Sea Meaning and Name of All Seas in Hindi

 

“धरती की सतह का 71 प्रतिशत भाग सागर हैं जो जीवों के अस्तित्व को बरकरार रखने में अहम् भूमिका अदा करते हैं। 56 लाख वर्ग किमी क्षेत्र में फैला फिलीपिंस सागर दुनिया का सबसे बडा समुद्र (Largest Sea in World) है जो प्रशांत महासागर का ही एक सीमांत सागर है, वहीँ बंगाल की खाड़ी, दुनिया की सबसे बड़ी खाड़ी है।”

 

Sea Meaning and Name of All Seas in Hindi
फिलीपिंस सागर दुनिया का सबसे बडा समंदर है

Sea Meaning in Hindi सागर का अर्थ

Sea (सी) का हिंदी में Meaning है – सागर, समुद्र या समंदर। हिन्दी भाषा में सागर के कई पर्यायवाची शब्द हैं, जिनमें जलधि, जलनिधि, नीरनिधि, उदधि, पयोधि, नदीश, तोयनिधि, कम्पती, वारीश, अर्णव आदि प्रमुख हैं। धरती की सतह के 70 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र में फैला, सागर, खारे पानी का एक सतत/अविरल निकाय (Continious Body) है। पूरी दुनिया में लगभग 100 से भी अधिक समुद्र हैं जो एक छोर से दूसरे छोर तक फैले हुए हैं।

यह सभी सागर (All Seas) उस एक विश्व महासागर (World Ocean) का ही हिस्सा हैं, जिसे हमने सरलता की दृष्टि से पाँच भागों में बाँट रखा है। ये सभी सागर एक-दूसरे से आंशिक स्थल भाग द्वारा पृथक हैं। आसान परिचय के लिये प्रायः इन्हें इनके समीप स्थित देश या द्वीप के नाम से जाना जाता है।

जैसे जापान के निकट स्थित प्रशांत महासागर का जलीय भाग जापान सागर (Japan Sea) और भारत के बंगाल राज्य के समीप स्थित हिंद महासागर का हिस्सा, बंगाल की खाड़ी के नाम से जाना जाता है। इन सागरों को महासागरों का सीमांत समुद्र, यानि Marginal Sea भी कहते हैं। समुद्र (Sea) पानी के दूसरे निकाय जैसे नदियों, झीलों से बड़े होते है और लवण की उपस्थिति के कारण इनका पानी खारा होता है।

Sea Importance in Hindi सागर का महत्व

प्राचीन काल से लोग सागर की यात्रा करने और इसके रहस्यों को जानने की कोशिश में लगे रहे हैं। माना जाता है कि जीवन की उत्पत्ति सागर (Sea) में ही हुई थी, साथ ही यहाँ पर ही जीवों के बड़े समूहों मे से कइयों का विकास हुआ। धरती पर सागर (Sea) का बड़ा महत्व है। क्योंकि यह जलवायु को संयमित करने, भोजन और ऑक्सीजन प्रदान करने, जैव विविधता को बनाये रखने और परिवहन के क्षेत्र में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सागर (Sea) लाखों प्रजातियों के प्राणियो का घर है। यहाँ तक कि धरती के स्थल भाग पर जीवों की जितनी प्रजातियाँ पायी जाती हैं, उससे कहीं ज्यादा सागरों में निवास करती हैं। सागर (Sea) दुनिया भर के लोगों के लिए भोजन, मुख्य रूप से मछली उपलब्ध कराता है।

इसके साथ ही यह कस्तूरों, सागरीय स्तनधारी जीवों और सागरीय शैवाल की भी पर्याप्त आपूर्ति करता है। इनमें से कुछ को मछुआरों द्वारा पकड़ा जाता है तो कुछ की खेती पानी के भीतर की जाती है।

संसार की 50 सबसे विशाल और गहरी झीलें – Lake Facts and Meaning in Hindi

 

Meaning of Sea Water & Currents in Hindi

सागर का पानी खारा क्यों होता है

सागर के वैज्ञानिक अध्ययन को समुद्र विज्ञान (Oceanography) कहते हैं। सागर के पानी (Sea Water) की विशेषता इसका खारा या नमकीन होना है। पानी को यह खारापन मुख्य रूप से ठोस सोडियम क्लोराइड द्वारा मिलता है, लेकिन पानी में पोटेशियम और मैग्नीशियम के क्लोराइड के अतिरिक्त विभिन्न रासायनिक तत्व भी होते हैं।

हालाँकि सागर के पानी की लवणता का स्तर एक समान नहीं होता। जहाँ यह पानी की ऊपरी सतह और नदियों के मुहानों पर कम होती है, वहीं अधिक गहरे और ठंडे पानी में ज्यादा होती है। सागर की सतह (Sea Surface) पर उठती लहरें, इसकी सतह पर बहने वाली हवा के कारण बनती है।

मरुस्थल का अर्थ और धरती के सबसे बड़े रेगिस्तान – Desert Facts and Meaning in Hindi

समुद्र में लहरें क्यों पैदा होती हैं

भूमि के पास उथले पानी में पहुँचने पर यह लहरें मंद पड़ती जाती हैं, पर इनकी ऊँचाई में बढ़ोत्तरी होती जाती है, जिसके कारण यह सागर तट (Sea Shore) पर अधिक ऊँची और अस्थिर हो जाती हैं और अंतत: झाग के रूप में टूट पड़ती हैं। समुद्री तरंगों (Sea Waves) का बेहद खतरनाक रूप, सुनामी लहरें, समुद्र तल (Sea Bed) पर आये भूकंप या भूस्खलन की वजह से उत्पन्न होती है और सागर के बाहर मुश्किल से ही दिखाई देती हैं।

लेकिन किनारे पर पहुँचने पर यह लहरें प्रचंड और विनाशकारी साबित होती हैं। हवायें, सागर की सतह (Sea Surface) पर, घर्षण के द्वारा धाराओं का निर्माण करती हैं, जिसकी वजह से पूरे सागर के पानी में एक धीमा, लेकिन स्थिर परिसंचरण स्थापित होता है। इस परिसंचरण की दिशा कई बातों पर निर्भर करती है जिनमें महाद्वीपों का आकार और पृथ्वी का घूर्णन भी शामिल हैं।

यह हैं दुनिया के 60 सबसे ऊँचे पर्वत शिखर – Mountain Names and Meaning in Hindi

सागर में ज्वार क्यों पैदा होता है

गहरे सागर की जटिल धारायें (Deep Sea-currents) जिन्हें वैश्विक वाहक पट्टे (Global Conveyor Belt) के नाम से भी जाना जाता है, ध्रुवों के ठंडे सागरीय जल को हर महासागर तक ले जाती हैं। सागर के जल (Sea Water) का बड़े पैमाने पर संचालन ज्वार के कारण होता है।

आप जानते ही होंगे की समुद्रों में उत्पन्न होने वाला ज्वार (Sea Tides) सूर्य और चन्द्रमा की आकर्षण शक्ति के कारण पैदा होता है। दैनिक रूप से दो बार घटने वाली यह घटना चंद्रमा द्वारा पृथ्वी पर लगाये जाने वाला गुरुत्व बल के कारण घटित होती है। अब हम आपको दुनिया के दस सबसे बड़े सागरो (Largest Seas in The World) के बारे में बतायेंगे।

संसार के 50 सबसे बड़े द्वीप और उनसे जुड़े तथ्य – Island Facts and Meaning in Hindi

 

10 Largest Seas in The World in Hindi

1. Philippine Sea फिलीपिंस सागर

फिलीपिंस सागर (Philippine Sea) धरती का सबसे बड़ा समुद्र है जिसका कुल क्षेत्रफल 5,695,000 वर्ग किमी है। यह एक सीमांत सागर है और प्रशांत महासागर का हिस्सा है। इस धरती का सबसे गहरा स्थान भी इसी सागर के अंतर्गत आने वाले Mariana Trench (मेरियाना ट्रेंच) क्षेत्र में पड़ता है। इसके समीप स्थित सागरों में मकस्सर सागर और सेलेबस सागर मुख्य हैं।

2. Coral Sea कोरल सागर

कोरल सागर (Coral Sea) संसार का दूसरा सबसे बडा सागर है। इसका कुल क्षेत्रफल 4,791,000 वर्ग किमी है। यह दक्षिण में तस्मान सागर, उत्तर में सोलोमन सागर और पूर्व में प्रशांत महासागर से मिल जाता है। मूँगे से बनी हुई विश्व प्रसिद्द चट्टान ग्रेट बेरियर रीफ भी इसी सागर के क्षेत्र में स्थित है।

कोरल सागर के उत्तर-पश्चिम में पपुआ की खाडी स्थित है। यह सागर अपनी गर्म और स्थिर रहने वाली जलवायु के कारण जाना जाता है। इसके अतिरिक्त अक्सर होने वाली वर्षा और उष्णकटिबंधीय चक्रवात भी इसकी विशिष्ट भौगोलिक स्थिति को दर्शाते हैं।

3. Arabian Sea अरब सागर

अरब सागर, (Arabian Sea) धरती का तीसरा सबसे बड़ा सागर है। इसका कुल क्षेत्रफल 3,862,000 वर्ग किमी है। यह अदन की खाड़ी के जरिये लाल सागर से जुडा हुआ है। अरब सागर का जलीय क्षेत्र संसार के व्यस्त और महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक माना जाता है, क्योंकि यह एक बडा जलीय व्यापारिक मार्ग है।

इसके अंतर्गत आने वाले बड़े बंदरगाहों में कांडला, मुंबई, मर्मगाओ, कोच्चि, ग्वादर और चाबहार प्रमुख हैं। भारत, पाकिस्तान, सऊदी अरब, ईरान, ओमान, सोमालिया, यमन और मालदीव, अरब सागर की सीमा से लगते देश हैं।

4. South China Sea दक्षिण चीन सागर

दुनिया के चौथे सबसे बडे सागर, दक्षिण चीन सागर (South China Sea) का कुल क्षेत्रफल 3,500,000 वर्ग किमी है। International Hydrographic Organization के अनुसार दक्षिण चीन सागर, चीन के दक्षिण, वियतनाम के पूर्व, फिलीपिंस के पश्चिम, मलय प्रायद्वीप, सुमात्रा और बोर्नियो के उत्तर में स्थित है।

यह सागर करिमता और मलक्का जलडमरूमध्य से लेकर ताइवान जलडमरूमध्य तक फैला है। दक्षिण चीन सागर का जल परिवहन क्षेत्र संसार का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण जलमार्ग है। इसके अलावा इसके Seabed (समुद्र तल) के नीचे तेल और गैस का बहुत बड़ा भंडार भी दबा हुआ है।

5. Weddell Sea वेडेल सागर

वेडेल सागर (Weddell Sea) विश्व का पाँचवां सबसे बड़ा सागर है। इसका कुल क्षेत्रफल 2,800,000 वर्ग किमी है। वेडेल सागर का सुदूर दक्षिणी भाग बर्फ की एक स्थायी और अत्यधिक मोटी परत से ढका रहता है, जिसे फिल्च्नर-रोन्न आइस शेल्फ के नाम से जाना जाता है। इस धरती पर जितने भी सागर हैं, उन सभी में वेडेल सागर का जल सबसे स्वच्छ (Sea with Most Clear Water) माना जाता है।

सन 1986 में डच वैज्ञानिकों के एक दल ने 80 मीटर की गहराई से पानी का एक नमूना लिया था, जो परीक्षा करने पर बिल्कुल Distilled Water (आसवित जल) की तरह शुद्ध था। वेडेल सागर से लगे हुए अन्य सागर हैं – लाजरेव सागर, स्कोटिया सागर और बेल्लिंग्सहौज़ेन सागर।

धरती के इतिहास से जुडे यह आश्चर्यजनक तथ्य नहीं जानते होंगे आप – History of The Earth in Hindi

 

Quick Facts about World Seas in Hindi

6. Caribbean Sea कैरेबियन सागर

कैरेबियन सागर (Caribbean Sea) का कुल क्षेत्रफल 2,754,000 वर्ग किमी है। इस सागर का सम्पूर्ण क्षेत्र तथा इसमें पड़ने वाले वेस्टइंडीज के विभिन्न द्वीप कैरेबियन के नाम से जाने जाते हैं। चूँकि कैरेबियन सागर दुनिया के सबसे बड़े समन्दरों (Largest Seas in World) में से एक है, इसीलिये इसके क्षेत्र में अनेकों खाड़ियाँ भी पड़ती हैं, जिनमे वेनेजुएला, परिया और होंडुरास की खाड़ी प्रमुख हैं।

ग्रेट बेरियर रीफ के पश्चात, मूँगे से निर्मित संसार की दूसरी सबसे बडी संरचना भी इसी सागर में पड़ती है, जिसे मेसो अमेरिकन बैरियर रीफ (Mesoamerican Barrier Reef) के नाम से जाना जाता है। यह लगभग 1000 किमी लम्बी है।

7. Mediterranean Sea भूमध्य सागर

भूमध्य सागर (Mediterranean Sea) विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा सागर है। इसका कुल क्षेत्रफल 2,510,000 वर्ग किमी है। भूमध्य सागर जिब्राल्टर की संधि के जरिये अटलांटिक महासागर से जुडा हुआ है। लेकिन इस सागर को अटलांटिक का हिस्सा मानना उचित नहीं होगा, क्योंकि एक तो यह जलडमरूमध्य केवल 14 किमी चौड़ा है, दूसरे भूगर्भीय सर्वेक्षण बताते हैं कि यह सागर लगभग 59 लाख वर्ष पहले अटलांटिक महासागर से अलग हो गया था।

जिब्राल्टर संधि यूरोप को अफ्रीका महाद्वीप से भी अलग करती है। दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण जहाजी नहरों में से एक स्वेज नहर जो इसके दक्षिण पूर्व में है, भूमध्य सागर को लाल सागर (Red Sea) से जोडती है। भूमध्य सागर का जल क्षेत्र प्राचीन काल का सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक जलमार्ग माना जाता था।

8. Tasman Sea तस्मान सागर

तस्मान सागर (Tasman Sea) प्रशांत महासागर का ही हिस्सा है तथा इसका कुल क्षेत्रफल 2,300,000 वर्ग किमी है। इसके उत्तर में कोरल सागर, पूर्व में प्रशांत महासागर, दक्षिण में दक्षिणी महासागर और पश्चिम में बास जलडमरूमध्य है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के कई प्रमुख नगर, तस्मान सागर के किनारे बसे हैं, जिनमे वोल्फगांग, सिडनी, ऑकलैंड, वेलिंगटन और होबार्ट मुख्य हैं।

9. Bering Sea बैरिंग सागर

बैरिंग सागर (Berring Sea) का कुल क्षेत्रफल 2,261,100 वर्ग किमी है और यह नौवाँ सबसे बड़ा सागर है। बेरिंग स्ट्रेट, इस सागर को आर्कटिक महासागर के चकची सागर से जोडती है। सन 1728 में एक डच अन्वेषक विटस बेरिंग ने इस सागर की खोज की थी।

बैरिंग सागर के मुख्य क्षेत्रों में बेरिंग स्ट्रेट, ब्रिस्टल की खाड़ी, नॉर्टन साउंड और अनाडिर की खाड़ी शामिल हैं। यह सागर अमेरिका और रूस के लिये बहुत महत्व रखता है, क्योंकि उन्हें इस सागर के जल से प्रतिवर्ष लगभग 2 अरब डॉलर की मछलियाँ प्राप्त होती हैं।

क्या जानते हैं आप धरती के सात महाद्वीपों के बारे में – 7 Continents Meaning in Hindi

10. Bay of Bengal बंगाल की खाड़ी

बंगाल की खाड़ी दुनिया की सबसे बड़ी खाड़ी है और संसार का दसवाँ सबसे बड़ा सागर (10th Largest Sea)। इसका कुल क्षेत्रफल 2,172,000 वर्ग किमी है। इस विशाल खाड़ी का नाम भारत के बंगाल राज्य के कारण पड़ा है। प्राचीन काल में इसे महोदधि के नाम से भी पुकारा जाता था। इसमें आने वाले जल का मुख्य स्रोत भारत की प्रमुख नदियाँ हैं जिनमे गंगा, जमुना, ब्रह्मपुत्र, गोदावरी, इरावदी, महानदी, कृष्णा और कावेरी मुख्य हैं।

यह माना जाता है कि कभी बंगाल की खाड़ी उस मेरियाना ट्रेंच से भी अधिक गहरी थी जो आज दुनिया का सबसे गहरा स्थान है। लेकिन गंगा, ब्रह्मपुत्र और मेघना नदियों के कारण जमा होने वाली लगभग 100 करोड़ टन तलछट जो हर वर्ष इसमें जमा हो जाती है, के कारण इसकी गहराई काफी कम हो गयी है। विशाखापट्नम, कोलकाता, चेन्नई, हल्दिया, चटगाँव और काकीनाडा बंगाल की खाड़ी पर स्थित मुख्य बंदरगाह हैं।

यह हैं दुनिया की सबसे ऊँची गगनचुम्बी इमारतें – 50 Tallest Buildings in World in Hindi

 

Marginal Seas of The World in Hindi

अब हम आपको संसार के सभी सीमांत सागरों (Marginal Seas) के नामों के बारे में बता रहे हैं। पाँच विशाल महासागरों का ही हिस्सा होने के कारण इन्हें सीमांत समुद्र भी कहा जाता है। लेकिन यह बात ध्यान रखने योग्य है कि सागरों (Seas) की सीमांकन के लिये कोई एक अधिकृत वैश्विक अथॉरिटी नहीं है। इसलिये अलग-अलग स्रोतों में इन्हें अलग-अलग महासागरों के सीमांत सागर के रूप में प्रदर्शित किया गया है।

Pacific Ocean प्रशांत महासागर के सीमांत सागर

अमेरिका महाद्वीप की ओर पड़ने वाले सागर

1. बेरिंग सागर
2. चिली सागर
3. चिलोए का सागर
4. अलास्का की खाड़ी
5. कैलिफोर्निया की खाड़ी
6. मार डे ग्रौ
7. सलिश सागर

एशिया और ओसनिया की ओर पड़ने वाले सागर

8. अराफुरा सागर
9. बाली सागर
10. बंदा सागर
11. बिस्मार्क सागर
12. बोहाई सागर
13. कैमोतेस सागर
14. सेलेब्स सागर
15. सरम सागर
16. कोरल सागर
17. पूर्वी चीन सागर
18. फ्लोरेस सागर
19. कार्पेंटरिया की खाड़ी
20. थाईलैंड की खाड़ी
21. हल्माहेरा की खाड़ी
22. जावा सागर

23. कोरो सागर
24. मलक्का सागर
25. फिलीपिंस सागर
26. सवू सागर
27. जापान सागर
28. ओखोटस्क सागर
29. सेटो इनलैंड सागर
30. सिबुयान सागर
31. सोलोमन सागर
32. दक्षिण चीन सागर
33. सुलू सागर
34. तस्मान सागर
35. विसायन सागर
36. पीला सागर

यह है दुनिया की 50 सबसे लम्बी और बड़ी नदियाँ – 50 Longest Rivers in The World in Hindi

Atlantic Ocean अटलांटिक महासागर के सीमांत सागर

अमेरिकी तट से उत्तर से दक्षिण की ओर के सागर

1. डेविस स्ट्रेट
2. लेब्रोडोर सागर
3. सेंट लारेंस की खाड़ी
4. मैंने की खाड़ी
5. नैनटकेट साउंड
6. बज्ज़र्ड्स बे
7. नैरेगनसेट्ट खाड़ी
8. लॉन्ग आइलैंड साउंड
9. न्यूयॉर्क की खाड़ी
10. डेलवेयर बे
11. चेसापीक बे
12. मैक्सिको की खाड़ी
13. कैरेबियन सागर
14. अर्जेंटिन सागर

यूरोप, अफ्रीका और एशिया की ओर के सागर

15. नॉर्वे सागर
16. उत्तर सागर
17. बाल्टिक सागर
18. इंग्लिश चैनल
19. आयरिश सागर
20. सेल्टिक सागर
21. बे ऑफ बिस्के
22. भूमध्य सागर – यह भी कई सीमांत सागरों में विभक्त है
23. मरमार सागर
24. काला सागर
25. अजोव सागर
26. गिनी की खाड़ी
27. इर्मिन्गेर सागर
28. डेनमार्क स्ट्रेट
29. स्कॉटलैंड के पश्चिमी तट की ओर के आन्तरिक सागर

दुनिया के सभी देश और उनकी राजधानियाँ – Country and Their Capitals in Hindi

 

List of All Marginal Seas in Hindi

Indian Ocean हिन्द महासागर के सीमांत सागर

1. अंडमान सागर
2. अरब सागर
3. बंगाल की खाड़ी
4. अदन की खाड़ी
5. ओमान की खाड़ी
6. लक्षदीव सागर
7. मोजाम्बिक चैनल
8. फारस की खाड़ी
9. लाल सागर
10. तिमोर सागर

Southern Ocean दक्षिणी महासागर के सीमांत सागर

1. अमुंडसेन सागर
2. बास स्ट्रेट
3. बेल्लिंगसहौजेन सागर
4. कोऑपरेशन सागर
5. कोस्मोनौटस सागर
6. डेविस सागर
7. डी’उर्विल्ले सागर
8. ड्रेक पैसेज
9. ग्रेट ऑस्ट्रेलियाई बिघ्ट
10. सेंट विन्सेंट की खाड़ी

11. इन्वेस्टिगेटर स्ट्रेट
12. किंग हाकोन VII सागर
13. लैज़ारेव सागर
14. मासन सागर
15. रिज़र-लार्सेन सागर
16. रोस सागर
17. स्कोटिआ सागर
18. सोमोव सागर
19. स्पेंसर की खाड़ी
20. वेडेल सागर

Arctic Ocean आर्कटिक महासागर के सीमांत सागर

(180° वामावर्त जाते हुए)

1. चुकेची सागर
2. पूर्वी साइबेरियन सागर
3. लाप्तेव सागर
4. कारा सागर
5. बरेंट्स सागर
6. रानी विक्टोरिया सागर
7. वांडेल सागर
8. ग्रीनलैंड सागर
9. लिंकन सागर
10. बफ्फिन सागर
11. उत्तर-पश्चिमी गलियारा
12. हडसन स्ट्रेट
13. हडसन बे
14. बेफोर्ट सागर

Tags: Meaning of Sea in Hindi, Largest Seas, Philippine Sea, Coral Sea, Arabian Sea, South China Sea, Weddell Sea

हमें आशा है Sea शब्द का अर्थ और संसार के सभी सागरों के बारे में बताने वाला यह लेख Seas Name and Meaning in Hindi आपको जरुर पसंद आया होगा।

प्रिय मित्र, उम्मीद है आपको आर्टिकल काफी अच्छा लगा होगा। हमने इस लेख को लिखने में अपना काफी वक्त लगाया है। कितना अच्छा हो अगर आप भी अपना थोडा सा सहयोग हमें दें और इस लेख को सोशल मिडिया पर शेयर करें। हमें बस आपके दो मिनट चाहियें। उम्मीद है आप इंकार नहीं करेंगे।