Last Updated on January 20, 2019 by Jivansutra

 

Stomach-Waist Moles: Til Vichar in Jyotish in Hindi

 

“जिस व्यक्ति के पेट के दाँए तरफ तिल का निशान होता है, वह भोजन के प्रति अधिक लगाव रखने वाला और चटोरा होता हैं। ऐसे आदमी खुद तो खाने-पीने का बहुत शौक़ीन होता है, लेकिन दूसरों को खिलाने-पिलाने से हमेशा बचते हैं।”
– सामुद्रिक शास्त्र

 

सामुद्रिक शास्त्र में मानव जीवन के रहस्यों को अनावृत करने के लिये कई बातों पर विचार किया जाता है जिसमे तिल या मस्से भी एक माध्यम हैं। कुछ लोगों के अनुसार अंग लक्षण से भविष्य कथन कहने की यह विधा ज्योतिष विज्ञान का हिस्सा नहीं है, जैसा कि माना जाता है। पिछले लेख ‘Mole Astrology for Female in Hindi‘ में हमने आपको बताया था कि किस तरह से तिल स्त्रियों के जीवन का रहस्य खोलते हैं।

आज Til Vichar in Hindi Jyotish में हम आपको बतायेंगे कि पेट और कमर पर दिखायी देने वाले तिलों का क्या फल होता है। कई आधुनिक ज्योतिषियों के अनुसार, अगर आपके पेट पर या नाभि के पास तिल है तो यह आपके लिए बहुत ही शुभ फलदायी माना जाता है। वे ऐसे तिल को सुख समृद्धि का सूचक मानते है।

लेकिन सामुद्रिक शास्त्र के विशेषज्ञों के अनुसार यह तथ्य पूरी तरह से सही नहीं है। नाभि का तिल हमेशा ही शुभ फलदायक नहीं होता और अगर वह गलत स्थान पर है तो उसके अशुभ परिणाम भी होते हैं। अब हम यहाँ पेट और कमर के तिलों का विस्तृत फल दे रहे हैं –

अपने सपनों की अद्भुत दुनिया और उनके विचित्र रहस्यों के बारे में जानिये – Meaning of Dreams in Hindi सपनों का अर्थ

 

Stomach Moles in Hindi ज्योतिष में तिल विचार

ज्योतिष में पेट पर दिखने वाले तिल का हिंदी में फल

1. जिस व्यक्ति के पेट के दाँए तरफ तिल का निशान होता है वह भोजन प्रिय (भोजन के प्रति अधिक लगाव वाला) और चटोरा होता हैं। ऐसा आदमी खाने-पीने का बहुत शौक़ीन होता हैं। ये नित नये भोज्य पदार्थों का (मिष्ठान्न प्रेमी) भोग लगाते हैं, इनका मुँह अक्सर चलता ही रहता है, क्योंकि इनकी पाचन शक्ति भी अच्छी होती है। पर यह लोग आरामतलबी होते हैं और इन्हें, दूसरों को खिलाने की इच्छा कम ही रहती है।

2. पेट के बाँए तरफ़ तिल का होना पेट सम्बन्धी रोगों का सूचक है। ज्यादातर लोगो में ऐसा देखा गया है कि उन्हे ऑपरेशन (शल्य चिकित्सा) भी करानी पड़ी है। ऐसे लोग अधिक भोजन नही कर पाते है।

3. जिन लोगों के पसली और पेट पर तिल का चिंह होता है, वे डरपोक और कायर किस्म के होते हैं।

क्या आप जानते हैं, शरीर पर दिखने वाले तिल आपकी जिंदगी के कई रहस्य खोल सकते हैं – Body Mole Meaning in Hindi तिल का मतलब

ज्योतिष में नाभि पर दिखने वाले तिल पर विचार

4. जिनकी नाभि के नीच तिल का निशान होता है, उन्हें यौन रोग होने की अधिक संभावना रहती है। क्योंकि वह व्यक्ति कम आयु में ही मैथुन क्रिया में कमजोर हो जाता है। इसके अलावा उसे अपेंडिक्स और हार्निया जैसे रोगों से पीड़ित होने की भी संभावना रहती है।

5. नाभि के नीचे तिल का होना व्यक्ति के भोजन में रूचि के अलावा उनके धनवान होने का भी सूचक होता है।

6. नाभि पर तिल होने से व्यक्ति कामुक होता है, पर उसे सन्तान सुख अवश्य मिलता है।

7. नाभि के बीचोबीच तिल का होना, नाडी सम्बंधित रोगों तथा लकवे की बीमारी के होने का सूचक है।

8. अगर तिल नाभि के बायीं ओर हो तो, व्यक्ति को उदर रोग की परेशानी होती है।

 

Waist Moles in Hindi ज्योतिष में तिल विचार

9. रीढ़ पर ऊपर से नीचे यदि कहीं भी तिल हो तो रीढ़ की बीमारी या शरीर में जोडो के दर्द की शिकायत होती है। ऐसे लोग हमेशा अपनों से ही धोखा खाते हैं और इनके पीठ पीछे हमेशा वार होता है। अधिकतर पाया गया है ऐसे लोग अपनों से ही धोखा खाते हैं।

10. अगर पीठ पर (रीढ़ की हड्डी के दाहिनी तरफ) उपर की ओर तिल हो तो व्यक्ति धनवान होता है और मुसीबत आने पर अक्सर अपनो की मदद पाता है।

ज्योतिष में दायीं कमर पर दिखने वाले तिल का फल

11. जिनकी पीठ पर दाहिनी ओर तिल का चिंह होता है, वे सुखमय जीवन जीते हैं और अक्सर मुश्किल परिस्थितियों से बच निकलते हैं। ऐसे जातक बहुत ही महत्वाकांक्षी, भौतिकवादी और रोमांटिक हो सकते है। वह भ्रमणशील भी हो सकता है।

12. ऐसे लोग धन बचाकर रखने की बजाय जमकर कमाने और दिल खोलकर खर्च करने में यकीन करते हैं। इनका जीवन विलासितापूर्ण होता है। वायु तत्व के होने के कारण ये धन संचय नहीं कर पाते।

13. यदि तिल कमर से उपर और दायीं ओर हो तो ऐसा व्यक्ति खाने पीने का शौक़ीन होता है, पर पेट के रोगों से ग्रस्त होने की संभावना रहती है।

14. यदि तिल कमर पर दाईं तरफ़ हो तो ऐसा व्यक्ति अधिक कामुक होता है।

15. जिन लोगों की कमर पर तिल का निशान होता है, इनका जीवन सुख सुविधाओं से तो भरपूर होता है, पर फिर भी इनका मन अक्सर अशांत ही रहता है।

कमर पर बायीं ओर दिखने वाले तिल पर विचार

16. जिनकी कमर के बायीं तरफ उपर की ओर तिल का निशान होता है, उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसा व्यक्ति बहुत कठिन परिश्रम करने के बाद ही पैसा कमा पाता है एवं अपने ही लोग इसे धोखा दिया करते हैं।

17. यदि तिल कमर के बाईं ओर तथा नीचे की तरफ हो तो व्यक्ति आजीवन उदर रोग से ग्रस्त रहता है और शल्य चिकित्सा की प्रबल सम्भावना होती है।

18. यदि किसी व्यक्ति की कमर पर तिल हो तो ऐसा व्यक्ति आजीवन कमर के दर्द से भी परेशान हो सकता है। अगर वह पुरूष हो तो उसे स्वप्नदोष की बीमारी अधिक होती है।

अगले लेख में पढिये क्या होता हैं शरीर पर दिखने वाले तिलों का फल – क्या कहते हैं आँखों और कानों के तिल

“लोग उतने ही खुश होते हैं, जितना वे अपने मन को तैयार कर लेते हैं।”
– अब्राहम लिंकन

 

Comments: हमें आशा है कमर और पेट के तिलों का अर्थ बताने वाला यह लेख Til Vichar in Jyotish in Hindi आपको जरुर पसंद आया होगा। कृपया इस हिंदी लेख को सोशल मीडिया पर शेयर करके हमें यह बताने का कष्ट करें कि जीवनसूत्र को और भी ज्यादा बेहतर कैसे बनाया जा सकता है? आप हमें अपने सुझाव Facebook, Twitter, Pinterest और Instagram पर दे सकते हैं। अपने E–mail पर नयी पोस्ट पाने के लिये जीवनसूत्र को सब्सक्राइब करें और वीडियो देखने के लिये Youtube Channel के सदस्य बनना न भूलें। एक उज्जवल भविष्य और सुखमय जीवन की शुभकामनाओं के साथ!

प्रिय मित्र, उम्मीद है आपको आर्टिकल काफी अच्छा लगा होगा। हमने इस लेख को लिखने में अपना काफी वक्त लगाया है। कितना अच्छा हो अगर आप भी अपना थोडा सा सहयोग हमें दें और इस लेख को सोशल मिडिया पर शेयर करें। हमें बस आपके दो मिनट चाहियें। उम्मीद है आप इंकार नहीं करेंगे।