Spouse Meaning in Hindi with Marriage Chart

 

“पति-पत्नी का अस्तित्व दो शरीर और एक आत्मा का स्वरुप होता है। उनमे से किसी एक के भी स्वतंत्र रूप से सुखी रहने की आशा कम ही की जाती है। सच्चा जीवनसाथी (Spouse) वही है जो अपने पति या पत्नी के लिये अपनी अभिलाषाओं, अपने सुखों का त्याग कर सके, उसके दुःख को अपना दुःख मानते हुए हरदम उसका साथ निभाये। उसकी उन्नति और प्रगति के लिये प्रयासरत रहे, उससे प्यार करे, सम्मान दे, और सबसे बढकर उसे अपने जीवन लक्ष्य को पाने में हरसंभव सहयोग दे।”
– पवन प्रताप सिंह

 

Marriage Quotes in Hindi

 

Marriage Chart in Hindi for Spouse

वैवाहिक जीवन (Married Life) को ऐसा स्वरुप कैसे दिया जाय जिससे कि वह स्वर्ग जैसा ही प्रतीत हो या फिर एक असफल वैवाहिक जीवन (Unsuccessful Married Life) को कैसे बचाया जाय या जीवनसाथी (Spouse) के साथ अपने मधुर संबंधों को दीर्घकाल तक कैसे मजबूत रखा जाय, इस बारे में कोई चर्चा आज हम नहीं करेंगे। आज तो हम कुछ सरल से प्रश्नों के जरिये आपकी यह जानने में मदद करेंगे कि क्या आप खुद या आपका जीवनसाथी (Spouse) अपने इस दिव्य सम्बन्ध के प्रति पूरी तरह से ईमानदार हैं।

इसके लिये हमने एक Marriage Chart का निर्माण किया है। जिसके आधार पर आप स्वयं ही इन प्रश्नों के उत्तर देकर जान सकते हैं कि आपके विवाहित जीवन में समस्याएँ क्यों और किस कारण से पनपी है तथा आप वास्तव में कितने बेहतर जीवनसाथी (Better Spouse) हैं? लेकिन यह आपके किसी काम आ सके, इसके लिये यह बहुत आवश्यक है कि आप पूरी ईमानदारी से इन प्रश्नों का उत्तर दें।

केवल उपरी मन से नहीं, बल्कि सोच-विचारकर अपने संबंध का गहन विश्लेषण करते हुए। तो आइये स्वयं ही इस बात का परीक्षण कीजिये कि आप अपने विवाह (Marriage के प्रति कितने निष्ठावान हैं? क्या वास्तव में आप एक बेहतर जीवनसाथी कहे जाने योग्य हैं? पति हो या पत्नी, दोनों ही इससे एक जीवनसाथी के रूप में अपनी योग्यता का, विश्वसनीयता का परीक्षण कर सकते हैं। हमें आशा है नीचे दिये गये विकल्प आपको अपना स्व-मूल्यांकन करने में सहायक होंगे –

क्या आप वास्तव में जानना चाहते हैं कि विवाह में सुख की शर्त क्या है – Inspirational Story in Hindi on Marriage

Spouse Evaluation in Hindi जीवनसाथी का मूल्यांकन कीजिये

1. क्या आप अपने जीवनसाथी (Spouse) की भावनाओं का सम्मान करते हुए, उन्हें उनकी इच्छानुसार (विवाहित जीवन की मर्यादा के भीतर रहते हुए) कार्य करने, जीवन जीने की स्वतंत्रता देते हैं?

A. हाँ
B. नहीं
C. ऐसा कभी-कभी अवसर पड़ने पर ही करते हैं।

2. क्या आप अपने जीवनसाथी (Spouse) की योग्यता, शिक्षा की ओर ध्यान देते हुए उन्हें न केवल आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित करते हैं बल्कि पारिवारिक कार्यों में व उनकी प्रतिभा तराशने में भी उनकी हरसंभव मदद करते हैं?

A. हाँ
B. नहीं, ऐसा करने की जरुरत नहीं समझते।
C. इच्छा तो होती है, पर कर नहीं पाते।

3. क्या आप दूसरों के सामने अपनी जीवन साथी (Spouse) की सच्ची प्रशंसा करते हैं और अपने जीवन की सफलता या उन्नति में उनके योगदान को स्वीकार करते हुए उनके महत्व को उजागर करते हैं?

A. हाँ
B. नहीं
C. ऐसा करने की जरुरत नहीं समझते या मजबूरीवश ऐसा करते हैं।

4. जब कभी आपका जीवनसाथी (Spouse) परेशान या विचलित होता है, तो क्या आप ईमानदारी से सहानुभूतिपूर्वक उस परेशानी का कारण जानने का प्रयास करते हैं?

A. हाँ
B. नहीं
C. अवसर मिलने पर ही ऐसा करते हैं।

5. आपका जीवनसाथी (Spouse) आपसे अधिक शिक्षित, प्रतिभाशाली और उच्च पद पर है; इस कारण वह आपसे अधिक चर्चित भी है, तो क्या आपको उसकी उन्नति से हार्दिक प्रसन्नता होती है और गौरव का अहसास होता है?

A. हाँ
B. बिल्कुल नहीं, दुःख होता है।
C. कुछ कह नहीं सकते, क्योंकि सोचा ही नहीं।

पति-पत्नी को बेड पर जरुर ध्यान रखनी चाहियें यह 10 अनमोल बातें – 10 Best Sex Tips in Hindi

Marriage Chart in Hindi for Spouse मैरिज चार्ट से जाने कैसा है साथी

6. आपका जीवनसाथी (Spouse) जब आपसे विवाहित जीवन की समस्याओं को साझा न करके अन्य व्यक्तियों (अपने परिवार, मित्रों, सम्बन्धियों) से साझा करता है तब आपको लगता है?

A. आप उसे विश्वास में लेकर प्रेम से उस कारण को जानने का प्रयास करते हैं।
B. आपको दुःख होता है और उसके व्यवहार पर क्रोध आता है।
C. आप उसे नजरंदाज कर देते हैं।

7. जब आपको अपने जीवनसाथी (Spouse) की कमियों के विषय में पता लगता है या दूसरे लोग आपके सामने आपके जीवनसाथी की आलोचना करते हैं तब आप क्या करते हैं?

A. जीवनसाथी को समझाकर उन्हें दूर करने का प्रयास करते हैं।
B. जीवनसाथी को बुरा-भला कहते है और उसे दंड देते हैं।
C. उसकी ओर से पूरी तरह उदासीन हैं।

8. क्या आप अपने जीवनसाथी (Spouse) की किसी विशेष आदत से परेशान हैं और आपने उनके साथ मिलकर अपनी पूरी सामर्थ्य से इसे दूर करने का प्रयास किया है?

A. हाँ
B. नहीं
C. बात न मानने पर, उसे उसके हाल पर छोड़ दिया है।

9. क्या आप सुख-दुःख के पलों को एकांत में बैठकर बांटते है और मानते हैं कि जो कुछ भी हुआ उसमे आप भी कहीं न कहीं बराबर के भागीदार हैं?

A. हाँ
B. नहीं
C. कुछ कह नहीं सकते।

10. क्या आप कभी-कभी एकांत में या सार्वजनिक स्थान पर उन पर शारीरिक और मानसिक रूप से अत्याचार करते हैं और क्रोध आने पर ऐसा करना उचित समझते हैं?

A. नहीं
B. हाँ
C. बात न मानने पर अनजाने में ऐसा हो जाता है।

11. कोई अच्छा कार्य करने पर क्या आप जीवनसाथी (Spouse) की सराहना करते हैं और मुश्किल समय में उनकी दी गयी राय लेकर कार्य करना उचित समझते हैं?

A. हाँ
B. नहीं
C. लज्जा व अहं से संकुचित रह जाते हैं।

जानिये क्या हैं जिंदगी को खुशहाल बनाने वाले 75 Golden Rules – 75 Golden Thoughts of Life in Hindi

 

How to Know Your Spouse in Hindi

Spouse का मूल्याँकन करने का माध्यम है मैरिज चार्ट

12. क्या आप अपने जीवनसाथी (Spouse) की अनुचित बातों और व्यवहार को अक्सर यह सोचकर सहन करते हैं कि भविष्य में इनमे अपेक्षित सुधार स्वतः ही हो जायेगा?

A. हाँ, क्योंकि हम उन्हें दूर करने के लिये साझा प्रयास कर रहे हैं।
B. नहीं, उसे बलपूर्वक सुधारने का प्रयत्न करता हूँ।
C. उसे उसके हाल पर छोड़ दिया है।

13. क्या आप अपने जीवनसाथी (Spouse) के व्यक्तित्व (चिंतन, चरित्र, स्वभाव, व्यवहार) को अच्छी तरह से जानते-समझते हैं?

A. हाँ
B. नहीं
C. कोई आवश्यकता नहीं समझते हैं।

14. क्या आप जीवनसाथी (Spouse) के परिवार, मित्रों और सम्बन्धियों का सम्मान करते हैं व उनके आने पर उनका उचित आदर-सत्कार करते हैं?

A. हाँ
B. नहीं
C. मजबूरी में ऐसा करना पड़ता है।

15. क्या आप अपने जीवनसाथी (Spouse) से अक्सर अपनी प्रशंसा सुनना चाहते हैं और चाहते है कि वह सब कार्य आपकी इच्छानुसार, आपसे पूछकर ही करे?

A. नहीं
B. हाँ
C. कभी-कभी ऐसा मन में आता है।

16. क्या आप अपने जीवनसाथी (Spouse) को हमेशा सम्मान देते हैं और उनके प्रति आदर प्रकट करते हैं?

A. हाँ
B. नहीं
C. जरुरत पड़ने पर ही ऐसा करते हैं।

17. किसी अप्रिय बात पर मन-मुटाव होने पर जब आप अपने जीवनसाथी (Spouse) से नाराज हो जाते हैं तब आपका व्यवहार कैसा होता है?

A. मनमुटाव होता ही नहीं।
B. कुछ समय के लिए बोलचाल बंद कर देते हैं और उसके मनाने तक नहीं बोलते।
C. उस समय चुप रह जाते हैं, पर बाद में सभी गिले-शिकवे दूर कर लेते हैं।

जानिये क्यों जरुरी है सेक्स, पति-पत्नी की रिलेशनशिप में – Importance of Sex in Relationship in Hindi

Know Your Spouse in Hindi अपने जीवनसाथी को जानिये

18. आपके जीवनसाथी (Spouse) और आपके परिवार (आपके माता-पिता व भाई-बहन) के बीच में कोई विवाद होने पर आप क्या करते हैं?

A. दोनों पक्षों को प्यार से समझाते हैं।
B. शीघ्र क्रोधित हो जाते हैं व दोषी को फटकारते हैं।
C. विवाद से पूरी तरह उदासीन रहते हैं।

19. क्या आप अपने जीवनसाथी (Spouse) को अपनी आर्थिक स्थिति की जानकारी देते हैं और उसकी आर्थिक सुरक्षा का प्रबंध भी करते हैं?

A. हाँ, मैंने अपने सभी वित्तीय साधनो के बारे में उन्हें बता दिया है।
B. नहीं, क्योंकि वह विश्वसनीय नहीं है।
C. नहीं, पर आर्थिक सुरक्षा का प्रबंध किया है।

20. क्या आप नियमित रूप से पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में जीवनसाथी (Spouse) का हाथ बंटाते हैं?

A. हाँ
B. नहीं
C. ऐसा कभी-कभी मजबूरीवश ही करते हैं।

21. क्या आप अपने जीवनसाथी (Spouse) से ह्रदय से प्रेम करते हैं और उसकी भावनाओं, संवेदनाओं को महत्ता देते हैं?

A. हाँ
B. नहीं
C. यकीन से नहीं कह नहीं सकते/कभी-कभी ही महत्ता देते हैं।

22. क्या आप अपने जीवनसाथी (Spouse) की सेवा और सहायता करना अपना सुनिश्चित कर्तव्य मानते हैं और फिर करते भी हैं?

A. हाँ
B. नहीं
C. आप ऐसा नहीं मानते, लेकिन कभी-कभी करते हैं।

23. क्या आप जीवनसाथी (Spouse) के लिए आवश्यक सभी सुविधाओं का ध्यान रखते हैं?

A. हाँ
B. नहीं
C. कभी-कभी ही ध्यान देते हैं।

 

Meaning of Marriage for Spouse in Hindi

पति-पत्नी के वैवाहिक जीवन के राज खोलता है मैरिज चार्ट

24. क्या आप अपने जीवनसाथी (Spouse) के प्रति पूर्ण रूप से निष्ठावान (वफादार) हैं?

A. हाँ
B. नहीं
C. अभी यह एक सतही संबंध है, पर मै प्रयास कर रहा हूँ/रही हूँ।

25. क्या आप अपने जीवनसाथी (Spouse) के प्रति वास्तव में आकर्षित हैं?

A. हाँ
B. नहीं
C. पता नहीं

26. उस आकर्षण के पीछे वास्तविक कारण क्या यह है?

A. श्रेष्ठ शील और स्वभाव
B. सौंदर्य
C. धन-संपत्ति, नौकरी

27. क्या आप अक्सर दूसरे लोगों के सामने अपने जीवनसाथी (Spouse) की निंदा या आलोचना करते हैं?

A. बिल्कुल नहीं
B. अक्सर जानबूझकर ऐसा करते हैं।
C. भूलवश ऐसा हो जाता है।

28. आप अपने जीवनसाथी (Spouse) की प्रत्येक बात ध्यान से सुनते हैं और हमेशा उनकी सहायता करने को तैयार रहते हैं?

A. हाँ
B. नहीं
C. अनुरोधवश या मजबूरी में ही ऐसा करते हैं।

29. क्या आपमें जीवनसाथी (Spouse) के सामने अपनी गलती स्वीकार करने का साहस है?

A. हाँ
B. नहीं
C. यकीन से नहीं कह सकते।

जानिये कैसे आप अपने रिश्तों के बंधन को और मजबूत बना सकते हैं – 12 Relationship Tips in Hindi रिलेशनशिप कैसे मजबूत करें

Spouse Analysis in Hindi for Marriage जीवनसाथी का विश्लेषण करें

30. गलतियाँ होने पर जीवनसाथी (Spouse) के प्रति आपका रवैया होता है?

A. भूल होने पर क्षमा मांग लेते हैं और आगे सुधार के लिए प्रयास करते हैं।
B. मै अपनी गलती कभी स्वीकार नहीं करता।
C. लड़ाई से बचने हेतु कभी-कभी उपरी मन से गलती मान लेते हैं।

31. जीवनसाथी और आपके बीच कोई विवाद होने पर जीवनसाथी (Spouse) की आलोचना करने से पूर्व

A. आप अपनी गलतियों की ओर ध्यान देते हैं और तब समझकर ही कुछ कहते हैं।
B. कुछ नहीं सोचते, सीधे उन्हें ही दोष देने लगते हैं।
C. विवाद होने पर मौन धारण कर लेते हैं।

32. जब आप अपने परिवारीजन (माँ-पिता, भाई-बहन) से जीवनसाथी (Spouse) की कोई आलोचना सुनते हैं तो आप

A. सच्चाई समझने पर दोषी पक्ष को समझाते हैं और सुधार के लिए प्रेरित करते हैं।
B. बिना कुछ सोचे-समझे जीवनसाथी को अपमानित करते हैं, डांटते हैं।
C. बात को नजरंदाज कर देते हैं।

33. जब कभी आपका जीवनसाथी (Spouse) कई दिनों के लिए बीमार पड जाता है तो आप हमेशा

A. उसकी सेवा को अपना महत्वपूर्ण दायित्व समझकर प्रेम से उसकी सेवा करते हैं और प्रोत्साहित करते हैं।
B. उसका तिरस्कार करते है व उसे उसके हाल पर छोड़ देते हैं।
C. चिकित्सा कराते हैं, पर परिचर्या पर ध्यान नहीं देते।

34. क्या आपका जीवनसाथी (Spouse) आपसे इसलिये दुखी रहता है, क्योंकि आप मादक पदार्थों का सेवन करते हैं या उन पर अत्याचार (किसी भी कारण से) करते हैं?

A. नहीं
B. हाँ
C. कुछ कह नहीं सकते।

35. क्या आप जीवन में आये ठहराव और जीवनसाथी (Spouse) की अरुचि, मानसिक क्लान्ति को दूर करने के लिए समय-समय पर उसे तीर्थयात्रा, पर्यटन पर ले जाते हैं, ताकि वह प्रकृति के सानिध्य में आकर फिर से एक नयी ऊर्जा प्राप्त कर सके?

A. हाँ
B. नहीं, इसकी कोई जरुरत नहीं है।
C. इस ओर कभी सोचा ही नहीं।

जानिये क्या हैं वह 10 जीवन मंत्र जिन्हें न जानने के कारण दुनियाभर के लोग इतने दुखी रहते हैं – 10 Jeevan Mantra in Hindi for Happiness

Scorecard for Spouse in Hindi स्कोर कार्ड से जाने जीवनसाथी को

विकल्प A के लिये 3 अंक, विकल्प B के लिये 0 अंक और विकल्प C के लिये 1.5 अंक निर्धारित हैं यदि आपका कुल स्कोर यह रहता है तब आप होंगे –

1. 90 से अधिक स्कोर होने पर आप एक अच्छे व योग्य जीवनसाथी (Spouse) हैं।

2. 55 से अधिक लेकिन 90 से कम स्कोर होने पर आपको एक अच्छा जीवनसाथी (Spouse) बनने के लिये थोडा परिश्रम करने की आवश्यकता है।

3. यदि आपका स्कोर 50 से भी कम रहता है, तो आप निश्चय ही एक अच्छे जीवनसाथी (Spouse) नहीं है और आपको स्वयं की प्रकृति में एक बड़े परिवर्तन की आवश्यकता है।

यदि आपके दिये गये जवाबों के ज्यादातर विकल्प A है, तो निःसंदेह आप एक अच्छे Life Partner है और अपनी Married Life को खुशहाल बनाने हेतु कटिबद्ध हैं। यदि आपने उत्तर के रूप में विकल्प C को चुना है, तो इसका अर्थ है कि आपको एक Positive Attitude के सहारे आगे बढ़ने की जरुरत है। क्योंकि आप अभी तक न तो Marriage का और न ही Spouse का Meaning समझ सके हैं। इसके अलावा आप विवाहित जीवन के उत्तरदायित्व को समझने से भी दूर हैं।

थोडा प्रयास और करने पर आप भी निश्चित रूप से एक अच्छे जीवनसाथी (Spouse) सिद्ध हो सकते हैं। पर यदि आपने अपने उत्तर के रूप में विकल्प B को ही अधिक चुना है, तो आपको अपनी Married Life को खुशहाल बनाने के लिये अपनी Personality में बड़े भारी बदलाव की आवश्यकता है। अन्यथा आप दोनों में से कोई भी सुख से नहीं जी सकेगा और पहल निश्चित रूप से आपको ही करनी पड़ेगी, क्योंकि कमियाँ आपमें ही अधिक हैं।

आगे पढिये दुनिया के सर्वश्रेष्ठ दोस्तों की दोस्ती की 7 सच्ची कहानियाँ – 7 Best Friendship Stories in Hindi

“वह व्यक्ति सुखी है जिसे एक सच्चा दोस्त मिल गया है, पर उससे भी ज्यादा सुखी वह है जिसे वह सच्चा दोस्त अपने जीवनसाथी में मिला है।”
– फ्रैंज शुबर्ट

 

Comments: हमें आशा है Spouse का Meaning बताने वाला और Marrige Chart के जरिये आपके विवाह का विश्लेषण करने वाला यह लेख Spouse Meaning in Hindi जीवनसाथी का अर्थ आपको जरुर पसंद आया होगा। कृपया इस हिंदी लेख को सोशल मीडिया पर शेयर करके हमें यह बताने का कष्ट करें कि जीवनसूत्र को और भी ज्यादा बेहतर कैसे बनाया जा सकता है? आप हमें अपने सुझाव Facebook, Twitter और दूसरी सोशल साइट्स पर दे सकते हैं। अपने E–mail पर नयी पोस्ट पाने के लिये जीवनसूत्र को सब्सक्राइब करें और वीडियो देखने के लिये Youtube Channel के सदस्य बनना न भूलें। एक उज्जवल भविष्य और सुखमय जीवन की शुभकामनाओं के साथ!

प्रिय मित्र, उम्मीद है आपको आर्टिकल काफी अच्छा लगा होगा। हमने इस लेख को लिखने में अपना काफी वक्त लगाया है। कितना अच्छा हो अगर आप भी अपना थोडा सा सहयोग हमें दें और इस लेख को सोशल मिडिया पर शेयर करें। हमें बस आपके दो मिनट चाहियें। उम्मीद है आप इंकार नहीं करेंगे।