Best Women’s Day Slogans and Images in Hindi

 

“नारी सशक्तिकरण अभियान की प्रखर पहचान बन चुका महिला दिवस समस्त संसार की स्त्रियों के उस त्याग, बलिदान और सेवाभाव का प्रतीक है जिसके बल पर मानव समाज का निर्माण संभव हुआ है। लेकिन संसार की यह आधी आबादी आज भी अपने गौरव और अधिकारों के लिये संघर्ष करने को मजबूर है, क्योंकि मध्यकाल में पुरुषों की क्षुद्र मानसिकता ने नारियों की स्वतंत्रता को एक प्रकार से लगभग इनसे छीन ही लिया था।”

 

International Women's Day Slogans and Images in Hindi

आज यदि स्त्रियों की दशा कुछ बेहतर हो पायी है तो इसका श्रेय पिछली कुछ सदियों से चलते आ रहे उन महान लोगों के संघर्ष और प्रयासों को देना होगा जिनमे स्त्रियाँ और पुरुष दोनों ही शामिल हैं। जिन्होंने समाज में प्रचलित कुरीतियों और कुत्सित विचारधारा का उच्चतम स्तर पर जाकर विरोध किया, जिन्होंने स्त्रियों को पुरुषों की गुलामी से मुक्त कराने के लिये धारा के विरुद्ध चलने का संघर्ष किया।

यहाँ तक कि इसी दुष्ट और चक्षुहीन समाज का हर अत्याचार सहा, अपने ही परिजनों की भर्त्सना सही और न जाने क्या-क्या नहीं सहना पड़ा। भारत में महिलाओं की दशा सुधारने का कार्य सबसे पहले प्रसिद्ध समाज सुधारक राजा राममोहन राय ने शुरू किया था जिसे बाद में ईश्वरचंद्र विद्यासागर, निवेदिता, गाडगे महाराज, ऐनी बेसेंट और कुछ दूसरे लोगों ने आगे बढाया।

नारी सशक्तिकरण पर प्रेरक विचार

महिला सशक्तिकरण की दिशा में हालाँकि आज भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है, लेकिन फिर भी दशकों के संघर्ष के पश्चात आज दुनिया के ज्यादातर देशों में स्त्रियों को सामाजिक और आर्थिक आजादी समेत कई अधिकार हासिल हुए हैं और धीरे-धीरे ही सही पर अब वे मुक्त रूप से अपनी व्यक्तिगत पहचान बना रही है। पश्चिमी देशों में तो स्त्रियों को पुरुषों की तरह बराबरी का अधिकार हासिल है और अधिकतर एशियाई देशों में भी उनकी स्थिति बहुत अच्छी कही जा सकती है।

लेकिन अंध महाद्वीप कहे जाने वाले अफ्रीका और कुछ एशियाई देशों में स्त्रियों की हालत बहुत चिंताजनक है, जहाँ आज भी उनसे दोयम दर्जे का व्यवहार किया जाता है। इनमे मुस्लिम राष्ट्रों को प्रधानता से लिया जा सकता है। ईरान और सऊदी अरब जैसे कट्टरपंथी देशों में स्त्रियों को अब जाकर थोड़े से अधिकार हासिल हुए हैं, अन्यथा अब तक उन्हें किसी सजावटी और कीमती वस्तु की तरह घर की चारदीवारों में कैद करके रखा जाता था।

अभी सन 2017 में ही सऊदी अरब में महिलाओं को गाडी चलाने का अधिकार मिला है, अन्यथा इससे पहले तक वह किसी पुरुष के साथ होने पर ही बाहर जा सकती थी। चलिये सबसे कट्टर मुस्लिम मुल्क माने जाने वाले सऊदी अरब में तो नारियों को कुछ सहूलियत मिल भी गयी है, लेकिन ईरान में तो अभी तक औरतों को यह अधिकार भी नसीब नहीं हुआ है और वे अपनी कुछ बेहद सामान्य सी माँगों के लिये भी धरना देने और संघर्ष करने को विवश है।

इस छोटे से द्रष्टांत से आप इन देशों में स्त्रियों की हालत का अंदाजा लगा सकते हैं। खैर इस विषय पर विस्तृत चर्चा आगे कभी की जायेगी, आज हम सिर्फ उन विद्वान लेखकों के अनमोल विचारों को प्रकाशित कर रहे हैं जिनसे स्त्रियों का गौरव, उनका महत्व और उनकी श्रेष्ठता प्रकट होती है। यदि आपके मन में स्त्रियों के प्रति सम्मान है तो आप भी महिला दिवस पर इन स्लोगन्स को सोशल मिडिया पर शेयर करके एक महत्वपूर्ण अभियान का हिस्सा बनकर गौरवान्वित हो सकते हैं।

क्योंकि जिस तरह मकान में एक ईंट भी अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, ठीक उसी प्रकार से इस वैश्विक और विशाल अभियान में आपकी सहायता भी बड़ा महत्व रखती है, इसीलिये आप भी इस गुरुतर कार्य में सहयोगी बनें।

संसार की सभी स्नेहमयी, त्यागमूर्ति और सेवाभावी नारियों को समर्पित

 

Woman Empowerment Slogans in Hindi

 

ऐसा कोई भी व्यक्ति जो अपनी माँ का सम्मान करता है या अपनी बहन से स्नेह करता है, किसी भी स्त्री के बारे में निंदनीय बात नहीं कह सकता है, फिर चाहे वह कितनी ही नीचे गिरी हुई क्यों न प्रतीत होती हो। प्रत्येक नारी, अब, या किसी दूसरे समय में, एक बहन या बेटी रही है।

– विक्टोरिया मार्टिन

 

स्त्री ईश्वर की एक किरण है। वह ममतामयी और करुणावान है। वह रचनात्मकक है, जीवन देने वाली है, उत्पन्न हुई नहीं।

– जलालुद्दीन रूमी

 

पुरुष कभी भी निःस्वार्थ सेवा की जीवट के मामले में एक औरत की बराबरी नहीं कर सकता जिसे कुदरत ने बस उसे ही प्रदान किया है।

– महात्मा गाँधी

 

एक शालीन और शीलवान स्त्री, मर्यादा और शील से रहित, हजारों बुद्धिमान और सुंदर स्त्रियों से बढ़कर है।

– पवन प्रताप सिंह

 

यत्र नार्यस्तु पूज्यते, रमन्ते तत्र देवता।-जहाँ नारियों का सम्मान होता है, देवता भी वहीँ रमण करते हैं।

– मनुस्मृति

 

इस संसार में किसी भी आदमी को तब तक योग्य नहीं कहा जा सकता, जब तक कि वह स्त्रियों को अपने समकक्ष नहीं समझता।

– पवन प्रताप सिंह

 

स्त्री का सौंदर्य उसके चेहरे में नहीं है, बल्कि एक स्त्री के अंदर का सच्चा सौंदर्य उसकी आत्मा में झलकता है।

– ऑड्रे हेपबर्न

 

यदि आप अपने बच्चे को वास्तव में शिक्षित करना चाहते हैं, तो पहले उन्हें नारियों का सम्मान करना सिखाइये।

– पवन प्रताप सिंह

 

International Women’s Day Slogans and Images in Hindi

 

आदमियों के सारे तर्क स्त्रियों के एक भाव के भी बराबर नहीं हैं।

– वॉल्टेयर

 

स्त्री परिवार की किस्मत अपने आँचल की परतों में लिये रहती है।

– हेनरी फ्रेडरिक एमिल

 

स्त्रियों का सम्मान कीजिये, क्योंकि उनके प्रति आपका व्यवहार, आपके चरित्र और व्यक्तित्व की पहचान है।

– पवन प्रताप सिंह

 

एक परिवार तभी विकसित हो सकता है जब उसके केंद्र में एक स्नेहमयी स्त्री हो।

– कार्ल विल्हेल्म शीगेल

 

नारियों आप लज्जित मत होइये… आप देह की प्रवेश द्वार हैं, और आप ही आत्मा की भी प्रवेश द्वार हैं।

– वाल्ट व्हिटमन

 

स्त्री ही संसार के प्रत्येक शिशु की प्रथम शिक्षक है।

– पवन प्रताप सिंह

 

नारी का सम्मान जहाँ है, संस्कृति का उत्थान वहाँ है।

– पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य

 

महिला सशक्तिकरण पर स्लोगन्स

 

एक स्त्री का सच्चा आभूषण उसका शील है, उसकी पवित्रता है।

– महात्मा गाँधी

 

स्त्रियों को अपमानित करके अपना स्वयं का स्तर मत गिराइये।

– पवन प्रताप सिंह

 

जहाँ स्त्रियों पर अत्याचार होता है, ऐसे घरों में निर्धनता, दुःख और विपत्ति का सतत निवास होता है।

– पवन प्रताप सिंह

 

स्त्रियों से ही समस्त संसार की उत्पत्ति हुई है, यह ज्वलंत प्रमाण ही उनकी श्रेष्ठता सिद्ध करने के लिये पर्याप्त है।

– पवन प्रताप सिंह

 

एक श्रेष्ठ संस्कृति की पहचान इस बात से होती है कि वह अपनी आधी आबादी से किस प्रकार व्यवहार करता है।

– पवन प्रताप सिंह

 

“मै पुरुषों की प्रजाति को नष्ट होते हुए देखना ज्यादा पसंद करूँगा, बजाय इसके कि हम भगवान की सर्वश्रेष्ठ रचना स्त्रियों को अपनी वासना का उददेश्य बनाकर जानवरों जैसे बन जायँ।”
– महात्मा गाँधी

 

Comments: आशा है यह Quotes आपको पसंद आयी होंगी। कृपया अपने बहुमूल्य सुझाव देकर हमें बताने का कष्ट करें कि जीवनसूत्र को और भी ज्यादा बेहतर कैसे बनाया जा सकता है? आपके सुझाव इस वेबसाईट को और भी अधिक उद्देश्यपूर्ण और सफल बनाने में सहायक होंगे। एक उज्जवल भविष्य और सुखमय जीवन की शुभकामनाओं के साथ!

प्रिय मित्र, उम्मीद है आपको आर्टिकल काफी अच्छा लगा होगा। हमने इस लेख को लिखने में अपना काफी वक्त लगाया है। कितना अच्छा हो अगर आप भी अपना थोडा सा सहयोग हमें दें और इस लेख को सोशल मिडिया पर शेयर करें। हमें बस आपके दो मिनट चाहियें। उम्मीद है आप इंकार नहीं करेंगे।