Best Intelligence Quotes in Hindi: बुद्धिमानी

 

“बड़े से बड़ा मूर्ख भी किसी काम को पूरा कर सकता है, अगर उसके दिल में उसके लिये चाहत है; लेकिन बुद्धिमान केवल वे ही हैं, जो हर कार्य को अपनी रुचि के अनुरूप बना सकें।”
– स्वामी विवेकानंद

 

Intelligence Quotes in Hindi
बुद्धि पत्नी है, कल्पना रखैल है और स्मृति नौकरानी

इस धरती पर करोड़ों प्रजातियों के जीव निवास करते हैं। सबकी अलग-अलग खूबियाँ हैं। उनमे से न जाने कितने जीव शरीर और स्वभावगत विशेषताओं के आधार पर मनुष्य से भी ज्यादा बढे-चढ़े हैं, लेकिन फिर भी मनुष्य को सृष्टि का सर्वश्रेष्ठ प्राणी माना जाता है। उसे ईश्वर का राजकुमार कहा जाता है। निश्चय ही इंसानों में कुछ तो ऐसी विशेषता है जो दूसरी जाति के प्राणियों में नहीं मिलती है।

जिसके बल पर वह उन जीवों से सेवा लेने और उन्हें नियंत्रित करने की क्षमता रखता है। निःसंदेह मनुष्यों की यह अदभुत विशेषता उनकी महत बुद्धि के कारण है। इस प्रखर और अत्यंत विकसित बुद्धि के बल पर ही मनुष्य संसार का सर्वश्रेष्ठ जीव बन सका है। इस अदभुत अस्त्र का प्रयोग किस प्रकार करना है यह निर्णय ईश्वर ने हम पर ही छोड़ दिया है।

मानवीय बुद्धि के अनेकों स्वरुप हैं। उसमे अनेकों विशेषताएँ हैं, जिनके बल पर इस विराट ब्रह्मांड का बड़े से बड़ा रहस्य जाना जा सकता है। बुद्धि के महत्व और इसकी सीमाओं के ऊपर प्रस्तुत हैं महान व्यक्तियों के यह अनमोल विचार –

 

The test of a first-rate intelligence is the ability to hold two opposed ideas in mind at the same time and still retain the ability to function.

एक ही समय में दो विपरीत विचारों को मन में धारण करने की क्षमता और फिर भी कार्य कर सकने की सामर्थ्य को बचाये रखना सर्वोत्तम बुद्धिमानी की कसौटी है।

– F. Scott Fitzgerald ऍफ़. स्कॉट फिट्जेराल्ड

 

He who asks is a fool for five minutes, but he who does not ask remains a fool forever.

वह जो पूछता

प्रिय मित्र, उम्मीद है आपको आर्टिकल काफी अच्छा लगा होगा। हमने इस लेख को लिखने में अपना काफी वक्त लगाया है। कितना अच्छा हो अगर आप भी अपना थोडा सा सहयोग हमें दें और इस लेख को सोशल मिडिया पर शेयर करें। हमें बस आपके दो मिनट चाहियें। उम्मीद है आप इंकार नहीं करेंगे।