Amazing Facts in Hindi about Human Body

 

“विशेषज्ञों के अनुसार एक इंसान भूखे रहने की तुलना में नींद नहीं आने के कारण जल्दी मर जायेगा। जहाँ भूखे रहकर कोई इंसान कुछ हफ्ते तक जिन्दा रह सकता है, वहीँ अगर वह सिर्फ दस दिन तक ही नहीं सो पाये, तो वह आसानी से मृत्यु को प्राप्त हो जायेगा।”

 

Amazing Facts in Hindi about Human Body
अद्भुत क्षमताओं से भरा मानव शरीर ईश्वर की सर्वोत्तम कृति है

Human Body is The Masterpiece of God’s Art : –

मनुष्य शरीर कुदरत की एक अद्भुत और अनोखी कृति है जिसका हर अंग बेमिसाल है। कैसे सैकड़ों छोटी-छोटी ईकाइयाँ मिलकर एक बड़े तंत्र को सुचारू रूप से चलाती हैं, यह अगर देखना हो तो मानव शरीर से बढकर दूसरा उदाहरण कहीं पर भी देखने को नहीं मिलेगा। हमारा शरीर किसी रहस्यमय पहेली की तरह ही है। चिकित्सा विज्ञानियों के इतना प्रयास करने के पश्चात भी आज तक शरीर के बारे में सब कुछ नहीं जाना जा सका है।

लेकिन अब तक जो कुछ भी ज्ञात हो पाया है वह भी इतना अद्भुत है कि उससे हर कोई आश्चर्यचकित रह जाये। ऐसे ही कुछ अद्भुत तथ्य आज हम आपके सामने प्रस्तुत कर रहे हैं जिनके बारे में लोग प्रायः अनजान हैं और जिनका एक ही स्थान पर उपलब्ध होना अब तक अशक्य ही था।

Facts about The Internal Organs of The Body : –

1. एक इंसान का दिल एक दिन में 103,680 (72 धड़कन/मिनट की दर से) बार धडकता है। अपने पूरे जीवनकाल (70 वर्ष की आयु मानने पर) में इंसानी दिल लगभग 3 अरब बार धडक चुका होता है। इंसानी दिल की अनोखी सामर्थ्य के बारे में और जानने के लिये पढ़ें – Incredible Facts about Heart in Hindi

2. मनुष्य का मस्तिष्क केवल 10 से 12 वाट उर्जा का प्रयोग करता है। लेकिन इसकी संग्रहण क्षमता इतनी अधिक है कि लगभग 10 टेराबाइट डाटा (सूचना) इसमें store किया जा सकता है। योगियों और आध्यात्मिक दृष्टि से उन्नत लोगों का मस्तिष्क तो 1000 टेराबाइट से भी अधिक सूचनाओं को संरक्षित रख सकता है।

3. यकृत/जिगर हमारे शरीर का सबसे बडा आंतरिक अंग है। यह एकमात्र अंग है जो अपना एक हिस्सा कट जाने पर या नष्ट होने पर इसे फिर से पूरा कर सकता है। Liver के बारे में अधिक जानने के लिये पढ़ें – Amazing Facts about Liver in Hindi

4. स्त्रियों का ह्रदय और मस्तिष्क, पुरुषों की तुलना में छोटा होता है। स्त्रियों के दिल का औसत वजन 250 ग्राम और मस्तिष्क का वजन 1150 ग्राम होता हैं। पुरुषों के इन दोनों अंगों का वजन स्त्रियों के अंगों से 50 से 75 ग्राम तक अधिक होता है।

5. एक व्यस्क मनुष्य की आँतों की लम्बाई 20 फुट से लेकर 26 फुट तक हो सकती है।

6. स्त्रियों का ह्रदय पुरुषों की तुलना में अधिक तेजी से धडकता है। (78 Heartbeat/Minute)

Miraculous Unknown Facts about Human Body : –

7. एक सामान्य मनुष्य एक दिन में लगभग (12 साँस/मिनट की दर से) 17,280 साँस लेता है। इस तरह देखें तो इंसान (70 वर्ष की आयु) मरने से पहले 44 करोड़ 15 लाख से भी अधिक साँसे ले चुका होता है।

8. यदि हम शरीर की समस्त रक्त वाहिनियों को एक साथ जोड़ दें तो इनकी कुल लम्बाई 120,000 किमी से भी अधिक हो जायेगी और इनसे पूरी पृथ्वी को 3 बार लपेटा जा सकता है।

9. आँख का कॉर्निया जिसे लेंस भी कहते हैं, शरीर का एकमात्र अंग है जिसे रक्त की आपूर्ति नहीं होती है। यह सीधे वायु से ही ऑक्सीजन ग्रहण करता है।

10. मनुष्य की आँख से बढ़कर लेंस/कैमरा बना पाना असंभव है, क्योंकि यह लगभग 10 लाख अलग-अलग रंगों की भी पहचान कर सकती है।

11. यह आश्चर्यजनक अवश्य है, लेकिन सत्य है कि इन्सान के कान और नाक हमेशा बढ़ते रहते हैं।

12. एक व्यस्क व्यक्ति के अन्दर खून हर दिन लगभग 20,000 किमी की दूरी तय करता है, अर्थात पृथ्वी की परिधि की आधी दूरी।

Facts about The Nervous System of Body : –

13. 50 वर्ष की आयु के पश्चात मानव मस्तिष्क की कोशिकाएँ तेजी से नष्ट होने लगती हैं और दिमाग सिकुड़कर छोटा हो जाता है। यही कारण है कि वृद्धों की स्मरण शक्ति निरंतर कमजोर होने लगती है। हालाँकि मस्तिष्क की कोशिकाएँ 25 वर्ष की आयु के पश्चात ही नष्ट होना आरम्भ हो जाती हैं, लेकिन इतनी तेजी से नहीं।

14. मानवीय मस्तिष्क में 86 अरब न्यूरोन होते हैं जो लगभग 100 खरब संवेदी तारों द्वारा एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं। एक नये शोध के अनुसार न्यूरोन जीवन भर बढ़ते रहते हैं।

15. Nerve Impulse 300 किमी/घंटे की रफ्तार से सूचनाओं का मस्तिष्क और दूसरे अंगों के बीच आदान-प्रदान कर सकती हैं।

16. मनुष्य का मस्तिष्क पूर्ण रूप से ठोस नहीं होता है, बल्कि इसका 80 प्रतिशत भाग पानी होता है।

17. मनुष्य का मस्तिष्क अपने आप ही दर्द की अनुभूति नहीं कर सकता है।

18. मानवीय मस्तिष्क में हर क्षण 100,000 रासायनिक प्रक्रियाएँ होती हैं।

19. हम अपने शरीर की 80 प्रतिशत ऊष्मा अपने मस्तिष्क से खोते हैं।

Facts about The Bones of The Body : –

20. जाँघ की हड्डी जिसे ‘फीमर’ के नाम से पुकारा जाता है शरीर की सबसे लम्बी हड्डी होती है। यह इतनी शक्तिशाली होती है कि व्यक्ति के शरीर का लगभग 30 गुणा भार तक यह हड्डी आराम से सह सकती है। एक शोध के अनुसार यह ताकत के मामले में स्टील से भी ज्यादा मजबूत है।

21. क्या आप जानते हैं कि शरीर में सबसे अधिक हड्डियाँ कहाँ होती हैं? हैरान मत होइये, एक व्यस्क व्यक्ति के शरीर की एक चौथाई (25%) हड्डियाँ उसके पैरों में होती हैं। शरीर की पचास प्रतिशत हड्डियाँ सिर्फ हमारे हाथों और पैरों में होती हैं।

22. एक नवजात शिशु के शरीर में व्यस्क मनुष्य की तुलना में अधिक हड्डियाँ होती हैं। जहाँ एक बच्चे के शरीर में 300 हड्डियाँ होती हैं, वहीँ मनुष्य के शरीर में केवल 206 हड्डियाँ ही होती हैं।

23. हमारी हड्डियाँ समान चौड़ाई वाली स्टील की छड की तुलना में पाँच गुणा अधिक शक्तिशाली होती हैं। लेकिन वे इसकी तुलना में ज्यादा भंगुर होती हैं और इसी कारण से झटका लगने पर टूट सकती हैं।

24. शरीर की सबसे छोटी हड्डी कान में होती है जो सिर्फ 2.5 mm लम्बाई की होती है, अर्थात चावल के एक दाने से भी छोटी।

25. मनुष्य की खोपड़ी 29 अलग-अलग हड्डियों से निर्मित होती है।

26. शरीर की सबसे बड़ी हडडी जाँघ में होती है जिसकी लम्बाई लगभग 46 सेमी होती है।

27. शरीर का 99 प्रतिशत कैल्शियम केवल दाँतो और हड्डियों में होता है।

Facts about The Digestive System of Body : –

28. आमाशय में बनने वाला जो रस भोजन को पचाने का काम करता है, हाइड्रोक्लोरिक एसिड होता है। यह इतना तेज होता है कि धातुओं तक को गला सकता है। यही कारण है कि पेट के जरिये जल्दी से किसी जीवाणु का संक्रमण नहीं होता है।

29. मानव के शरीर में पाये जाने वाले एंजाइम खाये गये भोजन को पचाने का काम करते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि यही एंजाइम इंसान के मरने के बाद उसके शरीर को ही पचाना आरम्भ कर देते हैं।

30. पेट में उत्पन्न होने वाला एसिड अगर हमारे आमाशय को नहीं गला पाता है, तो इसका कारण यह है कि अम्ल से जितनी कोशिकाएँ नष्ट होती हैं शरीर उससे कहीं अधिक संख्या में नयी कोशिकाएँ पैदा कर लेता है। लगभग हर 4-5 दिन बाद आमाशय की एक नयी परत तैयार हो जाती है।

31. मानव शरीर में 700 से भी अधिक एंजाइम क्रियाशील रहते हैं।

Facts about The Muscles of Body : –

32. जब कोई इन्सान चलता है तो एक कदम उठाने के लिये भी शरीर की 200 माँसपेशियाँ को काम करना पड़ता है।

33. शरीर की सबसे शक्तिशाली माँसपेशी जीभ है जिसमे लगभग 2000 Taste Bud होती है।

34. ग्लूटेअस मक्सिमस (Gluteus Maximus) शरीर की सबसे बड़ी माँसपेशी हैं।

35. जीभ के पश्चात मनुष्य शरीर की सबसे शक्तिशाली माँसपेशी जबड़े की होती हैं जिन्हें मस्सेटर (Masseter) कहते हैं।

36. हमारी जीभ सेकेण्ड के हजारवें भाग में ही किसी स्वाद का पता लगा सकती है, अर्थात आपकी आँखों के झपकने से पहले ही।

37. मनुष्य के हाथ की छोटी अंगुली, उसके पूरे हाथ की शक्ति में पचास प्रतिशत का योगदान देती है।

Facts about The Cells of Body : –

38. मनुष्य की संरचना जटिल है। क्योंकि इसका ब्लू प्रिंट छिपा है हमारे DNA में, जो कि स्वयं भी बहुत जटिल है और एक वर्तुलाकार आकृति लिये हुए है। यदि किसी इन्सान के DNA को सीधा कर दिया जाय तो यह 15 अरब किमी से भी ज्यादा लम्बा हो जायेगा। क्या आपने इस दूरी का अनुमान लगाया है?

चलिये हम बताते हैं – यह लम्बाई इतनी है कि इससे हम अपने सौर मंडल के सबसे दूर स्थित गृह प्लूटो/यम तक जाकर फिर से वापस आ सकते हैं। है न आश्चर्यजनक!

39. जन्म के समय मनुष्य के मस्तिष्क में 14 अरब कोशिकाएँ होती हैं और ये व्यक्ति के संपूर्ण जीवनकाल में इससे अधिक संख्या में नहीं बढ़ती हैं।

40. शुक्राणु मानव शरीर की सबसे छोटी कोशिका है। पुरुष के एक मिलीलीटर वीर्य में 5 करोड़ से लेकर 15 करोड़ तक शुक्राणु होते हैं।

41. मानव शरीर की सबसे बड़ी कोशिका, स्त्रियों के गर्भाशय से निकलने वाला अंडा है जो आँख से मुश्किल से ही देखा जा सकता है।

42. त्वचा की वह कोशिकाएँ जो स्त्री की योनी का निर्माण करती हैं, वहीँ कोशिकाएँ हैं जो मनुष्य के मुँह में होती हैं।

43. मानव शरीर की 150,000 कोशिकाएँ हर क्षण मरती हैं और इतनी ही नई कोशिकाएँ हर सेकेण्ड उत्पन्न हो जाती हैं।

Facts about The Hair of Body : –

44. इंसान के बाल और नाखून उसके मरने के पश्चात भी बढ़ते रहते हैं।

45. मनुष्य का बाल अपने वजन से पाँच सौ गुणा अधिक वजन उठा सकता हैं।

46. पुरुषों के बाल का व्यास, स्त्रियों के बाल की तुलना में दुगुना होता है।

47. हमारे सिर पर 5 लाख से 10 लाख बाल होते हैं और उनमे से प्रतिदिन 50 से 100 बाल प्रतिदिन गिर जाते हैं

Weird Facts about Human Body : –

48. लगभग हर इंसान अपनी पूरी जिंदगी का एक तिहाई हिस्सा सिर्फ सोने में बिताता है, यदि इसमें खाने का 7 प्रतिशत हिस्सा और मल-मूत्र विसर्जन करने का 8 प्रतिशत हिस्सा भी जोड़ लिया जाय तो इंसान अपनी आधी जिंदगी सिर्फ खाने-पीने और सोने में ही गुजार देता है।

49. एक नवजात शिशु लगभग सात महीने तक साँस लेने और भोजन-पानी निगलने की क्रिया को एक साथ ही संपन्न कर सकता है। क्योंकि कंठ का वह स्थान जहाँ से भोजन और साँस लेने की नली अलग-अलग होती है, शिशुओं में उपस्थित नहीं होता है।

50. मनुष्य के मुँह में इतने जीवाणु (Bacteria) होते हैं कि इतने इंसान धरती पर भी नहीं हैं।

51. मनुष्य की छींक की रफ्तार 150 किमी/घंटे से भी अधिक हो सकती है।

52. औरतें पुरुषों की तुलना में कम तेजी से आँखें झपकाती हैं।

53. दायें हाथ से लिखने वाले लोग, बाएँ हाथ से लिखने वाले लोगों की तुलना में अधिक जीते हैं।

54. सभी जीवित प्राणियों में मनुष्य एकमात्र जीव हैं जो अपनी पीठ के बल सोते हैं।

55. अधिकाँश मनुष्य अपने 90 प्रतिशत से अधिक सपनों को भूल जाते हैं, क्योंकि सपने देखने का काम अवचेतन मन करता है और चेतन मस्तिष्क उस समय अक्रियाशील रहता है।

प्रिय मित्र, उम्मीद है आपको आर्टिकल काफी अच्छा लगा होगा। हमने इस लेख को लिखने में अपना काफी वक्त लगाया है। कितना अच्छा हो अगर आप भी अपना थोडा सा सहयोग हमें दें और इस लेख को सोशल मिडिया पर शेयर करें। हमें बस आपके दो मिनट चाहियें। उम्मीद है आप इंकार नहीं करेंगे।