10 Most Venomous Animals in World in Hindi

 

“कोलंबिया के जंगलों में पाया जाने वाला गोल्डन पाइजन डार्ट मेंढक संसार का सबसे जहरीला जीव है जो मिनटों के अन्दर किसी भी इन्सान को मौत की नींद सुला सकता है। विष के जहरीलेपन में इसका मुकाबला बॉक्स जेलीफिश से होता है जो लगभग इसके जितनी ही जहरीली है। दुनिया के दस सबसे जहरीले प्राणियों में साँप, मेंढक और मछली के साथ-साथ कोमल और डरपोक समझे जाने वाले घोंघे तक शामिल हैं।”

 

Most Venomous Animals in Hindi
गोल्डन पाइजन डार्ट मेंढक संसार का सबसे जहरीला जीव है

10 Most Venomous Animals in Hindi में आज हम धरती पर पाये जाने वाले सबसे जहरीले जानवरों का वर्णन करेंगे। जरा कल्पना कीजिये आप कहीं जा रहे हैं और आपके समीप ही एक ऐसा जीव (Animal) उपस्थित है जो मिनटों में आपको यमराज के पास भेजने की ताकत रखता है। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा भला कौन सा जीव है जो इतनी जल्दी मृत्यु का कारण बन सकता है। जब साँप जैसे बेहद खतरनाक जीव के काटने पर भी आदमी घंटों जिन्दा रह सकता है, तो फिर उससे ज्यादा जहरीले प्राणी (Venomous Animals) कहाँ से आ गये।

आपका सोचना सही है, साँप निश्चित रूप से दुनिया के सबसे जहरीले प्राणियों में से एक है। लेकिन इस धरती पर जल और थल दोनों ही जगहों में ऐसे प्राणी (Animals) मौजूद हैं जो मिनटों में बड़े से बड़े जानवर को मारने की कूवत रखते हैं और इनमे साँप से लेकर मछलियाँ तक शामिल हैं। हालाँकि इस बारे में अभी तक कोई ज्यादा शोध नहीं हुए हैं कि इन जानवरों का जहर कितनी जल्दी इंसानों को मार सकता है।

यह प्राणी (Animals) आपको कितनी जल्दी मौत के घाट उतार सकते हैं यह निर्भर करता है कि उनका विष कितना तेज है और आप उनके जानलेवा जहर से बच सकेंगे या नहीं, यह इस बात से तय होता है कि कितनी जल्दी त्वरित चिकित्सा सुविधा के रूप में आपको उस प्राणी (Animal) के विष का प्रतिविष (Antivenom) उपलब्ध हो गया था।

Venom Testing of Animals in Hindi जानवरों का जहर कैसे जाँचे

इन जहरीले जानवरों (Venomous Animals) का जहर प्रायः एक-जैसे लक्षण प्रदर्शित करता है। शरीर में विष का संचार होते ही आप पर बेहोशी छाने लगती है, मांसपेशियों को लकवा मार जाता है, बेचैनी होने लगती है और अंत में आप या तो साँस रुकने से मर जाते हैं या फिर दिल की धड़कन के बंद होने से। हम यहाँ इन जीवों के विष की तीव्रता Toxicity Test (विष-मारकता की जाँच), “Median Lethal Dose (LD50)” (खारीय विलयन) के आधार पर दे रहे हैं न कि केवल सुनी गयी घटनाओं के आधार पर।

इन्टरनेट पर ऐसे कई स्रोत उपलब्ध हैं जिनमे इन जीवों से कम जहरीले जीवों (Venomous Animals) को इनसे अधिक जहरीला बताया गया है, जिनमे मकड़ियाँ और बिच्छू भी शामिल हैं। उनका ऐसा करने का आधार यह है कि उन जीवों से कई इंसानों की मौत हुई है, पर ऐसा करना उचित नहीं है। क्योंकि जब सबसे जहरीले जानवरों का वर्गीकरण करने की बात आती है, तो वैज्ञानिक समुदाय Toxicity Test को आधार मानकर चलता है।

निःसंदेह यह जीव (Animals) बहुत जहरीले हैं, हर साल कई लोग इनके काटने से मरते हैं और हमारी अगली सूची में इनका भी नाम शामिल है। लेकिन इनका जहर इस Top 10 List में शामिल किये जाने योग्य नहीं है। अब अपने शब्दों को विराम देते हुए हम बता रहे हैं – उन दस सबसे खतरनाक और जहरीले जीवों (Most Dangerous and Venomous Animals) के बारे में जिन्हें लगभग पूरी दुनिया इस सूची में शामिल किये जाने योग्य मानती है। [स्रोत: Google Books]

 

10 Most Poisonous Animals in Hindi

10. Yellow Bellied Sea Snake पीले पेट वाला समुद्री साँप

सागर का दूसरा सबसे जहरीला साँप, पीले पेट वाला समुद्री साँप (Yellow Bellied Sea Snake) भी दस सबसे जहरीले प्राणियों (Venomous Animals) में से एक है, जिसके विष की मारकता LD50 SC Test में 0.067 मिग्रा/किग्रा मापी गयी है। इसे अक्सर समुद्री तटों पर रेंगते हुए देखा जा सकता है और इसकी पहचान भी दूसरे समुद्री साँपों की तुलना में आसान है।

अपने पीले पेट के कारण यह दूर से ही नजर आ जाता है। यह नागों और टैपन साँपों की ही जाति का है। इस साँप का घातक न्यूरोटॉक्सिक विष किसी भी इंसान को 20 से 30 मिनट के अंदर मार सकता है, क्योंकि यह तेजी से शरीर पर प्रभाव डालता है।

9. Fire Coral आग्नेय मूँगा

फायर कोरल (Fire Coral), कोरल की सबसे जहरीली प्रजाति है। यह समंदर के कम गहराई वाले छिछले जल में पाया जाता है। वैसे तो Fire Coral के जहर की सही तीव्रता पर अभी भी कई शोध चल रहे हैं, जिनके कारण इसके विष की तीव्रता के बारे में निश्चित रूप से बता पाना मुश्किल है। लेकिन कुछ विशेषज्ञों के अनुसार इसके जहर की मारकता LD50 SC Test में 0.005 मिग्रा/किग्रा से लेकर 0.05 मिग्रा/किग्रा तक मापी गयी है।

दरअसल Fire Coral के जहर की तीव्रता पर मतभेद इसलिये हैं, क्योंकि इसमें Palytoxin (पैलीटोक्सिन) का कुछ अंश पाया जाता है, जो इस धरती पर पाये जाने वाले सबसे खतरनाक और तेज जहर में से एक है। विशेषज्ञों के अनुसार LD50 Test में पैलीटोक्सिन की तीव्रता 0.00015 मिग्रा/किग्रा तक मापी गयी है। लेकिन यह तत्व फायर कोरल में कितनी मात्रा में है, यह अभी तक संदिग्ध है। इसीलिये हमने इसे Venomous Animals की सूची में नौवाँ स्थान दिया है।

8. Irukandji Jelly Fish इरुकंडजी जेलीफिश

इरुकंडजी जेलीफिश दुनिया के सबसे जहरीले प्राणियों की सूची में शामिल, हमारा आठवाँ जहरीला जीव (Venomous Animal) है। इसके विष की मारकता LD50 SC Test में 0.05 मिग्रा/किग्रा मापी गयी है। यह ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी तट पर प्रशांत महासागर के उथले जल में पायी जाती है। यह अपने नेमाटोसिस्ट्स (Nematocysts) के जरिये इरुकंडजी सिंड्रोम (Irukandji Syndrome) पैदा करती है।

जिसमे पहले तो डंक का मीठा सा अहसास होता है, लेकिन जैसे-जैसे वक्त बीतता है, वैसे वैसे दर्द की तीव्रता भी बढती जाती है और कुछ ही देर में रोगी की तबियत बहुत बिगड़ जाती है। यदि समय पर प्रभावित व्यक्ति को इलाज न मिले तो 4-5 घंटे के अन्दर उसकी मौत भी हो सकती है। Irukandji Jelly Fish भले ही बेहद जहरीली हो, लेकिन इसका आकार बहुत छोटा होता है, यहाँ तक कि यह एक इंच से भी कम होता है।

क्या आपको पता है जानवर कितनी तरह की आवाजें निकाल सकते हैं – Animal Sounds in Hindi

 

Animals with Most Potent Venom in Hindi

7. Eastern Brown Snake ईस्टर्न ब्राउन स्नेक

ऑस्ट्रेलिया, पपुआ न्यू गिनी और इंडोनेशिया में पाया जाने वाला ईस्टर्न ब्राउन स्नेक संसार का सातवाँ सबसे जहरीला प्राणी (Venomous Animal) है जिसके विष की मारकता, LD50 SC Test में 0.053 मिग्रा/किग्रा मापी गयी है। यह धरती (स्थल) का दूसरा सबसे जहरीला साँप माना जाता है और अपने बुरे स्वभाव, रफ्तार तथा आक्रमण के लिये बदनाम है।

ऑस्ट्रेलिया में साँपों के काटने से होने वाली सभी मौतों में सबसे अधिक योगदान इसी साँप का होता है। इसकी लम्बाई 1.5 से 2 मीटर और रंग हल्का पीला या गहरे भूरे रंग का होता है। Eastern Brown Snake के शक्तिशाली न्यूरोटॉक्सिक विष को टेक्सटिलोटॉक्सन कहा जाता है और यह भूख लगने पर दूसरे साँपों को भी खा जाता है।

जानिये क्या है, बरमूडा ट्रायंगल के 10 खतरनाक रहस्य – Bermuda Triangle Mystery in Hindi

6. Dubois Sea Snake डूबोइज समुद्री साँप

सागर के खारे जल में पाया जाने वाला डुबोइस सीस्नेक दुनिया का छठा सबसे विषैला प्राणी (Venomous Animal) है। जिसके घातक विष की तीव्रता का स्तर, LD50 SC Test में 0.044 मिग्रा/किग्रा मापा गया है। लेकिन यह साँप इंसानों के लिये कोई खतरा नहीं है, क्योंकि इसके दांत काफी छोटे होते हैं और यह सतह पर बहुत कम ही आता है। इसके अतिरिक्त यह अपने विष की बहुत थोडी मात्रा छोड़ता है और वह भी सिर्फ भोजन के समय अपने शिकार को लकवाग्रस्त करने के लिये।

Dubois Sea Snake समंदर का भी सबसे जहरीला साँप माना जाता है। लेकिन जहरीला होने का यह अर्थ नहीं है कि यह खतरनाक भी होता है, क्योंकि दुनिया के सबसे खतरनाक साँप सबसे जहरीले नहीं हैं। दुनिया के सबसे खतरनाक साँपों के बारे में जानने के लिये 10 Deadliest Snakes in Hindi यह लेख पढ़ें।

पढिये 400 से भी ज्यादा पालतू और जंगली जानवरों के नाम – Animals Name in Hindi & English

5. Inland Taipan Snake इनलैंड टैपन

दुनिया के सबसे जहरीले साँप के नाम से प्रसिद्ध इनलैंड टैपन, संसार का पांचवां सबसे जहरीला जीव (Venomous Animal) है जो 30 से 45 मिनट के भीतर किसी भी इंसान की जान ले सकता है। यह ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है और इसके विष की मारकता, LD50 SC Test में 0.025 मिग्रा/किग्रा (खारीय विलयन) मापी गयी है। इसके विष को टैपोक्सिन कहा जाता है।

Inland Taipan Snake धरती और पानी दोनों ही स्थानों पर पाये जाने वाले सभी साँपों से ज्यादा जहरीला होता है। इसका खतरनाक विष ही इसे दुनिया में सबसे ज्यादा जहरीला साँप बनाता है। साँपों के बारे में अधिक जानने के लिये 10 Most Venomous Snakes in World in Hindi नामक लेख पढ़ें।

मौत की काली परछाई हैं, दुनिया के यह 10 सबसे जहरीले बिच्छू – 10 Venomous Scorpions in Hindi

 

Most Venomous Animals Images in Hindi

4. Blue Ringed Octopus नीले छल्लों वाला ऑक्टोपस

ऑक्टोपस एक खतरनाक समुद्री प्राणी है और इसकी अधिकांश प्रजातियाँ विषैली भी नहीं होती हैं, लेकिन ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस यानि नीले छल्लों वाला ऑक्टोपस इसका अपवाद है। यह ऑक्टोपस की चार अत्यंत जहरीली प्रजातियों में से एक है और अपने विष की तीव्रता के आधार पर यह दुनिया का चौथा सबसे जहरीला जीव (Venomous Animal) है। इसके विष की मारकता LD50 SC Test में 0.008 मिग्रा/किग्रा से लेकर 0.0125 मिग्रा/किग्रा मापी गयी है।

Blue Ringed Octopus छोटे आकार (12 से 20 सेमी) के जीव हैं जो आम तौर पर काफी शांत होते हैं। लेकिन यदि इन्हें उत्तेजित किया जाय और असावधानी से पकड़ा जाय, तो यह इंसानों के लिये बहुत घातक सिद्ध हो सकते हैं। क्योंकि इनके भीतर एक बहुत ही तेज और शक्तिशाली न्यूरोटॉक्सिक विष ‘टेट्रोडोटोक्सिन’ होता है जो दुनिया के तीन सबसे तेज जहर में से एक है।

जंगल के राजा बाघ से जुड़े 100 अद्भुत बातें – 100 Tiger Facts in Hindi

3. Geographer Cone Snail जियोग्राफर कोन घोंघा

घोंघे तो शायद आपने भी जरुर ही देखे होंगे, पर इन्हें देखकर कोई इन्सान यह नहीं कह सकता कि इन घोंघों से किसी इन्सान की जान भी जा सकती है। लेकिन घोंघों का एक विशेष समूह जिसे Cone Snail यानी शंकु घोंघे के नाम से जाना जाता है, इतनी जहरीली है कि अपने 10 मिग्रा विष से ही 20-25 इंसानों की जान ले सकती है।

Cone Snail या Cone Shell उस बड़े समूह का सामान्य नाम है जिसमे छोटे और बड़े आकार वाले अत्यंत जहरीले परभक्षी समुद्री घोंघे शामिल हैं। वैसे तो कोन स्नैल्स की 800 से भी ज्यादा प्रजातियाँ हैं, लेकिन इसकी सबसे जहरीली प्रजाति है – जियोग्राफर कोन स्नैल (Geographer Cone Snail) जिसका वैज्ञानिक नाम, कोनस जियोग्राफस (Conus Geographus) है।

इसके खोल का रंग गुलाबी या लालीपन लिये श्वेत वर्ण का होता है तथा लम्बाई 10 से 15 सेमी तक होती है। इस Cone Snail के विष, जिसे कोनोटोक्सिन कहते हैं, की मारकता LD50 SC Test में 0.004 मिग्रा/किग्रा से लेकर 0.03 मिग्रा/किग्रा तक मापी गयी है, इसीलिये हमारी सूची में यह Venomous Animal तीसरे स्थान पर है। कुछ विशेषज्ञों के अनुसार Geographer Cone Snail, ऑस्ट्रेलियन बॉक्स जेलीफिश से भी ज्यादा जहरीला होता है। [स्रोत]

जानवरों की दुनिया से जुडी यह अद्भुत बातें नहीं जानते होंगे आप – 100 Amazing Facts about Animals in Hindi

 

Most Venomous Animals on Earth in Hindi

2. Box Jellyfish बॉक्स जेलीफिश

दुनिया का दूसरा जहरीला जीव (Venomous Animal) एक मछली है। जी हाँ मछलियाँ, जिन्हें हम हर रोज खाते हैं, पर यह मासूम मछलियाँ जहरीली भी हो सकती हैं। यह मछली कोई साधारण मछली नहीं हैं, बल्कि मौत की परछाई हैं, जिससे दूर रहने में ही भलाई है। सागर की गहराइयों में विचरण करने वाली ‘ऑस्ट्रेलियन बॉक्स जेलीफिश’ संसार का दूसरा सबसे जहरीला जीव है। जो अत्यंत विषैली बॉक्स जेलीफिश की ही एक प्रजाति है।

बॉक्स जेलीफिश की संरचना चौकोर घंटीनुमा बक्से की तरह होती है और यह बिल्कुल पारदर्शक होती हैं। इसके हर किनारे से कई लम्बे-लम्बे, पतले और खोखले नलिकासदृश तंतु लटके होते हैं। सिर से लेकर तंतु के अंतिम भाग तक इस बॉक्स जेलीफिश की कुल लम्बाई 10 फुट तक होती है और यह सभी बॉक्स जेलीफिश में सबसे ज्यादा बड़ी होती है। हालाँकि इनका वजन 2 किग्रा से अधिक नहीं होता है।

Australian Box Jellyfish का वैज्ञानिक नाम, चिरोनेक्स फ्लेक्केरी (Chironex Fleckeri) है और यह जेलीफिश श्रेणी की 100 मछलियों में सबसे बड़ी प्रजाति है। इसे समुद्री ततैयाँ (सी वास्प) भी कहते हैं। जहर की तरह इनका डंक भी बहुत ही दर्दनाक होता है। LD50 SC Test में बॉक्स जेलीफिश के विष की तीव्रता का स्तर 0.005 मिग्रा/किग्रा से लेकर 0.025 मिग्रा/किग्रा (Different Studies) तक मापा गया है। [स्रोत]

यह हैं दुनिया के दस सबसे तेज और खतरनाक जहर – Name of 10 Deadliest Poisons in Hindi

1. Golden Poison Dart Frog डार्ट मेंढक

हैरान मत होइये, दुनिया का सबसे जहरीला जीव न तो साँप है, न ही कोई बिच्छू और न ही कोई मकड़ी। संसार का सबसे तेज जहर रखने का ख़िताब जाता है, एक मासूम से दिखने वाले बेहद छोटे मेंढक गोल्डन पाइजन डार्ट फ्रॉग को जो कोलंबिया के काउचा क्षेत्र में पाए जाने वाले बरसाती वनों (Lowland Rainforest) में पाया जाता है। सुनहरे डार्ट मेंढक का Scientific Name, फ्य्ल्लोबेट्स टेरीबिलिस (Phyllobates Terribilis) है। यह डेन्ड्रोबेटिड मेंढकों की प्रजाति का सदस्य है।

इस मेंढक में एक विशेष प्रकार का विष होता है जिसे बट्राकोटोक्सिंस कहते हैं। यह न्यूरोटॉक्सिक और कार्डियोटॉक्सिक तत्वों का एक जटिल मिश्रण है। डार्ट मेंढक में अधिकतम 2 मिग्रा बट्राकोटोक्सिंस विष होता है, लेकिन जहर की यह थोड़ी सी मात्रा भी कम से कम दस इंसानों को मारने के लिये पर्याप्त है। Poison Dart Frog में विष इसकी त्वचा के भीतर रहता है।

LD50 SC Test में Golden Poison Dart Frog के विष की तीव्रता का स्तर, 0.002 मिग्रा/किग्रा से 0.006 मिग्रा/किग्रा मापा गया है जो इसके विष को संसार में सबसे जानलेवा बनाती है। पर दुनिया का यह सबसे जहरीला जानवर (Most Venomous Animal) सिर्फ 2 इंच लंबा (उंगली के पोरे जितना) होता है और व्यवहार में भी यह प्रायः बहुत शांत होता है, जब तक कि इसे अपने जीवन के प्रति कोई खतरा न महसूस हो।

तो इस तरह Most Venomous Animals में हमने आपको दुनिया के 10 सबसे जहरीले जानवरों के विषय में बताया, पर ध्यान दीजिये यह जानकारी अभी सम्पूर्ण नहीं है। क्योंकि इन प्राणियों और इनके अतिरिक्त कुछ दूसरे प्राणियों के जहरों के उपर अभी भी प्रयोग चल रहे हैं और इस सूची में भविष्य में फेरबदल किया जा सकता है। इसीलिये समय-समय पर जांच करते रहें। [स्रोत: 1, 2]

सूचना: वैसे तो जहरीले जानवरों के उपर बहुत से लेख लिखे गये हैं, लेकिन अभी तक हिंदी में ऐसे किसी लेख का अभाव था, जिसमे दुनिया के सबसे जहरीले जानवरों की सूची विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर दी गयी हो। इस विषय पर यह लेख पूरी तरह से विश्वसनीय आँकड़ों के साथ दिया गया है, क्योंकि जीवनसूत्र पर हमेशा की तरह सिर्फ प्रमाणित आँकड़ों युक्त लेख ही प्रकाशित किये जाते हैं।

इस लेख को लिखने में हमारी टीम को कई दिनों का समय लगा है, इसीलिये यदि आप Venomous Animals के विश्वसनीय स्रोतों के रूप में इस लेख का लिंक अन्य वेबसाइटस और एनसाइक्लोपीडिया पर दे सकें, तो हम आपके बहुत आभारी रहेंगे।

“इस दुनिया में सबसे बड़ी समस्या यह है कि हठधर्मियों और मूर्खों में गज़ब का विश्वास होता है लेकिन बुद्धिमान लोग शंकाओं से भरे होते हैं।”
– बर्ट्रेंड रसेल

 

Comments: हमें आशा है दुनिया के सबसे जहरीले Animals पर दिया यह लेख 10 Venomous Animals in World in Hindi आपको जरुर पसंद आया होगा। कृपया इस हिंदी लेख को सोशल मीडिया पर शेयर करके हमें यह बताने का कष्ट करें कि जीवनसूत्र को और भी ज्यादा बेहतर कैसे बनाया जा सकता है? आप हमें अपने सुझाव Facebook, Twitter और दूसरी सोशल साइट्स पर दे सकते हैं। अपने E–mail पर नयी पोस्ट पाने के लिये जीवनसूत्र को सब्सक्राइब करें और वीडियो देखने के लिये Youtube Channel के सदस्य बनना न भूलें। एक उज्जवल भविष्य और सुखमय जीवन की शुभकामनाओं के साथ!

प्रिय मित्र, उम्मीद है आपको आर्टिकल काफी अच्छा लगा होगा। हमने इस लेख को लिखने में अपना काफी वक्त लगाया है। कितना अच्छा हो अगर आप भी अपना थोडा सा सहयोग हमें दें और इस लेख को सोशल मिडिया पर शेयर करें। हमें बस आपके दो मिनट चाहियें। उम्मीद है आप इंकार नहीं करेंगे।