Amazing Facts about Animals in Hindi

 

“प्लेटिपस भले ही बेवकूफ और निर्दोष लगते हों, लेकिन वह खतरनाक भी हो सकते हैं। नर प्लेटिपस के पिछले पैरों की एडी पर तेज धार वाले डंक होते हैं जो काफी चोट पहुँचा सकते हैं। इसके डंक में पाया जाने वाला जहर ज्यादा घातक भले ही न हो, लेकिन वह काफी दर्दनाक जरुर होता है।”

 

Amazing Facts in Hindi about Animals
चीता दुनिया का सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर है

जानवरों की दुनिया बड़ी अद्भुत है और वह उससे कहीं ज्यादा विचित्र हैं जितना कि इन्सान सोच सकते हैं। Amazing Facts about Animals in Hindi में हम आपको धरती पर रहने वाले स्तनपायी जानवरों की उस अनोखी दुनिया से परिचित करायेंगे जिससे संभवतया अब तक आप अंजान ही रहे होंगे। ऐसे कुछ अजूबे प्राणी इस जगत में विद्यमान हैं जो विशिष्ट और असाधारण क्षमताओं से युक्त होने के साथ-साथ विचित्र आदतों वाले भी हैं।

इस लेख में हम सिर्फ धरती पर रहने वाले यानि Land Animals की चर्चा करेंगे। समुद्र और पानी में रहने वाले जानवरों से संबंधित अनोखी बातों को पढने के लिये Amazing Facts about Water Animals in Hindi इस लेख को पढ़ें। दरअसल जानवरों की दुनिया बहुत बड़ी है, सभी Animals की चर्चा सिर्फ एक ही लेख में कर पाना एक असंभव सी ही बात है।

इसलिये हमने उन्हें कई वर्गों में बाँटा है। इन सभी पशु-पक्षियों के बारे में आप नीचे दिए जा रहे लिंक के माध्यम से पढ़ सकते हैं। हमें आशा है यह सभी लेख आपको बहुत पसंद आयेंगे।

क्या जानते हैं आप धरती के दस सबसे जहरीले जानवरों के बारे में – 10 Most Venomous Animals in Hindi

 

Wonderful Facts about Animals in Hindi

1. यह सुनने में भले ही आश्चर्यजनक लगे, लेकिन बिल्कुल सच है कि सन 1880 में दक्षिण अफ्रीका में एक रेलवे लाइन पर एक बबून (एक प्रकार का बन्दर जिसके दांत बहुत बड़े और नुकीले होते हैं) ने सिग्नलमैन के रूप में 9 साल तक काम किया था। वेतन के रूप में उसे एक ब्रांडी दी जाती थी और न तो उसने अपने काम में कभी लापरवाही दिखायी और न ही उसने कभी कोई गलती की।

2. ऊँचाई पर चढ़ने में बिल्लियों का कोई सानी नहीं है। Smarter Every Day के अनुसार अपने अद्भुत विशेष गद्देदार पैरों की वजह से बिल्लियाँ, हमेशा अपने पैरों पर ही किसी सतह पर नीचे उतरती हैं। इसके अलावा वह अपने शरीर के दो हिस्सों को अलग-अलग ढंग से संचालित कर सकती हैं, ताकि वह तेजी से घूम सकें। हालाँकि इंसानों को ऐसा करने से दूर ही रहना चाहिये। [स्रोत]

3. अमेरिका में चिकेन (चूजों) की कुछ प्रजातियाँ बड़ी सुन्दर होती हैं। इन्हें इनके लम्बे और कोमल बालों के कारण सिल्कीज के नाम से पुकारा जाता है। इनके बारे में माना जाता है कि यह अपनी शांत और मिलनसार प्रवृत्ति तथा दोस्ताना व्यवहार के कारण बहुत अच्छे पालतू सिद्ध होते हैं।

4. भले ही इस बात पर यकीन करना आसान न हो, लेकिन सच है कि गायें हर साल शार्कों की तुलना में कहीं ज्यादा इंसानों को मार डालती हैं। जहाँ शार्कें हर साल औसतन 5 लोगों को मौत के घाट उतारती हैं, वहीँ गायें हर साल 22 लोगों को मार देती हैं।

5. बिल्लियों के अन्दर कॉलर बॉन नहीं होती हैं और उनकी रीढ़ की हड्डी भी बेहद लचकदार होती है। जब कोई बिल्ली चलती है तो इसका पिछला पैर ठीक उसी स्थान पर पड़ता है, जहाँ पर इसका अगला पैर पड़ा था। यह बात उन्हें कम शोर पैदा करने और पंजों की छाप कम से कम रखने में मदद करती है।

6. डायनासोर भले ही बहुत विशाल प्राणी थे, लेकिन उनका दिमाग बहुत छोटा होता था। उदाहरण के लिये स्टेगोसौरस डायनासोर की औसत लम्बाई लगभग 9.1 मीटर होती थी, लेकिन इसका मस्तिष्क सिर्फ एक अखरोट जितना बड़ा था।

7. स्विट्ज़रलैंड के कानून के अनुसार गुइना पिग्स जैसे सामाजिक जानवरों को हमेशा जोड़े में ही रखा जाना चाहिये। सिर्फ एक जानवर को रखना, न सिर्फ वहाँ जानवरों पर अत्याचार समझा जाता है, बल्कि यह गैरकानूनी भी है।

पढिये 400 से भी ज्यादा पालतू और जंगली जानवरों के नाम – Animals Name in Hindi & English

धरती पर रहने वाले जानवरों से जुडी कुछ अद्भुत बातें

8. हार्वड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने उछलते हुए घोड़े का एक GIF एनीमेशन क्रिस्पर-केस 9 उपकरण के माध्यम से एक बैक्टीरिया के डीएनए में संगृहीत कर दिया है।

9. अमीबा संसार का सबसे प्राचीन जीव है। इनका अस्तित्व 100 करोड़ वर्ष से भी अधिक पुराना है, तब से जब इस धरती पर डायनासोर भी नहीं थे।

10. जानवर बिजली की लाइनों से बचकर रहते हैं, क्योंकि उन्हें उन अल्ट्रावायलेट रौशनी की चमक का डर रहता है जिसे इंसानी आँखे नहीं देख सकती हैं।

11. एक शोध के अनुसार डायनासोर दहाड़ते नहीं थे, बल्कि वह अपना मुँह बंद करके एक अस्पष्ट बोली बोलते थे। [स्रोत]

12. प्लेटिपस भले ही स्तनपायी जीवों जैसे लगते हों, लेकिन ऐसा नहीं है। दूसरे सरीसृपों की तरह मादा प्लेटिपस भी अंडे देती हैं।

13. जिस समय मिस्र में पिरामिडों का निर्माण हो रहा था, उस समय भी धरती पर विशाल मैमोथ का अस्तित्व था।

14. ओपोसम (अमेरिका में पाया जाने वाला सूअर जैसा चौपाया) हमें लाइम रोग से बचने में मदद करते हैं।

15. चूजे, डायनासोर की एक प्रजाति टायरान्नोसौरस रेक्स के सबसे नजदीकी जीवित संबंधी है।

16. पहला विषाणु 100 साल पहले पौधों और जानवरों दोनों के अन्दर मिला था।

17. सन 2007 में ईरान ने 14 गिलहरियों को जासूसी करने के इल्जाम में गिरफ्तार किया था।

18. पिछले 4000 वर्षों में किसी नये जानवर को पालतू नहीं बनाया जा सका है।

19. चित्तीदार लकड़बग्घे त्वचा और हड्डियों तक को हजम कर जाते हैं।

क्या आपको पता है जानवर कितनी तरह की आवाजें निकाल सकते हैं – Animal Sounds in Hindi

 

Amazing Facts about Cat Family in Hindi

20. तेंदुए को कभी भी बड़े पिंजरे में कैद करके नहीं रखा जाता है, क्योंकि इसकी छलांग में इतनी शक्ति होती है कि यह मजबूत सलाखों वाले लोहे के पिंजरे को भी तोड़ सकता है।

21. कभी भी दो बाघों के फर पर एक समान धारियाँ नहीं होती हैं। हर बाघ के शरीर की धारियाँ अलग-अलग आकार लिये होती हैं, जिससे इनकी सही पहचान संभव होती है।

22. वैज्ञानिकों ने बिल्ली के अन्दर जेलीफिश के प्रोटीन डालकर अँधेरे में चमकने वाली बिल्ली तैयार की है, जो उनके जीनोम में बायोल्युमिनसेन्स के कोड प्रविष्ट कर देती है। [स्रोत]

23. चीता धरती पर दुनिया का सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर (चौपाया) है। यह 110-120 किमी/घंटे की रफ्तार से लगभग 500 मीटर तक दौड़ सकता है।

24. नर शेर शायद ही कभी शिकार करते हैं। 90 प्रतिशत शिकार शेरनियाँ ही करती हैं, लेकिन खाने के लिये शेर सबसे पहले दौड़े चले आते हैं।

25. शेरनियाँ, शेरो की तुलना में ज्यादा माहिर शिकारी होती हैं और गर्वीली होने की वजह से ज्यादातर शिकार वही करती हैं।

26. बिल्ली 100 से भी ज्यादा तरह की आवाजें निकाल सकती है, जबकि कुत्तों के पास महज 10 तरह की आवाज होती है।

जानिये जंगल के राजा बाघ से जुडी 100 अद्भुत बातें – 100 Tiger Facts in Hindi

बिल्ली परिवार से जुड़े हैरतंगेज तथ्य

27. भले ही बॉबकैट आज बमुश्किल देखी जाती हो, लेकिन फिर भी यह उत्तरी अमेरिका की सबसे आम जंगली बिल्ली है।

28. बाघों के सिर्फ फर ही धारीदार नहीं होते हैं, बल्कि उनकी त्वचा पर भी धारियाँ बनी होती हैं।

29. एक बिल्ली की पूँछ में इसके शरीर की सभी हड्डियों का 10 प्रतिशत भाग होता है।

30. यदि एक नर शेर के गर्व पर बन आये, तो वह सारे बच्चों को मार डालता है।

31. सफ़ेद बाघ अत्यंत दुर्लभ हैं और यह मूल रूप से केवल भारत में ही पाये जाते हैं।

32. चीता 3 सेकेण्ड के अन्दर 0 से 70 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है।

33. शेर की दहाड़ पाँच मील दूर से भी सुनी जा सकती है।

34. बिल्ली के जबड़े किनारों की तरफ गतिशील नहीं हो सकते हैं।

35. बिल्ली के प्रत्येक कान में 32 मांसपेशियाँ होती हैं।

 

True Facts about Tall Animals in Hindi

36. जानवरों की दुनिया भी बड़ी ही अद्भुत है। नर जिराफ मादा जिराफ की गर्भावस्था की जाँच उसका मूत्र चखकर करते हैं। अगर वह इस परीक्षा में पास हो जाती है, तो सम्बन्ध चलता रहता है।

37. ऊँट को इसकी असाधारण क्षमता के कारण “रेगिस्तान का जहाज” कहा जाता है। यह भोजन खाये बिना 90 दिन तक और बिना पानी पीये 40 दिन तक जिन्दा रह सकता है।

38. जिराफ का दिल दुनिया का सबसे शक्तिशाली दिल है, क्योंकि इसे अपने स्थान से लगभग कई फुट ऊपर दिमाग तक रक्त पहुँचाना पड़ता है।

39. तंजानिया के जंगलों में घास के मैदानों में मिलने वाले सुन्दर और दुर्लभ सफेद जिराफ, वास्तव में कुदरत की कारीगरी का शानदार नमूना है।

40. जिराफ (अफ्रीकन) दुनिया का सबसे ऊँचा प्राणी है। एक व्यस्क नर जिराफ की औसत ऊँचाई 5 से 6 मीटर (16 से 20 फुट) तक होती है।

लम्बे और ऊँचे जानवरों की अविश्वसनीय बातें

41. जिराफ का दिल भी इसके शरीर के अनुपात में काफी बड़ा होता है। इसका दिल 2 फीट लंबा और 11 किलो तक वजनी हो सकता है।

42. ऊँटों के तीन पलकें होती हैं, ताकि वह उडती हुई रेगिस्तानी धूल से खुद को बचाकर रख सकें।

43. जिराफ की गर्दन में उतनी ही कशेरुकाएँ (वर्टिब्रा) होती हैं जितनी कि इंसानों के अन्दर।

44. जब जिराफ वृद्ध होने लगते हैं, तो इनका रंग भूरे के स्थान पर काला होने लगता है।

45. जिराफ अपनी 21 इंच लम्बी जीभ से अपने कानों को आसानी से साफ कर सकता है।

46. जिराफ 60 किमी/घंटे की अधिकतम रफ्तार से दौड़ सकते हैं।

47. जिराफ 16 से 20 घंटे तक खाने में व्यस्त रहते हैं।

48. जिराफ खाँस नहीं सकते हैं।

49. कूबड़ के अलावा ऊँट की रीढ़ सीधी ही होती है।

 

Weird Facts about Heavy Animals in Hindi

50. एक अध्ययन में पाया गया है कि हाथी गा भी सकते हैं। वह एक अल्ट्रासाउंड भिनभिन का इस्तेमाल करते हैं जो इतनी कम फ्रीक्वेंसी की होती है कि इन्सान भी उसे नहीं सुन सकते। यह गाना उन्हें अपने झुण्ड को साथ रखने में मदद करता है और साथ ही साथी को ढूँढने में भी।

51. एक हाथी की सूंड में 40 हजार से ज्यादा मांसपेशियाँ होती हैं। जबकि इन्सान के पूरे शरीर में 850 से भी कम मांसपेशियाँ होती हैं, आखिर साइज़ का फर्क तो पड़ता ही है!

52. हाथी स्थल पर पाया जाने वाला धरती का सबसे बड़ा जीव है। जबकि जल या समुद्र के भीतर व्हेल मछली सबसे बडा प्राणी है।

53. धरती पर सबसे लम्बे समय तक गर्भ धारण करने वाला जानवर भी हाथी ही है, जिसका गर्भ काल 22 महीने होता है।

54. हाथी के कान बहुत बड़े अवश्य होते हैं, लेकिन वह तेज आवाज बिलकुल बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं।

55. हथिनी दो वर्ष तक गर्भ धारण करने के पश्चात तब शिशु हाथी को जन्म देती है।

56. हाथी वह एकमात्र स्तनपायी जीव है जो कूद नहीं सकता है।

57. ऐसा माना जाता है कि मरने के बाद भी हाथी खड़े ही रहते हैं।

58. भूमि पर धरती का सबसे बड़ा स्तनपायी जानवर हाथी है।

59. हाथी तीन मील की दूरी से भी पानी की गंध सूंघ सकते हैं।

60. हाथी हर दिन औसतन बस 2 घंटे सोते हैं।

गैंडों और हिप्पो से जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्य

61. हाथियों की तरह गैंडे भी अपने परिवार का बेहद ख्याल रखने वाले होते हैं, विशेषकर मादा गैंडा अपने शिशुओं की सुरक्षा के लिये बेहद आक्रामक रुख अख्तियार कर सकती है।

62. दरियाई घोडा दुनिया के सबसे आलसी जानवरों में से एक है। यह हर रोज 16 से 18 घंटे सिर्फ पानी के भीतर आराम करने में ही बिताते हैं।

63. हिप्पो यानि दरियाई घोड़े अपना मुँह इतना चौड़ा फैला सकते हैं कि एक चार फुट लंबा बच्चा उसके अन्दर आसानी से आ सकता है।

64. आप यकीन नहीं करेंगे पर यह सच है कि दरियाई घोड़े इंसानों से ज्यादा तेज गति से भाग सकते हैं।

65. दरियाई घोड़े के शरीर से गुलाबी रंग का पसीना निकलता है।

66. दरियाई घोड़े का जन्म पानी के भीतर होता है।

 

Amazing Facts about Animals in Hindi

67. ध्रुवीय भालुओं यानि पोलर बेअर्स को इन्फ्रारेड कैमरे से पहचान पाना बेहद मुश्किल है। क्योंकि थर्मल कैमरे किसी वस्तु या प्राणी द्वारा खोयी गयी ऊष्मा का पता इन्फ्रारेड विकिरण से लगाते हैं। लेकिन पोलर बीयर अपने शरीर की ऊष्मा को बचाये रखने में उस्ताद होते हैं। इनकी त्वचा के नीचे चर्बी की एक बड़ी मोटी परत रहती है जिसके कारण यह गर्म रहते हैं। इसके अतिरिक्त इनके शरीर पर फर की भी एक बड़ी सघन परत होती हैं जो आर्कटिक की बेहद ठंडी हवाओं को भी रोक लेती है।

68. ज्यादातर लोग पोलर बीयर यानि ध्रुवीय भालू को सफेद रंग का समझते हैं, लेकिन वास्तव में वह सिर्फ निर्मल/स्वच्छ होते हैं, अर्थात इनका कोई रंग नहीं होता।

69. भालू की सूंघने की शक्ति संसार में सबसे तेज होती है। यह 10 मील दूर से भी शिकार की गंध सूंघ सकते हैं।

70. भले ही ध्रुवीय भालुओं का फर सफेद और फूला हुआ हो, लेकिन उनकी त्वचा वास्तव में काली ही होती है।

71. ध्रुवीय भालू संसार के सबसे बडे (स्थल भाग पर) माँसाहारी जीव है।

72. सभी ध्रुवीय भालू बायें हाथ से काम करने वाले होते हैं।

73. जेब्रा का शरीर सफेद रंग का होता है और उस पर काली धारियाँ होती हैं

74. हिरणों के शरीर में पित्ताशय नहीं होता है।

पांडा से जुड़े विचित्र तथ्य

75. नर पांडा का वर्चस्व दिखाने का तरीका भी बड़ा अजब है। जब कभी भी दो पांडाओं के बीच प्रभुत्व को लेकर लड़ाई होती है, तो वह पेड़ पर अपने मूत्र से निशान लगाते हैं। जो जितनी ज्यादा ऊँचाई तक पेशाब कर सकता है, वही विजेता समझा जाता है।

76. बिहेविअरल इकोलॉजी के एक अध्ययन के अनुसार पांडा काले और सफेद रंग के इसलिये होते हैं, क्योंकि उनका यह पैटर्न संचार और गोपनीयता बनाये रखने में मददगार होता है।

77. पांडा जन्म के समय एक चूहे से भी छोटा होता है और इसका वजन केवल 40 ग्राम होता है।

वानर परिवार से जुड़े अजीबोगरीब तथ्य

78. चिम्पैंजी और ओरांगुटान जैसे बड़े बंदरों को संगीत में कोई दिलचस्पी नहीं है, जैसा कि माना जाता है। शोध में यह सिद्ध हुआ है कि वह बीथोवन और बीबर में से किसी के भी संगीत के बारे में कोई अंतर नहीं समझ सकते हैं।

79. जानवरों की दुनिया के किस्से भी कुछ कम नहीं है। छल्लेदार पूँछ वाला वह लेमूर जिसमे से सबसे ज्यादा बदबू आती है, अपने पूरे समूह का मुखिया होता है।

80. दुनिया के सभी स्तनधारी प्राणियों में से सिर्फ इन्सान और लंगूर ही पराबैंगनी किरणों (अल्ट्रावायलेट रे) को नहीं देख सकते हैं।

81. वनमानुष या चिम्पैंजी ही इन्सान के अलावा वह एकमात्र जानवर है, जो खुद को दर्पण में देखकर पहचान सकते हैं।

82. जब उनके शरीर के किसी स्थान को गुदगुदाया जाता है, तो सभी लंगूर हँसते हैं। यह इस प्रजाति का कुदरती स्वभाव है।

83. अपनी खोजों में वैज्ञानिकों ने पाया है कि इंसानों की तरह बन्दर भी नेत्र संबंधी भ्रमों के प्रति संवेदनशील हो सकते हैं। [स्रोत]

 

Incredible Facts about Animals in Hindi

84. आखिरकार सदियों पुराने उस सवाल का जवाब मिल ही गया कि पहले अंडा आया या मुर्गी। अंततः वैज्ञानिक इस निष्कर्ष पर पहुँचे हैं कि पहले मुर्गी ही आयी थी, अंडा नहीं। क्योंकि वह प्रोटीन जो अंडे के खोल का निर्माण करता है, सिर्फ मुर्गियों द्वारा ही निर्मित किया जा सकता है। [स्रोत]

85. कुत्तों के अन्दर वायु के आवागमन के लिये दो अलग-अलग रास्ते होते हैं, एक साँस लेने के लिये और दूसरा सूँघने के लिये। यह बात ही उन्हें अपनी नाक में गंध को संग्रहित करने में मदद करती है, भले ही वह साँस बाहर निकाल रहे हों।

86. जब कुत्ते मल त्याग करते हैं, तब वह खुद को असुरक्षित समझते हैं, इसीलिये वह सुरक्षा के लिये अपने मालिकों की ओर देखते हैं। जो कि अक्सर विचित्र ढंग से घूरने के रूप में परिणत होती है।

87. जेनेटिक और पुरातात्विक प्रमाणों से पता चला है कि प्रागैतिहासिक काल के दौरान संसार में कुत्तों की दो अलग जनसँख्याएँ थीं। जिनमे से एक पूर्व में और दूसरी पश्चिम दिशा में थी। [स्रोत]

88. पग (कुत्तों की एक नस्ल) का प्यारा और छोटा चेहरा जेनेटिक म्यूटेशन का परिणाम है, जिसके लिये एक जीन SMOC2 को जिम्मेदार माना जाता है।

89. कुत्ते लगभग 250 शब्द और भाव समझ सकते हैं। इसके अलावा वह सरल गणितीय गणना भी कर सकते हैं।

90. यदि आप किसी कंगारू की पूँछ को जमीन से ऊपर उठा दें, तो यह कूद नहीं सकेगा। ऐसा इसलिये है, क्योंकि कंगारू कूदते समय अपने भारी शरीर का संतुलन साधने के लिये पूँछ का सहारा लेते हैं।

91. अर्माडिल्लो, ओपोसम और स्लॉथ (अमेरिका में पाये जाने वाले चौपाये जानवर) अपनी जिंदगी का 80 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ सोते हुए ही बिताते हैं।

92. चीनी सिल्की (एक प्रकार का प्राणी) चूजों की ही नस्ल है, जिसकी खाल, हड्डियाँ, और अंदरूनी अंग सभी पूरी तरह से काले होते हैं।

93. अर्माडिल्लो (अमेरिका में पाया जाने वाला एक जानवर) पानी के भीतर रहकर भी चल सकते हैं।

अनजान मत बनिये जानवरों की दुनिया के इस अद्भुत संसार से

94. सूअरों के लिये अपना सिर उपर उठाकर आसमान की तरफ देखना, शारीरिक रूप से पूरी तरह असंभव है।

95. वोमबैट (एक ऑस्ट्रेलियाई जानवर) क्यूब के आकार का मल उत्सर्जित करते हैं।

96. शिशु रोबिन हर रोज लगभग 14 फीट लम्बाई तक के केचुएँ खा जाते हैं।

97. संसार में जितने भी सूअर हैं, उनमे से आधे चीन के किसानों के पास हैं।

98. ज्यादातर डायनासोरों की पहचान सिर्फ एक दांत या हड्डी से हुई है।

99. अर्माडिल्लो हर रोज औसतन लगभग 18.5 घंटे सोते हैं।

100. पग्स यानि छोटे कुत्तों का समूह गुर्राहट कहलाता है।

101. लामा का वैज्ञानिक नाम ‘लामा ग्लामा’ है।

102. गायें और घोडें खड़े रहते हुए ही सोते हैं।

103. लोमड़ी संसार का सबसे चालाक जीव है।

104. मादा कंगारू के तीन योनी होती हैं।

गर्बिल (एक प्रकार का छोटा जीव) एड्रेनलीन की गंध को पहचान सकते हैं। इसीलिये हवाई अड्डों पर रहने वाली सुरक्षा एजेंसियां, आतंकवादियों की पहचान करने के लिये उन्हें अपने साथ रखती हैं।
प्रिय मित्र, उम्मीद है आपको आर्टिकल काफी अच्छा लगा होगा। हमने इस लेख को लिखने में अपना काफी वक्त लगाया है। कितना अच्छा हो अगर आप भी अपना थोडा सा सहयोग हमें दें और इस लेख को सोशल मिडिया पर शेयर करें। हमें बस आपके दो मिनट चाहियें। उम्मीद है आप इंकार नहीं करेंगे।