1400 Sapno Ka Matlab in Hindi Jyotish

 

“जो व्यक्ति अपने सपनों में देवी-देवताओं के दर्शन करता है उसके जीवन में सुख-सौभाग्य का उदय होता है। चारों ओर समृद्धि बरसती है और उसके जीवन में कभी भी किसी चीज का अभाव नहीं रहता।”
– स्वप्न-शास्त्र

 

Sapno Ka Matlab in Hindi Jyotish
क्या कहती है सपनों की अनोखी दुनिया

Meaning of Dreams in Hindi सपनों का मतलब समझिये

सपनों का मतलब जानने की इच्छा रखने वाले लोगों की संख्या हजारो-लाखों में है और जनसामान्य में उनके प्रति कौतूहल भी बहुत अधिक है। लेकिन जानकारी के अभाव में अपने अविज्ञात जीवन को जानने-समझने का एक अत्यंत सरल और महत्वपूर्ण सूत्र हमारे हाथ से ऐसे ही निकल जाता है। हम नहीं चाहते कि हमारे पाठकों को भी दूसरे लोगों की तरह इस अवसर से वंचित रहना पड़े।

केवल थोडा सा प्रयास करने पर वह अपने आगामी जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं की एक झलक अपने सपनों के जरिये पा सकते हैं। पिछले लेख Meaning of Dreams in Hindi में हम पढ़ चुके हैं कि हमें सपने क्यों दिखाई देते हैं और सपनों को समझने के लिए किन बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

इस लेख में दिये जा रहे 1400 सपनों से हम यह जानेंगे कि अच्छे और बुरे सपनों का स्वरुप क्या है और उनका विशेष अर्थ हम किस तरह से समझ सकते है? किसी व्यक्ति को दिखाई देने वाले सपने, उसके मन के भावों के अनुसार हजारों-लाखों की संख्या में हो सकते हैं, इतने अधिक स्वप्न का फल बता पाना, किसी भी मनुष्य की सामर्थ्य के बाहर की बात है।

इसीलिये यहाँ हमने ज्यादा से ज्यादा प्रचलित सपनों का फल कहने का प्रयास किया है, क्योंकि सबका वर्णन करना असंभव है। आगे इस विषय पर एक अलग पुस्तक के जरिये और अधिक सपनों के स्वरुप और उनके फल पर चर्चा की जायेगी। तो आइये, जानते हैं – क्या है आपके सपनों का असली मतलब!

Classification of Dreams सपनों की श्रेणियाँ

इस लेख में दिये जा रहे शुभ और अशुभ सपनों को हमने 11 श्रेणियों में बाँटा है। हम प्रत्येक श्रेणी में पहले उसके अशुभ फलों का वर्णन करेंगे और बाद में शुभ फलों का, ताकि आपको समझने में आसानी रहे –

1. सपनों में मानव शरीर देखने का मतलब हिंदी में
2. सपनों में धर्म-कर्म व देवी-देवताओं देखने का मतलब
3. सपनों में दुर्घटना या कष्ट देखने का मतलब
4. सपनों में इंसानों को देखने का मतलब
5. सपनों में प्राकृतिक दृश्य देखने का मतलब
6. सपनों में जीव-जंतु देखने का मतलब

7. सपनों में सरीसृप व पक्षी देखने का मतलब
8. सपनों में धन-संपत्ति देखने का मतलब
9. सपनों में वाहन और रंग देखने का मतलब
10. सपनों में खाते-पीते देखने का मतलब
11. सपनों में वृक्ष-वनस्पति देखने का मतलब

 

सपनों में मानव शरीर देखने का मतलब हिंदी में

Sapno ka Matlab in Hindi सपने में अपना शरीर देखना

1. स्वयं को नग्न देखना – जल्दी ही किसी विपत्ति का आना, मान नष्ट होना, मृत्युतुल्य कष्ट का आगमन
2. स्वयं को मुंडित (गंजा) देखना – गृह कलेश में वृद्धि हो, भयंकर बीमारी की सूचना
3. कद घटना या छोटा देखना – अपमान-लोकनिंदा सहनी होगी, परेशानी उठानी पड़े
4. कद बड़ा या लम्बा देखना – मृत्युतुल्य कष्ट का आगमन, किसी भारी संकट का आना
5. बगल के या नाभि के नीचे बाल देखना – अपमानित होना पड़ सकता है
6. हथेली या तलुओं में बाल देखना – कर्ज में फँसना पड़ सकता है
7. अंगूठा चूसना – पारवारिक सम्पति में विवाद संभव
8. फूटी आँख देखना – शारीरिक व आर्थिक कष्ट बढेगा
9. तोंद बढ़ी देखना – पेट में परेशानी हो
10. कपडे पर खून के दाग – व्यर्थ बदनामी सहनी पड़े
11. खून की वर्षा देखना – देश में अकाल पड़े
12. चरबी देखना – आग लगने का संकेत
13. चंचल नेत्र देखना – बीमारी आने की सूचना
14. दाढ़ी सफेद देखना – काम में रूकावट
15. नाखून टूटना – सफलता देरी से मिले
16. अपनी परछाई देखना – अशुभ समाचार
17. थूक देखना – परेशानी संभव
18. शरीर की मालिश करना – रोग बढे
19. कसरत करना – बीमारी आने की सूचना
20. ऊंघना – धन हानि, चोरी का भय

शरीर के शुभ सपने और उनका हिंदी में मतलब

21. रक्त व मांस का दिखना – सामान्य अवस्था में शुभ है, परन्तु यदि पहले से ही संकटग्रस्त व्यक्ति को यह वीभत्स रूप में दिखाई दे तो अत्यंत भीषण संकट की ओर संकेत करता है।
22. सूर्य की तरह अपना चेहरा चमकता देखना – पुरस्कार मिले, मान सम्मान बढे
23. अंग दान करना – पुरस्कार या सफलता मिलने का संकेत, भविष्य उज्जवल होगा
24. कई सारे सिरों और भुजाओं का होना – जीवन में उन्नति और सफलता का संकेत है
25. अपने सफेद बाल देखना – आयु बढ़ेगी, समाज में उच्च स्थान मिले
26. कान साफ़ करना – अच्छी बातों और आदतों का ग्रहण
27. सुन्दर अंगों को देखना – अच्छा स्वास्थ्य
28. खोपडी देखना – बौद्धिक कार्यो में सफलता
29. स्त्री का अपनी हथेली देखना – प्यार बढे
30. लाल आँखे देखना – शुभ फल की प्राप्ति
31. काली आँखे देखना – व्यापार में लाभ
32. कान देखना – शुभ समाचार मिले
33. खून देखना – धन मिले
34. चुम्बन लेना – आर्थिक समृद्धि हो
35. चुम्बन देना – मित्रता बढे

सपनों में शरीर को क्षत-विक्षत देखने का मतलब हिंदी में

36. अपने शरीर का कोई अंग कटा हुआ देखना – किसी परिजन की मृत्यु के योग
37. कटा सिर देखना – चिंता-परेशानी का संकेत, शर्मिंदगी उठानी पड़ेगी
38. स्त्री का खुद को गंजा देखना – जल्दी ही गरीबी का आगमन हो
39. हाथ पर चोट लगाना – माता पिता के लिए अनिष्टकारक
40. अस्त्र से स्वयं को कटा देखना – शीघ्र कष्ट मिले
41. हड्डी/अस्थि को टूटते देखना – बीमारी होने का संकेत
42. बालों का गिरना – आर्थिक कष्ट बढे
43. कटी हुई अँगुली देखना – परिवार में क्लेश होगा
44. बाल बिखरे हुए देखना – धन की हानि
45. मस्तक पर कांसे का कूटा जाना – मुसीबतों का टूट पड़ना
46. हाथ काटना – अपमानित होना पडे
47. हाथ कटा हुआ देखना – लडाई में हानि हो
48. नाखून देखना – काम में परेशानी हो
49. बाल कटे देखना – गृह कलेश बढे
50. सिर फटा देखना – कारोबार में हानि हो
51. कान कट जाना – अपनों से वियोग हो
52. पुरुष का अपनी हथेली देखना – शत्रुता बढे

कटे शरीर के अच्छे सपने और उनका हिंदी में मतलब

53. कटे हुए अंग देखना – जल्दी ही संतान प्राप्ति होगी, पर कटे हुए अंग अपने शरीर के नहीं हों
54. हड्डी/अस्थि को देखना – संकट टलने का संकेत, शुभ समाचार मिले, स्वास्थ्य में लाभ
55. सिर के कटे बाल देखना – कर्ज से छुटकारा मिले, स्त्री से पुत्र की उत्पत्ति हो
56. नाक बहुत बड़ी देखना – मान सम्मान बढे, प्रमोशन हो
57. अपनी भुजा को कटी हुई देखना – शत्रु पर विजय मिले
58. सिर के बाल झड़ते देखना – कर्ज से मुक्ति मिले
59. खून में लोटना – धन-सम्पति प्राप्त होने का संकेत
60. स्वयं की मृत्यु देखना – भयंकर रोग से मुक्ति
61. नर कंकाल देखना – आयु बढने का संकेत
62. अपने सिर के बाल काले देखना – अधिक धन मिले
63. सीना चौडा होना – लोकप्रियता में वृद्धि हो
64. नाखून काटना – रोगों से छुटकारे का संकेत है
65. सीना या आंख खुजाना – धन लाभ
66. फफोला फूटना – मुसीबतें समाप्त हो
67. नासूर देखना – बीमारी से छुटकारा मिले
68. पैर कटे देखना – शत्रु पर विजय हो
69. कान साफ करना – अच्छी बातो का ज्ञान
70. खून खराबा – सौभाग्य वृद्धि

 

Sapno Ka Matlab in Hindi धर्म-कर्म देखना

सपनों में पूजा-पाठ करने का मतलब हिंदी में

71. जलती अगरबत्ती देखना – दुर्घटना हो सकती है, सतर्क रहें
72. रोजा रखना – आर्थिक संकट आने का संकेत
73. आश्रम देखना – व्यापार में घाटा
74. ज्योतिष देखना – संतान को कष्ट
75. जय-जयकार सुनना – संकट में पड़ना

पूजा के अच्छे सपनों का मतलब हिंदी में

76. स्वप्न में धर्म ग्रन्थ (वेद-पुराण, गीता, कुरान, बाइबिल) देखना – पापों का नाश होकर ज्ञान और वैराग्य का उदय होगा, सुख-शांति प्राप्त होगी व धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी
77. जप पूजा या प्रार्थना करना – विजय, समस्याओं का अंत, सुख शान्ति तथा समृद्धि की सूचना, धार्मिक कार्य में सहयोग करना
78. पूजा होते हुए देखना – समस्याएँ जल्दी समाप्त होंगी और किसी योजना का लाभ मिल सकता है
79. धर्म ग्रन्थ (रामायण) देखने का फल – संघर्ष के बाद सफलता मिले
80. देवता से मंत्र प्राप्त होना – नये कार्य में सफलता
81. गायत्री पाठ करना – दुर्लभ स्वप्न, मान सम्मान बढेगा
82. नमाज़ पढ़ते देखना – कष्ट दूर हों, शान्ति मिलेगी
83. समाधि देखना – सौभाग्य की प्राप्ति
84. शंख बजाना, देखना, सुनना – शुभ समाचार
85. देवता पर सिन्दूर चढाना – मनोकामना पूरी होगी
86. रुद्राक्ष देखना – शुभ समाचार मिलना
87. योगासन करना – शुभ फल मिले
88. यज्ञ करना या देखना – धन वृद्धि हो
89. गेरुआ वस्त्र देखना – समय शुभ है
90. घाट देखना – तीर्थ यात्रा पर जाने का संकेत
91. हज करना – मनोकामना पूरी हो
92. अगरबत्ती देखना – धार्मिक अनुष्ठान हो
93. अगरबत्ती अर्पित करना – शुभ फल मिले
94. स्वस्तिक दिखाई देना – धन लाभ होगा

95. मंदिर देखना – यह सौभाग्य का, सुखमय जीवन का संकेत है, परेशानियाँ दूर होंगी। शुभ कार्य में धन लगे
96. शिव मंदिर देखना – बीमारी समाप्त होगी, स्वास्थ्य और शरीर उत्तम रहेगा
97. मस्जिद या माजर – परेशानियों और कष्टों का अंत, समस्या का समाधान मिलेगा
98. चर्च का दर्शन – शुभ स्वप्न है, जीवन में शांति और सुख मिलेगा
99. गुरुद्वारा – ज्ञान-विवेक में वृद्धि होगी
100. स्वर्ग देखना – भौतिक सुखों में वृद्धि हो

सपनों में देवी-देवताओं को देखने का मतलब हिंदी में

101. इष्ट देव की मूर्ति चोरी होना – मृत्युतुल्य कष्ट आये
102. मंदिर में पुजारी देखना – गृह कलेश बढे

देवताओं के शुभ सपने और उनका मतलब हिंदी में

103. शिव-पार्वती को देखना – पति-पत्नी के बीच कलह समाप्त होगा, प्रेम बढेगा, जीवन में खुशियों की बारिश होगी, कार्य में सफलता मिलेगी
104. देवी-देवताओं का दर्शन – सुख-संपत्ति की वृद्धि होगी, सौभाग्य का उदय होगा, जीवन समृद्ध होगा
105. भगवान शिव को देखना – विपत्तियों का नाश हो, मानसिक शांति बढे, सुखो में वृद्धि
106. लक्ष्मी – धन-संपत्ति और खुशियों का आगमन, सौभाग्य की वृद्धि हो
107. शिवलिंग – माँगी हुई मन्नत पूरी होगी, शिव मंदिर जायें
108. कृष्ण – प्रेम संबंधो में सफलता, संबंधों में प्रेम बढेगा
109. ब्रह्मा – सद्बुद्धि मिले, अच्छा समय आने वाला है
110. विष्णु – जीवन में सौभाग्य व सफलता मिले
111. पितरों को देखना – समृद्धि बढेगी, जीवन सुखमय हो
112. मां सरस्वती – बुद्धि में वृद्धि होगी, भविष्य सुखद होगा
113. गणेश – रुके हुए कार्य पूरे होंगे
114. राम – सफलता मिलेगी
115. हनुमान – दुश्मन का नाश होगा
116. सीता – पहले कष्ट मिले फिर समृद्धि हो
117. देवी दुर्गा के दर्शन करना – रोग से मुक्ति मिले
118. राधा – शारीरिक सुख मिले
119. जटाधारी साधु देखना – अच्छे समय की शुरुआत
120. तपस्वी के दर्शन करना – दान से कार्य सिद्ध हो
121. फकीर को देखना – अत्यधिक शुभ फल
122. गुरु दिखाई देना – सफलता मिलना
123. त्रिमूर्ति देखना – सरकारी नौकरी मिले

 

Sapno Ka Matlab in Hindi मृत्यु/कष्ट देखना

सपनों में शारीरिक कष्ट देखने का मतलब हिंदी में

124. स्वप्न में धोखा खाना – यह सपने अक्सर घनिष्ठ मित्रों, विवाहितों या प्रेमियों को दिखते हैं और अक्सर बहुत तकलीफदेह होते हैं। कई बार तो लोग इन सपनों को ही आधार मानकर रिश्ते बिगड़ने पर तुल जाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिये। क्योंकि यह स्वप्न आपकी कमजोर आत्म-सम्मान की भावना या दोषपूर्ण अन्तःकरण से संबंधित होता है।
125. आत्महत्या होते देखना – सपने में आत्महत्या करना इस बात का संकेत है कि आप अनावश्यक कार्यों में अपनी जीवनीशक्ति खर्च कर रहे हैं। यह अच्छा सपना है, पर बुरे काम से बचे।
126. किसी की हत्या होते देखना – सपने में हत्या देखना अशुभ स्वप्न है। इसका तात्पर्य है कि आपको कहीं से धोखा मिल सकता है, अतः दुश्मनों से सावधान रहे।
127. गड्ढे या कुँए में गिरना – प्रतिष्ठा का नाश होना, नुकसान होना, कार्य का असफल होना, बुरे समय का आरम्भ
128. कीचड़-मिटटी में धँसना – व्यापार में घाटा, आने वाले समय में जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा
129. ऊंचाई से गिरना (आसमान से) – अचानक किसी संकट में फँसना, कार्य-व्यवसाय में हानि
131. ऊँची जगह से पानी में गिरकर डूबना – रोगी की बीमारी बढ़ सकती है
132. मृत व्यक्ति को पुकारना – विपत्ति एवं दु:ख मिलना
133. मुर्दे के शरीर से आवाज़ आना – बना-बनाया काम बिगड़ जाना
134. मुर्दों का समूह देखना – गलत लोगों की संगति में काम करना पड़े
135. चाकू लगना – जिस व्यक्ति के चाकू मारा जा रहा है वह बर्बाद होगा
136. राजनेता की मृत्यु देखना – देश में समस्या होना
137. पेड़ से गिरता हुआ देखना – किसी रोग से मृत्यु होना
138. सपने में दुर्घटना – बीमारी जकड़ने वाली है
139. नाक पर चोट लगना – मान सम्मान में हानि हो
140. नुकीली चीज़ से चोट लगना – वाद विवाद में फँसना
141. दांत टूटते हुए देखना – भाई-बंधुओं को कष्ट हो, समस्याओं में वृद्धि हो
142. नकसीर बहना – दिमागी परेशानियाँ संभव
143. स्वयं को बीमार देखना – जीवन में कष्ट मिले

शारीरिक कष्ट के शुभ सपने और उनका हिंदी में मतलब

144. स्वप्न में मृत्यु होना – इस स्वप्न का अर्थ हमेशा यह नहीं होता कि आपका किसी प्रियजन से वियोग होने वाला है, बल्कि अधिकतर मामलों में इसका तात्पर्य यह होता है कि अब आपके जीवन के एक पक्ष का अंत होने वाला है और किसी नयी चीज की शुरुआत होने वाली है। स्वप्न में अपनी मृत्यु या लाश देखना, कोई बडा़ सम्मान दिलाने वाला स्वप्न होता है।
145. अर्थी देखना – अगर रोगियों को अर्थी का स्वप्न दीखता है तो यह उनकी बीमारी से छुटकारे का संकेत है।
146. दाह क्रिया – अपनी अंत्येष्टि देखना एक शुभ स्वप्न है, परिवार में मांगलिक कार्य होगा।
147. किसी मृत व्यक्ति को देखना – पूर्व परिचित मृतक व्यक्ति को देखना, सुखद समाचार का संकेत है।
148. फांसी लगाना या देखना – मुसीबतों से छुटकारा मिले, जीवन में दिशा परिवर्तन हो
149. हत्या करना – लडाई झगडा शान्त होने के लक्षण
150. मुर्दे को नहलाना – धन-संपत्ति में वृद्धि हो
151. मुर्दा उठा कर ले जाते देखना – बिना कमाया धन मिले
152. मुर्दे को जिन्दा देखना – चिंता दूर होगी
153. मुर्दे को कुछ देना – शुभ समाचार मिले
154. शव के साथ चलना – भाग्य वृद्धि हो
155. मुर्दे के साथ खाना – अच्छा समय आयेगा
156. आत्महत्या करना – लम्बी आयु मिले
157. पानी में डूबना – कार्य में सफलता मिलेगी
158. चुटकी काटना – परिवार में कलेश होगा
159. थप्पड मारना – झगडे में फँस सकते हैं, धन हानि होगी
160. सूली पर चढ़ना – चिन्ताओ से मुक्ति हो, शुभ समाचार मिले

रोग के शुभ सपने और उनका हिंदी में मतलब

161. छींक आना – यदि सपने में अचानक आपको छींक आती है और आप रुमाल से अपनी नाक साफ करते है, तो इसका मतलब आपके आने वाले दिन अति उत्तम और ऐश्वर्यशाली रहेंगे।
162. अपने शरीर का जलना देखना और स्वयं के सिर को बंधन में देखना – मान सम्मान की प्राप्ति हो
163. दांत में दर्द देखना – नया कार्य शुरू हो, सोचा हुआ कार्य बनने के संकेत
164. मिर्गी से पीड़ित होना या देखना – बुद्धि तेज हो
165. अपने पर दूसरो का हमला देखना – लम्बी उम्र मिले
166. प्रसव पीड़ा – यश प्राप्त होने वाला है
167. दांत टूटना – शुभ समाचार मिले
168. खरोंच लगना – शरीर स्वस्थ हो
169. खुजली होना – रोग से छुटकारा पाने का संकेत
170. चेचक निकलना – धन की प्राप्ति होगी
171. पैर खुजलाना – यात्रा शीघ्र संभव
172. अपहरण देखना – लम्बी उम्र मिले
173. चिता पर चढ़ना – दीर्घायु हो

सपनों में नुकसान देखने का मतलब हिंदी में

174. घर छोड़कर भागना – जल्दी ही किसी मुसीबत में पड़ने वाले हैं, कोई आपको धोखा दे सकता है
175. अपने हाथ बंधे देखना – बुरे काम का बुरा नतीजा भुगते
176. स्वयं को भूमिगत देखना – भयंकर बीमारी आये या विपत्ति बढे
177. स्वयं को दिवालिया घोषित करना – व्यवसाय चौपट होना
178. घडी गुम हो जाना – यात्रा का कार्यकर्म स्थगित हो
179. हाथ से गिलास गिरकर टूटना – उम्मीदें ध्वस्त हो जायेंगी
180. ऊँचे स्थान से गिरना – प्रतिष्ठा का नाश हो
181. हमला होना – दुर्घटना का पूर्व समाचार
182. छलांग लगाना – असफलता हाथ लगे
183. पुस्तक खोना – मानहानि होगी
184. उबासी लेना – दुःख मिलेगा
185. उठना और गिरना – जीवन में संघर्ष बढेगा

नुकसान के शुभ सपने और उनका हिंदी में मतलब

186. स्वयं को रोते हुए देखना – प्रसन्नता प्राप्त हो, मान सम्मान में वृद्धि होगी
187. थप्पड खाना – कार्य में सफलता और शत्रु पर विजय मिले, शुभ फल की प्राप्ति
188. घुटने टेकना – वाद-विवाद में सफलता मिले
189. स्वयं को जंजीर में जकडे देखना – समस्याओ से छुटकारा
190. शोकमग्न होना – घर में उत्सव का आयोजन हो
191. श्राद्ध करना – अच्छा समय आने की सूचना
192. मातम करना – खुशहाली बढे
193. ठण्ड में ठिठुरना – सुख मिले
194. आंसू देखना – परिवार में मंगल कार्य हो
195. उदास देखना – शुभ समाचार मिले

 

Sapno Ka Matlab in Hindi इंसानों को देखना

सपनों में विचित्र प्राणी व समूह देखने का मतलब हिंदी में

196. काले रंग की, अनेक रूप धारण करने वाली मलिन वेशधारी स्त्री का दिखना – भयंकर दैवी प्रकोप और दुर्भाग्य, पतन व पीड़ा का सूचक
197. काना व्यक्ति देखना – अनकूल समय नहीं
198. कुबडा देखना – कार्य में विघ्न आये
199. अँधा व्यक्ति – कार्य में रूकावट हो
200. राक्षस देखना – संकट आये
201. चुडैल देखना – धन हानि हो
202. पिशाच के साथ खेलना – मुसीबतें साथ लगी रहें
203. भीड़ देखना या उसमे चलना – कार्य अधूरा रहे
204. भीड़ का काटना – दुःख आये

प्राणी व समूह के शुभ सपने और उनका हिंदी में मतलब

205. परी देखना – सफलता मिले, स्वास्थ्य लाभ हो, मान सम्मान बढे, धन में वृद्धि हो
206. मृत व्यक्ति से बात करना – मनचाही इच्छा पूरी होगी
207. जलता मुर्दा देखना – शुभ समाचार मिले
208. यमराज देखना – बीमारी दूर हो
209. डाकू देखना – धन में वृद्धि होगी
210. फरिश्ता देखना – मनोकामना पूर्ण होगी
211. मुर्दा देखना – जल्दी बीमारी दूर होगी
212. बौना देखना – शुभ समय नज़दीक है
213. कोढ़ी देखना – धन का लाभ होगा
214. पागल देखना – शुभ कार्य में वृद्धि हो
215. घायल देखना – संकट से छुटकारा मिले
216. शत्रु देखना – धन का लाभ हो

217. पनघट सूना देखना – कही से निमंत्रण मिले
218. पनघट पर भीड़ देखना – परिवार में उत्सव हो
219. भीड़ को उग्र रूप में देखना – कार्य में सफलता मिले
220. छात्रो का समूह देखना – शिक्षा में लाभ हो
221. जमघट देखना – कार्य की प्रशंसा मिलेगी
222. भीड़ का जत्था देखना – काफी लाभ मिले
223. जूलूस देखना – नौकरी में उन्नति होगी

सपनों में विशेष व्यक्तियों को देखने का मतलब हिंदी में

224. डॉक्टर या हकीम को देखना – स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो, बीमारी तो आये लेकिन ज्ञान भी बढे
225. सिपाही देखना – कानून के विपरीत काम कारनेका संकेत
226. वकील देखना – कठिनाई बढे, झगडा हो
227. तेली देखना – समस्या बढेगी
228. सुनार देखना – साथी से धोखा मिले
229. अंग रक्षक देखना – चोट लगने का खतरा
230. दामाद देखना – बेटी को कष्ट हो
231. पहरेदार देखना – चोरी की सम्भावना
232. हिजड़े देखना – परिजनों से अलगाव संभव
233. जोकर देखना – समय बर्बाद हो

विशेष लोगों के शुभ सपने और उनका हिंदी में मतलब

234. डाकिया देखना – दूर के रिश्तेदार से मिलना, कोई शुभ समाचार मिल सकता है
235. फकीर या भिखारी देखना – काम में सफलता मिले, यात्रा का संकेत
236. लोहार देखना – मान सम्मान बढे, शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो
237. बादशाह देखना – धन में वृद्धि हो, मान सम्मान बढे
238. भांड देखना – लडाई झगडा अथवा वाद विवाद में फँसना पड़े
239. बनिये को दरवाज़े पर देखना – कर्ज बढे
240. कुम्हार देखना – शुभ समाचार
241. मोची देखना – यात्रा लाभदायक हो
242. मंत्री देखना – मान-सम्मान में वृद्धि हो
243. माली देखना – घर में समृधि बढे
244. धोबी देखना – काम में सफलता मिले
245. दरजी को काम करते देखना – कचहरी से छुटकारा हो
246. सैनिक देखना – साहस में वृद्धि हो
247. चौकीदार देखना – अचानक धन आये
248. ग्वाला या ग्वालिन देखना – शुभ फल मिले
249. नट देखना – पारिवारिक सुख-शांति मिले
250. कबाडी देखना – अच्छे दिनों की शुरूआत हो

 

Sapno Ka Matlab in Hindi प्राकृतिक दृश्य

सपनों में आकाशीय पिंड देखने का मतलब हिंदी में

251. लाल आकाश देखना – लडाई झगडे व आतंक में वृद्धि, धन तथा देश की हानि हो
252. आसमान में बिजली चमकते देखना – कार्यव्यवसाय में स्थिरता, संतान संभव
253. सूर्य चन्द्र आदि का विनाश देखना – मृत्यु तुल्य कष्ट मिले
254. इन्द्रध्वज का गिरना – संकट बढे, धन की हानि हो
255. चंद्रमा और सूर्य का पतन (अस्त) होते देखना – दुःख-दारिद्र्य की पूर्व सूचना
256. चंद्रमा को टूटते हुए देखना – कोई समस्या आये
257. चंद्रग्रहण देखना – रोग हो, सभी कार्य बिगडे
258. आकाश से गिरना – संकट में फंसना
259. बिजली गिरना – संकट में फंसना
260. आसमान पर चलना – बीमारी आने का संकेत
261. चौथ का चाँद देखना – बहुत अशुभ है
262. रात देखना – जीवन में परेशानी आये

आकाशीय पिंडों के शुभ सपने और उनका हिंदी में मतलब

263. सूर्य, चंद्रमा, ग्रह और तारों को हाथ से पकड़ना और उन्हें साफ़ करना – अत्यंत शुभ स्वप्न है, जीवन में उन्नति, कार्य-व्यवसाय में सफलता और खुशहाल जीवन का संकेत है।
264. दिव्य प्रकाश देखना – आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त होने का योग, यह सपना सिर्फ योगियों और उच्चस्तर के साधकों को ही दिखता है।
265. आकाश में साफ बादल देखना – जल्दी तरक्की होने का सूचक है, पर अगर बादल बहुत काले हों तो विपत्ति का संकेत है।
266. सुनहरी धूप देखना – सरकार से धन लाभ हो, मान सम्मान बढे, पदोन्नति और धनलाभ
267. निर्मल, स्वच्छ आकाश को देखना – उच्च पद या पुत्र की प्राप्ति
268. हाथ से आसमान छूना – मनोकामना पूर्ण हो, काम में तरक्की मिले
269. इन्द्रधनुष को पकड़ना या उसे ऊपर उठाना – उत्तम स्वास्थ्य
270. सूर्य, चन्द्र और इन्द्रध्वज को देखना – उच्च पद और यश पाने का प्रतीक है
271. सूर्य देखना – धन संपत्ति तथा मान सम्मान बढे, खास व्यक्ति से मुलाकात
272. तारा देखना – जल्दी मनोकामनाओं की पूर्ति होगी
273. तारामंडल देखना – सौभाग्य की वृद्धि
274. चंद्रमा देखना – प्रतिष्ठा प्राप्त हो, सम्मान मिले
275. अर्धचन्द्र देखना – औरत से सहयोग मिले
276. उजाला देखना – भविष्य में सफलता का संकेत

सपनों में भूमि और पर्वत देखने का मतलब हिंदी में

277. भूकंप भूचाल देखना – संतान को कष्ट हो, तबाही आये, जनता पर संकट बढ़े
278. दलदल देखना – व्यापार और कार्य में मुश्किलें आयें, चिंताएँ बढें
279. हिमखंड देखना – किसी नजदीकी मित्र से धोखा मिलने की संभावना है
280. पहाड़ हिलते हुए देखना – किसी बीमारी का प्रकोप होना
281. ऊंचे पहाड़ देखना – काफी मेहनत के बाद कार्य सिद्ध होना
282. ज्वालामुखी देखना – स्थान परिवर्तन की पूर्व सूचना
283. पहाड़ से उतरना – व्यापार में मंदा हो
284. चोटी पर स्वयं को देखना – हानि हो
285. धूल देखना – यात्रा हों

भूमि-पर्वत के शुभ सपने और उनका हिंदी में मतलब

286. धरती और समुद्र को निगलना, उनका जल पीना – सौभाग्यशाली जीवन हो
287. पहाड़ देखना – जीवन में उन्नति का संकेत है, दुःख दूर हो, धन मिले
288. पहाड़ पर चढ़ना – मान सम्मान तथा धन बढे
289. रेगिस्तान देखना – धन सम्पदा में वृद्धि हो
290. जमीन पर चलना – नया रोजगार मिले
291. खाई देखना – धन और यश की प्राप्ति हो

सपनों में वायु और मौसम को देखने का मतलब हिंदी में

292. हवा तेजी से चलते देखना – शत्रु हानि पहुँचाये, दुखो में वृद्धि हो
293. वाष्प उड़ते देखना – धनहानि हो, दुर्घटना तथा शारीरिक कष्ट हो
294. आंधी-तूफान देखना – यात्रा में कष्ट होने का संकेत
295. बारिश होते देखना – घर में अनाज की कमी हो
296. बर्फ देखना – मौसमी बीमारी संभव

हवा और मौसम के शुभ सपने और उनका हिंदी में मतलब

297. हिमपात देखना – बिगडे काम बने, काफी धन की प्राप्ति हो
298. आंधी तूफान देखना या उसमे फँसना – संकट से छुटकारा मिले
299. सावन देखना – जीवन में ख़ुशी मिले
300. वसंत ऋतु देखना – सौभाग्य में वृद्धि
301. आंधी में गिरना – सफलता मिलेगी
302. धुंध देखना – शुभ समाचार मिले
303. कोहरा – संकट समाप्त हो

 

Sapno Ka Matlab in Hindi जीव-जंतु देखना

सपनों में जंगली जानवरों को देखने का मतलब हिंदी में

304. बन्दर – बन्दर झगड़ते हैं तो परिवारीजनों या मित्रों से मनमुटाव संभव है, पर यदि बन्दर कुछ खा रहे हैं तो यह गरीबी का संकेत है। बन्दर काटता है तो रोग होने का संकेत है और अगर बन्दर घेर कर खड़े हैं तो परेशानियों का संकेत है।
305. सुअर देखना – शत्रुता और स्वास्थ्य संबंधी समस्या बढ़ने का संकेत है। बुरे कामों में फँसना पड़े, बुरे लोगों से दोस्ती हो तथा मानहानि हो।
306. खड़े हाथी को देखना – किसी कार्य में भारी अड़चन संभव है
307. रोता हुआ सियार देखना – शत्रु से भय मिले, दुर्घटना की आशंका
308. लकडबग्घा देखना – नयी मुसीबतें आने का संकेत
309. भेडिय़ा देखना – दुश्मन से भय, विश्वासघात और खतरे की सूचना
310. लोमड़ी देखना – किसी घनिष्ठ व्यक्ति से धोखा मिल सकता है
311. गीदड या सियार देखना – धन हानि हो, बीमारी आये
312. माँसाहारी जीवों, बंदरों, रीछ के साथ खेलना – परेशानियों में घिरे रहना
313. गधे, सूअर, रीछ और ऊँट पर चढ़ना – दुर्भाग्य और दुःख का संकेत है
314. बारहसिंघा देखना – किसी दूर स्थान की यात्रा करनी पड़े
315. सूअर का दूध पीना – चरित्र खराब हो, जेल जाना पडे

जंगली जानवरों के शुभ सपने और उनका हिंदी में मतलब

316. हाथी या घोडे़ का पीछा करना – यदि स्वप्न में हाथी, घोडे़ आपका पीछा करते हुए दीखते हैं, तो जल्दी ही पदोन्नति होती है।
317. शेरों का जोड़ा देखना – दांपत्य जीवन में खुशहाली होगी, प्रेमियों के बीच के मन-मुटाव दूर होंगे।
318. हथिनी, शेरनी और घोड़ी को देखना या अपने मुख से उनका दूध पीना – जीवन सौभाग्यशाली होगा, सुख मिले
319. हाथी, घोड़े और बैल पर चढ़ना – जीवन में सुख-समृद्धि की बढ़ोत्तरी होगी
320. हाथ-हथिनी का जोड़ा देखना – पति-पत्नी में प्रेम बढेगा, मनमुटाव दूर होगा
321. शेर दिखाई देना – शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, रुके हुए कार्य पूरे होंगे
322. सफ़ेद हाथी दिखाई देना – ऐेश्वर्य की प्राप्ति होगी
323. नीलगाय देखना – भौतिक सुखों की प्राप्ति हो
324. शेरनी को बाँधना – जीवन में उन्नति और समृद्धि आयेगी
325. सोते हुए शेर को देखना – निडरता से कार्य करे, सफलता मिलेगी
326. हिरन देखना – सफलता मिले, शीघ्र विवाह हो, धन लाभ हो
327. हाथी देखना – संतान हो, नया कार्य आरम्भ हो
328. झूमते हाथी को देखना – धन की वृद्धि हो
329. शेर देखना – शत्रु पर विजय मिले
330. शार्क मछली देखना – विदेश यात्रा हो
331. लंगूर देखना – शुभ समाचार मिले
332. बाघ देखना – शत्रु पर विजय हो
333. बन्दर देखना – धन वृद्धि हो, अच्छा भोजन मिले
334. गले लगाता बन्दर – अगर बन्दर गले लगाता है, तो इसका अर्थ है कि आप कभी किसी समय बालाजी के भक्त रहे हैं और यह आप पर उनकी कृपा का संकेत है।

सपनों में पालतू जानवरों को देखने का मतलब हिंदी में

335. ऊंट का दिखना – चलते हुए ऊंट का दिखना अच्छा नहीं माना जाता है, कोई शारीरिक समस्या उत्पन्न हो सकती है, इसके अलावा खड़े हुए ऊंट को देखना मतलब आपको किसी भी तरह की विपत्ति आ सकती है।
336. कुत्ता भौंकना – लोगो द्वारा मजाक उड़ना लोगों की निंदा और अपयश का संकेत है
337. रोता हुआ कुत्ता – जल्दी ही कोई बुरा समाचार मिलने वाला है
338. पीले रंग की गाय या बैल देखना – महामारी आने के लक्षण
339. बकरी चुराना या खोना – लडाई-झगडा हो
340. गधे की चीख सुनना – दुख या संकट आये
341. घोड़ों को मारना-पीटना – विपत्ति का संकेत है
342. सजा हुआ घोड़ा देखना – कार्य में हानि हो
343. खच्चर दिखाई देना – धन संबंधी समस्या संभव
344. अकेली भेड़ देखना – अशुभ घटित हो
345. भैंस देखना – किसी मुसीबत में फंसना
346. घोड़े से गिरना – काम या व्यापार में हानि होगी
347. खरगोश देखना – औरत से बेवफाई हो
348. बिल्लियों को लड़ते देखना – किसी से झगडा हो सकता है
349. सफेद बिल्ली देखना – धन की हानि हो
350. पीली बिल्ली देखना – अशुभ समाचार मिले

पालतू जानवरों के शुभ सपने और उनका हिंदी में मतलब

351. गाय, भैंस, बकरी, को देखना या अपने मुख से उनका दूध पीना – व्यापार में लाभ होगा, संपत्ति में बढ़ोत्तरी होगी
352. बैल देखना – स्वस्थ बैल देखने पर अनाज सस्ता होगा पर कमजोर निर्बल बैल देखने से अनाज महंगा होगा
353. गाय का बछड़ा देखना – किसी अच्छी घटना का समाचार मिलने वाला है धन-प्राप्ति संभव है
354. घर में गाय, हथिनी और घोड़ी के बच्चे को जन्म देना – धन-संपत्ति आये, संतान प्राप्ति हो
355. घोड़े पर चढऩा – व्यापार में उन्नति होगी अपने कार्य में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे
356. गाय, और भैंस को बाँधना – जीवन में उन्नति और समृद्धि आयेगी
357. सपने में बैठा ऊँट देखना – बहुत सारा धन प्राप्त होगा
358. गौओं के सींगों से जल चूकर अपने ऊपर गिरना – जीवन में सुख-समृद्धि आये
359. बछिया देखना – शुभ समाचार मिले
360. गाय देखना – धन लाभ हो
361. काला घोड़ा देखना – मान सम्मान बढेगा
362. घोड़े पर सवार होना – पदोन्नति होगी
363. घोड़ा देखना – संकट दूर होगा
364. काला कुत्ता देखना – कार्य मे सफलता मिले
365. कुत्ता देखना – पुराने मित्र से मिलन
366. कुत्ता झपटे – शत्रु की हार हो
367. भेड़ो का समूह देखना – लाभ होगा
368. दूध देती भैंस देखना – उत्तम अन्न लाभ के योग
369. भैंसा देखना – संघर्ष करने से सफलता मिलेगी
370. भैस देखना – अच्छा भोजन मिले
371. गधा देखना – प्यार मिले
372. गधा लदा हुआ देखना – व्यापार में लाभ हो
373. गधे की सवारी करना – शुभ समाचार मिले
374. काली बिल्ली देखना – लाभ हो
375. गिलहरी देखना – जीवन में शुभ घटना घटे

 

Sapno Ka Matlab in Hindi सरीसृप/पक्षी देखना

सपनों में सरीसृप और कीड़ों को देखने का मतलब हिंदी में

376. छिपकली देखना – यह सपना अमंगल का सूचक है, यदि छिपकली एक ही स्थान पर बैठी है तो इसका मतलब है कि कोई दुर्घटना या हानि होने वाली है। यदि यह किसी कीड़े को खाती दिखायी दे, तो घर में चोरी होने की संभावना होती है।
377. कई सर्पों व नागों का स्वप्न में बार-बार दिखाई देना – आपत्ति का, पित्रदोष का सूचक
378. दोमुँहा सांप देखना – दुर्घटना हों, मित्र द्वारा विश्वासघात मिले
379. अजगर दिखाई देना – व्यापार में हानि, दुर्भाग्य का संकेत
380. चूहे देखना – व्यापार में हानि, औरत से धोखा
381. चूहा फंसा देखना – शरीर को कष्ट मिले
382. चूहा मारना – धन की हानि हो
383. गिरगिट देखना – झगडे में फंसने का संकेत
384. भौरा दिखायी देना – कोई अपना धोखा दे सकता है, यात्रा कष्टकारी हो सकती है
385. चींटी देखना – किसी समस्या में घिरना
386. बहुत अधिक चींटिया देखना – जीवन में परेशानी आये
387. जुगनू देखना – बुरे समय की शुरुआत
388. टिड्ढ़ीयों का दिखाई देना – व्यापार में हानि हो
389. तितली उड़ कर दूर जाना – दांपत्य जीवन में क्लेश हो
390. मच्छर देखना – अपमानित होना पड़े
391. मक्खी देखना – धन की हानि हो
392. मकडी देखना – बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़े
393. जूँ देखना या मारना – मानसिक चिंता घेरे
394. खटमल देखना – जीवन में संघर्ष करना पड़े

सरीसृप व कीड़ों के शुभ सपने और उनका हिंदी में मतलब

395. मछली देखना – यह बहुत शुभ सपना माना जाता है। इसका तात्पर्य है, जल्दी ही आपके उपर माँ लक्ष्मी की कृपा होने वाली है। गृहस्थी का सुख मिले।
396. कछुआ – यह स्थिरता का संकेत है, जीवन में शांति तथा धैर्य बनाये रखें। कोई शुभ समाचार और आशा से अधिक धन मिल सकता है।
397. काला सांप दिखाई देना – धन लाभ होगा, गरीबी दूर होगी, मान-सम्मान भी बढेगा।
398. सफेद सांप का काटना – धन की प्राप्ति होगी
399. बिच्छू देखना – प्रतिष्ठा प्राप्त होगी, धन मिलेगा
400. खटमल मारना – कठिनाई से छुटकारा मिले
401. मधुमक्खी देखना – परिवारीजनों और मित्रों से प्रेम बढने का संकेत है, धन की वृद्धि होगी
402. मधुमक्खी का छत्ता – यदि सपने में छत्ता दिखायी दे तो भी यही फल होगा
403. नेवला देखना – संकट समाप्त होगा, शत्रुभय से मुक्ति मिले, स्वर्णाभूषण मिल सकते हैं
404. मगरमच्छ देखना – शुभ समाचार मिले
405. सीप देखना – सपने में देखने पर हानि पर उसे उठाने पर लाभ
406. कीडा देखना – शक्ति का प्रतीक
407. चींटी देखना – धन लाभ हो
408. चूहा चूहेदानी से निकलते देखना – कष्ट से मुक्ति मिले
409. चींटी मारना – तुंरत सफलता मिले
410. चूहा मरा देखना – धन लाभ हो
411. तितली देखना – विवाह हो या प्रेमिका मिले
412. तितली पकड़ना – संतान का जन्म हो

सपनों में पक्षियों को देखने का मतलब हिंदी में

413. कौआ देखना – बुरी सूचना मिलना, किसी की मृत्यु का समाचार मिले
414. फाख्ता देखना – पत्नी की ओर से कष्ट मिले, मानसिक संताप हो
415. चिडिय़ा को रोते देखता – धनसंपत्ति नष्ट हो जाये
416. चील देखना – बदनामी हो, शत्रुओं से हानि संभव
417. चमगादड उड़ता देखना – लम्बी यात्रा हो
418. चमगादड लटका देखना – अशुभ घटना का संकेत
419. उल्लू देखना – दुखों का संकेत, धन की हानि हो
420. ज़मीन पर बत्तख देखना – धन हानि हो
421. बाज़ देखना – दुर्घटना में फँसना पडे
422. बाज़ द्वारा झपट्टा मारना – पहाड़ से गिरने के लक्षण
423. पिंजरे में पक्षी देखना – घर-परिवार में लड़ाई-झगडा हो

पक्षियों के शुभ सपने और उनका हिंदी में मतलब

424. कबूतरों का झुंड दिखाई देना – यदि स्वप्न में कबूतरों का झुंड दिखाई दे तो यह स्वप्न रोग से छुटकारे या किसी शुभ समाचार का सूचक होता है।
425. चिडिय़ा दिखाई देना – मेहमान आने का संकेत, नौकरी में पदोन्नति हो
426. कोयल देखना – शुभ समाचार, उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति
427. बगुला देखना – सफेद बगुला देखने पर लाभ पर काला देखने पर हानि
428. पानी में बत्तख देखना – शुभ समाचार मिले
429. मोर नाचते देखना – शुभ समाचार मिले
430. मोर-मोरनी देखना – दांपत्य सुख में वृद्धि हो
431. नीलकंठ देखना – मान सम्मान बढे , विवाह हो
432. सारस देखना – धन वृद्धि हो
433. कबूतर देखना – प्रेमिका से मिलना
434. पक्षियो को दाना डालना – व्यापार में लाभ हो
435. मैना देखना – उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति
436. सफेद कबूतर देखना – शत्रु से मित्रता होना
437. बुलबुल देखना – विद्वान व्यक्ति से मुलाकात
438. चोंच वाला पक्षी देखना – व्यवसाय में लाभ
439. तोता दिखाई देना – सौभाग्य में वृद्धिख़ुशी मिले
440. तीतर देखना – सम्मान में वृद्धि
441. मुर्गा देखना – विदेश व्यापार बढे
442. मुर्गी देखना – गृहस्थी का सुख मिले

 

Sapno Ka Matlab in Hindi धन-संपत्ति देखना

सपनों में धातुएँ देखने का मतलब हिंदी में

443. सोना देखना – परिवार में बीमारी बढे, धन की हानि हो
444. सोना दूसरे को देना – अपनी बेवकूफी से दूसरों को लाभ पहुंचाना
445. लोहा देखना – काफी मेहनत करने के बाद सफलता मिले
446. सोना लुटाना – परेशानियाँ बढे और अपमान सहना पडे
447. चाँदी का सामान देखना – घर-परिवार में झगडा बढे
448. सोना गिरवी रखना – बेईमानी करे और अपमान हो
449. लोहे को इकठ्ठा करना – अचानक से दुःख पाये
450. त्रिधातु – कोई दुर्घटना घट सकती है
451. रांगा – जीवन में परेशानी बढ़ेगी

धातुओं के शुभ सपने और उनका हिंदी में मतलब

452. सोने-चाँदी के आभूषण देखना – जल्दी विवाह संभव, कोई कार्य पूर्ण होगा
453. तांबा देखना – गुप्त रहस्य का पता लगना, सरकार से लाभ मिले
454. पैसा मिलना – धन लाभ होगा, मुफ्त का धन मिले
455. सोना मिलना – धन में वृद्धि होगी
456. चांदी देखना – धन का लाभ होगा
457. पीतल – धन लाभ होगा
458. पारा – कष्ट दूर होंगे
459. पंचधातु – विदेश यात्रा संभव
460. सप्त धातु – रोग और कष्ट दूर होंगे
461. अष्ट धातु – कार्य में सफलता मिलेगी

सपनों में रत्न देखने का मतलब हिंदी में

462. रत्न को खोते हुए देखना – अनावश्यक व्यय हो एवं दु:ख मिले
463. पुखराज – घर में कलह-लड़ाई हो, वैर-विरोध की भावना बढे
464. कटहैला – स्वास्थ्य गिरेगा, बीमारी संभव
465. गोमेद – समस्या अचानक आयेगी
466. सुलेमानी पत्थर – मित्रों और परिजनों से मतभेद बढेगा

रत्नों के शुभ सपने और उनका हिंदी में मतलब

467. हीरा – आर्थिक प्रगति होगी, प्रेम संबंध बनेंगे और रिश्तों में मधुरता आयेगी। धन वृद्धि होगी, परन्तु संघर्ष भी अधिक होगा।
468. मोती देखना सुख – मानसिक शांति प्राप्त होगी, गर्भवती स्त्री को दिखे तो पुत्री की प्राप्ति
469. फिरोजा – कार्य व्यवसाय में उन्नति के अवसर उपलब्ध होंगे, शत्रुओं पर विजय मिले
470. मूंगा पहनना या देखना – शत्रु पर विजय मिले, कारोबार में उन्नत्ति हो
471. नगीना देखना – सरकार से लाभ हो, शुभ समाचार मिले
472. पन्ना – धन प्राप्त होगा, व्यवसाय में वृद्धि हो
473. नीलम – उन्नति होगी, शुभ समाचार मिले, दुश्मन परास्त होगा
474. माणिक्य – शक्ति तथा अधिकारों में वृद्धि, प्रभुत्व बढेगा
475. लहसुनिया – यश-प्रतिष्ठा हासिल होगी, मान सम्मान बढे
476. लाजवर्त – यश बढेगा
477. स्फटिक – धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी
478. जवाहरात देखना – आशायें पूर्ण होंगी

सपनों में लेन-देन देखने का मतलब हिंदी में

479. हिसाब किताब लगाना – अपव्यय हो, भविष्य में भारी संकट आये, काम में सावधानी बरते
480. जेब या थैली भरी देखना – जमीन जायदाद में वृद्धि पर खर्च अधिक होने का सूचक
481. जेब या थैली खाली देखना – अशुभ है, जमीन जायदाद के लिये झगडा हो
482. सामान तोलना या नापतोल करना – महंगाई बढे, व्यापार में हानि हो
483. वजीफा पाना – काम में असफलता मिले, धनहानि हो
484. धन का छीना जाना – सुख की निवृत्ति व दुःख का आगमन
485. वसीयत करना – भूमि सम्बन्धी विवाद हो, घर में तनाव बढे
486. दान-दक्षिणा लेना या देना – व्यापार में घाटा हो
487. पुरस्कार मिलना – हानि हो या अपमानित होना पडे
488. धरोहर लाना या देखना – व्यापार में हानि हो
489. कर्जा लेना – व्यापार में हानि मिले
490. चुंगी देना – चलते काम में रूकावट आये
491. रिश्वत लेना – सावधान रहे, नुकसान होने का डर
492. सूद देते देखना – धन का नाश हो और गरीबी आये

लेन-देन के शुभ सपने और उनका हिंदी में मतलब

493. धनवान व्यक्ति देखना – धन प्राप्ति के योग
494. दुकान खरीदना – धन का लाभ होगा
495. जुआ खेलना – व्यापार मे लाभ होगा
496. धन उधार देना – अत्यधिक धन की प्राप्ति
497. गड़ा धन दिखना – अचानक धन लाभ होगा
498. सूद लेते देखना – मुफ्त का धन मिले
499. उधार लेना या देना – धन लाभ का संकेत
500. कर्जा देना – खुशहाली आये
501. चुंगी लेना – आर्थिक लाभ होगा

 

Sapno Ka Matlab in Hindi वाहन व रंग देखना

यात्रा और वाहन के सपने देखने का मतलब हिंदी में

502. यात्रा के बाद मृत्यु का स्वप्न – अगर आपको स्वप्न में यात्रा करते समय (वाहन या पैदल दोनों) मृत्यु दिखायी दे रही है तो यह आपके लिये गंभीर शारीरिक क्षति या मृत्यु का संकेत हो सकता है यात्रा न करें
503. दक्षिण दिशा की यात्रा करना – जीवन पर संकट आये
504. पैदल यात्रा पर जाना – सपने में पैदल यात्रा जीवन संघर्षपूर्ण रहने का संकेत है
505. गाडी का पहिया टूटना – जल्दी ही विपत्ति का सामना करना पड़ेगा
506. नाव में बैठे हुए तूफ़ान में फंसना – बैठे-बिठाये दुर्भाग्य का आगमन
507. स्थिर विमान देखना – व्यापार में झूठ बोलना पडे पर फिर भी धन हानि हो
508. पानी का जहाज देखना – दुर्घटना में फंसने का सूचक, दूर की यात्रा होगी
509. ऊँट की सवारी – शरीर रोगग्रस्त हो
510. नाव में बैठना – जीवन में अनेक संकट आये
511. खाली बैलगाड़ी देखना – नुकसान हो
512. रेल या ट्रेन देखना – यात्रा कष्ट दायक हो
513. इंजन चलता देखना – यात्रा हो, शत्रु से सावधान रहें

वाहन के शुभ सपने और उनका हिंदी में मतलब

514. उड़ता विमान देखना – अच्छा समय जल्दी आएगा, समृद्धि और उन्नति के रास्ते खुलेंगे
515. अश्व या रथ पर यात्रा करना – जीवन में उन्नति के अवसर मिलेंगे, प्रतिष्ठा होगी
516. हाथी की सवारी करना – मान सम्मान बढे, सरकार से लाभ हो
517. साइकिल देखना – सफलता मिलेगी, सभी कार्य पूरे होंगे
518. वाहन से यात्रा करना – जीवन सुखमय बीतने का संकेत है
519. चलता पहिया देखना – कारोबार में उन्नत्ति हो
520. पहिया देखना – प्रगति तेज हो, यात्रा सफल हो
521. साइकिल चलाना – काम में तरक्की मिले
522. तांगा देखना – सुख मिले, सवारी का लाभ हो
523. रिक्शा देखना या उसमे बैठना – प्रसन्त्ता बढे
524. रथ देखना – यात्रा करनी पड़े
525. आकाश में उडऩा – लंबी यात्रा करना
526. गाड़ी देखना – यात्रा सार्थक हो
527. दमकल चलाना – धन वृद्धि हो
528. रॉकेट देखना – धन-संपत्ति में वृद्धि हो
529. नाव देखना – घर-गृहस्थी का सुख मिले

सपनों में रंग देखने का मतलब हिंदी मे

530. काला रंग – अशुभ घटना घटित हो सकती है
531. चितकबरा रंग – समस्या आयेगी

रंगों के शुभ सपने और उनका हिंदी में मतलब

532. नीला रंग – संघर्ष के पश्चात विजय प्राप्त करने का संकेत है
533. पीला रंग – स्वास्थ्य खराब होगा, पर बुराइयाँ खत्म होंगी
534. हरा रंग – सुख शान्ति में वृद्धि होगी
535. आसमानी रंग – मन प्रसन्न रहेगा
536. लाल रंग – रोग और शोक नष्ट होंगे
537. सफ़ेद रंग – सुख-समृद्धि हासिल होगी
538. नारंगी रंग – कार्य फलीभूत होंगे
539. गुलाबी रंग – धन मिलेगा
540. सुनहरा रंग देखना – रुका हुआ धन मिलेगा

 

Sapno Ka Matlab in Hindi खाते-पीते देखना

सपनों में भोजन करते देखने का मतलब हिंदी में

541. रोटी खाते देखना – सपने में रोटी खाने से धन लाभ और आर्थिक समृद्धि हो, परन्तु शोक समाचार मिले
542. दलिया खाना या देखना – स्वास्थ्य कुछ समय के लिए ख़राब हो
543. सूखा अन्न खाना – परेशानी बढऩा
544. तेल और खिचड़ी का भोजन – स्वास्थ्य खराब हो
545. रोटी खाना या पकाना – बीमारी आने का संकेत
546. अचार खाना या बनाना – सिर दर्द, पेट दर्द
547. नमक खाना – झगडे में फँसना
548. तिल खाना – दोष लगना
549. दाल पीना – कार्य में रूकावट आये
550. चावल देखना – कठिनाई से धन मिले
551. मूंग या मसूर दाल देखना – अनेक परेशानी हो
552. शरबत पीना – लड़ाई-झगडा की नौबत आये
553. अरहर की दाल खाना – उदर शूल हो
554. राई देखना – काम में रूकावट आये
555. पंजीरी खाना – बीमारी आने की सूचना
556. पकवान खाना या बनाना – दुखो में वृद्धि हो
557. पेड़ा खाना – मुख में रोग हो

भोजन खाने के शुभ सपने और उनका हिंदी में मतलब

558. सोने-चाँदी के बर्तन में किसी ऊँची जगह खीर बैठकर खाना – जल्दी ही उच्च पद या राज्याधिकार प्राप्त होता है
559. रोटी फेंकना या गिरी हुई देखना – देश में मन न लगे, शीघ्र विदेश की यात्रा हो
560. बर्फ खाना – शीघ्र प्रियजनों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा, चिंताएँ दूर होंगी
561. नमक देखना – स्वास्थ्य में लाभ, बीमारी दूर होगी, व्यापार में लाभ होगा
562. शहद देखना – जीवन में अनुकूलता, शुभ कार्यो में रूचि बढे
563. चांदी के बर्तन में दूध पीना – संम्पत्ति में वृद्धि हो
564. खून, खीर और दूध पीना – मनोकामना पूरी होगी
565. चाय – धन में वृद्धि होगी, सुख-सुविधा के साधन उपलब्ध होंगे
566. इडली-साम्भर खाते देखना – सभी से सहयोग मिलेगा
567. गुड़ खाते हुए देखना – अच्छा समय आने के संकेत
568. कॉफ़ी – मान-सम्मान मिलेगा
569. दूध देखना – आर्थिक लाभ मिले
570. दही – धन-लाभ होगा
571. पूरी खाना – प्रसन्नता का समाचार मिले
572. मलाई खाना – धन वृद्धि हो
573. शरबत देखना – बीमारी दूर हो
574. तिल देखना – कारोबार में लाभ

575. जलेबी खाना – सुख सुविधायें बढे
576. गुड खाना – सफलता मिले
577. आइसक्रीम खाना – सुख शांति मिले
578. केक देखना – अच्छी, सुन्दर वस्तु मिले
579. आटा देखना – कार्य पूरा हो
580. मिठाई खाना या बाँटना – बिगडे काम बने
581. रसभरी खाना – अच्छा विवाह हो
582. रसगुल्ला खाना – धन वृद्धि होगी
583. पनीर खाना – धन वृद्धि हो
584. चौकलेट खाना – अच्छा समय आने वाला है
585. तला पकवान खाना – शुभ समाचार मिले
586. छाछ पीना – धन लाभ हो
587. घी देखना – धन दौलत बढे
588. अंडे खाना – पुत्र प्राप्ति हो
589. रोटी बाँटना – धन लाभ हो

सपनों में अन्य चीज़ों को खाते देखने का मतलब हिंदी में

590. भरी थाली देखना – किसी चीज की अचानक कमी हो
591. हुक्का पीते देखना – व्यर्थ में समय खराब हो
592. तेल पीना – किसी भयंकर रोग की आशंका
593. भोजन की थाली देखना – धनहानि के योग
594. श्मशान में शराब पीना – शीघ्र मृत्यु हो
595. सिगरेट पीते देखना – व्यर्थ में धन बर्बाद हो
596. औषधि देखना – गलत संगति में पड़े
597. प्यास लगना – लोभ बढ जाय
598. पक्षी, मछली का भोजन करना – बीमारी घेरे
599. खटाई खाना – धन हानि हो
600. चटनी खाना – दुखो में वृद्धि हो
601. तेल देखना – समस्या बढे

खाने के शुभ सपने और उनका हिंदी में मतलब

602. शेर और भेड़ को तथा जलचर जंतु को मारकर स्वयं खाने से – सुख-संपत्ति बढे, शरीर स्वस्थ हो
603. सपने में कीड़ों का भोजन करना – खूब धन-संपत्ति प्राप्त हो, उन्नति हो
604. कच्चे माँस और मछली को खाना – मनोकामना पूर्ण हो
605. प्रसाद बाँटना – शुभ फल मिले, रोग कम हो, समृद्धि बढे
606. लंगर खाना या देखना – धन वृद्धि हो, व्यवसाय में तेजी आये
607. खाली थाली देखना – सफलता मिले, धन प्राप्ति के योग बनें
608. गुठली खाना या फेंकना – ज्यादा धन आने का संकेत
609. कपड़ो पर दाल का गिरना – शुभ समाचार मिले
610. भण्डार देखना – काफी धन लाभ हो
611. दवा खाना या खिलाना – अच्छा मित्र मिले
612. दवा गिरना – बीमारी दूर हो
613. मांस देखना – आकस्मिक धन लाभ हो
614. तवे पर रोटी सेकना – संपत्ति बढे
615. नदी का पानी पीना – सरकार से लाभ हो
616. हुक्का पीना या पिलाना – मित्रता बढे
617. शराब देखना – बिना कमाया धन मिले
618. शराब पीना – धन वृद्धि हो
619. चूरन खाना – बीमारी में लाभ

 

Sapno Ka Matlab in Hindi वनस्पति देखना

सपनों में पेड़-पौधे देखने का मतलब हिंदी में

620. अपनी नाभि के अतिरिक्त दूसरे अंगों में घास-फूस व पेड़ों का उगना – भयंकर बीमारी और दुर्भाग्य का संकेत
621. सूखा जंगल देखना – बीमारी की पूर्व सूचना, परेशानी होना
622. ऊंचे वृक्ष देखना – मनोकामना पूरी होने में समय लगना
623. सूखा हुआ बगीचा देखना – कष्टों की प्राप्ति हो
624. फूलमाला दिखाई देना – निंदा होना
625. सूखी घास देखना – जीवन में समस्या आये
626. अमलतास – पीलिया या कोढ़ का रोग होना
627. खेत काटते देखना – पत्नी से मन मुटाव होना
628. गेंहू देखना – काफी मेहनत के बाद कमाई होना
629. हरा धनिया देखना – यात्रा पर जाना पडे

पेड़-पौधों के शुभ सपने और उनका हिंदी में मतलब

630. नाभि में घास-फूस और पेड़ों का पैदा होना – दीर्घायु हो, उन्नति होगी
631. खेत देखना – यात्रा हो, विद्या व धन की वृद्धि हो, संतान प्राप्त होगी
632. पीपल देखना – परिवार समृद्ध होगा, देवताओं की कृपा हो
633. फल की गुठली देखना – शीघ्र धन लाभ के योग
634. हराभरा जंगल देखना – प्रसन्नता मिलेगी, कष्ट दूर हो
635. घास का मैदान देखना – धन लाभ के योग
636. खेत में पके गेहूं देखना – धन प्राप्ति के योग बनेंगे
637. बगीचा उपवन देखना – जीवन में खुशहाली आये
638. वृक्षारोपण करना – धन-संपत्ति या संतान लाभ हो
639. खलिहान देखना – सम्मान बढेगा
640. पान का वृक्ष देखना – संतान की समृद्धि होगी
641. नीम का वृक्ष देख्ना – बीमारी दूर होगी
642. बिल्वपत्र देखना – धन-धान्य में वृद्धि
643. चंदन देखना – शुभ समाचार मिले
644. हरियाली देखना – मन प्रसन्न रहेगा
645. आम का पेड – पुत्र-प्राप्ति होगी
646. जड़ देखना – शुभ स्वप्न है, दीर्घायु प्राप्त होगी
647. पेड़ पौधे देखना – कार्य में लाभ होगा

सपनों में फूल देखने का मतलब हिंदी में

648. लाल फूल वाले पेड़ दिखना – जीवन में प्रतिकूल घटना घटित हो
649. सूरजमुखी का फूल देखना – संकट आने की सूचना
650. फूल जलते देखना – प्रिय व्यक्ति की मृत्यु देखना
651. गेंदे का फूल देखना – मानसिक अशांति हो
652. मुरझाये फूल देखना – संतान को कष्ट हो
653. कली देखना – स्वास्थ्य खराब हो

फूल के शुभ सपने और उनका हिंदी में मतलब

654. सफ़ेद फूलों वाले पेड़ों पर चढ़ना – सफलता की राह पर बढ़ना
655. कमल का फूल देखना – ज्ञान की प्राप्ति, रोग से छुटकारा
656. फूलवारी देखना – मनपसंद विवाह हो, जीवन में ख़ुशी मिले
657. फूल खिलते देखना – प्रसन्नता बढे, वंश चले
658. नरगिस का फूल देखना – पारिवारिक सुख मिले
659. सफेद फूल देखना – किसी समस्या से छुटकारा मिले
660. लाल फूल देखना – सौभाग्य की चमक जीवन में छाये
661. फूल देखना – प्रेमी से मिलन
662. गुलाब देखना – सम्मान में वृद्धि
663. कपास देखना – सुख समृद्धि हो
664. पीली सरसों देखना – सब प्रकार से शुभ हो
665. सरसों देखना – व्यापार में लाभ हो

सपनों के मतलब में हमने सिर्फ 665 सपनों का ही वर्णन किया है, क्योंकि लेख बहुत लंबा हो गया है। बाकी बचे हुए सपनों के बारे में पढने के लिये आप Dream Interpretation in Hindi नामक लेख को विस्तार से पढ़ें। इसी लेख में हम आपको बतायेंगे कि अगर आपको बुरे और अशुभ सपने दिखायीं दें तो तब क्या करें।

सपनों पर महान व्यक्तियों के अनमोल और प्रेरक विचारों से जानें क्या हैं सपने – Dream Quotes in Hindi सपने हैं अनमोल

“गुजरा कल और कुछ नहीं, बल्कि आज के दिन की स्मृति है; और आने वाला कल, आज का सपना है।”
– खलील जिब्रान

 

Comments: आशा है सपनों के अर्थ पर दिया यह लेख आपको अवश्य पसंद आया होगा। कृपया इस लेख को सोशल मीडिया पर शेयर करके हमें यह बताने का कष्ट करें कि जीवनसूत्र को और भी ज्यादा बेहतर कैसे बनाया जा सकता है?आप हमें अपने सुझाव Facebook, Twitter, Pinterest और Instagram पर दे सकते हैं। अपने E-mail पर नयी पोस्ट पाने के लिये जीवनसूत्र को सब्सक्राइब करें और वीडियो देखने के लिये Youtube Channel के सदस्य बनना न भूलें। एक उज्जवल भविष्य और सुखमय जीवन की शुभकामनाओं के साथ!

प्रिय मित्र, उम्मीद है आपको आर्टिकल काफी अच्छा लगा होगा। हमने इस लेख को लिखने में अपना काफी वक्त लगाया है। कितना अच्छा हो अगर आप भी अपना थोडा सा सहयोग हमें दें और इस लेख को सोशल मिडिया पर शेयर करें। हमें बस आपके दो मिनट चाहियें। उम्मीद है आप इंकार नहीं करेंगे।