मम्मी आप तो कहती हो कि परी उड़ती है,
फिर अपनी पड़ोस वाली आंटी क्यों नहीं उड़ती…?
मम्मी: उस बंदरिया को परी किसने कहा…?
बच्चा: पापा ने…
मम्मी: तो फिर बेटा! आज आंटी भी उड़ेगी,
और तेरा बाप भी…!!!

शराबी: अगर मेरे हाथ में सरकार होती तो
मैं देश की तकदीर बदल देता
शराबी की पत्नी: अरे, पहले अपना पाजामा
तो बदल ले करम जले…
सुबह से मेरी सलवार पहन कर घूम रहा है।

औरतों का 5 मिनट में तैयार होना और
आदमी का 5 मिनट में आना दोनों असंभव है।

 

Very Funny Jokes In Hindi For The Poor Husbands

दिन भर काम करने के बाद पत्नी का सिर बहुत दुःख रहा था, तो वो आराम करने लगी। शाम को जब पति ऑफिस से आया तो पत्नी ने उससे बाम माँगा। पति मसखरी के मूड में बोला: सारे दिन पड़ी-पड़ी खाट तोडती रहती है और अब नाटक कर रही है। यह कहने के बाद से पति की सारी देह दुःख रही है और वो खुद ही अपने सिर पर बाम लगा रहा है।

शहर की एक लड़की की शादी गाँव में हो गई। एक दिन लड़की की सास ने उसे भैंस को घास डालने को बोला। लेकिन लड़की भैंस के मुँह मे झाग देख कर वापस आ गई।
सास बोली: क्या हुआ बहू?
लड़की बोली: माँ जी, भैंस अभी कोलगेट कर रही है, थोड़ी देर बाद डालूंगी।
सुनकर सास बेहोश…

एक बार एक माँ अपने बच्चे को 5 रानियों वाली कहानी सुना रही थी कि इतने में बच्चे ने अपनी माँ से कहा:
माँ मुझे भी पांच शादियाँ करनी है…1 खाना बनायेगी, 1 मुझे गाना सुनायेगी, 1 घर का ध्यान रखेगी और 1 मुझे नहलायेगी…???
इतने में माँ बोली: और 1 तुझे सुलायेगी…
बेटा बडी़ मासूमियत से बोला: नहीं माँ, मैं उनके पास नहीं सोऊँगा, मैं तो सिर्फ आपके ही पास सोऊंगा…
माँ की आँखों में आंसू आ गये: जुग जुग जियो मेरा लाल…
माँ: लेकिन बेटा, फिर वो पाँचों किसके साथ सोयेगी?
बेटा: वो पापा के पास सो जाएंगी…???
इस बार पापा की आँखों में आँसू थे: जुग जुग जियो मेरा लाल…

पत्नी दुखी होकर कह रही थी: ना जाने मैंने कौन से पाप किये थे, जो भगवान ने मुझे ऐसा पति दिया?
पति धीमी आवाज में बोला: कह तो ऐसे रही है, जैसे भगवान ने मेरे साथ बड़ा इंसाफ किया है!

पति: एक लेखक ने लिखा है कि पति को भी घर के मामलों में बोलने का हक़ होना चाहिये।
पत्नी: देखो! वो बेचारा भी लिख ही पाया, बोल नहीं सका!

पप्पू गप्पू से: यार! अब तो मुझे अपनी बीवी से सपनों में भी डर लगता है।
गप्पू: वो क्यों?
पप्पू: कहती है- “कुत्ते, तेरा पीछा सपनों में भी नहीं छोडूंगी।”

एक सरदार बोला: यार, जिंदगी बहुत बोरिंग हैं, कोई एडवेंचर ही नही है!
दूसरा सरदार: एक काम कर, SUICIDE कर ले।
पहला सरदार: अरे नहीं यार, कुछ और बता।
दूसरा सरदार: तो शादी कर ले।

एक दिन जब पप्पू व्हिस्की पी रहा होता है तो उसकी बीवी कहती है:
आज, एक गिलास मेरे लिये भी बनाओ, जरा देखूँ तो कैसी लगती है?
पप्पू व्हिस्की का गिलास बढाकर बीवी को दे देता है, फिर पत्नी
व्हिस्की चखकर कहती हैं: छी‍…छी! कितनी कड़वी है?
पप्पू: और तू सोचती है कि मैं रोज ऐश करता हूँ…
ज़हर के घूंट पीता हूँ… ज़हर के…

छोटा बच्चा अपनी मां से: माँ, मैं कैसे पैदा हुआ था?
माँ: मैंने एक बॉक्स में मिठाई डालकर रख दी थी,
कुछ दिन बाद उसमे से मुझे तुम मिल गये।
बच्चे ने भी वैसा ही किया और कुछ दिन बाद उसने
बॉक्स देखा तो उसमें एक कॉकरोच पड़ा था।
बच्चा (गुस्से से): दिल तो करता है कि तुझे चप्पल से मार दूँ,
मगर क्या करूं, आखिर औलाद है तू मेरी!

बच्चा पुरानी एल्बम देखते हुए बोला:
मम्मी, ये फोटो में तुम्हारे साथ कौन है…?
मम्मी: बेटा, ये तेरे पापा हैं…!
बच्चा: तो फिर हम इस गंजे के साथ क्यों रहते हैं…?
बच्चे का जवाब सुनकर मम्मी ही बेहोश हो गई…!!

 

Very Funny Jokes In Hindi You’ll Always Remember

एक पागलखाने में सारे पागल चिल्ला-चिल्ला कर शोर मचा रहे थे, मगर एक आदमी उनके बीच में कुर्सी पर चुपचाप बैठा हुआ था। ऐसा लग रहा था जैसे उसे उनसे कुछ फर्क नहीं पड़ रहा था। यह देखकर वहाँ आया एक नया डॉक्टर दूसरे डॉक्टर से बोला: “आपने खामखाँ इस शरीफ और तंदुरुस्त आदमी को यहाँ पागलखाने में भर्ती कर रखा है। इसे तो छोड़ ही दीजिये।”
दूसरा डॉक्टर बोला: इसे शरीफ समझने की भूल कभी मत करना, असल में यही इन सारे पागलों का सरदार है।

‘अफसरों की खोपड़ी’
ठेकेदार से बात फाइनल हो जाने पर अफसर ने मंत्रीजी के पास फाइल भेज दी और उन्होंने भी लिख दिया ‘Approved’
मगर दो दिन बाद ठेकेदार अपने वादे से मुकर गया…
जब अफसर ने मंत्रीजी को बताया तो मंत्रीजी घबराकर बोले: अब क्या करें? हमारा हिस्सा तो गया।
अफसर के दिमाग का कमाल देखिये, वो बोला: नहीं सर, चिंता मत कीजिये। आप बस Approved के पहले Not शब्द और जोड़ दीजिये…’Not Approved’
अब परेशान होने की बारी ठेकेदार की थी…उसने फिर अफसर के साथ मिलकर ‘बात’ बनायीं और अफसर फिर मंत्रीजी के सामने फाइल लेकर पहुँच गये।
मंत्रीजी यह कहते हुए बहुत झल्लाये: अब क्या हो सकता है? फाइल वापस ले जाओ।
मगर अफसर का दिमाग फिर पूरी रफ़्तार से दौड़ा और उसने एक नया तरीका खोज निकाला वह बोला: सर Not में सिर्फ e: और लगा दें, फिर कोई दिक्कत नहीं होगी।
अर्थात: ‘Note: Approved’
सचमुच, यह देश “बाबुओं” के ही दिमाग से चल रहा है।

एक छिपकली की नीलामी हो रही थी तो पहली बोली थी… एक लाख, दूसरी बोली… दस लाख, तीसरी बोली…एक करोड़।
एक नेताजी ने पूछा…ये छिपकली में ऐसी क्या बात है जो इतनी ऊँची कीमत पर बिक रही है?
किसी ने कहा… सर ये छिपकली ही ऐसी चीज है…जिससे बीवी डरती है…
नेताजी: दस करोड़।

एक बुढा बस में सीट पर अकेला बैठा था। तभी एक बुढ़िया आई और उसके बगल में बैठ गयी!
कुछ देर बाद बुढ़िया बूढ़े से बोली: अंकल जी कहां जा रहे हो?
लेकिन बुढा चुप ही बैठा रहा, कुछ देर बाद बुढ़िया फिर बोली: अंकल जी, कहाँ जा रहे हो??
अब बूढ़े से चुप नही रहा गया और बोला:
बेटी तू बहुत सुन्दर है, जवान है, तेरी खातिर लड़का देखने जा रहा हूँ।

दारू की वजह से बर्बाद एक शराबी ने दोबारा ना पीने की कसम खाई
और घर से दारू की खाली बोतले फेंकने लगा।
पहली बोतल फेंकते हुए बोला… तेरी वजह से मेरी नौकरी गई।
दूसरी बोतल फेंकते हुए बोला… तेरी वजह से मेरा घर बिका।
तीसरी बोतल फेंकते हुए बोला… तेरी वजह से मेरी बीवी चली गई।
जब चौथी उठाई तो वो भरी हुई निकली…
फिर वो बोला: तू साइड में हो जा पगली… तू तो बेकसूर है…

पप्पू ने अपनी गर्लफ्रेंड का हाथ पकड़कर कहा: यू आर सो हॉट बेबी।
लड़की ने खींचकर उसे थप्पड़ मारा और कहा: हरामजादे!
मुझे 103 डिग्री बुखार है और तुझे आशिकी सूझ रही है।
और बनो आशिक…

एक बच्चे ने अपनी मां से कहा: माँ मै इतना बड़ा कब होऊंगा कि…..
आपसे बिना पूछे कहीं भी जा सकूँ…?
माँ ने भी दिल छू लेने वाला जवाब दिया: बेटा…
इतना बड़ा तो… तेरा बाप भी नहीं हुआ आजतक…!!

एक दिन भगवान ने एक आदमी की मेमोरी डिलीट कर दी
फिर उससे पूछा क्या तुम्हें कुछ याद है?
आदमी ने अपनी पत्नी का नाम बता दिया…
भगवान हंसकर बोले: पूरा सिस्टम फॉर्मेट कर दिया
मगर वायरस फिर भी रह गया…!

पत्नी : जरा किचन से आलू लेते आना।
पति : यहां तो कहीं आलू दिख नहीं रहे हैं।
पत्नी: तुम तो हो ही अंधे, कामचोर।
एक काम ढंग से नहीं कर सकते, मुझे
पता था कि तुम्हें नहीं मिलेंगे, इसलिए
मै पहले ही ले आई थी!
अब आदमी की कोई गलती हो तो बताओ…

बिना हेलमेट वाले लड़के को देखकर,
ट्रैफिक पुलिस वाले ऐसे खुश हो जाते हैं
जैसे अपनी बिन ब्याही बेटी के लिये
दामाद ढूँढ लिया हो।

 

Best Funny Jokes In Hindi To Entertain You Today

एक बार एक सरदार जंगल में जा रहा था। अचानक एक भालू को देखकर, जमीन पर साँस रोककर लेट गया। यह देखकर भालू आया और उसके कान में बोला – “भूख नहीं है साले, वरना सारी होशियारी यहीं निकाल देता।”

कस्टमर बैंक के कैशियर से: अगर मैं आज चेक जमा करू, तो वो कब तक क्लियर हो जायेगा?
कैशियर: 3 दिन में।
कस्टमर: पर मेरा चेक तो सामने वाली बैंक का ही है और दोंनों बैंक आमने-सामने हैं, फिर भी इतना वक्त क्यों?
कैशियर: सर, प्रोसिजर तो फालो करना ही पड़ता हैं ना!
अब आप ही बताइये, आप कही जा रहे हों और बगल में ही कब्रिस्तान हैं, अगर किसी वजह से आप कब्रिस्तान के बाहर ही मर गये, तो पहले आपको लेकर घर जायेंगे या वही दफना देंगे?
कस्टमर बेचारा बेहोश होते-होते बचा।

एक दिन संता की बीवी एक नया कुत्ता घर लायी पर काफी कोशिशों के बाद भी वो उसका कहना नहीं मान रहा था।
संता ने कहा: रहने दो तुमसे नहीं होगा।
बीवी बोली: कैसे नहीं होगा, शुरू-शुरू में तुम भी तो बहुत नाटक करते थे!!

चूहों की गैंग तलवार लेकर भाग रही थी, तो शेर ने पूछा: क्या हुआ, तुम लोग इतने गुस्से में क्यों हो?
चूहों का सरदार बोला: हाथी की बेटी को किसी ने प्रपोज किया है और नाम हमारा आ रहा है…
लाशें बिछा देंगे… लाशें…

मालिक नौकर से: इतनी देर हो गयी, अब तक तुझसे मच्छर नहीं मरे?
नौकर: मच्छर तो कब के मार दिये हैं, ये तो उनकी विधवा बीवियाँ हैं जो रो रही हैं।

एक बार स्कूल में पति पर निबंध लिखने को कहा गया तो एक बच्चे ने लिखा:
पति एक ऐसा बेचारा प्राणी है जिसे ऑफिस में बॉस धुलता है और घर में बीवी।

अगर पुरानी फिल्मों की तरह सिर्फ बेइज्जती करने से दिल का दौरा पड़ता
तो हर प्राइवेट नौकरी वाला महीने में 8-10 बार तो मर ही जाता।

आदमी की जिंदगी:
18 साल: अपना टाइम आयेगा।
30 साल: अपना टाइम आयेगा।
40 साल: अपना टाइम आयेगा।
50 साल: अपना टाइम आयेगा।
फिर एक दिन
डॉक्टर: रिश्तेदारों को खबर कर दो, इनका टाइम आ गया है।

डॉक्टर: तुम पागल कैसे हुए?
पागल: डॉक्टर साहब! बड़ी दुःख भरी कहानी है मेरी, आप सुन नहीं सकोगे।
डॉक्टर: अरे नहीं-नहीं, तुम मुझ पर भरोसा रखो, मै तुम्हे ठीक कर दूँगा।
पागल: अच्छा तो सुनिये, मैंने एक विधवा से शादी की!
उसकी जवान बेटी से मेरे बाप ने शादी कर ली,
इस तरह से मेरा बाप मेरा दामाद बन गया
और मेरी बेटी मेरी माँ बन गयी….
उनके घर बेटी हुई तो वो मेरी बहन हुई,
पर मै उसकी नानी का शौहर था,
इसलिये वो मेरी नवासी भी हुई…
इस तरह मेरा बेटा अपनी दादी का भाई बन गया
और मै अपने बेटे का भाँजा और मेरा बेटा
अपने दादा का साला बन गया और…
डॉक्टर: चुप कर साले… तू मुझे भी पागल करेगा क्या?

जिंदगी मुश्किलों के भँवर में फँसकर रह गयी है…
घर के बाहर कोरोना का डर
और घर में बीवी और कोरोना दोनों का डर…!!!

 

Mind-Blowing Funny Jokes In Hindi For Crazy Wives

एक डॉक्टर की बीवी के अपेंडिक्स का ऑपरेशन था। डॉक्टर ने खुद ही ऑपरेशन करने का फैसला किया। उसने दो लेडी डॉक्टरों को सहयोग के लिये बुला लिया, साथ में दो नर्सें भी थीं। डॉक्टर ने बेहोशी की दवा दी मगर बीवी बेहोश नहीं हुई। फिर उसने बेहोशी का इंजेक्शन लगाया तब भी उसकी बीवी पर कोई असर नहीं हुआ। थक-हार कर जब डॉक्टर ने तेज क्लोरोफॉर्म के सहारे उसे बेहोश करने की कोशिश की तो बीवी बोली तुम चाहे हजार कोशिशें कर लो मगर जब तक ये चुडैलें तुम्हारे साथ हैं तब तक मुझे कोई भी दवा बेहोश नहीं कर सकती।

दो दोस्त ऑफिस में बातें कर रहे थे। पहले वाला बोला: यार मेरी बीवी जितनी खतरनाक औरत पूरी दुनिया में नहीं होगी।
दूसरा दोस्त बोला: वो कैसे?
पहला दोस्त बोला: एक बार उसके मम्मी-पापा की खातिरदारी में कुछ कमी हो गयी थी, तो उसने मुझे जी भर के कूटा।
दूसरा दोस्त: अरे ये तो कुछ भी नहीं, एक बार मैंने गलती से बर्तन माँजने से मना कर दिया था, फिर उसकी मार के डर से मै दो दिन तक पलंग के नीचे से नहीं निकला।

पार्टी में मॉडर्न लड़की से हंस-हंस कर बात कर रहे पति के पास पत्नी आई और बोली – “चलिये घर चलकर मै आपकी चोट पर मरहम लगा दूँ।”
पति: पर मुझे चोट कहाँ लगी है?
पत्नी: अभी हम घर भी कहाँ पहुँचे हैं।

पति: तुम्हारी इन रोज-रोज की नयी-नयी फरमाइशों से परेशान होकर मैं आत्महत्या कर लूँगा…
पत्नी: आप भी ना! रुला के ही मानेंगे। चलो अब एक अच्छी सी सफ़ेद साडी दिला दो बस… वरना तेहरवीं पर क्या पहनूँगी!
पति बेहोश…!!!

एक साठ साल के कुँवारे बुड्ढे ने अख़बार में अपने लिये रिश्ते का इश्तहार दिया।
एक महीने बाद उसे एक चिट्ठी मिली, जिसमे लिखा था: “मियाँ! इस उमर में फ़रिश्ते आते हैं, रिश्ते नहीं।”

आज सुबह मै जैसे ही घर से बाहर निकला तो एक बिल्ली मेरा रास्ता काट गयी…
मै वहीँ रुक गया तो बिल्ली हँसते हुए बोली: अबे निकल जा…
तेरी तो शादी हो चुकी है, अब इससे ज्यादा बुरा तेरे साथ और क्या होगा।

पति: अरे सुनों! मुन्ना रो रहा है, जरा चुप कराओ इसे।
पत्नी (गुस्से से): मै काम करूँ याँ बच्चा संभालूं?
मै इसे दहेज़ में नहीं लायी थी, खुद ही चुप करा लो।
पति: तो फिर रहने दे, मै ही कौन सा इसे बारात में लेकर गया था।

पति-पत्नी में लड़ाई हुई और पति घर से बाहर चला गया।
पति: रात को फोन पर बोला – खाने में क्या बना हैं?
पत्नी: जहर
पति: मै जरा देर से आऊँगा, तुम खाकर सो जाना।
पत्नी बेहोश!

बैठ कर साली की बाँहों में ऐसा जोश आया
वाह-वाह…
बैठ कर साली की बाँहों में ऐसा जोश आया
वाह-वाह…
बीवी ने देख लिया और ICU में होश आया।

पति: कहाँ गयी थी?
पत्नी: रक्तदान करने।
पति: पीते-पीते ओवरफ्लो होने लग गया था क्या, जो अब बेचने भी लगी।
इसके बाद पति का जो हाल हुआ, वो बताने लायक नहीं है।

 

“भगवान और डॉक्टर को कभी नाराज ना करें। क्योंकि अगर भगवान नाराज तो आप डॉक्टर के पास और अगर डॉक्टर नाराज तो आप भगवान के पास।”

 

Comments: आशा है यह Funny Hindi Jokes आपको पसंद आये होंगे। कृपया अपने बहुमूल्य सुझाव देकर हमें बताने का कष्ट करें कि जीवनसूत्र को और भी ज्यादा बेहतर कैसे बनाया जा सकता है? आपके सुझाव इस वेबसाईट को और भी अधिक उद्देश्यपूर्ण और सफल बनाने में सहायक होंगे। एक उज्जवल भविष्य और सुखमय जीवन की शुभकामनाओं के साथ!

प्रिय मित्र, उम्मीद है आपको आर्टिकल काफी अच्छा लगा होगा। हमने इस लेख को लिखने में अपना काफी वक्त लगाया है। कितना अच्छा हो अगर आप भी अपना थोडा सा सहयोग हमें दें और इस लेख को सोशल मिडिया पर शेयर करें। हमें बस आपके दो मिनट चाहियें। उम्मीद है आप इंकार नहीं करेंगे।