Longest & Major Rivers of India in Hindi

 

“गंगोत्री से निकलने वाली और गंगासागर में गिरने वाली पवित्र गंगा नदी (Ganga River) भारत की सबसे लम्बी नदी है, जो 2525 किमी लम्बी है। देश की अन्य सबसे लम्बी नदियों में गोदावरी, नर्मदा, सिंधु, ब्रह्मपुत्र और चम्बल नदियाँ प्रमुख हैं।”

 

Longest and Major Rivers of India in Hindi
भारत की सबसे बड़ी नदी

पिछले लेख में हमने आपको दुनिया की 50 सबसे बड़ी नदियों के बारे में बताया था। Longest Rivers of India in Hindi में आज हम आपको भारत की उन दस सबसे बड़ी नदियों के बारे में बता रहे हैं जिनका भारत के लोगों के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। इनमे से अधिकाँश नदियों का उद्गम और अवसान भारत की सीमा में ही होता है, लेकिन कुछ नदियों का उद्गम और अवसान क्षेत्र दूसरे देश भी हैं।

भारत की सबसे लम्बी और बड़ी नदियाँ

यहाँ पर हमने भारत की दस सबसे बड़ी नदियों (Longest Rivers in India) का वर्गीकरण उनकी कुल लम्बाई (स्रोत से अवसान बिंदु तक) के आधार पर न करते हुए, भारत की सीमा के अंतर्गत प्रवाहित होने वाले हिस्से के आधार पर किया है। क्योंकि वैश्विक स्तर पर भले ही नदियों का वर्गीकरण, उनकी कुल लम्बाई के आधार पर किया जाता हो, लेकिन जब बात किसी देश विशेष के अन्दर प्रवाहित होने वाली नदियों की हो तो यह पैमाना उचित नहीं बैठता।

इसीलिये इस सम्बन्ध में विशेषज्ञ उस देश में नदी के प्रवाह मार्ग की कुल लम्बाई को ही मुख्य आधार मानते हैं। चूँकि अगर एक-दो नदियों को छोड़ दिया जाय तो विश्व की लगभग सभी बड़ी नदियाँ (Major Rivers) एक से अधिक देश से होकर गुजरती हैं, अतः कुछ विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि अगर किसी नदी का 50 प्रतिशत से अधिक प्रवाह मार्ग, किसी एक ही देश में पड़ता हो, तो उसे उस देश की मुख्य नदी माना जा सकता है।

इस लेख में हमने इन दोनों मतों को ध्यान में रखा है। इस कारण से नदियों की लम्बाई (Rivers Length) से संबंधित आंकडो में कुछ अंतर आ सकता है। यह आंकड़े हमने कई स्रोतों से जुटाये हैं जिनमे से कुछ के लिंक भी दिये गये हैं। इंटरनेट पर नदियों की लम्बाई से संबंधित कई तथ्य विद्यमान हैं जिनमे कई असमानताएँ हैं। यहाँ हमने जो आंकडे दिये हैं, उन्हें विश्वसनीय बनाने का पूर्ण प्रयास किया गया है, फिर भी अगर कोई त्रुटि हो तो पाठक उससे अवगत कराने की कृपा करें।

1. Ganges River गंगा नदी

गंगा नदी (Ganges River) जिसे भागीरथी के नाम से भी जाना जाता है, भारत की सबसे लम्बी नदी है, जिसकी कुल लम्बाई 2525 किमी (1569) मील है। इसका बेसिन 1,080,000 किमी2 (416,990 वर्ग मील) के विशाल क्षेत्र में फैला है तथा इसकी औसत गहराई 17 मीटर है। गंगा, सिन्धु और ब्रहमपुत्र भारत की तीन सबसे बड़ी नदियाँ मानी जाती हैं। लेकिन इनमे से केवल गंगा ही एकमात्र नदी है जिसका 90 प्रतिशत से अधिक प्रवाह मार्ग भारत में पड़ता हैं, जबकि बाकी दोनों के सन्दर्भ में ऐसा नहीं है।

नवीनतम आँकड़ों के अनुसार सिन्धु नदी (Indus River) की कुल लम्बाई 3,610 किमी है, लेकिन इसका सिर्फ 10% भाग ही भारत के अंतर्गत प्रवाहित होता है और शेष पाकिस्तान में। वहीँ ब्रह्मपुत्र नदी (Brahmaputra River) की कुल लम्बाई 3,848 किमी है, लेकिन इसके प्रवाह मार्ग का सिर्फ 916 किमी हिस्सा ही भारत में पड़ता है, जो कि इन्हें भारत की सबसे लम्बी नदी (Longest Rivers of India) घोषित करने के लिये अपर्याप्त है।

इसलिये इन दोनों नदियों को गंगा से अधिक लम्बी होने के बावजूद भारत की सबसे लम्बी नदी (Longest Indian River) नहीं माना जाता है। वैसे तो गंगा की आदि से अंत तक कुल लम्बाई 2620 किमी है, लेकिन इसकी इस लम्बाई में बांग्लादेश के अन्दर प्रवाहित होने वाला हिस्सा भी शामिल है। आपकी जानकारी के लिये बता दें कि गंगा मुर्शिदाबाद जिले में स्थित, फरक्का बैराज से दो भागों, हुगली और पद्मा में बंट जाती है।

इसकी एक धारा जिसे बंगाल में हुगली कहा जाता है, भारत की सीमा में आगे बढ़ते हुए गंगासागर के निकट, बंगाल की खाड़ी में गिर जाती है। वहीँ पद्मा बांग्लादेश में ब्रह्मपुत्र के साथ संयुक्त होकर कुछ और आगे बढ़ते हुए तब बंगाल की खाड़ी में गिरती है। भारत की सीमा में प्रवाहित होने वाली गंगा की लम्बाई 2525 किमी है।

 

Major Rivers of India in Hindi with Images

2. Godavari River गोदावरी नदी

गंगा नदी के पश्चात, गोदावरी नदी भारत की दूसरी सबसे लम्बी नदी (2nd Longest Indian River) है। इसकी कुल लम्बाई 1465 किमी (910 मील) है। गोदावरी नदी भारत के 3 सबसे विशाल नदी बेसिन का निर्माण करने वाली नदियों में से एक है। इसके बेसिन का क्षेत्रफल 312,812 किमी2 (120,777 वर्ग मील) है। गोदावरी नदी (Godavari River) का डेल्टा भारत का दूसरा सबसे बड़ा मैन्ग्रोव क्षेत्र भी है। 7 प्रदेशों से प्रवाहित होने के पश्चात यह नदी भी बंगाल की खाड़ी में ही गिरती है।

3. Yamuna River यमुना नदी

गंगा और गोदावरी नदी के पश्चात, यमुना नदी, 1376 किमी (855 मील) लम्बाई के साथ भारत की तीसरी सबसे लम्बी नदी (3rd Longest Indian River) है। इसे जमुना भी कहा जाता है। यह नदी गंगा नदी की सबसे लम्बी सहायक नदी (Longest Tributary River) है और हिमाचल और उत्तराखंड के बीच प्राकृतिक राज्य बॉर्डर का निर्माण करती है। यमुना भारत की ऐसी सबसे लम्बी नदी भी है जो सीधे किसी सागर या खाड़ी में नहीं गिरती है।

क्योंकि यह प्रयागराज के निकट गंगा में मिल जाती है। इसकी पाँच मुख्य सहायक नदियाँ है और अपने उदगम से अवसान तक यह नदी सात राज्यों से होकर गुजरती है। यमुना नदी (Yamuna River) का सिंचित क्षेत्र भी बहुत विशाल है – लगभग 366,223 किमी2 (141,399 वर्ग मील)

4. Narmada River नर्मदा नदी

नर्मदा, भारत की चौथी सबसे लम्बी नदी (4th Longest Indian River) है। इसकी कुल लम्बाई 1312 किमी (815 मील) है। इसे रेवा नदी के नाम से भी जाना जाता है और यह भारतीय उपमहाद्वीप की पाँच सबसे लम्बी नदियों में से एक है। नर्मदा (Narmada River) को मध्य प्रदेश की जीवन रेखा भी कहा जाता है, क्योंकि यह नदी इस प्रदेश के निवासियों के लिये सिंचाई और पेय जल का मुख्य स्रोत है।

हालाँकि इसका औसत जल प्रवाह भारत की दूसरी प्रमुख नदियों की तुलना में कुछ कम है, लेकिन फिर भी नर्मदा मध्य भारत की सबसे प्रमुख नदी (Most Important River in Central India) मानी जाती है। पूर्व से पश्चिम की ओर, भारत के तीन राज्यों से प्रवाहित होते हुए अंत में यह नदी, अरब सागर में, खम्भात की खाड़ी में गिर जाती है।

5. Krishna River कृष्णा नदी

कृष्णा नदी, भारत की पाँचवी सबसे लम्बी नदी तो है ही, साथ ही यह दक्षिण भारत की सबसे लम्बी नदी (Longest South Indian River) भी है। इसकी कुल लम्बाई 1300 किमी (808 मील) है। इसे कृष्णवेणी के नाम से भी पुकारा जाता है। कृष्णा नदी दक्षिण भारत के राज्यों के लिये सिंचाई, विद्युत् उत्पादन, और पेयजल का सबसे प्रमुख स्रोत है।

विशेषकर, महाराष्ट्र तेलंगाना, कर्णाटक और आन्ध्र प्रदेश के लिये तो इसका बहुत महत्व है। कृष्णा नदी (Krishna River) का डेल्टा भी भारत के सबसे उपजाऊ क्षेत्रों में से एक माना जाता है। तुंगभद्रा, वीणा, मूसी, घटप्रभा और भीमा नदियाँ इसकी मुख्य सहायक नदियाँ हैं। महाराष्ट्र में पश्चिमी घाट से निकलने के पश्चात यह नदी अंत में बंगाल की खाड़ी में गिर जाती है।

 

20 Prominent Indian Rivers in Hindi

6. Chambal River चम्बल नदी

चम्बल नदी, मध्य भारत में यमुना नदी की सहायक नदी होने के साथ-साथ, भारत की छठी सबसे लम्बी नदी (6th Longest Indian River) है। इसकी कुल लम्बाई 965 किमी (600 मील) है। इसका प्राचीन नाम चरमवाती है। शिप्रा, सिंध, बनास, शिवना, पार्वती, और कूनु नदी इसकी सहायक नदियाँ है।

जानापाव की पहाड़ी (मध्य प्रदेश) से निकलने के पश्चात, यह तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के विस्तृत भू-भाग की सिंचाई करती हुई, अंत में जालौन जिले में यमुना नदी में गिर जाती है। इसके बेसिन का कुल क्षेत्रफल 143,219 वर्ग किमी है। चम्बल नदी (Chambal River) पर अनेकों जल-विद्युत् परियोजनाओं का निर्माण हुआ है।

7. Brahmaputra River ब्रह्मपुत्र नदी

ब्रह्मपुत्र नदी, भारत की सातवीं सबसे लम्बी नदी (7th Longest Indian River) है। वैसे तो इस नदी की कुल लम्बाई 3,848 किमी है, लेकिन चूँकि भारत की सीमा में यह सिर्फ 916 किमी (569 मील) ही बहती है, इसीलिये इसे सातवाँ क्रमांक दिया गया है। यह नदी पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम और अरुणाचल के लिये विशेष महत्व रखती है, क्योंकि इन प्रदेश के निवासियों के लिये यह सिंचाई और नौ परिवहन का मुख्य साधन है।

असम के लिये तो ब्रह्मपुत्र नदी (Brahmputra River), जीवन रेखा ही समझी जाती है। चीन अधिकृत तिब्बत के क्षेत्र में स्थित आन्ग्सी ग्लेशियर से निकलने के पश्चात, नेपाल से बहते हुए यह नदी अरुणाचल प्रदेश में भारत में प्रवेश करती है और फिर बांगलादेश में गंगा से मिलकर अंत में बंगाल की खाड़ी में गिर जाती है।

8. Gomti River गोमती नदी

गोमती, भारत की आठवीं सबसे लम्बी नदी (8th Longest Indian River) है। अपने उद्गम से लेकर अवसान तक इसकी कुल लम्बाई 900 किमी (559 मील) है। इसका उदगम स्थल पीलीभीत जिले में माधोटान्डा के पास है। यह सिर्फ उत्तर प्रदेश से ही होकर बहती है और वाराणसी के निकट सैदपुर के पास कैथी नामक स्थान पर गंगा में मिल जाती है। हालाँकि बढ़ते प्रदूषण की वजह से गोमती नदी (Gomti River) आज किसी नाले में ही तब्दील हो चुकी है, विशेषकर लखनऊ से आगे।

9. Bhima River भीमा नदी

कृष्णा नदी की सहायक नदी, भीमा नदी, भारत की नौवीं सबसे लम्बी नदी (9th Longest Indian River) है, क्योंकि इसकी कुल लम्बाई 861 किमी (535 मील) है। भीमा नदी (Bhima River) दक्षिण-पश्चिम भारत की बड़ी नदियों में से एक है। महाराष्ट्र, कर्णाटक और तेलंगाना राज्यों से होकर गुजरने के पश्चात यह नदी अंत में कृष्णा नदी में मिल जाती है। घोड़, सिना, इंद्रायणी और निरा इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ है। भीमा बेसिन का क्षेत्रफल 70,500 वर्ग किमी से भी ज्यादा है।

आगे पढिये, संसार के पाँच महासागरों से जुड़े अद्भुत तथ्य – Ocean Facts and Meaning in Hindi

 

Longest Indian Rivers in Hindi

10. Mahanadi River महानदी

महानदी, मध्य पूर्व भारत की प्रमुख नदी होने के साथ, देश की दसवीं सबसे लम्बी नदी (10th Longest Indian River) भी है। इसकी कुल लम्बाई 858 किमी (533 मील) है। छत्तीसगढ़ और उडीसा से होकर बहते हुए यह नदी, इन राज्यों के 141,600 वर्ग किमी से ज्यादा भू-भाग को सिंचाई का मुख्य साधन उपलब्ध कराती है।

भारत का सबसे लंबा बाँध हीराकुंड बाँध भी महानदी नदी (Mahanadi River) पर ही बना है। इसे महानन्दा एवं नीलोत्पला के नाम से भी जाना जाता है। छत्तीसगढ़ में, पूर्वी घाट से निकलकर यह नदी अंत में बंगाल की खाड़ी में गिर जाती है।

11. Kaveri River कावेरी नदी

कावेरी, भारत की ग्यारहवीं सबसे लम्बी नदी (11th Longest Indian River) ह,ै जिसकी कुल लम्बाई 800 किमी (497 मील) है। गोदावरी और कृष्णा नदी के पश्चात, यह दक्षिण भारत की सबसे लम्बी नदी है। यह कर्णाटक और तमिलनाडु राज्यों से होकर प्रवाहित होती है। कर्णाटक में पश्चिमी घाट से निकलने के पश्चात, यह दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर बढ़ते हुए दक्खन पठार को पार करके अंत में बंगाल की खाड़ी में गिर जाती है।

अपने प्रवाह मार्ग में यह दो द्वीप श्रीरंग पटना और शिवानसमुद्र का निर्माण करती है। इसके प्रवाह मार्ग पर बना हुआ शिवानसमुद्र झरना तो विशेष रूप से दर्शनीय है। कावेरी नदी (Kaveri River) के महत्व का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले कई वर्षों से कर्णाटक और तमिलनाडु कावेरी के जल पर अधिकार को लेकर न्यायालय में लगातार बहस कर रहे हैं और अतीत में भी लोगों ने कई बार उग्र प्रदर्शन किया हैं।

Other Longest Rivers भारत की अन्य नदियाँ

भारत की नौ अन्य सबसे लम्बी नदियाँ क्रमशः इस प्रकार हैं –

12. Son River सोन नदी, 784 किमी

13. Tapti River ताप्ती नदी, 724 किमी

14. Indus River सिन्धु नदी, 709 किमी (भारत में)

15. Sutlej River सतलुज नदी, 650 किमी (भारत में)

16. Betwa River बेतवा नदी, 590 किमी

17. Tungbhadra River तुंगभद्रा नदी, 531 किमी

18. Ghaghra River घाघरा नदी, 530 किमी (भारत में)

19. Banas River बनास नदी, 512 किमी

20. Luni River लूनी नदी, 495 किमी

इन नदियों के अतिरिक्त चिनाब, झेलम, रावी, गंडक और कोसी नदियाँ, भारत की सबसे लम्बी नदियों (Longest River of India) में से एक हैं। भारत की सबसे ज्यादा नदियाँ, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश राज्यों से प्रवाहित होती है। देश में छोटी और बड़ी नदियों को मिलाकर, लगभग 400 से भी ज्यादा नदियाँ हैं, जो न सिर्फ देश की लाइफ लाइन हैं, बल्कि जिन्होंने सभ्यताओं के विकास में भी अमूल्य योगदान दिया है।

Tags: Great Indian Rivers, Major Rivers of India, Famous Rivers in Hindi, Largest Rivers, Prominent Rivers, Ganga  River

आशा है भारत की 20 सबसे लम्बी नदियों के बारे में बताने वाला यह लेख Longest Rivers of India in Hindi आपको पसंद आया होगा।

प्रिय मित्र, उम्मीद है आपको आर्टिकल काफी अच्छा लगा होगा। हमने इस लेख को लिखने में अपना काफी वक्त लगाया है। कितना अच्छा हो अगर आप भी अपना थोडा सा सहयोग हमें दें और इस लेख को सोशल मिडिया पर शेयर करें। हमें बस आपके दो मिनट चाहियें। उम्मीद है आप इंकार नहीं करेंगे।