India General Knowledge Facts in Hindi

 

“तमिलनाडु राज्य के तिरुचिरापल्ली जनपद में स्थित, “श्री रंगनाथ स्वामी मंदिर” देश का सबसे बड़ा मंदिर है जो 156 एकड़ (631,000 वर्ग मीटर) के क्षेत्र में फैला है। यह द्रविड़ शैली में बना हुआ मंदिर है जो हिंदू देवता भगवान श्रीविष्णु को समर्पित है। इसका निर्माण सन 400 ई० के आस-पास हुआ था। कंबोडिया में स्थित अंकोरवाट मंदिर के पश्चात यह दुनिया का दूसरा सबसे बडा मंदिर है।”

 

India General Knowledge Facts in Hindi

पिछले लेख 50 Amazing Facts about India in Hindi में हमने आपको अपने महान देश से सम्बंधित कुछ अनोखे तथ्य बताये थे। आज India GK Facts in Hindi में हम आपको भारत से संबंधित उस सामान्य ज्ञान के बारे में बतायेंगे, जिन्हें हर शिक्षित व्यक्ति को आम तौर पर जानना ही चाहिये। इसके अलावा वह लोग जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें भी इस विस्तृत लेख से बहुत मदद मिलेगी।

भारत एक अद्भुत देश है, जिसमे उत्तर से लेकर दक्षिण और पूरब से लेकर पश्चिम तक अनेकों दर्शनीय चीज़ें विद्यमान हैं, लेकिन जिनमें से अधिकतर के बारे में हम कुछ नहीं जानते हैं। India GK Facts में हम आपको भारत के इतिहास, भूगोल, अर्थ-व्यवस्था, संस्कृति और दूसरी कई चीजों से जुडी वह बातें बतायेंगे जो आपको निश्चय ही पसंद आयेंगी।

इसके अतिरिक्त, India GK Facts के अंत में हम भारत की सबसे ऊँची और सबसे छोटी, सबसे लम्बी और सबसे विशाल चीजों के बारे में भी बतायेंगे। हमारा पूरा प्रयास है कि इस लेख में जो भी जानकारी दी जा रही है, वह पूर्णतया नवीन, यथार्थ और सच्ची हो।

फिर भी किसी कारणवश त्रुटि रह जाना असंभव नहीं है। इसलिये हम अपने विद्वान पाठकों से आग्रह करते हैं कि अगर आपकी दृष्टि में कोई असंगत तथ्य आये, तो हमें ईमेल से उसकी सूचना दें, ताकि उसे शीघ्र सही किया जा सके। हम आपके सुझावों के लिये सदा ही आभारी हैं।

1. GK Facts about India विश्व की सर्वाधिक प्राचीन सभ्यता

1. सिन्धु घाटी की सभ्यता जिसे भारतीय सभ्यता कहना ज्यादा उचित होगा संसार की प्राचीनतम सभ्यता है और यह उन सर्वाधिक प्राचीन सभ्यताओं में से एकमात्र सभ्यता है जो समय के भीषण झंझावातों को सहते हुए आज भी अविचल विद्यमान है। इस प्रकार से देखा जाय तो भारत संसार की सबसे पुरातन, सबसे प्रगतिशील और अविरल चलती आ रही सभ्यता है। दुनिया की अन्य प्राचीनतम सभ्यताओं में शामिल यूनान और मिस्र की सभ्यताएँ आज काल के गर्त में समा चुकी हैं।

2. हमारे देश का स्थानीय भाषा में आधिकारिक नाम भारत है और सरकार द्वारा, हिंदी में होने वाले सभी कार्यों में यही नाम लिखा जाता है। यह नाम 3000 से भी अधिक पुराना है, जिसे चक्रवर्ती सम्राट भरत के नाम पर रखा गया है।

3. 10 करोड़ वर्ष पहले भारत एक द्वीप था और यह उस गोंडवाना लैंड का हिस्सा था, जिसमे एशिया महाद्वीप भी समाहित था। भारत का नाम ‘इंडिया’ इंडस अर्थात सिन्धु नदी के नाम पर पड़ा है।

4. विश्व का सर्वाधिक प्राचीन शहर भी भारत में ही है। गंगा के सुरम्य तट पर बसा उत्तर प्रदेश का वाराणसी शहर न केवल भारत का, बल्कि संपूर्ण विश्व का सबसे पुराना शहर है। यह माना जाता है कि यह नगर पाँच हजार वर्ष से भी अधिक पुराना है।

भारत से जुड़े इन अमेजिंग और इंटरेस्टिंग तथ्यों के बारे में नहीं जानते होंगे आप – 50 Amazing Facts about India in Hindi

 

India General Knowledge Facts in Hindi

2. GK Facts about India सर्वाधिक रंग-बिरंगी संस्कृतियों वाला देश

5. भारत ही विश्व का एकमात्र ऐसा देश है जिसकी कोई एक विशेष संस्कृति नहीं है। यह अनेकों प्राचीन संस्कृतियों का देश है। सामन्यतः प्रत्येक राज्य की अपनी एक समृद्ध सामजिक विरासत है जो कई रीति-रिवाजों, विश्वास और विचित्र प्रथाओं को आत्मसात किये है। जनमानस में गहराई तक पैठ बना चुके यह सांस्कृतिक रिवाज भारत की संस्कृतियों की इन्द्रधनुषी छटा का विलक्षण स्वरुप प्रकट करते हैं और संपूर्ण विश्व को आश्चर्यचकित किये हुए हैं।

6. यह सांस्कृतिक रिवाज ही भारत में प्रचलित विभिन्न त्यौहारो और परम्पराओं का मुख्य कारण हैं जो इसे सर्वाधिक उत्सवों का देश बनाते हैं। विश्व के लगभग सभी देशों की संस्कृति उनके संपूर्ण क्षेत्र में प्रायः एक ही होती है, लेकिन भारत में प्रत्येक राज्य की अपनी एक अलग ही संस्कृति है। यही कारण है कि दुनिया भर से सैलानी इन संस्कृतियों और उत्सवों के अनूठे मनमोहक स्वरुप का लुत्फ़ उठाने यहाँ पहुँचते हैं।

3. India GK Facts in Hindi ज्ञान की दिव्य सम्पदा का देश

7. धर्म की ही तरह भारत शिक्षा के क्षेत्र में भी सबसे अग्रणी रहा है। भारत के तक्षशिला विश्वविद्यालय और नालंदा विश्वविद्यालयों में, जो वक्त के फेर से और दुष्ट आक्रमणकारियों के कारण आज वर्तमान नहीं हैं, में यूरोप और समूचे एशिया के विद्यार्थी अध्ययन करने के लिये आते थे। जैसा कि चीनी यात्री फाह्यान और ह्वेनसांग ने लिखा है। ईसा से भी 700 वर्ष आरम्भ हुआ तक्षशिला विश्वविद्यालय संसार का सबसे प्राचीन विश्वविद्यालय माना जाता है।

8. शैम्पू का आविष्कार भी भारत में ही हुआ था। प्राचीन भारत में जड़ी-बूटियों का प्रयोग करके बालों को धोकर सजाया-संवारा जाता था। यहाँ तक कि शैम्पू शब्द भी संस्कृत के शब्द चम्पू से आया है, जिसका अर्थ है मसाज या मालिश करना।

9. आधुनिक समय में भले ही ज्यादातर लोग चीन को मार्शल आर्ट्स का जनक मानते हों, लेकिन यथार्थ में मार्शल आर्ट्स का वास्तविक जनक भी भारत ही है। यहीं से यह एशिया के दूसरे हिस्सों में बौद्ध मिशनरियों के जरिये फैली।

10. नौकायन की कला भी भारत की ही देन है। विशेषज्ञों के अनुसार नाव चलाने की कला का जन्म भी लगभग 6000 वर्ष पूर्व सिन्धु नदी से ही हुआ था। यहाँ तक कि अंग्रेजी भाषा के शब्द Navigation का जन्म भी संस्कृत के नव्गतिः से ही हुआ है। Navy शब्द भी संस्कृत के नोऊ शब्द से निकला है।

11. शतरंज का आविष्कार भारत में हुआ था।

12. दशमलव संख्या पद्धति का आविष्कार भी भारत में ही हुआ था।

13. पाई की खोज भी भारत की ही देन है इसके अलावा त्रिकोणमिति, बीजगणित और कैलकुलस भी भारत की ही देन हैं।

14. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि भारत अपने भविष्य ज्ञान, योग विज्ञान, मंत्र विज्ञान, भौतिक और आणवीय विज्ञान, शिल्प और स्थापत्य कला और चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में भी सिरमौर रहा है और संसार भर से अनेक जिज्ञासु सदा से ही इन विधाओं में निष्णात होने हेतु भारत आते रहे हैं। अपने महान आध्यात्मिक और खगोलीय ज्ञान की दिव्य सम्पदा को उदारता से बाँटने के लिये संपूर्ण विश्व आज भी भारत का कृतज्ञ है।

4. GK Facts about India सर्वश्रेष्ठ शूरवीरों का देश

15. भारत ही वह एकमात्र देश है जो ज्ञान के साथ-साथ अपनी शूरता के लिये भी विश्वविख्यात रहा है। प्राचीन रोमन सभ्यता को धूल में मिला देने वाले बर्बर हूण जब अपने वेग से जमीन को कंपकंपाते हुए भारत आये, तो महान गुप्त सम्राट स्कंदगुप्त के भीषण पराक्रम ने उन्हें उल्टे पाँव लौटने पर मजबूर कर दिया।

16. मध्य एशिया में आतंक का तांडव मचाने वाले चंगेज खां को यहाँ आने का साहस कभी नहीं हुआ। सिकंदर का विजय रथ भी इसी देश में आकर रुका था।

17. मातृभूमि की रक्षा के लिये युद्ध में हँसते-हँसते प्राण न्योछावर करने वाली राजपूत जाति, जिसके विषय में अंग्रेज इतिहासकारों तक का यह मानना है कि इनसे बढ़कर योद्धा संसार भर में नहीं हुए, इसी राष्ट्र का गौरव हैं।

18. ऐसे शूरवीरों का देश होते हुए भी यह किसी आश्चर्य से कम नहीं कि पिछले कई हजार वर्षों में भारत ने कभी किसी विदेशी राष्ट्र पर आक्रमण नहीं किया और न ही किसी व्यापक नरसंहारको अंजाम दिया। पिछले 100000 वर्षों के इतिहास में भारत ने कभी भी किसी देश पर आक्रमण नहीं किया है।

भारत के 100 सबसे महान स्वतंत्रता सेनानी – 100 Freedom Fighters of India in Hindi

 

Amazing GK Facts about India in Hindi

5. India GK Facts in Hindi सबसे कुशल पेशेवरों का देश

19. भारत हमेशा से ही बौद्धिक रूप से प्रतिभाशाली और विद्वान लोगों का देश रहा है। इतिहास में भारतीयों ने ऐसे कई आविष्कार किये हैं जिनसे संसार का पूरा स्वरुप ही बदल गया। इनमे से कुछ मुख्य खोजें हैं – शून्य, बटन, कपास की खेती, शतरंज, शैम्पू, बाइनरे कोड, शल्य चिकित्सा, फाइबर ऑप्टिक्स, आयुर्वेद, योग, रूलर, बेतार संचार आदि।

20. भारतीय चिकित्सक सुश्रुत को शल्य चिकित्सा का जनक माना जाता है। आज से लगभग 2600 वर्ष पहले उन्होंने कई जटिल शल्य क्रियाओं (Operations) जैसे मोतियाबिंद, कृत्रिम पैर, मस्तिष्क सर्जरी, फ्रैक्चर, मूत्राशय की पथरी और प्लास्टिक सर्जरी से संबंधित शल्य क्रियाओं को सफलतापूर्वक अंजाम दिया था।

21. चाँद पर पानी का सबसे पहले पता भी भारत ने ही लगाया था। सन 2009 में भारतीय अंतरिक्ष संगठन इसरो द्वारा भेजे गये भारत के चन्द्रयान-1 ने Moon Mineralogy Mapper के जरिये चंद्रमा की सतह पर पानी का पता लगाया था।

22. ऑपरेशन के समय रोगियों को बेहोश करने के लिये इस्तेमाल में आने वाली एनेस्थ्सिया पद्धति का ज्ञान भी भारतीयों को प्राचीन काल से ही था।

23. अंग्रेजी बोलने वाली संसार की दूसरी सबसे ज्यादा जनसँख्या भारत में ही निवास करती है।

24. इंजिनियरों और वैज्ञानिकों की संख्या के मामले में, भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है।

जानिये भारत के राष्ट्रीय पशु बाघ से जुडी 100 अद्भुत बातें – 100 Tiger Facts in Hindi

6. GK Facts about India सबसे ज्यादा सहिष्णु और धार्मिक देश

25. संसार के अनेक लोग कहते हैं कि भारत एक हिन्दू राष्ट्र है और यहाँ दूसरे धर्मों विशेषकर एक विशेष अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों का हनन होता है। लेकिन वह लोग भूल जाते हैं कि भारत जैसा धार्मिक रूप से सहिष्णु देश पूरे जहाँ में कहीं नहीं है। दुनिया के दूसरे किसी भी देश की तुलना में भारत में कहीं ज्यादा मस्जिदें हैं। एक सर्वेक्षण के मुताबिक भारत में 300,000 से ज्यादा मस्जिदें हैं।

26. इस्लाम भारत का और संसार का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है और यहाँ संसार की तीसरी सबसे बड़ी मुस्लिम जनसँख्या निवास करती है।

27. भारत दुनिया के चार बड़े धर्मों हिन्दू धर्म, जैन धर्म, सिक्ख धर्म और बौद्ध धर्म का जन्मदाता रहा है। दुनिया की 25 प्रतिशत आबादी इन धर्मों की अनुयायी है।

28. भारत के तिरुपति बालाजी मंदिर और वैष्णों देवी मंदिर इन दोनों को देखने के लिये हर साल जितने तीर्थयात्री आते हैं, उतने तीर्थयात्री तो वेटिकन सिटी स्थित मुख्य चर्च और मक्का को संयुक्त रूप से मिलाकर भी देखने के लिये नहीं आते।

29. भारत का तिरुपति बालाजी मंदिर जो भगवान विष्णु को समर्पित है, तीर्थयात्रियों द्वारा देखा जाने वाला संसार का सबसे बड़ा धार्मिक स्थान है। जहाँ हर साल एक करोड़ से भी अधिक लोग दर्शन करने के लिये आते हैं। इस मंदिर में प्रतिदिन लगभग 60 लाख अमेरिकी डॉलर का चढ़ावा दर्शनार्थियों द्वारा चढ़ाया जाता है।

क्या जानते हैं आप भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों के बारे में – National Symbols of India in Hindi

7. India GK Facts in Hindi संसार का सबसे ज्यादा शांतिप्रिय देश

30. भारत को दुनिया का सबसे शांतिप्रिय राष्ट्र कहा जा सकता है, क्योंकि संपन्न होते हुए भी कभी इसने दूसरे देशों के क्षेत्र और संप्रभुता का अतिक्रमण करने का प्रयास नहीं किया। यह बात इस तथ्य से भी सिद्ध होती है कि संयुक्त राष्ट्र के उदभव के समय से ही भारत इसके शांतिपूर्ण मिशनों में अपने सुरक्षाबलों को भेजने वाला सबसे बड़ा योगदानकर्ता रहा है।

8. GK Facts about India सर्वाधिक जैव विविधता वाला देश

31. भारत के पास विश्व के संपूर्ण धरातल का केवल 2.4% हिस्सा है, लेकिन इस जरा से क्षेत्र में विश्व की संपूर्ण जैव विविधता का 60% से भी अधिक भाग समाया हुआ है। हमारे देश में स्तनपायी जीवों की 500 से भी अधिक प्रजातियाँ हैं, जिनमे से 21 प्रजातियाँ दुनिया में और कहीं नहीं पायी जाती हैं। भारत में विश्व की बाघों की सर्वाधिक आबादी निवास करती है। जंगलों में शेर और बाघ साथ-साथ भारत के अलावा किसी अन्य देश में नहीं पाए जाते हैं।

32. भारत में पक्षियों की 2000 से भी अधिक प्रजातियाँ निवास करती हैं, जो संपूर्ण उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप में पाए जाने वाली पक्षियों की प्रजातियों से कहीं अधिक है। जिसमे लगभग 800 प्रजातियाँ ही मिलती हैं, जबके क्षेत्रफल में वह भारत से कई गुना बड़ा है।

इन 50 अद्भुत और हैरतंगेज बातों के बारे में आपने कभी नहीं पढ़ा होगा – 50 Interesting Facts in Hindi

 

Incredible India GK Facts in Hindi

9. India GK Facts in Hindi सबसे ज्यादा शाकाहारी लोगों का देश

33. भारत में विश्व की सबसे ज्यादा शाकाहारी जनसँख्या निवास करती है। यही कारण है कि बाकी विश्व की तुलना में भारतीय प्रति व्यक्ति सबसे कम माँस खाते हैं। भारत में लगभग 30 प्रतिशत लोग माँस का सेवन नहीं करते जो दुनिया में सबसे अधिक है।

34. शाकाहारियों की इतनी अधिक संख्या को देखते हुए ही पिज्जा बनाने वाली विख्यात कंपनी पिज्जा हट को अपना पहला पूर्ण शाकाहारी रेस्टोरेंट भारत में खोलना पड़ा। यहाँ तक कि नॉन वेज डिश सर्व करने वाली कंपनी KFC को भी एक शाकाहारी मेनू तैयार करना पड़ा।

10. GK Facts about India सबसे सुरक्षित स्थान

35. महाराष्ट्र राज्य के अहमदनगर जिले में स्थित शनि शिंगणापुर गाँव, न केवल दुनिया के सबसे विचित्र गाँवों में से एक है, बल्कि यह दुनिया का सबसे सुरक्षित स्थान भी है। इस गाँव में रहने वाले ग्रामीण अपने घरों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा के किसी साधन का इस्तेमाल नहीं करते। वह अपने कीमती सामान को भी ऐसे ही बिना ताले-चाबी के रखते हैं यहाँ तक कि ज्यादातर घरों में तो दरवाजे तक नहीं हैं और ऐसा सदियों से चलता आ रहा है।

36. ऐसा इस कारण से है, क्योंकि इसी गाँव में भारत का सर्वाधिक प्रसिद्ध शनि मंदिर है। लोग मानते हैं कि जो कोई भी इस स्थान से कुछ भी चुरायेगा, उसे शनिदेव का शाप लगेगा और बहुत भयंकर फल भुगतना पड़ेगा। शनि, जिसे भारतीय धर्मग्रंथों में न्याय का देवता माना जाता है, अपने न्याय और दंड के लिए सम्पूर्ण भारत में प्रसिद्द है। इस गाँव में कोई पुलिस स्टेशन नहीं है और न ही कभी यहाँ पर कोई चोरी हुई है।

11. India GK Facts in Hindi सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान

37. भारत के मेघालय राज्य में स्थित मासिनराम नामक स्थान पर दुनिया के किसी भी अन्य स्थान की तुलना में सर्वाधिक वर्षा होती है। यहाँ हर साल 40 फीट (480 इंच) से ज्यादा बारिश होती है इसका कारण यह है कि यह स्थान हर तरफ से पहाड़ियों और घने वनों से घिरा है। यह गाँव इसी राज्य में फैली खासी की पहाड़ियों पर स्थित है।

38. मेघालय राज्य में ही स्थित चेरापूंजी सर्वाधिक वर्षा के मामले में दूसरे स्थान पर है एक वर्ष में किसी स्थान पर सबसे ज्यादा बारिश होने का रिकॉर्ड आज तक चेरापूंजी के ही नाम है जो सन 1861 के कैलेण्डर वर्ष में बना था।

12. GK Facts about India विश्व का सबसे बड़ा गणतन्त्र

39. भारत विश्व का सबसे बडा गणतंत्र है, जो 131 करोड़ से अभी अधिक लोगों के अटूट विश्वास और निष्ठा का प्रतीक है। हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जो प्रत्येक व्यक्ति को संसार के किसी भी अन्य राष्ट्र की तुलना में कहीं अधिक स्वतंत्रता देता है।

13. India GK Facts in Hindi विश्व का सबसे बड़ा नियोक्ता

40. भारतीय रेलवे विश्व का सबसे बड़ा नियोक्ता है, जिसमे लगभग 15 लाख लोग काम करते हैं। कर्मचारियों की यह संख्या लक्जम्बर्ग, मॉरिशस और साइप्रस जैसे कई देशों की जनसँख्या से भी ज्यादा है। इसके साथ-साथ यह विश्व के चौथे सबसे बड़े रेलमार्ग का भी सञ्चालन करता है।

क्या आपको अंदाजा है कितना विशाल है हमारा सौर मंडल – Solar System Planets in Hindi

 

Wonderful GK Facts about India in Hindi

14. GK Facts about India सर्वाधिक पोस्ट ऑफिसों वाला देश

41. भारत के पास दुनिया का सबसे बड़ा Postal Network है। 1,55,015 पोस्ट ऑफिस के साथ भारत दुनिया का सबसे अधिक पोस्ट ऑफिस वाला देश हैं। हर पोस्ट ऑफिस औसतन 7,175 लोगों को डाक सुविधा मुहैया कराता है। इसके अलावा भारत में एक तैरने वाला डाक घर (Floating Post Office) भी है जो जम्मू-काश्मीर राज्य की राजधानी श्रीनगर में प्रसिद्ध डल पर बना है।

15. India GK Facts in Hindi सर्वाधिक ऊंचाई पर बना खेल मैदान

42. दुनिया में सबसे अधिक ऊँचाई पर बना खेल का मैदान भी भारत में ही है। सन 1893 में एक पहाड़ी को समतल कर बनाया गया चैल क्रिकेट स्टेडियम, जो हिमाचल प्रदेश के चैल में स्थित हैं, समुद्र स्तर से 2444 मीटर की ऊँचाई पर बना है। इसे चैल मिलिटरी स्कूल के भाग के रूप में सन 1893 में बनाया गया था।

16. GK Facts about India सर्वाधिक सदानीरा नदियों का स्रोत

43. दुनिया की सबसे ऊँची पर्वत श्रंखला भारत से ही होकर जा रही है। जिससे दुनिया की कुछ सबसे बड़ी ऐसी नदियाँ निकली हैं, जो वर्ष भर जल से परिपूर्ण रहती हैं। भारत में दुनिया की ऐसी सबसे ज्यादा नदियाँ बहती हैं जो वर्ष भर जल से परिपूर्ण रहती हैं।

17. India GK Facts in Hindi सबसे ज्यादा फिल्मे बनाने वाला देश

44. भारत में दुनिया की सबसे ज्यादा फ़िल्में बनती है। यहाँ औसतन 1400 से 2000 फिल्मे प्रति वर्ष बनती हैं, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

45. इसके अलावा अमेरिका और कनाडा में कुल मिलाकर फिल्मों के जितने टिकट बिकते हैं, उससे कहीं ज्यादा टिकट भारत में बिकते हैं। भारत में हर साल लगभग 3 अरब 20 करोड़ टिकट बिकते हैं, जो एक विश्व रिकॉर्ड है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इसमें पाइरेसी से होने वाला नुकसान शामिल नहीं है।

18. GK Facts about India सबसे बड़े परिवार का देश

46. दुनिया का सबसे बड़ा परिवार भारत में ही निवास करता है। इस परिवार में एक पति, 39 पत्नियाँ, 94 बच्चे और 33 प्रपौत्र और प्रपौत्री हैं। यह परिवार पूर्वोत्तर भारत के राज्य मिजोरम के बक्तवांग गाँव में एक 4 मंजिले विशाल मकान में रहता है जिसमे 100 कमरे हैं।

19. India GK Facts in Hindi विश्व का सबसे बड़ा मेला

47. भारत में लगने वाला कुम्भ मेला जो एक धार्मिक उत्सव है, और जो हर 12 वर्ष के पश्चात लगता है, न केवल दुनिया का सबसे प्राचीन मेला है, बल्कि यह दुनिया का एक ही स्थान पर लगने वाला सबसे बड़ा मेला भी है। इसमें भी सबसे विचित्र तथ्य यह है कि इसमें भाग लेने के लिए कभी भी किसी व्यक्ति को सूचना देने की कोई आवश्यकता नहीं होती है। एक निश्चित समय पर सारे देश से लोग इस प्राचीन धार्मिक उत्सव में सम्मिलित होने के लिए आते है।

48. सन 2011 में लगे कुम्भ मेले में लगभग 10 करोड़ व्यक्तियों के स्नान करने का अनुमान है। इसके अलावा 2011 का कुम्भ मेला इस मामले में भी विशिष्ट बना कि यह धरती पर वह एकमात्र स्थान था जहाँ एक ही समय में लगभग 7.5 करोड़ तीर्थयात्री उपस्थित थे। लोगों का यह समूह इतना विशाल था कि भीड़ अंतरिक्ष से भी बिल्कुल साफ नजर आ रही थी।

ब्रह्माण्ड से जुड़े 40 अविश्वसनीय तथ्य – Universe Facts and Meaning in Hindi

 

Important India GK Facts with Images

20. GK Facts about India इनके उत्पादन में सबसे आगे है भारत

49. भारत दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश है, जो संसार का 16 प्रतिशत दूध अकेले ही पैदा करता है। इसके पश्चात दुग्ध उत्पादन में क्रमशः संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, पाकिस्तान और ब्राजील का स्थान आता है।

50. भारत विश्व का सबसे बड़ा मसाला उत्पादक और निर्यातक देश है। दुनिया का 70 प्रतिशत मसाला भारत में ही पैदा आता है। शायद यही कारण है कि भारतीय इतना मसालेदार भोजन खाना क्यों पसंद करते हैं।

51. भारत दुनिया का सबसे बड़ा चाय उत्पादक देश है। चाय की खेती मुख्य रूप से दार्जिलिंग, काँगड़ा, असम और नीलगिरी में होती है।

52. भारत में हर साल 15 लाख टन से भी ज्यादा आम पैदा होता है और यह दुनिया में आम का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।

53. भारतीय भोजन की पूरी दुनिया दीवानी है, विशेषकर तरह-तरह की लजीज मिठाइयों के लिये तो यह सारे संसार में प्रसिद्ध है।

21. India GK Facts in Hindi सबसे विश्वसनीय अंतरिक्ष एजेंसी

54. भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (ISRO) दुनिया की पाँच सबसे बड़ी अंतरिक्ष एजेंसियों में से एक है। यदि अंतरिक्ष से जुड़े कार्यक्रमों की सफलता की दर की बात करें, तो भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी दुनिया की सबसे विश्वसनीय संस्था है। यहाँ तक कि कार्यक्रमों पर कुल लागत के मामले में भी यह सबसे किफायती है। यही कारण है कि दूसरे देश भी ISRO के माध्यम से ही अंतरिक्ष में अपने उपग्रह प्रेषित करते हैं।

22. GK Facts about India इनमें भी सबसे आगे है भारत

55. पशुओं (लगभग सभी प्रकार के चौपायों जैसे – गाय, भैस, कुत्ते, सूअर, ऊँट, भेद-बकरी, घोड़े, गाढे इत्यादि सहित) की संख्या के मामले में भी भारत विश्व में प्रथम स्थान पर है। यहाँ लगभग 60 करोड़ से भी अधिक पशु हैं जो अर्थव्यवस्था की मजबूती में भी अपनी भागीदारी निभाते हैं।

56. पहले हीरे सिर्फ भारत में भी पाये जाते थे और वह भी कृष्णा नदी के डेल्टा में। 18वीं शताब्दी में ब्राजील में और फिर दक्षिण अफ्रीका में हीरे पाये जाने तक, भारत हीरा उत्पादन में भी विश्व में नंबर वन था।

57. भारत दुनिया के तीन सबसे प्रमुख कंप्यूटर और आईटी सेवा निर्यातक देशों में से एक है। भारत संसार के 90 देशों को सॉफ्टवेर का निर्यात करता है।

58. किसी एक ही स्कूल में पढने वाले सबसे ज्यादा विद्यार्थियों के मामले में भी, भारत दुनिया में नंबर वन है। लखनऊ के सिटी मोंटेसरी स्कूल में 45 हजार से भी ज्यादा विद्यार्थी पढ़ते हैं जो कि एक रिकॉर्ड है।

59. भारत सबसे अधिक युवाओं वाला देश है, क्योंकि देश की लगभग आधी जनसँख्या 25 वर्ष से कम आयु की है। भारत की यह युवा शक्ति अपने श्रम के जरिये देश को बहुत आगे ले जा सकती है।

60. भारत दुनिया के उन पाँच देशों में से है जिन्होंने किसी सुपर कंप्यूटर का निर्माण किया है – ऐसा करने वाले अन्य चार देश हैं – अमेरिका, जापान, चीन और।

61. दुनिया का सबसे ऊँचा युद्ध क्षेत्र सियाचीन भी भारत में ही है।

62. हिमालय पर्वत की लद्दाख घाटी में द्रास और सुरु नदी पर बना बैली ब्रिज विश्व का सबसे ऊँचा पुल है। जिसका निर्माण भारतीय सेना ने अत्यंत मुश्किल परिस्थितियों में सन 1982 में किया था।

63. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के समीप बसी नवी मुंबई जिसे 1972 में विकसित किया गया था, धरती की सबसे बड़ी सुनियोजित टाउनशिप (Planned Township) है।

64. भारत ने आज तक संपन्न हुए कबड्डी के सभी पाँचों विश्व कप (पुरुषों के) जीते हैं और इन टूर्नामेंट के दौरान वह अपराजेय ही रहा है। भारतीय महिला टीम ने भी अभी तक खेले गये सभी वर्ल्ड कप जीते हैं।

धरती के इतिहास से जुडे यह आश्चर्यजनक तथ्य नहीं जानते होंगे आप – Earth History & Information in Hindi

 

Amazing GK Facts about India with Images

23. India GK Facts in Hindi दूसरी सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश

65. भारत में चीन के पश्चात, विश्व की दूसरी सबसे बड़ी जनसँख्या निवास करती है और आज यह 130 करोड़ से भी अधिक हो चुकी है। यहाँ तक कि एशिया को छोड़कर भारत की जनसँख्या संसार के दूसरे किसी भी महाद्वीप से ज्यादा ही है जनसँख्या की इस तीव्र वृद्धि दर के कारण भारत आने वाले कुछ ही वर्षों में चीन को भी पीछे छोड़ देगा। वह भी तब, जबकि भारत का क्षेत्रफल चीन के कुल क्षेत्रफल का लगभग एक तिहाई ही है।

24. GK Facts about India सर्वाधिक बोलियों वाला दूसरा देश

66. पापुआ न्यू गिनी को छोड़कर, भारत में विश्व के किसी भी अन्य राष्ट्र की तुलना में अधिक भाषाएँ बोली जाती हैं। एक शोध के अनुसार यहाँ 1650 भाषाएँ हैं और उनमे से 200 भाषाएँ आज भी किसी न किसी रूप में बोली जाती हैं या फिर प्रचलन में हैं। 30 भाषाएँ ऐसी हैं जिन्हें 10 लाख से ज्यादा आदमी बोलते हैं और 122 भाषाएँ ऐसी हैं, जिन्हें 10,000 से ज्यादा लोग बोलते हैं। इसके अतिरिक्त 22 भाषाओँ को आधिकारिक सरकारी भाषा का दर्जा मिला हुआ है। शायद भाषाओँ की इतनी विविधता के कारण ही यहाँ यह उक्ति प्रचलित है – “दस कदम पर पानी बदले, कोस-कोस पर भाषा।”

25. India GK Facts in Hindi दुनिया का चौथा सबसे ताकतवर देश

67. वैसे तो भारतीय दर्शन सत्य और अहिंसा के सूत्रों में समाहित है, लेकिन अशांत पड़ोसी राष्ट्रों के कारण हमें अपनी सुरक्षा के लिये भी सशक्त व्यवस्था करनी पड़ती है। आज भारत, अमेरिका, रूस और चीन के पश्चात संसार का चौथा सबसे ताकतवर देश है और हर कोई प्रगतिशील भारत का लोहा मान रहा है।

68. भारतीय सेना आज चीन की पीपुल्स सेना के पश्चात विश्व की दूसरी सबसे बड़ी सेना है, जिसमे लगभग 13 लाख से भी अधिक सैनिक हैं। यह बात इसे विश्व की दूसरी सबसे अधिक सैन्य सामर्थ्य वाला देश बनाती है।

26. GK Facts about India सबसे ज्यादा सड़कों वाला दूसरा देश

69. भारत में दुनिया का दूसरा सबसे विशाल सड़क तंत्र (Road Network) है। सन 2018 के आँकड़ों के मुताबिक अभी तक विनिर्मित सड़कों की कुल लम्बाई 52 लाख किमी से भी ज्यादा है और हर साल लगभग 30 हजार किमी से भी ज्यादा सड़कों का निर्माण होता चला जा रहा है।

27. India GK Facts in Hindi विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

70. भारतीय अर्थव्यवस्था आज अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी की अर्थव्यवस्था के पश्चात विश्व की पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और उनसे अधिक तेज गति से वृद्धि कर रही है। अंग्रेजों के भारत पर अधिकार जमाने से पहले भारत निर्विवाद रूप से संसार का सबसे अमीर देश था। भारत क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है और आधिकारिक रूप से नाभिकीय क्षमता से युक्त छठा राष्ट्र है।

क्या जानते हैं आप संसार के 7 महान आश्चर्यों के बारे में – Seven Wonders of The World in Hindi

 

GK Facts: Biggest Things in India

आइये अब जानते हैं – भारत की सबसे बड़ी, सबसे छोटी, सबसे लम्बी और सबसे विशाल उन चीजों के बारे में, जिन्हें अक्सर प्रतियोगिता और परीक्षाओं में पूछा जाता है। ध्यान रखिये, उपर हमने भारत से संबंधित जो तथ्य दिए हैं वह विश्व के सापेक्ष दिए हैं। जबकि अब जिन तथ्यों को दिया जा रहा है, वह सिर्फ भारत से जुड़े राष्ट्रीय तथ्य हैं।

India GK Facts in Hindi भारत का सामान्य ज्ञान

1. Biggest Cave Temple in India सबसे बड़ा गुफा मंदिर

एलोरा में स्थित कैलाश मंदिर भारत का सबसे बड़ा गुफा मंदिर है जो महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद जनपद में स्थित है। यह यूनेस्को का विश्व विरासत स्थल (UNESCO World Heritage Site) है जिसकी स्थापना सन 600 ई० के आस-पास हुई थी।

2. Biggest Church in India सबसे बडा चर्च

गोवा में स्थित सेंट कैथेड्रल (Sé Catedral de Santa Catarina) चर्च भारत का सबसे बडा चर्च है जिसकी स्थापना सन 1640 में हुई थी। यह पुराने गोवा में स्थित है और एलेग्जेंडरिया की संत कैथ्रेन को समर्पित है।

3. Biggest Dam in India सबसे बडा बाँध

मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी पर स्थित, इंदिरा सागर बाँध, 12.2 किमी3 (9,890,701 एकड़⋅फीट) भंडारण क्षमता के साथ, भारत का सबसे बडा बाँध (Storage Capacity) है। यह कंक्रीट से बना हुआ Gravity Dam है और इसकी भंडारण क्षमता, टिहरी, सरदार सरोवर और भाखड़ा बाँध से भी ज्यादा है। हालाँकि भाखड़ा बाँध अभी भी देश का सबसे ऊँचा गुरुत्वीय बाँध है।

4. Biggest Dome in India सबसे बडा गुम्बज

कर्नाटक के बीजापुर जनपद में स्थित गोल गुम्बज भारत का सबसे बडा गुम्बज है जो बीजापुर के शासक सुल्तान मोहम्मद आदिल शाह का मकबरा है। इसका निर्माण सन 1656 में हुआ था।

5. Biggest Gurdwara in India सबसे बडा गुरद्वारा

पंजाब के अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर, जिसे श्री हरमिंदर साहिब और दरबार साहिब के नाम से भी जाना जाता है, भारत का सबसे बडा गुरद्वारा है। यह सिक्खों का सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल भी है। इसकी स्थापना सन 1589 में गुरु अर्जुन देव ने करवाई थी।

क्या जानते हैं आप धरती के सात महाद्वीपों के बारे में – 7 Continents Meaning in Hindi

India GK Facts in Hindi भारत का सामान्य ज्ञान

6. Biggest Mosque in India सबसे बडी मस्जिद

देश की राजधानी नई दिल्ली में स्थित जामा मस्जिद भारत की सबसे बडी मस्जिद है, जिसमे लगभग 25000 व्यक्ति एक साथ बैठकर नमाज अदा कर सकते हैं। इसका निर्माण सन 1656 में मुगल बादशाह शाहजहाँ ने करवाया था।

7. Biggest Museum in India सबसे बडा अजायबघर

पश्चिमी बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित भारत अजायबघर (India Museum) जिसे Imperial Museum के नाम से भी जाना जाता है, भारत का सबसे बडा अजायबघर है। इसकी स्थापना सन 1814 में अंग्रेजों के शासनकाल में हुई थी।

8. Biggest Stadium in India सबसे बडा स्टेडियम

सन 1984 में बना कोलकाता का “विवेकानंद युवा भारतीय स्टेडियम” (साल्ट लेक स्टेडियम), भारत का सबसे बडा स्टेडियम है जिसमे एक साथ 85000 लोग बैठ सकते हैं।

9. Biggest Temple in India सबसे बडा मंदिर

तमिलनाडु राज्य के तिरुचिरापल्ली जनपद में स्थित, “श्री रंगनाथ स्वामी मंदिर” देश का सबसे बड़ा मंदिर है जो 156 एकड़ (631,000 वर्ग मीटर) के क्षेत्र में फैला है। यह द्रविड़ शैली में बना हुआ मंदिर है जो हिंदू देवता भगवान श्रीविष्णु को समर्पित है। इसका निर्माण सन 400 ई० के आस-पास हुआ था। कंबोडिया में स्थित अंकोरवाट मंदिर के पश्चात यह दुनिया का दूसरा सबसे बडा मंदिर है।

10. Biggest Zoo in India सबसे बडा चिड़ियाघर

पश्चिमी बंगाल की राजधानी कलकत्ता में स्थित “अलीपुर जुलोजिकल गार्डन”(Alipore Zoological Gardens)भारत का सबसे पुराना और सबसे बडा चिड़ियाघर है जो सन 1876 में खुला था।

यह है दुनिया की 50 सबसे लम्बी और बड़ी नदियाँ – 50 Longest Rivers in The World in Hindi

 

GK Facts: Largest Things in India

11. Largest Botanical Garden in India सबसे बडा पादपीय बगीचा

कलकत्ता में स्थित “आचार्य जगदीश चंद्र बोस गार्डन” भारत का सबसे बडा पादपीय बगीचा है। यह 109 हेक्टेयर में फैला है और इसमें पौधों की लगभग 12000 प्रजातियाँ हैं।

12. Largest Cave in India सबसे बड़ी गुफा

जम्मू-काश्मीर राज्य में स्थित अमरनाथ गुफा भारत की सबसे बड़ी गुफा है। यह हिंदुओं का पवित्र तीर्थ स्थल है जहाँ प्राकृतिक रूप से शिवलिंग का निर्माण होता है। प्रतिवर्ष हजारों लोग इसके दर्शन के लिये यहाँ आते हैं।

13. Largest Corridor in India सबसे बडा कारिडोर

दक्षिण भारत के रामेश्वरम द्वीप पर स्थित “रामनाथ स्वामी मंदिर” का प्रांगण भारत का सबसे बडा कारिडोर है जो लगभग 400 फुट लम्बा है। यह तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में स्थित है। भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर देश के बारह प्रसिद्द ज्योतिर्लिंग में से एक है।

14. Largest Delta in India सबसे बडा डेल्टा

गंगा और ब्रह्मपुत्र नदियों से मिलकर बना सुंदरवन डेल्टा भारत का सबसे बडा डेल्टा है जो बंगाल की खाड़ी के तटीय क्षेत्र में स्थित है। यह लगभग 10000 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला है और दुनिया का सबसे बड़ा मैन्ग्रोव वन है।

15. Largest Desert in India सबसे बड़ा मरुस्थल

राजस्थान के बड़े-भूभाग समेत पाकिस्तान के सिंध प्रान्त तक फैला “थार रेगिस्तान” भारत का सबसे बड़ा मरुस्थल है, जिसका क्षेत्रफल 200000 वर्ग किमी है। यह संसार के सबसे बड़े रेगिस्तानों में से एक है।

मरुस्थल का अर्थ और धरती के सबसे बड़े रेगिस्तान – 27 Desert Facts in Hindi

India GK Facts in Hindi भारत का सामान्य ज्ञान

16. Largest District in India सबसे बडा जनपद

गुजरात का कच्छ जिला भारत का सबसे बडा जनपद है, इसका क्षेत्रफल 45000 वर्ग किमी है।

17. Largest Fair of Animals in India सबसे बडा पशु मेला

बिहार के सोनपुर जिले में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाला पशुओं का मेला, भारत का सबसे बडा पशु मेला होने के साथ-साथ एशिया का भी सबसे बडा पशु मेला है जिसमे हर साल 10 लाख से अधिक पशु भाग लेते हैं।

18. Largest Lake (Natural) in India सबसे बड़ी ताजे पानी की झील

काश्मीर की वूलर झील भारत की सबसे बड़ी झील है। यह जम्मू-कश्मीर राज्य के बांदीपुर जिले में स्थित है और एशिया की सबसे बड़ी ताजे पानी की झीलों में से एक मानी जाती है।

19. Largest Lake (Saline Water) in India सबसे बड़ी खारे पानी की झील

उडीसा में स्थित चिल्का झील भारत की खारे पानी की सबसे बड़ी झील है। दया नदी के मुहाने पर स्थित इस झील का क्षेत्रफल 1,100 किमी2 है।

20. Largest Man-made Lake in India सबसे बड़ी कृत्रिम झील

भाखड़ा नांगल बाँध में स्थित गोविन्द सागर झील भारत की सबसे बडी कृत्रिम झील है जिसका क्षेत्रफल 170 वर्ग किमी है।

संसार की 50 सबसे विशाल और गहरी झीलें – 50 Largest Lakes in Hindi

India GK Facts in Hindi भारत का सामान्य ज्ञान

21. Largest National Park in India सबसे बडा नेशनल पार्क

जम्मू-कश्मीर राज्य में स्थित “हेमिस वन्य जीव अभ्यारण्य” भारत का सबसे बडा नेशनल पार्क है जो लगभग 44,000 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला है।

22. Largest Planetarium in India सबसे बड़ा प्लैनेटेरियम

बिडला तारामंडल भारत का सबसे बड़ा प्लैनेटेरियम है, यह कोलकाता में स्थित है।

23. Largest Port in India सबसे बड़ा पोर्ट

महाराष्ट्र राज्य की राजधानी मुंबई भारत का सबसे बडा बंदरगाह है। इसे जवाहरलाल नेहरु पोर्ट या न्हावा शेवा के नाम से भी जाना जाता है। अरब सागर के तट पर स्थित मुंबई पोर्ट भारत का सबसे व्यस्त बंदरगाह होने के साथ-साथ, दुनिया के सबसे बड़े पोर्ट में से एक है। यह भारत का सबसे बड़ा प्राकृतिक बंदरगाह है। देश का 40 प्रतिशत समुद्री आयात-निर्यात इसी बंदरगाह से होता है।

24. Largest Populated City in India सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर

महाराष्ट्र राज्य की राजधानी मुम्बई भारत का सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है। सन 2011 जनगणना के आँकड़ों के अनुसार इसकी जनसँख्या 13,830,884 है। हालाँकि इसकी वर्तमान जनसँख्या (वर्ष 2017 में) 2.31 करोड़ है। इसके पश्चात राजधानी दिल्ली का स्थान आता है।

25. Largest Public Sector Bank in India सबसे बड़ा बैंक

स्टेट बैंक ऑफ़ इण्डिया भारत का सबसे बड़ा बैंक है जिसकी देश भर में 13000 से भी अधिक शाखाएँ हैं।

यह हैं दुनिया की 40 सबसे बड़ी नहरें – World’s Longest Canals in Hindi

India GK Facts in Hindi भारत का सामान्य ज्ञान

26. Largest River Island in India सबसे बड़ा नदी द्वीप

भारत का सबसे बड़ा नदी द्वीप असम राज्य में स्थित है जिसका नाम माजुली द्वीप है। यह ब्रह्मपुत्र नदी के प्रवाह मार्ग में बना है। इसका क्षेत्रफल पहले 880 वर्ग किमी था, लेकिन अब यह सिर्फ 325 वर्ग किमी ही रह गया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स के अनुसार भी यह दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है।

27. Largest State in India सबसे बडा राज्य(क्षेत्रफल)

क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान भारत का सबसे बडा राज्य (By Area) है जिसका कुल क्षेत्रफल 342,239 वर्ग किमी है।

28. Largest State in India सबसे बडा राज्य(जनसँख्या)

उत्तर प्रदेश जनसँख्या की दृष्टि (By Population) से देश का सबसे बड़ा राज्य है जिसमे 22 करोड़ से भी अधिक व्यक्ति निवास करते हैं।

29. Largest Village in India सबसे बड़ा गाँव

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में गंगा नदी के किनारे स्थित गहमर गाँव भारत का सबसे बड़ा गाँव है, जो गाजीपुर जिला मुख्यालय से 38 किमी दूर है। इस गाँव में एक रेलवे स्टेशन भी है जो पटना और मुगलसराय जंक्शनों से जुड़ा हुआ है। इस गाँव में 2 पोस्ट ऑफिस, एक पंचायत भवन, और SBI सहित दूसरे बैंकों की कई शाखाएँ भी हैं।

क्या जानतें हैं आप दुनिया के सबसे लम्बे पुलों के बारे में – Bridge Facts and Meaning in Hindi

 

GK Facts: Longest Things in India

30. Longest Bridge (Road) in India सबसे लंबा सड़क पुल

बांद्रा-वर्ली सी लिंक भारत का सबसे लंबा सडक पुल है। यह महाराष्ट्र की राजधानी मुबई में स्थित है और 5.5 किमी लंबा है। यह मुंबई (पूर्व नाम बंबई) के दो उपनगर बांद्रा और वर्ली को जोड़ता है। इसके पश्चात पटना का महात्मा गाँधी सेतु भारत का दूसरा सबसे बड़ा सड़क पुल है।

31. Longest Bridge (Lever) in India सबसे लंबा लीवर पुल

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुगली नदी पर बना हावड़ा ब्रिज देश का सबसे लंबा और सबसे बडा लीवर ब्रिज है। यह देश के सबसे पुराने रेलवे पुलों में से भी एक है। यह कोलकाता के दो भागों हावड़ा और सियालदह को जोड़ता है। इसकी लम्बाई 705 मीटर है और इसका निर्माण 1943 में अंग्रेजों ने करवाया था।

32. Longest Canal in India सबसे लम्बी नहर

राजस्थान के शुष्क क्षेत्र से होकर गुजरने वाली इंदिरा गाँधी नहर भारत की सबसे लम्बी नहर है जो 649 किमी लम्बी है यह नहर सतलज और व्यास नदियों के संगम पर निर्मित हरिके बांध से निकाली गई है।

33. Longest Dam in India सबसे लंबा बाँध

मिटटी, कंक्रीट और चिनाई से बना हीराकुंड बाँध देश का सबसे लंबा बाँध (Earthen Dam) है। यह उडीसा राज्य से प्रवाहित होने वाली महानदी पर बना है और 25.8 किमी लंबा है।

34. Longest Plateform in India सबसे लम्बा प्लेटफार्म

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद का रेलवे प्लेटफार्म भारत का सबसे बडा रेल प्लेटफार्म है। यह 1,366.33 मीटर लम्बा है। इसके पश्चात केरल का कोल्लम जंक्शन (1,180.5 मीटर) देश का दूसरा सबसे लम्बा रेल प्लेटफार्म है। पश्चिम बंगाल में स्थित खड़गपुर रेलवे प्लेटफार्म (1,072.5 मीटर) तीसरे स्थान पर है।

यह हैं दुनिया की सबसे ऊँची गगनचुम्बी इमारतें – 50 Tallest Buildings in World in Hindi

India GK Facts in Hindi भारत का सामान्य ज्ञान

35. Longest Train Route in India सबसे लम्बी दूरी तय करने वाली ट्रेन

भारत के उत्तरी भाग में स्थित, असम के डिब्रूगढ़ से भारत के सुदूर दक्षिण में स्थित कन्या कुमारी के बीच चलने वाली विवेक एक्सप्रेस जो अपने 80 घंटे और 15 मिनट के सफर मे लगभग 4,233 किमी दूरी तय करती है, देश की सबसे लम्बी दूरी तय करने वाली ट्रेन है। यह ट्रेन 55 स्थानों पर रूकती है।

36. Longest River in India सबसे लंबी नदी

गंगा नदी भारत की सबसे लंबी नदी है जो हिमालय पर्वत में स्थित गोमुख से निकलकर पश्चिमी बंगाल से होते हुए दुनिया के दस सबसे बड़े सागरों में से एक बंगाल की खाड़ी में गिर जाती है। इसकी कुल लम्बाई 2550 किमी है। वैसे तो सिन्धु और ब्रह्मपुत्र नदियों की कुल लम्बाई गंगा से भी ज्यादा है, लेकिन उनके प्रवाह मार्ग का अधिकतर हिस्सा दूसरे देशों में पड़ता है। इसीलिये गंगा को ही भारत के अन्दर बहने वाली भारत की सबसे लम्बी नदी माना जाता है।

37. Longest River without Any Delta in India सबसे लंबी नदी (बिना डेल्टा)

नर्मदा और तापी नदियाँ देश की ऐसी दो बड़ी नदियाँ हैं जो बिना कोई डेल्टा बनाये सागरों में गिरती हैं।

38. Longest River (Subsidiary) in India सबसे लम्बी सहायक नदी

भारत की सबसे लम्बी सहायक नदी यमुना है। इसकी कुल लम्बाई 1,376 किमी है। यह प्रयागराज में आकर गंगाजी में मिल जाती है।

दुनिया के सभी देश और उनकी राजधानियाँ – Country and Their Capitals in Hindi

India GK Facts in Hindi भारत का सामान्य ज्ञान

39. Longest South Indian River in India दक्षिण भारत की सबसे लम्बी नदी

गोदावरी नदी दक्षिण भारत की सबसे लम्बी नदी है। इसकी कुल लम्बाई 1,465 किमी है।

40. Longest Road/Highway in India सबसे लंबा राजमार्ग

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 7 (National Highway No. 7) भारत का सबसे लंबा राजमार्ग है जो उत्तर में स्थित उत्तर प्रदेश के वाराणसी से दक्षिण में तमिलनाडु के कन्याकुमारी तक गया है। इसकी कुल लम्बाई 2,369 किमी है, हालाँकि अब इसका नाम बदलकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 कर दिया गया है।

41. Longest Sea Beach in India सबसे लंबा बीच

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में स्थित मरीना बीच जो बंगाल की खाड़ी के किनारे है, देश का सबसे लंबा बीच है। यह 13 किमी लंबा है और उत्तर में सेंट जॉर्ज किले से शुरू होकर, दक्षिण में स्थित बसंत नगर तक गया है। यह भारत का सबसे लंबा प्राकृतिक शहरी बीच है।

42. Longest Tunnel (Road) in India सबसे लम्बी सड़क सुरंग

जम्मू कश्मीर राज्य में स्थित जवाहर सुरंग देश की सबसे लम्बी सड़क सुरंग है। इसकी लम्बाई 2.85 किमी है।

43. Longest Tunnel (Railway) in India सबसे लम्बी रेलवे सुरंग

जम्मू कश्मीर राज्य के ही पीरपंजाल क्षेत्र में स्थित पीरपंजाल सुरंग देश की सबसे लम्बी रेलवे सुरंग है। इसकी लम्बाई 11.215 किमी है।

संसार के देश और उनकी मुद्राएँ – Country and Currency in Hindi

 

GK Facts: Tallest/Highest Things in India

44. Tallest Bridge in India सबसे ऊँचा पुल

जम्मू और कश्मीर राज्य के रासी जिले में निर्माणाधीन चिनाब ब्रिज देश का सबसे अधिक ऊँचाई पर बना पुल है। कंक्रीट और स्टील से निर्मित यह रेलवे आर्क ब्रिज बक्कल और कोरी के बीच में स्थित है। यह नदी से 359 मीटर की ऊँचाई पर बना है।

45. Tallest Building in India सबसे ऊँची इमारत

कोलकाता की The 42 बिल्डिंग जिसका निर्माण सन 2019 में ही हुआ है। भारत की सबसे ऊँची इमारत है जो 268 मीटर ऊँची है। इसमें 65 मंजिले हैं। इससे पहले सन 2010 में बनी मुंबई स्थित द इम्पीरियल ही अभी तक की सबसे ऊँची इमारत थी जो 256 मीटर ऊँची है।

46. Tallest Door/Gateway in India सबसे ऊँचा दरवाजा

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के समीप फतेहपुर सिकरी में स्थित बुलंद दरवाजा देश का ही नहीं, बल्कि दुनिया का भी सबसे ऊँचा दरवाजा है। वैसे तो यह दरवाजा 40 मीटर ऊँचा है, लेकिन धरती की सतह से इस संरचना की कुल ऊँचाई 54 मीटर है। इसे अकबर ने अपनी गुजरात विजय के उपलक्ष में बनवाया था।

47. Tallest Minaret in India सबसे ऊँची मीनार

देश की राजधानी दिल्ली में स्थित क़ुतुब मीनार देश की सबसे ऊँची मीनार है। लाल बलुई पत्थर और संगमरमर से बनी यह इमारत 72.5 मी (237.8 फीट) ऊँची है। यह एक यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साईट भी है।

48. Tallest Statue in India सबसे ऊँची प्रतिमा

गुजरात में स्थित ‘स्टेचू ऑफ यूनिटी’ देश की ही नहीं, बल्कि दुनिया की भी सबसे ऊँची प्रतिमा है, जिसकी कुल ऊँचाई 182 मीटर है। सन 2018 में बनी सरदार वल्लभ भाई पटेल की इस प्रतिमा के निर्माण पर 3000 करोड़ से भी ज्यादा की लागत आयी थी। यह सरदार सरोवर बाँध के निकट साधू बेट नामक स्थान पर खड़ी है।

49. Tallest TV Tower in India सबसे ऊँचा टीवी टावर

देश का सबसे ऊँचा टीवी टावर तमिलनाडु के रामेश्वरम जिले में स्थित रामेश्वरम टावर है जो 323 मीटर ऊँचा है। इसके बाद क्रमशः फाजिल्का टीवी टावर और मुंबई टीवी टावर का स्थान है।

क्या आप कुदरत की अद्भुत कारीगरी से जुड़े इन रहस्यों के बारे में जानते हैं – Amazing Facts about Nature in Hindi

India GK Facts in Hindi भारत का सामान्य ज्ञान

50. Highest Airport in India सबसे ऊँचा एयरपोर्ट

भारत का सबसे ऊँचा हवाई पत्तन या एयरपोर्ट जम्मू-काश्मीर राज्य के लद्दाख क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लेह नगर में स्थित है। इस हवाई अड्डे का नाम है – कुशोक बकुला रिम्पोची एयरपोर्ट। यह सागर तल से 3,256 मीटर (10,682 फीट) उपर स्थित है।

51. Highest Battlefield in India सबसे ऊँचा युद्ध स्थल

जम्मू कश्मीर राज्य में स्थित सियाचीन ग्लेशियर देश का सबसे अधिक ऊँचा युद्ध स्थल है।

52. Highest Dam in India सबसे ऊँचा बाँध

उत्तराखंड राज्य के टिहरी जिले में स्थित टिहरी डैम देश का सबसे ऊँचा बाँध है। गंगा नदी पर बना यह बाँध 261 मीटर ऊँचा है।

53. Highest Mountain Peak in India सबसे ऊँची पर्वतीय चोटी

काराकोरम पर्वत में स्थित K2 या गॉडविन ऑस्टिन पर्वत शिखर भारत की सबसे ऊँची पर्वतीय चोटी है, जो 8,611 मीटर (28,251 फुट) ऊँची है। यह पाक अधिकृत कश्मीर के क्षेत्र में स्थित है।

54. Highest Railway Bridge in India सबसे लंबा रेल पुल

ब्रह्मपुत्र नदी पर बना बोगिबील ब्रिज देश का सबसे लंबा रेल और सड़क पुल है जो 4.9 किमी लंबा है।

55. Highest Waterfall in India सबसे ऊँचा झरना

कर्णाटक के शिमोगा जिले में स्थित कंचीकल फाल्स भारत का सबसे ऊँचा झरना है जिसकी कुल ऊँचाई 455 मेटे (1,493 फीट) है।

 

Important GK Facts about India in Hindi

56. Deepest River Valley in India सबसे गहरी नदी घाटी

उत्तराखंड राज्य में स्थित भागीरथी और अलकनंदा नदी घाटियाँ देश की सबसे गहरी नदी घाटी हैं। जहाँ से क्रमशः गंगा और अलकनंदा नदियाँ होकर बह रही हैं।

57. Fastest Train in India सबसे तेज रेलगाड़ी

नयी दिल्ली से भोपाल के बीच चलने वाली नयी दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन देश की सबसे तेज गति से चलने वाली रेलगाड़ी है। इसकी औसत रफ्तार 150/घंटा है यह पूर्णतया वातानुकूलित है।

58. Maximum Voters in World सबसे अधिक मतदाता

भारत में दुनिया के सबसे अधिक मतदाता रहते हैं। 2014 के चुनावों में लगभग 54 करोड़ वोटरों ने आम चुनाव में भाग लिया था। मतदाताओं की यह संख्या अमेरिका, ब्रिटेन और जापान जैसे देशों की संयुक्त आबादी से भी ज्यादा (वर्ष 2017 अनुसार) है।

59. Maximum Slaves in World सबसे ज्यादा गुलाम

भारत में आधुनिक दुनिया की सबसे ज्यादा गुलाम जनसँख्या निवास करती है। एक सर्वेक्षण के मुताबिक देश में 1.5 करोड़ गुलाम है।

60. Most Expensive City in India सबसे महँगा नगर

भारत की आर्थिक राजधानी कहा जाने वाला मुंबई शहर देश का सबसे महँगा नगर है। मायानगरी के पश्चात दिल्ली और बैंगलोर देश के दूसरे और तीसरे सबसे महँगे शहर हैं।

61. Most Populated State in India शहरी क्षेत्र वाला राज्य

महाराष्ट्र भारत का सबसे ज्यादा शहरी क्षेत्र वाला राज्य है।

India GK Facts in Hindi भारत का सामान्य ज्ञान

62. Oldest City in India सबसे पुराना नगर

उत्तर प्रदेश का वाराणसी जिला देश का ही नहीं, बल्कि दुनिया का भी सबसे पुराना नगर समझा जाता है। भारत की धार्मिक राजधानी के नाम से प्रसिद्ध इस धर्मनगरी का इतिहास 5000 वर्षोंसे भी ज्यादा पुराना है।

63. Oldest Railway Station in India सबसे पुराना रेलवे स्टेशन

तमिलनाडु राज्य के चेन्नई सेक्शन के अंतर्गत आने वाला रायपुरम रेलवे स्टेशन न सिर्फ दक्षिण भारत का, बल्कि देश का भी ऐसा सबसे पुराना रेलवे स्टेशन है जो वर्तमान में भी चल रहा है। क्योंकि देश के दो सबसे पुराने स्टेशन माने जाने वाले बम्बई और थाणे स्टेशन की मूल इमारत से अब वर्तमान में कोई ट्रेन संचालित नहीं होती है। रायपुरम रेलवे स्टेशन से पहली ट्रेन जून 1856 में चली थी।

64. Smallest State in India सबसे छोटा राज्य

गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य है जिसका क्षेत्रफल मात्र 3,702 वर्ग किमी है, जो कि देश के ज्यादातर जिलों से भी छोटा है।

65. Smallest District in India सबसे छोटा जिला

केन्द्रशासित प्रदेश पुदुचेर्री का माहे जनपद भारत का सबसे छोटा जिला है, जिसका क्षेत्रफल मात्र 9 वर्ग किमी है।

66. Top Citizen Award in India सर्वोच्च नागरिक सम्मान

भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न है।

67. Top Military Award in India सर्वोच्च शौर्य सम्मान

सैनिकों को दिया जाने वाला भारत का सर्वोच्च शौर्य सम्मान परमवीर चक्र है।

 

GK Facts about Indian States in Hindi

68. State with Most Forests in India सबसे अधिक वन

वनों के क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के मध्य प्रदेश राज्य में सबसे अधिक वन हैं जिसके कुल 77,462 वर्ग किमी भू-भाग पर वन हैं। इसके पश्चात क्रमशः अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र का स्थान है।

69. Highest Literacy Rate State in India सबसे अधिक साक्षरता

सन 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की साक्षरता दर 74.04% है। केरल राज्य 93.91 प्रतिशत साक्षरता दर के साथ देश का सबसे साक्षर राज्य है। इसके पश्चात लक्षद्वीप, मिजोरम और त्रिपुरा का स्थान है।

70. State with Maximum Rainfall in India सबसे अधिक वर्षा

देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के दो सबसे ज्यादा आर्द्र स्थानों, मासिनरम और चेरापूंजी के कारण मेघालय भारत का ऐसा राज्य है, जहाँ सबसे ज्यादा वर्षा होती है, जबकि सबसे कम वर्षा राजस्थान में होती है।

71. State with Longest Coastal line सबसे लम्बी तटीय रेखा

भारत का गुजरात राज्य सबसे लम्बी तटरेखा वाला राज्य है। इसकी तटीय रेखा की कुल लम्बाई 1663 किमी है। दूसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश है जिसकी तटीय रेखा की कुल लम्बाई 1100 किमी है।

72. State with First Metro in India सबसे पहली मेट्रो रेल

कोलकाता मेट्रो भारत की पहली मेट्रो ट्रेन परियोजना थी जिसका शिलान्यास सन 1984 में हुआ था। यह पश्चिम बंगाल राज्य में स्थित है। इसमें कुल 12 स्टेशन है (छह भूमिगत और 6 जमीन से उपर)।

References:
1. भारत
2. भारत
3. भारत
4. भारत
5. भारत
6. भारत
7. भारत

“भारत मानव जाति और संस्कृत यूरोपियन भाषाओँ की जननी है। दर्शन की शुरुआत भी यहीं से हुई। भारत कई मामलों में हम सबकी मातृभूमि है।”
– विल डूरांट

 

Comments: हमें आशा है यह India General Knowledge Facts in Hindi आपको जरुर पसंद आया होगा। कृपया इस हिंदी लेख को सोशल मीडिया पर शेयर करके हमें यह बताने का कष्ट करें कि जीवनसूत्र को और भी ज्यादा बेहतर कैसे बनाया जा सकता है? आप हमें अपने सुझाव Facebook, Twitter और दूसरी सोशल साइट्स पर दे सकते हैं। अपने E–mail पर नयी पोस्ट पाने के लिये जीवनसूत्र को सब्सक्राइब करें और वीडियो देखने के लिये Youtube Channel के सदस्य बनना न भूलें। एक उज्जवल भविष्य और सुखमय जीवन की शुभकामनाओं के साथ!

प्रिय मित्र, उम्मीद है आपको आर्टिकल काफी अच्छा लगा होगा। हमने इस लेख को लिखने में अपना काफी वक्त लगाया है। कितना अच्छा हो अगर आप भी अपना थोडा सा सहयोग हमें दें और इस लेख को सोशल मिडिया पर शेयर करें। हमें बस आपके दो मिनट चाहियें। उम्मीद है आप इंकार नहीं करेंगे।