Swapna Phal: Dream Interpretation in Hindi

 

“स्वप्न में खुद को या किसी दूसरे को आकाश में उड़ते हुए देखना दस सबसे ज्यादा देखे जाने वाले सपनों में से एक है। इसका अर्थ ऊँचा उठने की भावना से है, इसका तात्पर्य यह है कि आपको जीवन में कोई ऐसी खुशी मिलने वाली है जिसकी आपको बड़ी चाहत थी।”
– स्वप्न फल शास्त्र

 

Swapna Phal: Dream Interpretation in Hindi
सपने हमारे आने वाले कल और जीवन की झलक हैं

Interpretation of Dreams in Hindi स्वप्न का रहस्य सुलझाइये

पिछले लेख हिंदी में सपनों का मतलब में हमने आपको 665 सपनों और उनके अर्थ के बारे में बताया था। आज Dream Interpretation in Hindi में हम आपको बाकी बचे स्वप्न के फलों के बारे में बता रहे हैं। स्वप्न फल शास्त्र को हमने मुख्य रूप से दो भागों में वर्गीकृत किया है – एक शुभ स्वप्न (Good Dreams) और दूसरे अशुभ स्वप्न (Bad Dreams), सपनों का फल समझने में आसानी रहे इसके लिये हमने इन्हें भी कई छोटी-छोटी श्रेणियों में विभक्त किया है।

सपनों का वास्तविक जीवन में जो कुछ भी अच्छा या बुरा फल मिलता है, उसका तात्पर्य यह नहीं है कि हमारी किस्मत में ऐसा ही होना लिखा था। निश्चित रूप से जीवन की अधिकांश घटनाएँ हमारी नियति द्वारा निर्धारित होती हैं, पर इसका यह अर्थ है कि वह पत्थर की लकीर की तरह अमिट है और हम अपने दुर्भाग्य को बदलने के लिये कुछ भी नहीं कर सकते हैं।

स्वप्न फल विचार और स्वप्न शास्त्र का उद्देश्य यह है कि अपने अघटित जीवन और अदृष्ट भविष्य की जो हल्की सी झलक, हमें इन शुभ-अशुभ स्वप्नों के जरिये दिखायी देती है, उसके आधार पर हम समय रहते अपने जीवन की रूपरेखा का इस प्रकार से निर्धारण कर लें कि अशुभ घटनाओं से खुद को बचा सकें और यदि होनी को रोक भी न सकें, तो भी अपनी मनोदशा को इस प्रकार से बना लिया जाय कि दुखों का प्रभाव कम से कम हो।

अच्छे स्वप्न दिखने पर तो कोई समस्या ही नहीं है, पर यदि किसी व्यक्ति को बुरे स्वप्न, अच्छी मनोदशा रहते हुए दिखाई दें, तो समझना चाहिये कि कार्यों में अवरोध उत्पन्न होने की प्रबल सम्भावना है। स्वप्न शास्त्र (Dream Interpretation Book) के कुछ जानकारों का मानना है कि बुरे सपने दिखाई देने पर, उन्हें तुरंत ही उठकर दूसरे से कह देना चाहिये और कुछ देर के लिए पुनः सो जाना बेहतर है, हालाँकि हमारा ऐसा मत नहीं है।

सपनों की अद्भुत दुनिया और उनके विचित्र रहस्यों के बारे में जानिये – Meaning of Dreams in Hindi सपनों का अर्थ

Know Swapna Phal in Hindi स्वप्न का फल कैसे समझें

हमारे मत में जब कभी आपको ऐसे सपने दिखाई दें और उस समय आपका मन शांत रहा हो तो उनकी शांति करने के लिए प्रातः उठकर स्नान करे, फिर गायत्री मंत्र का जाप करते हुए प्रभु की उपासना करे। अग्निहोत्र करके बड़ों का आशीर्वाद लें और दीन-दुखियों की सेवा करें, क्योंकि सेवा किसी भी अनिष्ट की शांति का सबसे प्रभावशाली माध्यम है। आप चाहें तो किसी विशेषज्ञ की मदद भी लें सकते हैं।

लेकिन यदि आपका जीवन पहले से ही समस्याओं से जूझ रहा है तो अपने सार्थक सपनों के मार्गदर्शन की अनदेखी न करें। हमें अपने स्वयं के जीवन में कई बार सपनों से बुरे वक्त को जानने में सहायता मिली है और उनकी सहायता के आधार पर हम कुछ हद तक परेशानियों से बच निकलने में सफल भी रहे। हालाँकि कई बार उनकी सहायता इतनी देर से मिली कि हम स्वयं को आपत्तियों और कष्टों में घिरने से बचा नहीं पाये।

दरअसल उन घटनाओं के फलित होने के पीछे अकाट्य प्रारब्ध कार्य कर रहा था, इसीलिये सपनों के आधार पर कष्टों को दूर करने के लिये जो कार्य किये गये वह कुछ विशेष फल नहीं दे सके। लेकिन इतना अवश्य है कि यदि मनोदशा शांत हो और स्वप्न फल शास्त्र की थोड़ी भी जानकारी हो तो जीवन की अधिकतर अच्छी-बुरी घटनों की जानकारी मिलती अवश्य है।

यह हमारा अपना अनुभव है जिसकी परीक्षा हमने कई सालों तक की है। ड्रीम इंटरप्रिटेशन गाइड में हम 690 शुभ-अशुभ स्वप्न और उनके फलों के बारे में बता रहे हैं। अगले लेख में कुछ दूसरे सपनों के अर्थ और उनके फलों के बारे में विस्तार से बतायेंगे ताकि आपको स्वप्न फल शास्त्र की पूरी जानकारी हो सके।

 

Dream Interpretation in Hindi स्वप्न में कार्य करना

स्वप्न में कोई अच्छा कार्य करने का फल हिंदी में

666. किसी को पीछा करते हुए देखना – असुरक्षा और भय महसूस करने का संकेत हैं। इसका अर्थ है कि आप जीवन में किसी चीज का सामना करने से घबरा रहे हैं।
667. स्वयं को हँसते देखना – दुखद समाचार मिले, भविष्य में किसी से विवाद होना संभव, अकारण परेशानी बढे और रंज प्राप्त हो।
668. वाह-वाह करके हँसना – मान-सम्मान का ध्यान रखे, शत्रु बदनाम करेंगे
669. योजना बनाना – अशुभ फल मिले, काम में रूकावट हो
670. खिलखिलाना – दुखद समाचार मिलने का संकेत
671. उछलते देखना – बुरी खबर मिलने का संकेत
672. तेज हवा में उड़ते देखना – यात्रा में कष्ट आये
673. आवेदन करना या लिखना – लम्बी यात्रा हो
674. खुशी देखना – परेशानी बढे
675. अध्यक्ष बनना – मान हानि का संकेत
676. अध्ययन करना – असफलता मिले
677. इश्तहार पढना – धोखा मिले, चोरी हो
678. मखमल पर बैठना – लम्बी बीमारी घेरे
679. अखबार पढना – वाद-विवाद की नौबत आये
680. गिनती करना – काम में हानि हो
681. पत्र लिखना – परेशानी मिले

स्वप्न में अच्छा काम करने का शुभ फल हिंदी में

682. आकाश में उड़ते हुए देखना – यह सपना यात्रा, ऊँची अभिलाषा और उन्नति का संकेत है। स्वयं को उड़ते हुए देखना किसी मुसीबत से छुटकारे का संकेत भी है।
683. भीख मांगना या देना – पारिवारिक सुख-संपत्ति तथा समृद्धि बढे
684. वेदाध्ययन देखना – विद्या और ज्ञान की प्राप्ति होगी
685. दूसरों के द्वारा हँसाया जाना – मनोकामना पूर्ण हो
686. पत्र पढना – शुभ समाचार मिलने का संकेत है
687. नक्शा बनाना – नई योजनाये शुरू होंगी
688. पार्सल लेना – अचानक लाभ मिले
689. चेक लिखकर देना – विरासत में धन मिले
690. सेवा करना – मेहनत का फल मिलेगा
691. प्याऊ बनवाना – धन वृद्धि हो
692. चोर पकड़ना – धन आने की सूचना
693. रक्षा करना – मान सम्मान में वृद्धि हो
694. पुजारी बनना – जीवन में उन्नति हो
695. पढ़ना या पढाना – काम में सफलता मिले
696. निशाना लगाना – अधूरी इच्छा पूर्ण हो
697. चित्र देखना – पुराने मित्र से मिलन हो

स्वप्न में गलत काम करने का फल हिंदी में

698. स्वयं को नशे में देखना – धन वृद्धि हो, लेकिन परेशानी बढे
699. नकल करते देखना – यात्रा में रुकावट आये, काम बिगडे
700. भांग का नशा करना – अपमानित होना पडे
701. सेवा करवाना – स्वास्थ्य खराब होने के लक्षण
702. नसवार सूंघना – मानसिक परेशानी बढे
703. नकाब लगाना – गंभीर बीमारी आये
704. नक़ल करना – काम में असफलता मिले
705. सेंध लगाना – प्रिय वस्तु गुम हो जाय
706. प्रशंसा सुनना – अशुभ संकेत दिखे
707. खिल्ली उडाना – लोगो से निराशा मिले
708. शिकार करना – परिवार पर संकट आये
709. गालियाँ देते देखना – बदनामी हो
710. अभिमान करना – अपमानित होना पड़े
711. फूलों और फलों का नाश करना – दुर्गति हो
712. जेब काटना – व्यापार में घाटा मिले
713. भीख मांगना – धन की हानि हो

स्वप्न में गलत काम करने का शुभ फल हिंदी में

714. शरीर पर मल-मूत्र का लेप करना – धन-संपत्ति मिले, सम्मान बढे
715. कुर्सी पर स्वयं का बैठना – पदोन्नति हो, नौकरी मिले
716. जूते से स्वयं को पीटना – मान सम्मान मिलेगा
717. आवारागर्दी करना – धन लाभ हो, नौकरी मिले
718. तलाक देना – धन में वृद्धि हो
719. अपमान होते देखना – मान-सम्मान बढे

स्वप्न में घरेलू काम करने का फल हिंदी में

720. घर की वस्तुओं पर वार्निश करना – परिवार पर संकट आये, स्वास्थ्य खराब हो
721. लिफाफा खोलना – समाज में मानहानि हो , गुप्त बात सामने आये
722. हाथ धोना – काम अपूर्ण रहे, नाकामयाबी मिले
723. लकीर खींचना – गृह कलेश बढे, अनावश्यक झगडे हो
724. पंप से पानी निकालना – व्यवसाय में रुकावट आये
725. कमर में सुतली बांधना – गरीबी आये, संघर्ष करना पडे
726. किसी ऊंचे स्थान से कूदना – असफलता मिले
727. शरीर पर चादर लपेटना – गृह क्लेश बढे
728. सीढ़ी पर चढ़ना – काम में असफलता मिले
729. यन्त्र बनाना या देखना – अशुभ फल मिले
730. रंग करना – रंगी वस्तु की हानि हो
731. बालू छानते देखना – आर्थिक परेशानी बढे
732. तराजू में तुलना – भयंकर बीमारी हो
733. पुडिया बांधना – शारीरिक कष्ट बढे
734. झाडू लगाना – घर में चोरी हो
735. गाना या धुन सुनना – परेशानी बढे
736. पेटी खोलना – चोरी की संभावना
737. पोचा लगाना – स्थान परिवर्तन हो
738. पैबंद लगाना – कष्ट के पूर्व सूचना
739. पतंग उडाना – लम्बी यात्रा हो
740. जमीन खोदना – मुश्किल से लाभ हो
741. दौड़ना – कार्य में असफलता हो
742. दाग देखना – चोरी हो
743. ताबीज बांधना – काम में हानि हो

ड्रीम इंटरप्रिटेशन से जानें घरेलू काम करने का शुभ फल

744. बरसात में छतरी लगाकर चलना – संकट दूर हो, मुसीबतों से छुटकारा मिले
745. दीवार में कील ठोकना – किसी बुजुर्ग व्यक्ति से लाभ हो
746. रफू करना – नई वस्त्रो या आभूषणों की प्राप्ति हो
747. सिलाई करना – बिगडा काम बने
748. रजाई ओड़ना – धन मिले
749. रस्सी लपेटना – सफलता मिले
750. मोहर लगाना – धन में वृद्धि हो
751. पोलिश करना – नौकरी में तरक्की हो
752. टोपी उतारना – मान सम्मान बढे
753. टेलीफोन करना – मित्रो की संख्या में वृद्धि
754. कपडा धोना – पहले रूकावट, फिर लाभ हो
755. कपडा बेचते देखना – व्यापार में लाभ हो

 

स्वप्न में शरीर के अंगों को देखने का फल हिंदी में

Dream Interpretation in Hindi उपरी शरीर के अंग देखना

756. जीभ देखना – वाद-विवाद हो
757. दांत देखना – परिजन की मृत्यु का समाचार
758. कंधे देखना – जिम्मेदारियाँ बढेंगी

स्वप्न में शरीर के उपरी अंग देखने का शुभ फल हिंदी में

759. सिर देखना – स्वास्थ्य और शक्ति में वृद्धि
760. मस्तक देखना – प्रभुत्व बढेगा सम्मान मिलेगा
761. भौंहें देखना – प्रसिद्धि होगी
762. पलकें देखना – व्यवहार मधुर होगा
763. आँखें देखना – भलाई के कार्य करेंगे
764. कान देखना – संतान और जीवनसाथी से सुख
765. नाक देखना देखना – अधिकार प्राप्त होगा
766. चेहरा देखना – साहस और पराक्रम में वृद्धि
767. मुँह देखना – मित्र बढ़ेंगे
768. होंठ देखना – धन लाभ होगा
769. ठोड़ी देखना – किसी से मित्रता होगी
770. मूँछ देखना – कर्ज से छुटकारा मिले
771. दाढ़ी काली देखना – धन व अधिकार में वृद्धि होगी
772. गला देखना – अच्छे काम होंगे, व्यवहार कुशल बनेंगे
773. कनपटी देखना – रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे
774. जबड़ा देखना – व्यापार में प्रगति होगी
775. भुजाएँ देखना – शरीर स्वस्थ व शक्तिशाली बनेगा
776. अंगुलियाँ देखना – भाई-बहनों से सुख मिलेगा
777. हथेली देखना – धन-संपत्ति प्राप्त होगी
778. हाथ देखना – नये अवसर और नयी योजनाओं को भुनाने का मौका, अच्चे मित्रों से मुलाकात होगी

Dream Interpretation in Hindi निचले शरीर के अंग देखना

779. हाथ का अंगुठा देखना – विश्वासघात हो सकता है

स्वप्न में शरीर के निचले अंग देखने का शुभ फल हिंदी में

780. सीना/छाती देखना – बेटियों की शादी होगी, स्त्री वश मे होगी, मान-सम्मान मिलेगा
781. हँसली देखना – जीवन में आनंद बढेगा
782. पेट देखना – धन-धान्य में वृद्धि हो
783. नाभि देखना – प्रगति तथा धन लाभ हो
784. पीठ देखना – मित्र से लाभ हो, यश प्राप्त होगा
785. नितम्ब (कूल्हे) देखना – गृहस्थी का सुख मिले, सौभाग्य प्राप्त होगा
786. घुटने देखना – नये अवसर और धन की प्राप्ति संभव
787. पिंडलियाँ देखना – रोजगार हासिल होगा
788. जांघे देखना – परिवार बढेगा
789. योनि/ लिंग देखना – मुश्किलें दूर होंगी
790. पैरों के तलवे देखना – सौभाग्य का उदय होगा
791. पैर देखना – दूर की यात्रा संभव
792. पैरों की एडी देखना – ताकत बढ़ेगी
793. पैर का अंगूठा देखना – यात्रा करनी पड़ सकती है

ड्रीम इंटरप्रिटेशन गाइड के अनुसार स्वप्न में शरीर के इन अंगों को देखना शुभ माना जाता है, लेकिन सपने में यह अंग सम्पूर्ण, स्वस्थ और स्पष्ट रूप से दिखने चाहियें। अन्यथा इनका विपरीत अशुभ फल प्राप्त होता है।

Dream Interpretation in Hindi स्वयं को परेशान देखना

794. परीक्षा देते हुए देखना – कार्य में असफलता मिले, जीवन में किसी कठिन परिस्थिति का सामना करना होगा
795. अपने को घूमते हुए देखना – शत्रु नुकसान पहुँचाये, सावधान रहें
796. स्वयं को अकेले देखना – जल्दी ही लम्बी यात्रा करनी होगी
797. अपने को ऊंचाई पर देखना – अपमानित होना
798. गवाही देना – अपराध में फंसना
799. अंगारों पर चलना – शारीरिक कष्ट हो

स्वप्न में स्वयं को परेशान देखने का शुभ फल हिंदी में

800. भागते देखना – कष्ट मिटे, अच्छा समय आने का संकेत
801. आँचल से आंसू पोछना – अच्छा समय आने वाला है
802. आँचल में मुँह छिपाना – मान समान की प्राप्ति हो
803. सजा पाना – संकटों से छुटकारा मिले
804. कब्र खोदना – धन मिले, मकान का निर्माण हो
805. भीगते देखना – सुख समृद्धि में वृद्धि हो
806. थर थर कंपना – मान-सम्मान बढे
807. थक जाना – कार्य में सफलता मिले

 

स्वप्न में रिश्तेदारों और औरतों को देखने का फल

Dream Interpretation in Hindi स्वप्न में परिजन देखना

808. रोता हुआ बच्चा – जल्दी ही कोई बुरा समाचार मिल सकता हैं, यह जीवन से निराशा का भी संकेत है।
809. अनजान लड़का गोद में देखना – परेशानी बढे, घर-परिवार में कलेश हो
810. बुरे भेष में वृद्धा देखना – अशुभ समाचार मिले
811. मेहमान – परेशानी, दुःख और बीमारी का संकेत
812. हँसती हुई स्त्री देखना – गृह कलेश बढे

ड्रीम इंटरप्रिटेशन: स्वप्न में परिजन देखने का शुभ फल

813. स्वप्न में दोस्तों को देखना – सपनों में दोस्तों को देखना आपकी असल जिंदगी के दोस्तों को प्रदर्शित करता है। इसके अलावा यह आपके व्यक्तित्व की अनुकूल विशेषताओं को भी दर्शाता है।
814. स्वप्न में पूर्वजों को देखना – यदि स्वप्न में अपने पितरों अथवा मृत भाई-बहन और परिवार के सदस्यों को देखते है, तो यह स्वप्न शुभ फल वाला माना जाता है।
815. मृत दादा-दादी या नाना- नानी देखना – मान सम्मान बढे इनका दिखना प्रेम और पारिवारिक सुख बढे बुद्धिमानी का संकेत है।
816. किसी रिश्तेदार को देखना – अनुकूल अवसरों के रूप में उत्तम समय की शुरुआत होने वाली है।
817. साला या साली देखना – दाम्पत्य जीवन में सुख मिले, मेहमान आये, धनवृद्धि हो
818. वृद्धा स्त्री देखना – धन-संपत्ति का लाभ होगा, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि
819. भाई देखना – भाई की आयु वृद्धि हो तथा रोग दूर हो, नए मित्र बन सकते हैं
820. अपने माता-पिता को देखना – सम्मान की प्राप्ति होगी
821. शिशु या बालक दिखाई देना – संतान की वृद्धि होगी
822. सपने में जीवित मित्रों को देखना – उनसे सहयोग प्राप्त होगा
823. भाभी देखना – स्वयं को कष्ट मिले, भतीजा जन्मे
824. पति को देखना – दांपत्य में प्रेम बढऩा
825. स्वयं की बहन देखना – परिजनों में प्रेम बढऩा
826. ससुर देखना – शुभ समाचार मिले
827. दंपत्ति को देखना – दांपत्य जीवन में अनुकूलता
828. परदेशी देखना – मनोकामना पूरी हो
829. परिवार देखना – शुभ फल मिले

Dream Interpretation in Hindi स्वप्न में औरतें देखना

830. काषाय वस्त्र धारण करना या वैसे वस्त्र पहनने वाली स्त्री के साथ क्रीडा करना – दुःख पाना
831. किसी व्यक्ति द्वारा नंगी लड़की/स्त्री का चित्र बनाना – दुर्भाग्य का आगमन
832. कुमारी कन्याओं का आलिंगन करना – दुर्भाग्य का सूचक
833. स्त्री का पुरुष से आलिंगन देखना – पति से बेवफाई की सूचना
834. सुन्दर स्त्री को गलत कर्म करते देखना – मान सम्मान में हानि हो
835. पुरुष का पुरुष से आलिंगन देखना – शत्रुता बढ़ना
836. विधवा को देखना – जल्दी ही कोई हानि संभव
837. प्रेम प्रस्ताव रखना – विवाह में विलंब हो

ड्रीम इंटरप्रिटेशन: स्वप्न में औरतें देखने का शुभ फल

838. स्वप्न में बलात्कार का दृश्य – सपने में बलात्कार का अर्थ है – असली जिंदगी में आपको किसी से धोखा मिल सकता है, या आप किसी हिंसा का शिकार बन सकते हैं। यह आपके पीड़ित होने की भावना को भी दर्शाता है।
839. चुम्बन करना – सपने में किसी को चूमने का अर्थ है कि आपकी कोई इच्छा पूरी होने वाली है। यह इस बात का भी संकेत है कि आपके दो भिन्न आयाम एक हो सकते हैं।
840. अप्सरा या अत्यंत सुंदर स्त्री देखना – प्रेम में सफलता, धन-सम्मान की प्राप्ति का शुभ समाचार
841. सुन्दर स्त्रियों को पाकर उनका आलिंगन करना – धन मिले, उन्नति के अवसर खुलें
842. स्त्री प्रसंग (रति क्रिया) करना – धन-संपत्ति मिले, काम-सुख की प्राप्ति हो
843. जवान लड़की देखना – शीघ्र विवाह, धन-संपत्ति व खुशियों का आगमन
844. औरत का औरत से आलिंगन देखना – धन प्राप्ति का संकेत
845. कन्या को घर में आते देखना – मां लक्ष्मी की कृपा मिलना
846. पत्नी को देखना – दांपत्य जीवन में प्रेम बढे
847. स्त्री से बातें करना – सामाजिक प्रतिष्ठा मिले
848. आभूषण पहने हुए स्त्री – रुके हुए कार्य पूरे होंगे

 

Dream Interpretation in Hindi अग्नि/जल देखना

स्वप्न में आग या धुंआ देखने का फल हिंदी में

849. धुआं देखना – व्यापार में हानि रोग व शत्रुओं से परेशानी
850. अँधेरा देखना – विपत्ति का संकेत
851. अंगीठी जलती देखना – अशुभ फल मिले
852. दियासिलाई जलाना – दुश्मनी बढे
853. लालटेन जलना – चलते हुए काम में रोड़ा अटके
854. सुलगती आग देखना – शोक समाचार मिले
855. घर में आग लगना – व्यापार में हानि होने का डर
856. आग से जलता व्यक्ति –संकट और दुर्भाग्य का सूचक है
857. आग से वस्त्रों का जलना – नेत्र रोग, जीवन दुखमय हो
858. आग पकड़ना – धन के बर्बाद होने का संकेत है

ड्रीम इंटरप्रिटेशन: स्वप्न में आग देखने का शुभ फल

859. आग का जलना – अग्नि का प्रज्वलन शुभ माना गया है। यह रुका हुआ धन वापस मिलने का संकेत है।
860. जलता हुआ दीया देखना – मान सम्मान बढे, आयु में वृद्धि का संकेत है
861. आग की लपटें देखना – परिवार में शान्ति बढे, झगडा समाप्त हो
862. आग जलाकर भोजन बनाना – धन लाभ, नौकरी में तरक्की मिले
863. चूल्हा देखना – उत्तम भोजन प्राप्त हो
864. बुझी अंगीठी देखना – शुभ समाचार मिले
865. दीपक बुझा देना – नया कार्य शुरू करना
866. दीपक जलाना – धन की प्राप्ति हो
867. लालटेन बुझाना – अनेक समस्या स्वयं निपट जाये
868. मोमबत्ती देखना – विवाह हो
869. दीपक की लौ देखना – मान सम्मान में वृद्धि हो
870. शमा दान (दीपक) देखना – बीमारी दूर हो
871. स्टोव जलाना – अच्छा भोजन मिले
872. घर में आग देखना – सरकार से लाभ हो
873. अग्नि का भक्षण करना – सौभाग्य का सूचक

स्वप्न में जल को देखने का फल हिंदी में

874. अशांत समंदर देखना – मुसीबतों का सागर है, आपको अपनी भूलों को सुधारने का प्रयास करना चाहिये।
875. अशुद्ध मटमैला जल दिखना – कार्य में मुश्किलें आ सकती हैं, कुछ समय के लिये अपनी योजना टाल दें।
876. खौलता पानी देखना – मुसीबतें जीवन में दस्तक दे सकती हैं, सावधान रहें।
877. नदी नाले में गिरते देखना – अनेक संकट आने का संकेत
878. सागर सूखता देखना – बीमारी आये, अकाल पड़े
879. गरम पानी देखना – बुखार या अन्य बीमारी आये
880. पानी देखना – सुख-समृद्धि बढे
881. पानी पर चलना – कारोबार में हानि हो
882. बाढ़ देखना – व्यापार और कार्य में हानि

ड्रीम इंटरप्रिटेशन: स्वप्न में जल देखने का शुभ फल

883. झरना देखना – ठंडे पानी का झरना देखना शुभ है, यह दुखों के अंत का संकेत है। पर गर्म पानी का झरना देखना, बीमारी आने का संकेत है।
884. चंद्रमा से गिरे जल का मस्तक पर गिरना – उच्च पद-प्रतिष्ठा हासिल हो, सफ़लता मिले
885. जल में तैरना – मान सम्मान बढे, मुसीबतों के दूर होने का संकेत है
886. निर्मल स्वच्छ जल देखना – कार्य में सफलता मिलेगी
887. बादल के साथ बारिश बरसना – उन्नति का सूचक है
888. फव्वारा देखना – सभी मुसीबते दूर हो, प्रसन्नता बढे
889. फुहार पडते देखना – धन समृद्धि बढे
890. समुद्र पार करना – कार्य क्षेत्र में उन्नति हो
891. नदी देखना – सौभाग्य में वृद्धि हो, भविष्य सुखद हो
892. नदी मे तैरता देखना – कष्ट दूर हो
893. नदी में स्नान करना – काम में सफलता मिले
894. नदी में गिरना – संकट के बाद सुख मिले
895. नहर खोदना – कार्य सम्बन्धी योजनाये मिले
896. तालाब में तैरना – स्वास्थ्य लाभ

 

Hindi Dream Interpretation विचित्र घटना देखना

स्वप्न में अद्भुत दृश्य देखने का फल हिंदी में-1

897. तर्पण करते हुए देखना – परिवार में किसी बुजुर्ग की मृत्यु हो
898. कोर्ट-कचहरी देखना – विवाद में पडने की नौबत आये
899. कुर्सी पर अन्य को बैठे देखना – अपमान सहना पड़े
900. ससुराल जाना – गृह कलेश में वृद्धि हो
901. कसम खाते देखना – संतान का दुःख भोगना
902. धूमधाम देखना – परेशानी बढे
903. वायदा करना – झूठ बोलने की आदत पढ़े

ड्रीम इंटरप्रिटेशन: स्वप्न में अद्भुत दृश्य देखने का शुभ फल

904. चश्मा लगे हुए देखना – ज्ञान बढे, विद्या मिले, ख़ुशी और इज्जत मिले
905. घर में किसी और का प्रवेश देखना – शत्रु पर विजय हासिल हो
906. सपने में आवाज सुनना – अच्छा समय जल्दी ही आयेगा
907. धार्मिक आयोजना देखना – सौभाग्य का शुभ संकेत
908. मुंडन कराना या होते देखना – गृहस्थी का तनाव दूर हो
909. सीमा पार करना – विदेश व्यापार में लाभ हो
910. आजाद होते देखना – अनेक चिन्ताओ से मुक्ति मिले
911. जमीन पर बिस्तर लगाना – दीर्घायु और सुख में वृद्धि
912. रोशनदान से देखना – विदेश से धन की प्राप्ति हो
913. फाटक पार करना – सफलता मिले
914. पुस्तक मिलना – मान-सम्मान में वृद्धि हो
915. झगडा देखना – शुभ समाचार मिले
916. मोजा पहनना – पति पत्नी में प्रेम बड़े
917. पानी पीते देखना – धन वृद्धि हो
918. बहुत बातें करना – काम में वृद्धि हो, मान-सम्मान बढे

स्वप्न में अद्भुत दृश्य देखने का फल हिंदी में-2

919. घरों का गिरना या घरों की सफाई होना – दुर्भाग्य का सूचक है
920. माँ के पेट में प्रवेश करना – शीघ्र मृत्यु होने का संकेत है
921. नरक देखना – कठिनाइयाँ बढे
922. जादू देखना या करना – धन की हानि हो
923. बाजीगरी देखना – षडयंत्र में फँसना पड़े
924. हुंकार सुनना – शत्रु से पराजित होना पड़े
925. धमाका सुनना – संकटों में वृद्धि हो, कष्ट बढे
926. राख देखना – धन का नाश हो

ड्रीम इंटरप्रिटेशन: स्वप्न में अद्भुत दृश्य देखने का शुभ फल

927. पाद मारना या अनुभव करना – व्यापार में लाभ मिले, व्यवसायिक यात्रा हो
928. पाखाना देखना – स्वप्न के दौरान पाखाना देखने से शुभ फल प्राप्त होता है
929. अपनी आँतों से धरती को बांधना – जल्दी ही कोई शुभ समाचार मिलेगा
930. विस्फोट देखना – नया कारोबार शुरू हो, बड़े व्यक्तियों से मुलाकात हो
931. फूंक मारना – सामाजिक कार्यो में मान सम्मान बढे
932. टट्टी खाना – बहुत धनवान होना, खजाना मिले
933. शरीर मे पाखाना लगाना – बहुत धन मिले
934. टट्टी करना – धन प्राप्त होगा
935. थूकना – मान सम्मान बढेगा
936. रामलीला देखना – सुख सौभाग्य में वृद्धि हो
937. पलंग पर सोना – गौरव की प्राप्ति होगी
938. नींद में सोना या नींद से उठना – धन लाभ हो
939. पेशाब करना – संकट दूर हो, धन की प्राप्ति हो
940. भभूत लगाना – शीघ्र विवाह हो तथा गृहस्थी का सुख मिले
941. लटकना या लटकते हुए देखना – सोचा हुआ काम शीघ्र बने, आर्थिक समृद्धि आये

स्वप्न में जय-पराजय देखने का फल हिंदी में

942. दुश्मन से हारना या से उससे किसी तरह का खतरा दिखाई देना – हानि हो
943. विद्रोहियों के साथ लड़ना – देश तथा समाज में अशांति फैले
944. हथकडी देखना – जीवन में परेशानियाँ बढे

ड्रीम इंटरप्रिटेशन: स्वप्न में जय-पराजय देखने का शुभ फल

945. दुश्मनों का नाश करना व उनसे जुए, लड़ाई और विवाद में जीतना – जीवन में उन्नति और सफलता का संकेत है
946. राजचिंह हासिल होना – उच्च पद-प्रतिष्ठा हासिल हो
947. राज्याभिषेक होना – उच्च पद की प्राप्ति
948. सिंहासन देखना – भरपूर सुख मिलने का संकेत है
949. जुए या युद्ध में अपनी विजय देखना – प्रतिष्ठा मिले
950. किसी से लड़ाई करना – प्रसन्नता प्राप्त हो
951. लड़ाई में मारे जाना – राज प्राप्ति के योग
952. राजमहल पर चढ़ना – राजोचित सुख मिले
953. तमाचा मारना – शत्रु पर विजय मिले

 

स्वप्न में स्थान या इमारत देखने का फल हिंदी में

Dream Interpretation in Hindi स्वप्न में इमारत देखना

954. हवेली देखना – किसी नजदीकी व्यक्ति की मृत्यु का समाचार मिले
955. पत्थर देखना – यह अशुभ संकेत आगामी विपत्ति का सूचक है
956. हलवाई की दूकान देखना – इच्छाए बहुत बढे, परन्तु अपूर्ण रहे
957. सोने का घर देखना – घर में आग लगने का संकेत
958. होटल देखना – काम में तंगी आये, धन की कमी हो
959. सिनेमा देखना – समय व्यर्थ ही नष्ट हो
960. कारखाना देखना – दुर्घटना में फँसने की सूचना
961. घंटाघर देखना – अशुभ समाचार मिले
962. सजा हुआ घर देखना – संपत्ति में हानि हो
963. रसोई घर स्वछ देखना – धन का संकट आये
964. जलता घर देखना – बीमारी और परेशानी बढे
965. सफेद चट्टान देखना – अशुभ समाचार मिले
966. डाक खाना देखना – बुरा समाचार मिले
967. खुली अलमारी देखना – धन की हानि हो
968. जेल देखना – जग हँसाई हो
969. कोठी देखना – दुःख मिले
970. ईंट देखना – जीवन में कष्ट मिले
971. दरवाजा गिरना – अशुभ संकेत
972. बंद दुकान देखना – कष्टों में वृद्धि हो

ड्रीम इंटरप्रिटेशन: स्वप्न में इमारत देखने का फल हिंदी में

973. स्वप्न में महल या मकान देखना – कष्टों समाप्त होंगे, स्वप्न में देखे गये महल, मकान या अट्टालिका आपके शरीर का प्रतीक हो सकते है और यह आपकी सबसे बड़ी ताकत और उन्नति का भी संकेत हो सकते है।
974. घर बनते हुए देखना – मान सम्मान बढे, धन लाभ हो, प्रसिद्धि और उन्नति मिले
975. कब्रिस्तान देखना – कब्रिस्तान देखना मान सम्मान और समाज में प्रतिष्ठा का सूचक है
976. खुला दरवाजा देखना – किसी व्यक्ति से मित्रता होगी, जीवन में नये अवसर मिलेंगे
977. तहखाना देखना या उसमे प्रवेश करना – तीर्थ यात्रा पर जाने का संकेत
978. किला देखना – अच्छे शरीर, स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन का सूचक
979. लाट या मीनार देखना – आयु वृद्धि हो, सुख शान्ति बढेगी
980. सुरंग देखना या सुरंग में प्रवेश करना – नया कार्य आरंभ हो
981. लोहे का खंभा देखना – कार्य में सफलता मिले, विवाह हो
982. टूटा हुआ छप्पर देखना – गड़े धन की प्राप्ति के योग
983. दुकान देखना – खाली दुकान हानि, भरी लाभप्रद
984. रेलवे स्टेशन देखना – लाभदायक यात्रा हो
985. डाकघर देखना – व्यापार में उन्नति होगी
986. पुल टूटते देखना – संकट से छुटकारा मिले
987. छापाखाना देखना – धन लाभ होगा
988. भटठा देखना – भूमि तथा भवन में वृद्धि हो

989. मकान बनते देखना – मान सम्मान में वृद्धि हो
990. लोहे का घर देखना – मान सम्मान बढेगा
991. खंडहर घर देखना – संपत्ति में लाभ होगा
992. पुस्तकालय देखना – समृद्धि बढेगी
993. कुएं में पानी देखना – धन लाभ होगा
994. कुआं देखना – सम्मान बढेगा
995. बस स्टेशन देखना – सुखद यात्रा हो
996. रसोई घर गन्दा देखना – अच्छा भोजन मिले
997. पत्थर मारना – सरकार से लाभ हो
998. दीवार देखना – सम्मान बढेगा
999. काली चट्टान देखना – शुभ फल मिलेंगे
1000. चबूतरा देखना – मान सम्मान बढेगा
1001. काउंटर देखना – लेने देने में लाभ होगा
1002. कुर्सी खाली देखना – नौकरी मिलेगी

Dream Interpretation in Hindi स्वप्न में स्थान देखना

1003. गली देखना – सुनसान गली देखने से लाभ, पर भीड़ वाली गली देखने से मृत्यु का समाचार मिले
1004. शहर का विनाश देखना – अपना निवास स्थान खाली करना पड़े
1005. तिराहा देखना – लडाई झगडा हो
1006. टेढ़ा-मेढ़ा रास्ता देखना – परेशानी होगी
1007. बंद दरवाजा देखना – धन की हानि हो, चिंता बढे
1008. दरार देखना – घर में फूट पड़े
1009. नाला देखना – गहरा संकट आये
1010. दुकान बेचना – मानहानि हो

ड्रीम इंटरप्रिटेशन: स्वप्न में स्थान देखने का फल हिंदी में

1011. दुकान पर बैठना – मान सम्मान बढे, प्रतिष्ठा बढे, धन लाभ हो
1012. दुर्गम स्थानों को पार करना – विजय हासिल हो
1013. पाताल देखना – मान सम्मान बढे, प्रशंसा मिले
1014. पगडंडी देखना – समस्याओं का निराकरण
1015. पुल पर चलना – समाज हित में कार्य करे
1016. पुल पार करना – धन लाभ हो
1017. जेल से छूटना – कार्य में सफलता
1018. चौराहा देखना – यात्रा में सफलता
1019. साफ रास्ता देखना – तरक्की मिले
1020. सुनसान जगह देखना – बलवृद्धि हो
1021. छत देखना – मकान बने
1022. दरवाजा खोलना – नया कार्य शुरू हो
1023. फाटक देखना – मुकदमा समाप्त हो
1024. श्मशान पर जाना – आयु वृद्धि हो
1025. शहर को जाना – धन वृद्धि हो
1026. बंद अलमारी – धन लाभ हो
1027. तिजोरी बंद करना – धन वृद्धि हो
1028. तिजोरी टूटती देखना – कारोबार में बढोतरी

 

Dream Interpretation in Hindi उत्सव देखना

स्वप्न में उत्सव में भाग लेते देखना हिंदी में

1029. उत्सव मनाते हुए देखना – यदि आप अपने आप को किसी उत्सव में आनंद मनाते देखते हैं तो इसका अर्थ है कि जल्दी ही आप किसी की शोक सभा में जाने वाले हैं। यह सपना अपना अनुभूत है, इसे देखने के कुछ ही दिन पश्चात मेरे मामा की मृत्यु हो गयी थी।
1030. अपना या अन्य किसी का विवाह होते देखना – जीवन में दुर्भाग्य और बड़े संकट का सूचक है, विवाह में आने वाली परेशानियों का भी संकेत है।
1031. दूल्हा/दुल्हन बनना – दांपत्य जीवन में कष्टों का आगमन, कुँवारे हैं तो विवाह में देरी, अपना विवाह होते देखना मानहानि होने का संकेत भी है।
1032. बारात देखना – सपने में बारात देखना, जल्दी ही कोई अशुभ समाचार मिलने का संकेत है, अगर स्त्री ऐसा देखे तो दुख पावे।
1033. कन्यादान करना – सपने में कन्यादान करना शुभ नहीं होता, यह आसन्न दुर्घटना या संकट का संकेत है।
1034. वरमाला देखना या डालना – घर में कलेश हो, मित्र से लडाई हो
1035. सगाई या मंगनी देखना या उसमे शामिल होना – विवाह में देरी हो
1036. डोली में बैठना – किसी परेशानी के चक्रव्यूह में फंसने का संकेत है
1037. दूल्हा/दुल्हन बारात सहित देखना – बीमारी आये
1038. नाटक में भाग लेना – भविष्य अनिश्चित हो, धोखा मिले
1039. बाज़ार देखना – धन हानि हो, व्यापार में घाटा हो
1040. मनुष्यों के साथ खेलना – शोक में शामिल होना पड़े
1041. दीवाली देखना – व्यापार में घाटा हो
1042. उदघाटन देखना – अशुभ संकेत
1043. पालकी पर बैठना – स्वास्थ्य खराब हो
1044. पालना झुलाना – संतान के लिए कष्ट बढे
1045. बारात में जाना – अशुभ समाचार मिले
1046. झूले पर चढ़ना – संघर्ष करना पड़े
1047. सर्कस देखना – बहुत मेहनत करनी पड़े

ड्रीम इंटरप्रिटेशन: स्वप्न में उत्सव देखने का फल हिंदी में

1048. विदाई समारोह में भाग लेना या विदाई देखना – सपने में विदाई समारोह देखना शुभ है। व्यापार में तेजी आये, धन वृद्धि हो, यह आर्थिक लाभ का संकेत है।
1049. विवाह के कपडे देखना – शीघ्र विवाह हो, आपके ह्रदय में जीवनसाथी के सान्निध्य की उमंग जाग रही है, प्रेम की कोपलें फूट रही हैं।
1050. होली देखना – इन उत्सवों का आनंद लेने का अर्थ है कि अब आपके जीवन में खुशियों का प्रवेश होने ही वाला है।
1051. करवा चौथ – स्त्री देखें तो जीवन भर सुहागिन और पुरुष देखे तो समृद्ध पाये
1052. विदाई समारोह देखना – धनसंपदा में वृद्धि
1053. खेल कूद में भाग लेना – भाग्य के बल पर आगे बढ़ेंगे
1054. नाटक देखना – गृहस्थी का सुख मिले
1055. बाजार देखना – दरिद्रता दूर होना
1056. पंडाल देखना – किसी बड़े उत्सव में शामिल होना

स्वप्न में उत्सव में हर्ष मनाते देखना हिंदी में

1057. दूसरों द्वारा वीणा बजाना – शोक समारोह में शामिल होना पड़े, मानसिक कष्ट हो
1058. स्वयं को या अन्य को नाचते, हँसते और गाते हुए देखना – शोक समाचार मिले
1059. वीणा को छोड़कर अन्य बाजों को देखना, बजाना – दुर्भाग्य का सूचक
1060. शहनाई बजाना या देखना – दुखद समाचार मिले
1061. नाचगाना देखना – अशुभ समाचार मिलने के योग
1062. स्वयं को हंसते हुए देखना – किसी से विवाद होना
1063. सारंगी बजाना – अपयश मिले, धन हानि हो
1064. बांसुरी बजाना – परेशान होना पड़े
1065. संगीत देखना या सुनना – कष्ट बढे
1066. दहेज़ लेना या देना – चोरी की सम्भावना
1067. बधाई का सन्देश मिलना – दुखद सूचना मिले
1068. सट्टा खेलना – धोखा होने का संकेत

ड्रीम इंटरप्रिटेशन: स्वप्न में हर्ष मनाने का शुभ फल हिंदी में

1069. मंगलदायक वस्तुओं को देखना (ढोल-बाजे, वीणा आदि) – जीवन में खुशहाली आये
1070. वीणा बजाना (स्वयं द्वारा) – धन धान्य तथा समृद्धि प्राप्त हो
1071. शामियाना देखना – धन प्राप्ति के नये अवसर बनेंगे
1072. श्रंगार, चँवर और दर्पण देखना – सौभाग्य का आगमन
1073. वीणा का स्वर सुनाई पड़ना – शुभ समाचार मिले
1074. डफली बजाना – घर में उत्सव की सूचना
1075. तबला बजाना – जीवन सुखपूर्वक गुजरे
1076. फुलझडी छूटते देखना – विवाह में शामिल हों
1077. बाज़ार में स्वयं घूमना – अच्छा समाचार मिले
1078. मुहर्रम देखना – कारोबार में उन्नति होगी
1079. रक्षा बंधन देखना – धन में वृद्धि हो

 

Dream Interpretation in Hindi श्रंगार देखना

स्वप्न में सजते-संवरते देखने का फल हिंदी में

1080. टूटा हुआ दर्पण – किसी दुखद घटना का समाचार जल्दी मिल सकता है, मानसिक अशांति मिलेगी, किसी करीबी की मृत्यु संभव।
1081. कीचड के पानी में तथा धरती के थोड़े पानी में नहाना – अभावों के बीच रहना होगा
1082. जल के सोते में स्नान करने के लिए जाना – संघर्ष और परेशानियों से जूझना
1083. लाल फूल और लाल चन्दन को धारण करना – अशुभ समाचार मिले
1084. दर्पण में चेहरा देखना – नौकरी में परेशानी, जीवनसाथी से अनबन
1085. आंखों में काजल लगाना – नेत्र रोग, शारीरिक कष्ट होगा
1086. हाथ पर चित्रकारी देखना – आजीविका के लिए संघर्ष करना पडे
1087. सेहरा बाँधना – दाम्पत्य जीवन में कलेश की संभावना
1088. सोलह श्रृंगार देखना – स्वास्थ्य खराब होने का संकेत
1089. गोबर लगाकर पानी में नहाना – तंगहाली से जूझना
1090. उलझे बाल या धागे देखना – परेशानियाँ बढेगी
1091. हजामत बनते देखना – ठगे जाने की संभावना
1092. तेल में स्नान करना – बीमारी होने का संकेत
1093. सुगंध महसूस करना – चमड़ी की बीमारी आये
1094. शरीर पर लेप लगाना – शरीर रोगग्रस्त हो
1095. तालाब में नहाना – शत्रु से हानि
1096. देह में तेल लगाना – स्वास्थ्य खराब हो
1097. सिन्दूर देखना – दुर्घटना की सम्भावना
1098. कंगन देखना – अपमान हो
1099. कुंडल पहने देखना – संकट हो
1100. पायल बजते देखना – स्त्री से वियोग हो
1101. नाई से हजामत बनवाना – धोखा मिले
1102. दातुन करना – कष्ट मिले

ड्रीम इंटरप्रिटेशन: स्वप्न में श्रंगार देखने का फल हिंदी में

1103. इत्र लगाना – व्यक्ति के विद्वान और पंडित होने का संकेत है। अच्छे फल की प्राप्ति होगी, मान सम्मान भी बढेगा।
1104. रक्त का दर्शन या उसमे स्नान करना – शरीर स्वस्थ और शक्तिशाली बने, उन्नति हो
1105. शीशा देखना – इच्छा पूर्ण हो, अच्छे दोस्त मिले, किसी स्त्री से प्रेम बढे
1106. लाल टीका देखना – सत्संग से लाभ हो, कामो में सफलता मिले
1107. पूजा वाली माला देखना – शुभ समय आने का संकेत
1108. फूलों की माला पहनाना – मान सम्मान में वृद्धि हो
1109. श्रंगार दान टूटना – दांपत्य जीवन में सुख व सफलता मिले
1110. घुंघरू की आवाज सुनना – मान सम्मान बढेगा
1111. औरत का चूड़ियाँ तोड़ना – पति दीर्घायु हो
1112. कंघी देखना – चोट लगे, दांत या कान में दर्द हो
1113. अंगूठी पहनना – अच्छी और सुंदर पत्नी मिलेगी
1114. शरीर पर गंदगी लगाना – धन प्राप्ति के योग
1115. साबुन देखना – स्वस्थ्य लाभ हो, बीमारी दूर होगी
1116. कपूर देखना – व्यापार व नौकरी में लाभ होगा
1117. छम छम की आवाज़ आये – मेहमान आये
1118. कुमकुम देखना – कार्य में सफलता मिले
1119. पालना देखना – पारिवारिक सुख मिले
1120. पाउडर लगाना – मान-सम्मान बढेगा
1121. चूड़ी देखना – सौभाग्य में वृद्धि हो
1122. केश संवारना – तीर्थ यात्रा हो
1123. सफेद चूडिया देखना – धन लाभ हो
1124. छल्ला पहनना – शिक्षा बढे
1125. श्रंगार करना – अधिक प्रेम प्रसंग हों
1126. तिलक करना – व्यापार बढे
1127. झंडा देखना – धर्म में आस्था बढ़े

स्वप्न में वस्त्र देखने का फल हिंदी में

1128. गंदे वस्त्रों को पहनना – निर्धनता आये, धन हानि हो, खराब समय आने का संकेत
1129. खुद को पीले कपड़ों में देखना – स्वास्थ्य में खराबी आये, चोरी हो
1130. लाल वस्त्र दिखाई देना – धन का नाश हो, खतरा बढे
1131. फटे कपडे देखना – धनहानि हो, चिंतायें बढे
1132. नाडा बांधना या टूटना – पारिवारिक कलेश बढे
1133. पोशाक पहनना – बीमारी आने का संकेत
1134. टोपी सिर पर रखना – अपमान हो
1135. लंगोटी देखना – आर्थिक कठिनाईया बढे
1136. उलटे कपडे पहनना – अपमान हो
1137. कम्बल देखना – बीमारी आये
1138. सफेद टाई देखना – अशुभ समाचार मिले
1139. धोती देखना – यात्रा पर जाना पड़े
1140. सफेद पर्दा देखना – मान-सम्मान में हानि
1141. शाल ओड़ना – अपयश मिले
1142. बटन लगाना – संकट आने की सूचना

ड्रीम इंटरप्रिटेशन: स्वप्न में वस्त्र देखने का फल हिंदी में

1143. सुन्दर, श्वेत माला पहनना, श्वेत वस्त्र पहनना – जीवन में समृद्धि, सफलता और उन्नति का सूचक है
1144. कुरता देखना – सफेद रंग का शुभ है, पर अन्य रंग का कुरता देखना अशुभ
1145. अपने कपडे सफ़ेद देखना – सुख, शान्ति तथा समृद्धि में वृद्धि होगी
1146. दस्ताने दिखाई देना – अचानक धन लाभ, शुभ समाचार मिले
1147. अपने कपडे हरे देखना – धन दौलत बढे, स्वास्थ्य अच्छा होगा
1148. साडी देखना – विवाह हो, दाम्पत्य जीवन में सुख मिले
1149. उजले कपडे देखना – इज्जत बढेगी, विवाह हो
1150. पर्स देखना – धन लाभ हो, रोग दूर हो, गुप्त कार्य पूरा हो
1151. दुपट्टा देखना – स्वास्थ्य में सुधार होगा
1152. चुनरी दिखाई देना – सौभाग्य की प्राप्ति हो
1153. आँचल देखना – प्रतियोगिता में विजय मिलेगी
1154. पटका बांधना – मान सम्मान तथा धन बढेगा
1155. घूंघट देखना – नया व्यापार शुरू होगा
1156. तोलिया देखना – स्वास्थ्य लाभ हो
1157. टाई रंगीन देखना – शुभ स्वप्न है
1158. पगड़ी देखना – मान-सम्मान में वृद्धि
1159. बनयान पहेनना – धन बढे, सुख शान्ति मिले
1160. छोटा जूता पहनना – किसी स्त्री से झगड़ा हो

 

Dream Interpretation in Hindi अस्त्र देखना

स्वप्न में अस्त्र-शस्त्र देखने का फल हिंदी में

1161. भाले के खेल का प्रदर्शन करना – संकट या दुर्घटना आये
1162. दूसरे के हाथ में छुरा देखना – दुश्मन से भय हो
1163. पिंजरा देखना – कैद होने के योग, स्वास्थ्य खराब हो
1164. अस्त्रशस्त्र देखना – मुकदमें में हार मिले
1165. चाबुक दिखाई देना – झगड़ा होना
1166. भाला मारना – अपमानित होना पडे

ड्रीम इंटरप्रिटेशन: स्वप्न में शस्त्र देखने का फल हिंदी में

1167. लाठी देखना – यश बढेगा, सुख शांति में वृद्धि हो, अच्छे सहयोगी मिलेंगे
1168. अपने हाथ में चाकू देखना – संकट से मुक्ति मिलेगी, अंत में विजय
1169. हथौडा देखना – सम्मान मिले, परन्तु परिश्रम अधिक करना होगा
1170. त्रिशूल देखना – शत्रुओं से मुक्ति, अच्छा मार्ग दर्शन मिले
1171. तोप देखना – शत्रु नष्ट होगा, शत्रु पर विजय मिलेगी
1172. सुदर्शन चक्र देखना – बेईमानी का दंड शीघ्र मिलेगा
1173. धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना – यश में वृद्धि व पदोन्नति
1174. धनुष देखना – सभी कर्मो में सफलता मिले
1175. भाला लेकर चलना – शत्रु पर विजय हो
1176. तीर दिखाई देना – लक्ष्य की ओर बढऩा
1177. उस्तरा प्रयोग करना – यात्रा में धन लाभ हो
1178. तलवार देखना – शत्रु पर विजय
1179. तीर चलाना – इच्छा पूर्ण होना
1180. अस्त्र देखना – संकट से रक्षा
1181. कटार – धर्म कार्य में लाभ
1182. रिवाल्वर चलाना – शत्रुता समाप्त हो
1183. पटाखा देखना – ख़ुशी मिले
1184. पिजरा खाली देखना – धन वृद्धि हो
1185. कृपाण – धर्म कार्य पूरा होगा

स्वप्न में औजार देखने का फल हिंदी में

1186. सूई देखना – एक देखने पर सुख तथा अनेक देखने पर कष्ट में वृद्धि होगी
1187. कुल्हाडी देखना – अधिक परिश्रम करने पर भी लाभ कम ही होगा
1188. कमंडल देखना – परिवार के किसी सदस्य से वियोग संभव
1189. कैंची देखना – घर में कलह होने की संभावना
1190. दूरबीन देखना – मान सम्मान में हानि होगी
1191. साइन बोर्ड देखना – व्यापार में लाभ होगा
1192. सलाई (बुनने वाली) देखना – मान सम्मान बढेगा
1193. सिलाई मशीन देखना – पति पत्नी में झगडा हो
1194. कैमरा देखना – अपने भेद छिपा कर रखे
1195. कील देखना/ठोकना – परिवार में बंटवारा हो
1196. चरखा चलाना – मशीनें खराब हो
1197. उस्तरा देखना – धन हानि, चोरी का भय
1198. रेडियो बजता देखना – प्रगति में रूकावट हो
1199. खाली जंजीर देखना – इल्जाम लगेगा
1200. मछली का जाल देखना – संकट का संकेत
1201. ताला देखना – चलते काम में रूकावट
1202. जाल देखना – मुकदमें में हानि होगी
1203. ढोल दिखाई देना – किसी दुर्घटना की आशंका

ड्रीम इंटरप्रिटेशन: स्वप्न में औजार देखने का फल हिंदी में

1204. चलता हुआ आरा देखना – संकट शीघ्र समाप्त होंगे
1205. नगाडा देखना – धन लाभ, प्रसिद्धि मिलेगी
1206. धुरी देखना – मान सम्मान में वृद्धि होगी
1207. पिटारा देखना – धन लाभ होगा
1208. पेन पेंसिल देखना – परीक्षा में उत्तीर्ण होगा
1209. रेफ्रिजिरटर देखना – आर्थिक लाभ होगा
1210. नल खुला देखना – काम शीघ्र होगा
1211. नुकीला जूता देखना – मान सम्मान बढेगा
1212. कलश देखना – सफलता मिलेगी
1213. घडी देखना – यात्रा पर जाने का योग बने
1214. कलम देखना – विद्या व धन की प्राप्ति
1215. कला-कृतियाँ देखना – मान-सम्मान बढेगा
1216. खिलौना देखना – आँखों को सुख मिलेगा
1217. गुडिया देखना – जल्दी विवाह का संकेत
1218. तराजू देखना – कार्य निष्पक्षता से पूर्ण होगा
1219. ताली देखना – बिगडे काम बन जायेंगे

 

स्वप्न में घरेलू वस्तुएँ देखने का फल हिंदी में

Dream Interpretation in Hindi घरेलू सामान देखना

1220. सुराही देखना – गृहस्थी में तनाव हो, पति या पत्नी का चरित्र ख़राब हो, बुरी संगति से हानि मिले
1221. गमला देखना – खाली देखने पर अशुभ, फूल खिले देखने पर शुभ
1222. तवा खाली देखना – जीवन निर्वाह में समस्या आये
1223. कनस्तर भरा देखना – अशुभ फल मिले
1224. कटोरा देखना – काम बनते-बनते बिगडना
1225. चक्की देखना – दुश्मनों से हानि मिले
1226. गिलास देखना – घरेलू खर्चो में कमी होगी
1227. चम्मच देखना – नजदीकी व्यक्ति धोखा दे
1228. छलनी देखना – व्यापार में हानि
1229. खाली बर्तन देखना – काम में हानि
1230. टोकरी भरी देखना – अशुभ घटना का संकेत
1231. डंडा देखना – दुश्मन से सावधान रहे
1232. हरा झंडा देखना – यात्रा में कष्ट आये
1233. पीला झंडा देखना – बीमारी से परेशानी हो
1234. नल बंद देखना – काम कठिनाई से होगा
1235. टंकी भरी देखना – अशुभ घटना का संकेत
1236. चश्मा खोना – चोरी होने की संभावना
1237. मोम देखना – झगडे या विवाद की नौबत आये
1238. चमडा देखना – दुःख पैदा हो

ड्रीम इंटरप्रिटेशन: स्वप्न में घरेलू सामान देखने का फल

1239. दूध और श्वेत चीज़ों का दर्शन होना – शुभ है, कार्य-व्यवसाय में लाभ होगा, सुख-शांति सभी ओर से जीवन में आयेगी, इष्ट-मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
1240. संदूक देखना – पत्नी सेवा करे, अचानक से धन मिले
1241. पीतल के बर्तन देखना – धन का लाभ हो, व्यापार बढे
1242. गोबर दिखाई देना – पशुओं के व्यापार में लाभ होगा
1243. टंकी खाली देखना – जीवन में खुशहाली का संकेत
1244. टोकरी खाली देखना – धन प्राप्ति के अवसर मिलें
1245. केतली देखना – दांपत्य जीवन में शांति हो
1246. दवात दिखाई देना – धन का आगमन
1247. रुई देखना – निरोग होने के योग
1248. सफेद झंडा देखना – शुभ समाचार मिले
1249. मंदिर का झंडा देखना – शुभ समाचार मिले
1250. बांस देखना – लगातार उन्नति हो
1251. दोना देखना – धन संपत्ति प्राप्त हो
1252. धागा देखना – कार्य में वृद्धि हो
1253. नमकदानी देखना – गृहस्थी का सुख मिले
1254. पानदान देखना – मित्रता में वृद्धि हो
1255. फूलदान देखना – मान सम्मान बढे
1256. बटन देखना – धन बढेगा
1257. घडा भरा देखना – धन लाभ हो
1258. चक्की देखना – मान-सम्मान बढेगा
1259. मकडी का जाल देखना – उन्नति होगी
1260. कनस्तर खाली देखना – शुभ समाचार मिले
1261. छाज देखना – सम्मान बढे
1262. झुनझुना देखना – परिवार में ख़ुशी हो
1263. छड़ी देखना – संतान से लाभ हो
1264. छत्र देखना – राज दरबार में सम्मान मिले

Dream Interpretation in Hindi अन्य चीज़ें देखना

1265. हुकुम का इक्का देखना – चलते हुए काम में रुकावट आएगी, निराशा बढेगी
1266. कोयला देखना – व्यर्थ विवाद में फंसना, प्रेम के जाल में फँस कर दुःख पाए
1267. ताश देखना – मित्र अथवा पडोसी से लडाई, समस्या में वृद्धि हो
1268. आरा रूका हुआ देखना – नये संकट आने का संकेत
1269. खाली खाट देखना – हानि होगी, बीमार पड़ने की सूचना
1270. गलीचा देखना या उस पर बैठना – शोक में शामिल होना
1271. गीली वस्तु देखना – लम्बी बीमारी आने के संकेत
1272. कीचड़ को इकठ्ठा करना – बदहाली की सूचना
1273. कूड़े का ढेर देखना – कठिनाई के बाद धन मिले
1274. घंटे की आवाज़ सुनना – चोरी होने का संकेत
1275. शतरंज देखना – समय व्यर्थ में बर्बाद होगा
1276. कागज लिखा देखना – अशुभ समाचार मिले
1277. चादर देखना – बदनामी के योग
1278. पलंग देखना – अपमानित होना पड़े
1279. चादर समेट कर रखना – चोरी होने का संकेत
1280. चप्पल देखना पहनना – यात्रा पर जाना
1281. गेंद देखना – परेशानी होना

ड्रीम इंटरप्रिटेशन: स्वप्न में अन्य चीजें देखने का फल हिंदी में

1282. फटी-पुरानी रजाई देखना – शुभ कार्य के लिए निमंत्रण मिले
1283. नई रजाई बनवाना – स्थान परिवर्तन होगा
1284. बिस्तर देखना – धन का लाभ और दीर्घायु हो
1285. नक्शा देखना – किसी योजना में सफलता मिले
1286. ताबीज़ देखना – शुभ समय का आगमन
1287. लगाम देखना – मान सम्मान बढे, धन वृद्धि हो
1288. तकिया देखना – मान सम्मान बढे
1289. कागज़ – कोरा कागज़ शुभ, पर लिखा अशुभ
1290. काला पर्दा देखना – धन की वृद्धि हो
1291. धब्बे देखना – शुभ समाचार का संकेत
1292. कफन देखना – लम्बी उम्र होगी
1293. ऊन देखना – धन प्राप्त होगा
1294. चादर मैली देखना – धन लाभ होगा
1295. स्याही देखना – सरकार से सम्मान मिले
1296. भूसा देखना – पशुओं से लाभ मिले
1297. रद्दी देखना – रुका हुआ धन मिलेगा
1298. फिटकरी देखना – धन लाभ होगा
1299. बालू देखना – पैसा मिलेगा

 

Hindi Dream Interpretation फल-सब्जी देखना

स्वप्न में सब्जी खाने का फल हिंदी में

1300. साग देखना – अचानक विवाद होगा, सावधान रहे
1301. प्याज खाना या खिलाना – दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटे
1302. हशीश पीते देखना – कष्टों में वृद्धि होगी
1303. हल्दी पीसी देखना – परेशानी आये
1304. कददू देखना – पेट दर्द हो

ड्रीम इंटरप्रिटेशन: स्वप्न में सब्जी खाने का फल हिंदी में

1305. लहसुन देखना – धन वृद्धि होगी, परन्तु अन्न व सब्जी के व्यापार में हानि मिले
1306. लौकी देखना या खाना – शुभ समाचार मिले, धन वृद्धि और नौकरी में पदोन्नति
1307. कमल ककडी देखना – सात्विक भोजन में आनंद व ख़ुशी मिले
1308. सेम की फली देखना – धन हानि होगी, परन्तु अच्छा भोजन मिलेगा
1309. सुपारी देखना – रोग से मुक्ति, विवाह शीघ्र हो, मित्रों की संख्या में वृद्धि हो
1310. सलाद खाते देखना – धन-संपत्ति में बढ़ोत्तरी होगी
1311. सोंठ खाना – धन की हानि होगी, पर स्वास्थ्य में सुधार होगा
1312. कढ़ी खाना – विधवा से विवाह, विधुर से विवाह
1313. भिंडी देखना – सुखो में वृद्धि होगी, आलस्य बढेगा
1314. सीताफल देखना – गरीबी जल्दी ही दूर होगी
1315. लोबिया खाना – धन तथा व्यवसाय में वृद्धि होगी
1316. पत्तल देखना या उसमें खाना – शुभ स्वप्न है
1317. सरसों का साग खाना – बीमारी दूर होगी
1318. आलू देखना – भरपूर भोजन मिलेगा
1319. मिर्च खाना – काम में सफलता मिलेगी
1320. आक देखना – शारारिक कष्ट मिलेंगे
1321. धतूरा खाना – संकट से बचना
1322. हरी सब्जी देखना – प्रसन्नता प्राप्त होगी
1323. हल्दी की गाँठ देखना – आर्थिक प्रगति होगी
1324. पान खाना – सुंदर स्त्री की प्राप्ति होगी
1325. इलाइची देखना – मानसम्मान की प्राप्ति
1326. अदरक खाना – मान-सम्मान मिले
1327. गाजर देखना – फसल अच्छी होगी

स्वप्न में फलाहार करने का फल हिंदी में

1328. बादाम खाना – स्वास्थ्य खराब होगा, अस्पताल में भर्ती होना पड़े
1329. इमली खाते देखना – स्त्री के लिए शुभ पर पुरुष के लिए अशुभ है
1330. तरबूज खाते हुए देखना – किसी से दुश्मनी होगी
1331. पपीता खाना – पेट खराब होगा

ड्रीम इंटरप्रिटेशन: स्वप्न में फलाहार करने का फल हिंदी में

1332. नारियल देखना – धन लाभ होगा, अच्छा भोजन मिलेगा, धार्मिक आयोजन होने का संकेत
1333. जामुन खाना या देखना – यात्रा पर जाना पड़े, कोई समस्या दूर होगी
1334. फलों का दान करना – संतान प्राप्ति और धन-लाभ का सूचक है
1335. फलफूल खाना – धन लाभ होगा, सुख-समृद्धि बढेगी
1336. अखरोट – धन में वृद्धि होगी, स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति
1337. सेब का फल देखना – दुःख व सुख जीवन में बराबर चलेंगे
1338. अनार के पत्ते खाना – शादी जल्दी होने का संकेत
1339. आम खाना – पैसा मिलेगा, संतान का सुख मिले
1340. अनानास – पहले परेशानी पर बाद में राहत मिले
1341. आंवला देखना – मनोकामना पूरी नहीं होगी
1342. आंवला खाते देखना – मनोकामना पूरी होगी
1343. छुआरा खाना – पैसा कमाने के अवसर मिलेंगे
1344. शहतूत देखना – अच्छा भोजन मिलेगा
1345. शरीफा खाना या देखना – स्वास्थ्य में लाभ होगा
1346. नींबू काटना या निचोड़ना – धार्मिक कार्य होंगे
1347. बादाम देखना – धन-संपत्ति बढ़ेगी
1348. अनार का रस पीना – प्रचुर धन प्राप्त होगा
1349. अनार देखना – धन प्राप्ति के योग बनेंगे
1350. अमरुद – धन-संपत्ति मिलेगी
1351. आडू देखना – खुशहाली आयेगी
1352. काजू खाना – नया व्यापार शुरू होगा
1353. केला खाना/देखना – खुशी मिलेगी
1354. अंगूर खाना/देखना – स्वास्थ्य लाभ होगा
1355. खरबूजा देखना – सफलता मिलेगी

Dream Interpretation in Hindi में हमने 1355 स्वप्न के फलों के बारे में बताया है। अगले लेखों में हम धन-संपत्ति, सफलता, खुशहाली, मृत्यु और स्त्रियों से संबंधित सपनों के फल का वर्णन अलग-अलग करेंगे ताकि आप उन्हें एक ही बार में कंठस्थ कर सकें।

“सपनें आने वाले कल की वास्तविकताओं के बीज हैं।”
– पवन प्रताप सिंह

 

Comments: आशा है ड्रीम्स इंटरप्रिटेशन पर दिया यह लेख आपको पसंद आया होगा। कृपया इस लेख को सोशल मीडिया पर शेयर करके हमें यह बताने का कष्ट करें कि जीवनसूत्र को और भी ज्यादा बेहतर कैसे बनाया जा सकता है?आप हमें अपने सुझाव Facebook, Twitter, Pinterest और Instagram पर दे सकते हैं। अपने E-mail पर नयी पोस्ट पाने के लिये जीवनसूत्र को सब्सक्राइब करें और वीडियो देखने के लिये Youtube Channel के सदस्य बनना न भूलें। एक उज्जवल भविष्य और सुखमय जीवन की शुभकामनाओं के साथ!

प्रिय मित्र, उम्मीद है आपको आर्टिकल काफी अच्छा लगा होगा। हमने इस लेख को लिखने में अपना काफी वक्त लगाया है। कितना अच्छा हो अगर आप भी अपना थोडा सा सहयोग हमें दें और इस लेख को सोशल मिडिया पर शेयर करें। हमें बस आपके दो मिनट चाहियें। उम्मीद है आप इंकार नहीं करेंगे।