Offline GK in Hindi: Largest, Tallest, and Smallest Things in The World

 

“ब्रिटेन की राजधानी लन्दन में स्थित, “ब्रिटिश पुस्तकालय” दुनिया की सबसे बड़ी लाइब्रेरी है, जिसमे लगभग 17 करोड़ पुस्तकें, पत्रिकाएँ और शोधपत्र संकलित हैं। इसके पश्चात संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में स्थित “लाइब्रेरी ऑफ़ कांग्रेस” दुनिया की सबसे बड़ी लाइब्रेरी है, जिसके पास 16.5 करोड़ पाठ्य सामग्री है।

पिछले लेख India GK Facts in Hindi में हमने आपको देश और दुनिया से जुड़े अविश्वसनीय तथ्यों के बारे में बताया था। पाठकों की माँग पर और जानकारी बढ़ाने के उद्देश्य से Offline GK in Hindi में आज हम आपको बता रहे हैं, इस संसार की सबसे छोटी, सबसे विशाल और सबसे लम्बी उन चीज़ों के बारे में, जिनके बारे में इन्टरनेट पर, एक ही स्थान पर कोई विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध नहीं है।

जिन्हें हमने कई स्रोतों से इकठ्ठा किया है। यदि आपके पास देश-दुनिया से जुडी ऐसी ही कोई अतिरिक्त जानकारी है, तो कृपया हमें E-mail से भेजकर अवश्य अवगत करायें। क्योंकि बहुत सावधानी बरतने पर भी किसी तथ्य के छूटने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। आगे समय मिलने पर हम इस सूची का और विस्तार करेंगे।

1. संसार का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा

Busiest (Biggest) Airport in The World in Hindi: संयुक्त राज्य अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में स्थित, एटलांटा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (Hartsfield–Jackson Atlanta International Airport) यात्रियों की संख्या की दृष्टि से दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है, जहाँ हर साल 10 करोड़ से भी ज्यादा यात्री आते हैं। यह प्रसिद्ध एटलांटा नगर में स्थित है। वर्ष 2019 में यहाँ 107,171,935 यात्री आये थे।

2. संसार का सबसे बड़ा जानवर

Biggest Animal in The World in Hindi: समुद्र में पायी जाने वाली ब्लू व्हेल मछली, संसार का सबसे बडा और सबसे भारी जीव है। इसका औसत वजन 110 टन और लम्बाई 24 मीटर तक होती है। आज तक पकड़ी गयी सबसे बड़ी ब्लू व्हेल मछली का वजन 190 टन रिकॉर्ड किया गया था।

3. संसार का सबसे बड़ा पक्षी

Biggest Bird in The World in Hindi: अफ्रीका महाद्वीप के उत्तरी भाग में पाया जाने वाला शुतुरमुर्ग, दुनिया का सबसे बडा और सबसे शक्तिशाली पक्षी है। व्यस्क नर शुतुरमुर्ग (Ostrich), 9 फुट ऊँचा और लगभग 155 किलो वजनी होता है। हालाँकि अपने भारी वजन के कारण यह उड़ नहीं सकता है, लेकिन 80 किमी/घंटे की तेज रफ्तार से दौड़ जरुर सकता है।

4. संसार का सबसे बड़ा कृत्रिम उपग्रह

Biggest Artificial Satellite in The World in Hindi: पृथ्वी से 347 से 360 किमी ऊपर अंतरिक्ष में स्थित “अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन” (International Space Station) संसार का सबसे बडा कृत्रिम उपग्रह है। इसे दुनिया की पाँच बड़ी अन्तरिक्ष एजेंसियों संयुक्त राज्य अमेरिका की नासा, रूस की रोस्कोस्मोस, जापान की जैक्सा, यूरोप की ईएसए और कनाडा की सीएसए ने मिलकर विकसित किया है। इसे पृथ्वी की निकटवर्ती कक्षा में स्थापित किया गया है।

5. संसार का सबसे बड़ा गाँव

Biggest Village in The World in Hindi: इलिनोइस (Illinois) राज्य के शिकागो शहर में स्थित, कुक काउंटी (Cook County) के अंतर्गत आने वाला “स्कोकी गाँव” न केवल संयुक्त राज्य अमेरिका का सबसे बड़ा गाँव है, बल्कि यह संसार का भी सबसे बड़ा गाँव है। सन 2010 की जनगणना के अनुसार इसकी कुल जनसँख्या 64,784 है।

GK Facts in Hindi: Largest Things in The World

6. दुनिया का सबसे बड़ा स्थलीय जीव

Largest Animal (Land) in The World in Hindi: अफ्रीका महाद्वीप के मध्य और दक्षिणी भाग में पाया जाने वाला “अफ्रीकन बुश एलीफैंट”, धरती के स्थल भाग पर पाया जाने वाला सबसे बडा जानवर है। यह वन और सवाना क्षेत्र के चरागाहों में पाया जाता है। इसे African Savanna Elephant के नाम से भी जाना जाता है। आम तौर पर इसका वजन 4 से 5 टन होता है, लेकिन इसका अधिकतम भार 11 टन तक हो सकता है। यह लगभग 70 वर्ष की आयु तक जीवित रह सकता है।

7. दुनिया का सबसे बड़ा जीवाणु

Largest Bacteria in The World in Hindi: थिओमार्गरिटा नामीबिएनसिस (Thiomargarita Namibiensis) जो एक ग्राम नेगेटिव प्रोटियोबैक्टीरियम (Gram-negative Coccoid Proteobacterium) है, आज तक पाया गया सबसे बड़ा बैक्टीरिया है। इसका व्यास 100 से 300 μm (एक मिमी का लगभग एक तिहाई हिस्सा) होता है। चूँकि यह नामीबिया की महाद्वीपीय शेल्फ की महासागरीय तलछट में पाया जाता है, इसीलिये इसे इस नाम से पुकारा जाता है।

8. दुनिया का सबसे बड़ा बैंक

Largest Bank in The World in The World in Hindi: 4.05 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर संपत्ति के साथ ICBC (Industrial & Commercial Bank of China) संसार का सबसे बड़ा बैंक है। यह बैंक एक चीनी बहुराष्ट्रीय बैंकिंग कंपनी (Chinese Multinational Banking Company) है, जिसका मुख्यालय चीन की राजधानी बीजिंग में है। इस बैंक में 453,048 कर्मचारी काम करते हैं।

9. मानव शरीर की सबसे बडी कोशिका

Largest Cell in The Body in Hindi: स्त्री के सबसे महत्वपूर्ण प्रजनन अंगों में से एक, गर्भाशय से निकलने वाला अंडाणु, मानव शरीर की सबसे बड़ी कोशिका है जिसका व्यास 0.1 मिलीमीटर होता है। ध्यानपूर्वक देखने पर, इसे बिना किसी सूक्ष्मदर्शी की मदद से नंगी आँखों से भी देखा जा सकता है।

10. दुनिया का सबसे बड़ा गिरिजाघर

Largest Church in The World in Hindi: यदि चर्च के आंतरिक भाग को आधार माना जाय तो वेटिकन सिटी में स्थित “सेंट पीटर बासीलीक” (St.Peter’s Basilica) चर्च, 15160 वर्ग मीटर (Interior) क्षेत्रफल के साथ दुनिया का सबसे बड़ा चर्च है।

यदि बाहरी हिस्से को आधार माना जाय, तो आइवरी कोस्ट में स्थित “Basilica of Our Lady of Peace of Yamoussoukro” चर्च 30,000 मी² क्षेत्रफल के साथ सबसे बडा चर्च है। Guinness Book of Records के अनुसार यह चर्च दुनिया का सबसे बडा चर्च है, लेकिन अधिकांश लोग वेटिकन सिटी में स्थित कैथोलिक चर्च को ही सबसे बड़ा मानते हैं।

11. दुनिया का सबसे बड़ा नगर

Largest City in The World in Hindi: जापान की राजधानी टोक्यो, जिसे जापान की बिजनेस कैपिटल भी माना जाता है, संसार का सबसे बड़ा नगर है। “Demographia World Urban Areas” और “World Population Review” के अनुसार, इसकी कुल जनसँख्या, 3.75 करोड़ (वर्ष 2019) है।

इसके पश्चात, अगले नौ स्थानों पर क्रमशः दिल्ली, शंघाई, साओ पोलो, मैक्सिको सिटी, काहिरा, ढाका, मुंबई, बीजिंग और ओसाका का नंबर आता है। टोक्यो एशिया महाद्वीप का भी सबसे घनी आबादी वाला शहर है।

12. दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी

Largest Company (by Revenue) in The World in Hindi: संसार की सबसे बड़ी रिटेल फर्म वालमार्ट, दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। वर्ष 2019 में इसका कुल राजस्व 515 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा था। 23 लाख कर्मचारियों वाली इस विशाल कंपनी का मुख्यालय, संयुक्त राज्य अमेरिका के बेंटनविले (Bentonville) में है। डौग मैकमिलन (Doug McMillon) इसके CEO (2017) हैं।

13. दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप

Largest Continent in The World in Hindi: एशिया, संसार का सबसे बड़ा महाद्वीपहै जिसका कुल क्षेत्रफल 4 करोड़ 45 लाख 80 हजार वर्ग किमी है। इसके अलावा एशिया, संसार का सर्वाधिक जनसँख्या (4 अरब 44 करोड़) वाला महाद्वीप भी है।

14. दुनिया का सबसे बड़ा देश (क्षेत्रफल)

Largest Country (by Area) in The World in Hindi: रूस संसार का सबसे बड़ा देश है। इसका कुल क्षेत्रफल 1 करोड़ 71 लाख (17,125,200) वर्ग किमी है। हालाँकि इसका लगभग आधे से ज्यादा भाग पर्वतीय और वन्य प्रदेश होने के कारण, एक प्रकार से जनशून्य ही है।

15. दुनिया का सबसे बड़ा देश (जनसँख्या)

Largest Country (by Population) in The World in Hindi: चीन, जनसँख्या की दृष्टि से संसार का सबसे बड़ा देश है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, सन 2019 में इसकी कुल जनसँख्या एक अरब 44 करोड़ से भी अधिक थी।

Wonderful GK Facts about The World in Hindi

16. दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

Largest Country (by Economy) in The World in Hindi: अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका 21.35 ट्रिलियन (2135 खरब) अमेरिकी डॉलर के साथ विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। चीन 14.22 ट्रिलियन डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर है। दुनिया की 8 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं क्रमशः इस प्रकार हैं – जापान, जर्मनी, भारत, ग्रेट ब्रिटेन, फ़्रांस, इटली ब्राजील और कनाडा।

17. दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान

Largest Desert in The World in Hindi: दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र में स्थित अंटार्कटिका (Antarctica), विश्व का सबसे बडा रेगिस्तान (Cold Desert) है। इसका कुल क्षेत्रफल 14,000,000 वर्ग किमी (5,500,000 वर्ग मील) है। यह दुनिया का पाँचवा सबसे बड़ा महाद्वीप भी है।

18. दुनिया का सबसे बड़ा देश (अंग्रेजी भाषा बोलने वाला)

Largest English Speaking Nation in The World in Hindi: संयुक्त राज्य अमेरिका, अंग्रेजी भाषा बोलने वालों की दृष्टि से संसार का सबसे बड़ा देश है, जिसके 33 करोड़ निवासियों की यह सबसे पसंदीदा भाषा है।

19. दुनिया का सबसे बड़ा परिवार

Largest Family in The World in Hindi: भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित, इसके मिजोरम राज्य में रहने वाले “ज़ोना चना” (Ziona Chana) का परिवार, 180 सदस्यों के साथ, संसार का सबसे बड़ा परिवार है। इस Family में कुल 39 बीवियाँ, 94 बच्चे, 14 बहुएँ और 33 पोते-पोतियाँ हैं, जिसका मुखिया जोना ही है। यह परिवार मिजोरम के बक्तावंग गाँव में रहता है।

20. दुनिया का सबसे बड़ा गर्म रेगिस्तान

Largest Hot Desert in The World in Hindi: सहारा, विश्व का सबसे बडा गर्म रेगिस्तान है। यह अफ्रीका महाद्वीप के उत्तरी भाग में पड़ता है और इसका कुल क्षेत्रफल 9,200,000 वर्ग किमी है। सहारा, धरती के सबसे शुष्क स्थानों में से एक है।

21. दुनिया का सबसे बड़ा होटल

Largest Hotel in The World in Hindi: रूस की राजधानी मास्को में स्थित, इज्मैलोवो (Izmailovo) होटल, दुनिया का सबसे बड़ा होटल है जिसमे कुल 7,500 कमरे हैं।

22. दुनिया की सबसे बड़ी होटल श्रंखला

Largest Hotel Chain  in The World in Hindi: 22 अरब डॉलर राजस्व के साथ, मेरियट इंटरनेशनल (Marriott International), संसार की सबसे बड़ी होटल श्रंखला (वर्ष 2019) है। जबकि होटलों की संख्या के सन्दर्भ में, विंडहम वर्ल्डवाइड (Wyndham Worldwide) सबसे आगे है। जिसके 6 महाद्वीपों के 66 देशों में 8,092 होटल हैं।

23. दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप

Largest Island in The World in Hindi: पश्चिमी गोलार्द्ध में स्थित, ग्रीनलैंड द्वीप, संसार का सबसे बडा Island है। यह उत्तरी अटलांटिक महासागर में स्थित है और इसका क्षेत्रफल 2,130,800 वर्ग किमी है।

24. दुनिया की सबसे बडी झील

Largest Lake in The World in Hindi: कैस्पियन सागर, दुनिया की सबसे बड़ी झील है। इसका क्षेत्रफल क्षेत्रफल 371,000 वर्ग किमी (143,000 वर्ग मील) है और यह कजाकिस्तान, रूस, तुर्कमेनिस्तान, अजरबेजान और ईरान इन पाँच देशों की सीमाओं से घिरी हुई है।

25. दुनिया की सबसे बडी ताजे पानी की झील

Largest Lake (Freshwater) in The World in Hindi: उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में स्थित “सुपीरियर झील”, ताजे पानी की संसार की सबसे बड़ी झील है। इस झील का कुल क्षेत्रफल 82,100 वर्ग किमी (31,700 वर्ग मील) है।

Offline and Interesting GK Facts in Hindi for Exams

26. दुनिया का सबसे बड़ा पुस्तकालय

Largest Library in The World in Hindi: ब्रिटेन की राजधानी लन्दन में स्थित, “ब्रिटिश पुस्तकालय” (British Library) दुनिया की सबसे बड़ी लाइब्रेरी है, जिसमे लगभग 17.1 करोड़ पुस्तकें, पत्रिकाएँ और शोधपत्र संकलित हैं। इसके पश्चात संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में स्थित, “लाइब्रेरी ऑफ़ कांग्रेस” (The Library of Congress) दुनिया की सबसे बड़ी लाइब्रेरी है, जिसके पास 16.6 करोड़ पाठ्य सामग्री है।

27. दुनिया की सबसे बड़ी पर्वत श्रंखला

Largest Mountain Series in The World in Hindi: दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में स्थित, एंडीज पर्वत श्रंखला, संसार की सबसे बड़ी पर्वत श्रेणी है, जिसकी लम्बाई 7000 किमी से भी अधिक है। दुनिया के अधिकांश सबसे ऊँचे ज्वालामुखी पर्वत और दूसरी सबसे ऊँची Mountain Peak भी इसी श्रेणी में ही स्थित है।

28. दुनिया का सबसे बड़ा अजायबघर

Largest Museum in The World in Hindi: फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित “लौवर (Louvre) अजायबघर” संसार का सबसे बड़ा Museum है, जिसका कुल क्षेत्रफल 72,735 वर्ग मीटर (782,910 वर्ग फुट) है। इसकी स्थापना सन 1792 में हुई थी।

29. दुनिया का सबसे बड़ा पार्क

Largest National Park in The World in Hindi: ग्रीनलैंड में स्थित, नार्थएस्ट ग्रीनलैंड नेशनल पार्क (Northeast Greenland National Park), दुनिया का सबसे बड़ा नेशनल पार्क है जिसकी स्थापना 1974 में हुई थी। यह 972,001 वर्ग किमी (375,000 वर्ग मील) के क्षेत्र में फैला है और संसार का सबसे बड़ा संरक्षित क्षेत्र है।

30. दुनिया का सबसे बड़ा महासागर

Largest Ocean in The World in Hindi: 16 करोड़ 18 लाख वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ, प्रशांत महासागर, संसार का सबसे बड़ा महासागर है। यह इतना बड़ा है कि धरती का समस्त स्थल भाग, इसमें पूरा समा सकता है।

31. मानव शरीर का सबसे बड़ा अंग

Largest Organ of The Human Body in Hindi: त्वचा, मानव शरीर का सबसे बड़ा अंग है। एक व्यस्क मनुष्य की Skin का पृष्ठ क्षेत्रफल, लगभग 2 वर्ग मीटर और वजन 9 किलो तक होता है।

32. सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह

Largest Planet in Solar System in Hindi: बृहस्पति या जुपिटर, सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह है जिसका क्षेत्रफल 61.42 अरब वर्ग किमी है। यह धरती से 1300 गुना ज्यादा बड़ा है।

33. सबसे बड़ा प्राइम नंबर

Largest Prime Number in Hindi: दिसंबर 2017 तक खोजा गया सबसे बड़ा प्राइम नंबर 274,207,281-1 था जिसमें 22,338,618 अंक हैं। इसे जनवरी 2016 में GIMPS (Great Internet Mersenne Prime Search) ने खोजा था।

34. दुनिया का सबसे बड़ा धर्म

Largest Religion (Number of People) in The World in Hindi: अनुयाइयों की दृष्टि से ईसाईयत धर्म दुनिया का सबसे बड़ा धर्म है जिसके दुनिया भर में 2.1 अरब अनुयायी हैं। दूसरे स्थान पर इस्लाम और तीसरे स्थान पर हिन्दू धर्म है।

35. संसार का सबसे बड़ा सरीसृप

Largest Reptile in The World in Hindi: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिणी एशिया में पाया जाने वाला खारे पानी का मगरमच्छ (Saltwater Crocodile) संसार का सबसे विशाल सरीसृप है। इस प्रजाति के व्यस्क नर मगरमच्छ की लम्बाई 3.9 मीटर से लेकर 5.5 मीटर तक और वजन 1 टन तक हो सकता है। जबकि सागर में पाये जाने वाले विशालकाय रहस्यमयी सर्पों को सबसे लम्बा सरीसृप माना जाता है।

Incredible Offline World GK Facts in Hindi

36. संसार की सबसे बडी नदी

Largest River (By Volume) in The World in Hindi: नदी के अन्दर बहने वाले पानी की मात्रा के आधार पर, अमेजन, संसार की सबसे बड़ी नदी है। इसकी चौड़ाई 11 किमी से लेकर 180 किमी तक मापी गयी है, जो मौसम के अनुसार घटती बढती रहती है। इसका औसत प्रवाह 2 लाख घन मीटर/सेकेण्ड से भी ज्यादा है। अमेजन, संसार की सबसे लम्बी नदी (Longest River in The World) भी है।

37. संसार का सबसे बड़ा सागर

Largest Sea in The World in Hindi: फिलिपींस द्वीप के उत्तर-पूर्व में स्थित “फिलिपींस सागर” संसार का सबसे बड़ा सागर है। यह एक सीमांत समुद्र (Marginal Sea) है जो उत्तरी प्रशांत महासागर के पश्चिमी भाग में पड़ता है। इसका कुल क्षेत्रफल 5,695,000 वर्ग किमी है।

38. दुनिया का सबसे बड़ा शौपिंग माल

Largest Shopping Mall in The World in Hindi: चीन के डोंग्गुआन (Dongguan) नगर में स्थित नया दक्षिण चीन माल (New South China Mall) संसार का सबसे बड़ा माल है, जिसका क्षेत्रफल (Gross Leasable Area) 659,612  वर्ग मीटर (7,100,000 वर्ग फीट) है। यह सन 2005 में बना था।

39. दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा

Largest Spoken Language in The World in Hindi: मुख्य रूप से चीन में बोली जाने वाली मैंडारिन चीनी (Mandarin Chinese) भाषा संसार में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है, जो एक अरब से भी अधिक लोगों द्वारा बोली जाती है। 90 करोड़ लोगों के साथ अंग्रेजी भाषा दूसरे स्थान पर है।

40. दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम

Largest Stadium in The World in Hindi: उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयोंग में स्थित “रंगराडो स्टेडियम” (Rungrado May Day Stadium) दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है जिसकी कुल क्षमता 114,000 सीट है। यह दुनिया का सबसे बड़ा फुटबाल मैदान भी है।

41. दुनिया की सबसे बड़ी संरचना

Largest Structure in The World in Hindi: ऑस्ट्रेलिया के समुद्री क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्रेट बैरियर रीफ (Great Barrier Reef) 2,000 किमी (1,200 मील) लम्बाई के साथ, संसार की सबसे लम्बी संरचना है। इसका कुल क्षेत्रफल 348,700 वर्ग किमी है और यह मूँगे से निर्मित है।

42. दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर

Largest Temple in The World in Hindi: कम्बोडिया में स्थित अंकोरवाट का मंदिर जो लगभग 500 एकड़ में फैला हुआ है, संसार का सबसे बड़ा मंदिर है। यह लगभग 800 वर्ष पुराना है।

43. दुनिया का सबसे बड़ा वायरस

Largest Virus in The World in Hindi: मेगावायरस चिलेनसिस (Megavirus Chilensis) दुनिया का सबसे बड़ा वायरस है जिसमे कुल 1,259,197 जीनोम और 1120 प्रोटीन हैं।

44. संसार का सबसे बड़ा ज्वालामुखी

Largest Volcano in The World in Hindi: उत्तरी-पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित टमू मासिफ संसार का सबसे बड़ा ज्वालामुखी है जिसका कुल क्षेत्रफल 100,000 वर्ग मील से भी अधिक है। दूसरे स्थान पर हवाई द्वीप में स्थित मौना लोया (2000 वर्ग मील) है।

45. दुनिया का सबसे बड़ा झरना

Largest Waterfall (by Width) in The World in Hindi: एशिया महाद्वीप में बहने वाली मेकाँग नदी के प्रवाह मार्ग पर बना “खोन फॉल” (Khone Phapheng Falls) चौड़ाई के आधार पर, दुनिया का सबसे बड़ा झरना है जो 10783 मीटर चौड़ा है। पानी की मात्रा के आधार पर भी यह संसार का तीसरा सबसे बड़ा झरना (Waterfall) है। यह लाओस में स्थित है।

46. दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर

Largest Zoo in The World in Hindi: कैलिफोर्निया राज्य के सैन डियागो शहर में स्थित सैन डियागो चिड़ियाघर (San Diago Zoo Safari Park) 1,800 एकड़ क्षेत्र के साथ, सिर्फ संयुक्त राज्य अमेरिका का ही नहीं, बल्कि संसार का भी सबसे बड़ा चिड़ियाघर है। यह 7.3 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला है।

47. दुनिया का सबसे बड़ा मेला

Largest Fair in The World in Hindi: भारत में हर 12 वर्ष पश्चात चार विशेष स्थानों पर लगने वाला कुम्भ मेला, दुनिया का सबसे बड़ा मेला है। प्रयागराज में हुए कुम्भ मेले में लगभग 10 करोड़ लोग सम्मिलित हुए थे। यह मेला लगभग 1 मास तक चलता है। अगर पशुओं के मेले की बात की जाय, तो दुनिया का सबसे बड़ा पशु मेला भी भारत में ही लगता है।

बिहार राज्य के सोनपुर जिले में लगने वाले पशु मेले में, दूर-दूर के राज्यों के निवासी जानवरों को खरीदने बेचने के लिये आते हैं। अपुष्ट आंकड़ों के अनुसार, इस मेले में 2 करोड़ से ज्यादा जानवर और लाखों लोग सम्मिलित होते हैं।

GK Facts in Hindi: Longest and Tallest in World

48. दुनिया का सबसे लम्बा पुल

Longest Bridge in The World in Hindi: 164 किमी लम्बा डन्यंग-कुंशन ग्रैंड ब्रिज, हर प्रकार से संसार का सबसे लम्बा पुल तो है ही, साथ ही यह विश्व का सबसे लम्बा रेल पुल भी है। यह चीन में स्थित है।

49. सबसे लम्बा दिन

Longest Day of The Year in Hindi: 21 जून का दिन सबसे लम्बा दिन समझा जाता है, क्योंकि इस दिन, दिन लगभग 14 घंटे का और रात सिर्फ 10 घंटे की होती है। इस दिन रात सबसे छोटी होती है। इस दिन धरती का उत्तरी ध्रुव लगभग 23.4 डिग्री पर सीधे सूर्य की तरफ झुक जाता है। इसे Northern Solstice भी कहते हैं, क्योंकि यह तब घटित होता है जब सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध में कर्क रेखा के बिलकुल ऊपर होता है।

50. दुनिया का सबसे लम्बा हाइवे

Longest Highway in The World in Hindi: गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार पैन अमेरिकन हाईवे (Pan-American Highway), दुनिया की सबसे लम्बी रोड (World’s Longest Motorable Road) है। यह हाईवे उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका के लगभग सभी देशों को जोड़ता है। सिर्फ 100 किमी लम्बे एक स्ट्रेच को छोड़कर, जिसे डेरियन गैप (Darien Gap) कहते हैं, क्योंकि यह एक जंगली और दलदली इलाका है।

51. दुनिया का सबसे बड़ा कीट

Longest and Heaviest Insect in The World in Hindi: फिरिगनिसट्रिया चिनेनसिस झाओ (Phryganistria Chinensis Zhao) दुनिया का सबसे लम्बा कीट है, जो सन 2016 में दक्षिणी चीन में पाया गया था। इसकी कुल लम्बाई 62.4 सेमी है, जो इसे सबसे लम्बा कीट बनाती है। इससे पहले टाइटन बीटल को सबसे लम्बा कीट समझा जाता था।

वहीँ अगर वजन की बात करें, तो मादा जायंट वेटा (Female Giant Weta), दुनिया का सबसे भारी कीट (Heaviest Insect in The World) है। अण्डों से भरी हुई एक जायंट वेटा का वजन 70 ग्राम तक हो सकता है।

52. दुनिया का सबसे लम्बा  रेलवे स्टेशन

Longest Railway Station in The World in Hindi: भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित गोरखपुर रेलवे स्टेशन, 1,366.33 मीटर (4,483 फीट) लम्बे प्लेटफॉर्म के साथ, दुनिया का सबसे लम्बा रेलवे स्टेशन है। इसके पश्चात केरल का कोल्लम जंक्शन है जिसका प्लेटफॉर्म 1,180.5 मीटर (3,873 फीट) लम्बा है।

53. दुनिया का सबसे लम्बा शब्द

Longest Word in The World in Hindi: न्यूमोनोअल्ट्रामाइक्रोस्कोपिकसिलिकोवोल्केनोकोनियोसिस (Pneumonoultramicroscopicsilicovolcanoconiosis), सभी वृहत डिक्शनरीयों में पाया जाने वाला अंग्रेजी भाषा का सबसे लम्बा शब्द है। यह फेफड़ों की एक बीमारी (Lung Disease) का बोधक है, जो बहुत महीन सिलिका कणों को साँस के माध्यम से लेने से होती है, विशेषकर ज्वालामुखी से निकले हुओं से। चिकित्सीय रूप से यह बीमारी सिलिकोसिस जैसी ही होती है।

54. दुनिया की सबसे ऊँची इमारत

Tallest Building in The World in Hindi: संयुक्त अरब अमीरात के सबसे बड़े नगर दुबई में स्थित, बुर्ज खलीफा, दुनिया की सबसे ऊँची इमारत है, जो 828 मीटर (2,717 फीट) ऊँची है। यह Building सन 2010 में जाकर तैयार हुई थी।

55. संसार का सबसे लम्बा आदमी

Tallest Man in The World in Hindi: वर्तमान समय में दुनिया का सबसे लम्बा आदमी सुल्तान कोसेन है जिसे सन 2009 में जी शुन से यह ख़िताब मिला था। सुल्तान की लम्बाई 8 फीट 3 इंच है। लेकिन आज तक के सबसे लम्बे आदमी के रूप में वर्ल्ड रिकॉर्ड अभी तक अमेरिका के रोबर्ट वाडलो के ही नाम दर्ज है, जिसकी कुल लम्बाई 8 फीट 11 इंच थी।

56. संसार की सबसे लम्बी औरत

Tallest Woman in The World in Hindi: गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स के अनुसार, याओ डेफेन (Yao Defen) दुनिया की सबसे लम्बी औरत है, जिसकी कुल लम्बाई 7 फीट 8 इंच (2.33 मीटर) है। उसका वजन 395 पौंड है।

GK Facts: Smallest Things in The World in Hindi

1. दुनिया का सबसे छोटा एयरपोर्ट (रनवे)

Smallest Airport (Runway) in The World in Hindi: जुआनचो ई. रौसकिन एयरपोर्ट (Juancho E. Yrausquin Airport) जो डचों द्वारा शासित कैरेबियाई द्वीप Saba (सबा) पर बना है, एक ऐसा हवाई अड्डा है जिसका रनवे, दुनिया का सबसे छोटा Commercial Runway है। इसकी लम्बाई मात्र 400 मीटर है। यह विमानपथ एक औसत यात्री विमान से बस थोडा सा ही बडा है, इसलिये इस पर जेट विमान उडान नहीं भर सकते हैं।

2. दुनिया का सबसे छोटा जानवर

Smallest Animal in The World in Hindi: इट्रस्कन श्रेव (Etruscan Shrew) जिसे इट्रस्कन पिग्मी श्रेव (Etruscan Pygmy Shrew) या फिर White-toothed Pygmy Shrew भी कहा जाता है, एक बहुत ही छोटा छछुंदर है जो थाईलैंड में पाया जाता है। इसे दुनिया का सबसे छोटा स्तनपायी जीव (Mammal) माना जाता है। इसका वजन मात्र 1.5 से 2.5 ग्राम होता है जो कि भार में 5 रूपये के सिक्के से भी हल्का है।

3. दुनिया का सबसे छोटा पक्षी

Smallest Bird in The World in Hindi: बी हम्मिंगबर्ड (Bee Hummingbird) जिसे Mellisuga helenae भी कहते हैं, हम्मिंगबर्ड की सबसे छोटी प्रजाति है। यह दुनिया का सबसे छोटा जीवित उड़ने वाला पक्षी है जो क्यूबा और वेस्टइंडीज के आइल ऑफ यूथ द्वीप (Isle of Youth) में पाया जाता है। इस हम्मिंगबर्ड का औसत आकार 5.5 सेमी से 6.1 तक और वजन 2 ग्राम से लेकर 2.6 ग्राम तक होता है। इसे Bee Hummingbird इसलिये कहते हैं, क्योंकि यह भौरे से बस थोडा ही बड़ा होता है।

4. मानव शरीर की सबसे छोटी हड्डी

Smallest Bone in Body in Hindi: कान के मध्य भाग में स्थित स्टेप्स (Stapes) शरीर की सबसे छोटी हड्डी होती है। यह वर्तुलाकार (Stirrup-shaped) होती है और ओवल विंडो पर टिकी रहती है, जो कि एक Annular Ligament से जुडी रहती है।

5. दुनिया का सबसे छोटा पुल

Smallest Bridge in The World in Hindi: बरमूडा में स्थित सोमरसेट पुल (Somerset Bridge) को दुनिया का सबसे छोटा पुल माना जाता है। सोमरसेट पुल, सोमरसेट द्वीप को सैंडी के पश्चिमी क्षेत्र की मुख्य भूमि से जोड़ता है। मूल पुल, सन 1620 ईo में बना था, जिसे बाद में बीसवीं सदी में बडे स्तर पर बनाया गया।

6. दुनिया की सबसे छोटी इमारत

Smallest Building in The World in Hindi: न्यूबय-मैकमोहन बिल्डिंग (Newby-McMahon Building) को दुनिया की सबसे छोटी इमारत (Skycraper) माना जाता है। यह अमेरिका के टेक्सास राज्य के विचिटा फाल्स नगर में स्थित है। यह Neoclassical Style में बनी लाल ईंट-पत्थर से बनी एक संरचना है जो लगभग 12 मीटर (40 फीट) ऊँची है।

7. शरीर की सबसे छोटी कोशिका

Smallest Cell in The Body in Hindi: शुक्राणु, मानव शरीर की सबसे छोटी कोशिका (Cell) है जिसका आकार 4.5 माइक्रोमीटर होता है। कुछ विज्ञानियों के मत में मस्तिष्क की ग्रेन्युल कोशिकाएँ सबसे छोटी मानी जाती हैं।

8. दुनिया का सबसे छोटा नगर

Smallest City in The World in Hindi: वेटिकन सिटी, दुनिया का सबसे छोटा नगर है। इसका क्षेत्रफल मात्र 0.2 वर्ग मील है। यह पोप और इटली के शासक के बीच हुई एक संधि के पश्चात अस्तित्व में आया था।

9. संसार का सबसे छोटा महाद्वीप

Smallest Continent in The World in Hindi: ऑस्ट्रेलिया, दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप है, पर इसके साथ-साथ इसे एक राष्ट्र भी माना जाता है। इसका क्षेत्रफल 76 लाख 92 हजार वर्ग किमी है। इसकी राजधानी कैनबरा है और जनसँख्या लगभग 2 करोड़ 52 लाख है।

10. संसार का सबसे छोटा देश

Smallest Country in The World in Hindi: यूरोप महाद्वीप में स्थित वेटिकन सिटी, दुनिया का सबसे छोटा देश भी है, जिसके शासक ईसाईयों के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप हैं। टिबेर नदी के पश्चिमी तट पर बसे इस देश का क्षेत्रफल महज 44 हेक्टेयर है और इसकी जनसंख्या सिर्फ 451 है। यह एक लैंडलोक, यानी पूरी तरह दीवारों से घिरा हुआ स्वतन्त्र देश है, जो इटली की राजधानी रोम के भीतर स्थित है।

11. साल का सबसे छोटा दिन

Smallest Day of The Year in Hindi: भारतीय उपमहाद्वीप में सबसे छोटा दिन, 21 दिसंबर को होता है। इसी दिन सबसे बड़ी रात भी होती है जो लगभग 14 घंटे की होती है।

Offline World GK Facts in Hindi for Students

12. संसार का सबसे छोटा रेगिस्तान

Smallest Desert in The World in Hindi: कनाडा के युकों राज्य के कार्क्रोस जिले में स्थित, कार्क्रोस मरुस्थल दुनिया का सबसे छोटा रेगिस्तान है। इसका क्षेत्रफल मात्र 2.6 वर्ग किमी (640 एकड़) है। हालाँकि कुछ लोग इसे पूरी तरह से रेगिस्तान नहीं मानते हैं।

13. संसार का सबसे छोटा तत्व

Smallest Element in The World in Hindi: आवर्त सारणी (Periodic Table) में हीलियम को सबसे छोटा तत्व माना जाता है, जिसमे सिर्फ एक प्रोटोन और एक  इलेक्ट्रान होता है।

14. संसार की सबसे छोटी मछली

Smallest Fish in The World in Hindi: पेड़ोसायप्रिस प्रोजेनीटिका (Paedocypris Progenetica) दुनिया की सबसे छोटी मछली है और इसका पता अभी पिछली सदी में ही लगा है। वैज्ञानिकों ने इसकी खोज इण्डोनेशियाई द्वीप सुमात्रा के जंगली दलदलों में की थी। व्यस्क मादा मछलियों की लम्बाई सिर्फ 7.9 मिलीमीटर होती है, एक इंच का भी एक तिहाई हिस्सा।

15. संसार का सबसे छोटा फल

Smallest Fruit in The World in Hindi: वोलफ्फिया ग्लोबोसा (Wolffia Globosa) नामक पेड़ पर लगने वाला फल, दुनिया का सबसे छोटा फल है, जिसका आकार महज एक साधारण सीने वाली सूई की आँख जितना ही होता है। इस फल में सिर्फ एक ही बीज होता है और फल की लम्बाई भी सिर्फ 0.30 मिलीमीटर होती है। W. angusta और W. globosa, इन दोनों पेड़ों पर लगने वाले फल, दुनिया के सबसे छोटे फल माने जाते हैं।

16. संसार का सबसे छोटा हाईवे

Smallest Highway in The World in Hindi: चैंडलर राजमार्ग (Chandler Highway) दुनिया का सबसे छोटा हाईवे हैं, जिसकी लम्बाई 2 किमी से भी कम है। यह ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न शहर के पूर्वी आंतरिक भाग में पड़ता है।

17. संसार का सबसे छोटा कीट

Smallest Insect Fairyflies in The World in Hindi: चाल्सिड, ततैयों की तरह बेहद छोटे कीट होते हैं। यह सिर्फ 0.5 से 1.0 मिमी (0.020 से 0.039 इंच) लम्बे होते हैं। इन्ही में शामिल हैं, दुनिया का सबसे छोटा कीट जिसके शरीर की लम्बाई सिर्फ 0.139 मिमी होती है। अभी तक ज्ञात सबसे छोटे Insect की लम्बाई महज 0.15 मिमी थी।

18. संसार का सबसे छोटा द्वीप

Smallest Island in The World in Hindi: गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स के अनुसार, बिशप रॉक (Bishop Rock) दुनिया का सबसे छोटा द्वीप (Island) है। यह लगभग 46 मीटर लंबा और 16 मीटर चौड़ा है, अर्थात आकार में सिर्फ तीन टेनिस कोर्ट के बराबर है। यह द्वीप, ब्रिटेन के दक्षिण-पश्चिमी सिरे पर, सिसली (Isles of Scilly) के सुदूर पश्चिम में स्थित है।

19. संसार की सबसे छोटी झील

Smallest Lake in The World in Hindi: इटली के बेवगना अम्ब्रिया (Bevagna Umbria) में स्थित ऐसो झील (Aiso Lake) दुनिया की सबसे छोटी झील है, जिसका क्षेत्रफल 10 वर्ग किमी से भी कम है।

20. संसार का सबसे छोटा आदमी

Smallest Man in The World in Hindi: गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स के अनुसार चन्द्र बहादुर डांगी, जिसकी लम्बाई सिर्फ 21.5 इंच है, दुनिया का सबसे छोटा व्यस्क आदमी है। वह नेपाल के एक दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्र का रहने वाला है और पेशे से एक जुलाहा (Weaver) है।

21. संसार का सबसे छोटा पर्वत

Smallest Mountain in The World in Hindi: व्य्चेरप्रूफ पर्वत (Mount Wycheproof) दुनिया का सबसे छोटा पर्वत है जिसकी समुद्र तल से ऊंचाई मात्र 148 मीटर (486 फीट) है। यह ऑस्ट्रेलिया के टेरिक-टेरिक क्षेत्र में स्थित है।

Mind Blowing GK Facts in Hindi for Students

22. दुनिया का सबसे छोटा नेशनल पार्क

Smallest National Park in The World in Hindi: मोयेन्न द्वीप वन्य जीव अभ्यारण्य, संसार का सबसे छोटा National Park है, जो केवल 22 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। यह सेशेल्स द्वीप के तट से कुछ हटकर स्थित है। इसे वहां की सरकार ने सन 2008 में एक नेशनल पार्क घोषित किया था।

23. सबसे छोटी प्राकृतिक संख्या

Smallest Natural Number in Hindi: संख्या पद्धति (Number Theory) के अनुसार 1 सबसे छोटी प्राकृतिक संख्या है। जबकि सेट सिद्धांत (Set Theory) के अनुसार 0 यानि शून्य सबसे छोटी प्राकृतिक संख्या (Smallest Natural Number) है।

प्रिय मित्र, उम्मीद है आपको आर्टिकल काफी अच्छा लगा होगा। हमने इस लेख को लिखने में अपना काफी वक्त लगाया है। कितना अच्छा हो अगर आप भी अपना थोडा सा सहयोग हमें दें और इस लेख को सोशल मिडिया पर शेयर करें। हमें बस आपके दो मिनट चाहियें। उम्मीद है आप इंकार नहीं करेंगे।