Moles on Palm: Body Til Ka Bhavishya in Hindi

 

“बहुत से हस्त रेखा विशेषज्ञ बताते हैं कि हथेली के अंदर तिल का होना शुभ है और मुट्ठी बंद करने पर अगर तिल दिखाई दे, तो ठीक नहीं होता है। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। हथेली में जिस स्थान पर तिल होता है वह वहाँ के ग्रहों के शुभ प्रभाव को कम कर देता है।”
– सामुद्रिक शास्त्र

 

तिल से भविष्य कथन करने वाले लेखों की श्रंखला में यह चौथा लेख है बॉडी के ज्यादातर अंगों पर दिखने वाले तिलों का वर्णन हमने Body Mole Meaning in Hindi नामक लेख में किया है। सामुद्रिक शास्त्र अपने आप में एक बड़ा विस्तृत ग्रन्थ है जिसमे जीवन और व्यक्तित्व के रहस्यों को जानने के लिये शारीरिक अंगों के लक्षणों पर ध्यानपूर्वक विचार किया जाता है।

आज हम आपको हथेलियों, उँगलियों और हाथ की रेखाओं पर स्थित तिलों के फल के बारे में बतायेंगे। इसके अलावा हथेली में स्थित ग्रहों के स्थान जिन्हें पर्वत भी कहते हैं, पर स्थित तिलों के फल कथन पर भी चर्चा की जायेगी। हमें आशा है कि यह जानकारी आपके जीवन को बेहतर और सुखमय बनाने में मददगार होगी।

 

Body Til on Palm and Finger in Hindi

हिंदी में हथेली के तिल से जाने अपना भविष्य

1. अगर हथेली में किसी भी ग्रह के स्थान पर तिल का निशान है तो वह उस ग्रह को कमजोर करता है और हानि ही करता है। चाहे तिल हाथ पर अन्दर की तरफ हो या फिर बाहर की तरफ, उसका प्रभाव एक जैसा रहता है। कुछ लोगों को यह भ्रान्ति है कि हाथ के पंजे का तिल शुभ होता है, परन्तु ऐसा नही है।

2. जिनकी दाहिनी हथेली पर (पृष्ठ भाग में), लाल/काले तिल का निशान होता है, वे अवश्य ही धनवान होते हैं। ऐसा जातक बलवान और हिम्मती होता है और अपनी मेहनत से जीवन में आगे बढ़ता है।

3. अगर बायीं हथेली पर तिल हो तो जातक खर्चीला होता है, पर तिल अगर बाईं हथेली के पृष्ठ भाग पर हो तो वे अपने धन को बुद्धिमानी से खर्च करते हैं। ऐसा जातक कंजूस भी हो सकता है।

4. समुद्रशास्त्र के अनुसार कलाई पर स्थित तिल शुभ फलदायी नहीं होता है। जिनकी कलाई पर तिल होता है उन्हें जेल की यात्रा तक करनी पड़ सकती है।

5. यदि किसी व्यक्ति के मणिबंध (कलाई) पर तिल हो तो ऐसे व्यक्ति को यश नही मिलता है। ऐसे व्यक्ति को पुत्र कष्ट की भी प्रबल संभावना रहती है।

6. हथेली में उंगलियों के बीच में तिल होना, व्यक्ति के भाग्यशाली होने का सूचक है।

7. जिसकी हथेली के बीच में तिल हो ऐसा व्यक्ति भाग्यवान कहलाता है, उसे कभी भी धन की कमी महसूस नहीं होती।

Finger Moles in Hindi उँगलियों के तिल से जाने भविष्य

8. आम तौर पर उंगलियों पर तिल वाले लोगो को धोखेबाज प्रकृति का समझा जाता है। इन लोगो पर आप कभी भी विश्वास नही कर सकते हैं, क्योकि ये अपने कामों से अक्सर दूसरों को दुःख देते हैं। ऐसे लोग कभी किसी के विश्वास पात्र नही बन सकते हैं।

9. जिस व्यक्ति की तर्जनी ऊँगली (पहली ऊँगली ) पर तिल का निशान हो, वह विद्यावान, गुणवान और धनवान तो होता है, किंतु शत्रुओं से पीड़ित रहता है। ऐसा व्यक्ति कितना भी धन कमाए, उसके पास पैसा कभी नही टिकता। ऐसे व्यक्ति को आँखों में कमजोरी की शिकायत भी रहती है तथा उसका आत्मविश्वास भी कम होता है।

10. मध्यमा ऊँगली पर बना तिल शुभ फलदायी नहीं माना जाता है। ऐसा व्यक्ति सुख-चैन की नींद नहीं सो पाता है और उसका जीवन अशांत रहता है। अगर मध्यमा पर कही भी तिल है तो वह व्यक्ति अनेको बार दुर्घटना का शिकार होता है, एवं उसके जीवन में पुलिस, थाना अथवा कचहरी का आना जाना लगा रहता है।

11. कुछ ज्योतिषी कहते हैं कि मध्यमा पर बना तिल व्यक्ति को विद्वान, धनवान और सम्मानित बनाता है, परन्तु ऐसा नहीं है। मध्यमा पर तिल वाले व्यक्ति को जीवन भर हर कार्य के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है। वह किसी भी काम में स्थिर नही रह पाता है।

12. जिस व्यक्ति की अनामिका उंगली (अँगूठे की ओर से चौथी अँगुली) पर तिल होता है (चाहे वह कहीं पर भी हो), वह धनी और पराक्रमी होता है। लेकिन ऐसे व्यक्ति का पढ़ाई में मन कम लगता है तथा उसकी प्रतिभा धूमिल होती है। ऐसे व्यक्ति ह्रदय सम्बन्धी रोग का शिकार भी होते देखे गये हैं।

13. जिस व्यक्ति की कनिष्ठा ऊँगली अर्थात छोटी उंगली पर तिल होता है, वह व्यक्ति प्रतिष्ठित होता है, लेकिन उसके जीवन में अक्सर अशांति बनी रहती है। ऐसे व्यक्ति का अपने जीवनसाथी के साथ हमेशा विवाद होता रहता है। साथ ही उसे चर्म रोग ( सफ़ेद दाग ) की शिकायत भी हो सकती है। हालाँकि छोटी उंगली पर तिल धन के मामले में शुभ होता है। यदि कनिष्ठा पर तिल हो, तो वह व्यक्ति संपत्तिवान होता है।

14. जिस इन्सान के अंगूठे पर तिल होता है ऐसा व्यक्ति कार्यकुशल, व्यवहार कुशल तथा न्यायप्रिय होता है। लेकिन वह कितना भी अच्छा काम क्यों न करे उसे यश नहीं मिलता है।

 

Body Til Ka Bhavishya in Hindi

Palm Moles in Hindi हथेली पर पर्वतों पर बने तिल

15. अगर गुरु क्षेत्र (बृहस्पति पर्वत) पर तिल हो तो जातक सन्मार्गी और धर्म के मार्ग पर चलने वाला होता है। यह स्थान तर्जनी ऊँगली के ठीक नीचे हथेली पर होता है। पर इस स्थान पर बना तिल इस मामले में दोषपूर्ण है कि व्यक्ति अपने पूर्वजो के रखे हुए धन को भी गंवा देता है तथा अंत समय में दरिद्रता का जीवन जीता है।

16. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेली पर, शुक्र पर्वत (अंगूठे के नीचे का भाग) पर तिल होता है वह कामुक होते हैं। इन्हें गुप्त रोग होने की संभावना रहती है। ऐसे लोगों को पुत्र कष्ट भी होता है।

17. मध्यमा उंगली के नीचे शनि का पर्वत होता है। यदि शनि पर्वत पर तिल है तो उस व्यक्ति की अकाल मृत्यु अवश्य निश्चित रहती है, अन्यथा उसे कारावास झेलना निश्चित है।

18. अनामिका ऊँगली के नीचे सूर्य का पर्वत होता है। अगर इस पर्वत पर तिल है तो व्यक्ति अपने जीवन में किसी भी कार्य में सफल नही हो पाता है, साथ ही उसे बदनामी भी झेलनी पड़ती है। उसकी मृत्यु ह्रदय रोग से होने की संभावना रहती है।

19. कनिष्ठा ऊँगली के नीचे बुध पर्वत होता है। यदि इस पर्वत पर तिल है तो ऐसे व्यक्ति की शल्य चिकित्सा जरुर होती है। ऐसे स्त्रियों के बच्चे भी शल्य चिकत्सा के बाद पैदा होते है।

20. शुक्र और बृहस्पत पर्वत के बीच में मंगल का स्थान होता है। इस स्थान पर यदि तिल हो तो उस व्यक्ति को मानसिक बीमारी होने की सम्भावना रहती है।

21. राहू पर्वत पर तिल होने पर व्यक्ति किसी भी व्यवसाय में सफल नही हो पाता है और आजीवन उदर रोग से परेशान रहता हैं।

22. केतु पर्वत पर यदि तिल हो तो ऐसे व्यक्ति पर चरित्रहीनता का आरोप लगता है तथा जोडो में दर्द बना रहता है।

ज्योतिष विज्ञान से जानिये अपने 1400 सपनों का मतलब और उनका अनकहा फल – Sapno Ka Matlab in Hindi: सपनों का मतलब

Hand Lines in Hindi हाथ की रेखाओं पर बने तिल

23. यदि जीवनरेखा पर तिल हो तो ऐसे व्यक्ति की कम आयु में ही किसी विशेष रोग से मृत्यु होती है।

24. यदि मस्तिष्क रेखा पर तिल हो ऐसे व्यक्ति भी मस्तक सम्बन्धी रोग से पीड़ित होते है। साथ ही साथ नौकरी में अनेको प्रकार की बाधाएं आती हैं।

25. यदि ह्रदय रेखा पर तिल हो तो ह्रदय सम्बन्धी रोगों के कारण कम आयु में ही मृत्यु हो जाती है।

26. चन्द्र रेखा पर तिल होने पर, ऐसे व्यक्ति मानसिक रोग से पीड़ित होते है एवं इनके शरीर पर तापमान का अधिक प्रभाव होता है।

27. भाग्यरेखा पर बना तिल, भाग्य में बाधक होता है।

ध्यान दें – यदि यह सारे तिल हाथ या उँगलियों पर ऊपर की तरफ़ हो, तो सभी प्रभाव ज्यों के त्यों रहते है, परन्तु उनका असर 50 प्रतिशत कम हो जाता है। यदि तिल दाँए हाथ में है तो किसी पूजा या अनुष्ठान से उसके बुरे प्रभाव को कम किया जा सकता है, परन्तु यदि वही तिल बाएँ हाथ में है तो समस्याएँ कम नही होती और व्यक्ति को दुष्प्रभाव झेलने ही पड़ते हैं।

आगे पढिये किस तरह से तिल स्त्रियों के जीवन के रहस्य खोलते हैं – Mole Astrology for Female in Hindi

“बादल मेरे जीवन में मँडराते ही रहे, पर बारिश या तूफ़ान लाने के लिये नहीं, बल्कि मेरे सूर्यास्त के आसमान में रंग भरने के लिये।”
– रबिन्द्रनाथ टैगोर

 

Comments: हमें आशा है हथेली के तिलों का अर्थ बताने वाला यह लेख Body Til Ka Bhavishya in Hindi आपको जरुर पसंद आया होगा। कृपया इस हिंदी लेख को सोशल मीडिया पर शेयर करके हमें यह बताने का कष्ट करें कि जीवनसूत्र को और भी ज्यादा बेहतर कैसे बनाया जा सकता है? आप हमें अपने सुझाव Facebook, Twitter, Pinterest और Instagram पर दे सकते हैं। अपने E–mail पर नयी पोस्ट पाने के लिये जीवनसूत्र को सब्सक्राइब करें और वीडियो देखने के लिये Youtube Channel के सदस्य बनना न भूलें। एक उज्जवल भविष्य और सुखमय जीवन की शुभकामनाओं के साथ!

प्रिय मित्र, उम्मीद है आपको आर्टिकल काफी अच्छा लगा होगा। हमने इस लेख को लिखने में अपना काफी वक्त लगाया है। कितना अच्छा हो अगर आप भी अपना थोडा सा सहयोग हमें दें और इस लेख को सोशल मिडिया पर शेयर करें। हमें बस आपके दो मिनट चाहियें। उम्मीद है आप इंकार नहीं करेंगे।