Golden Thoughts to Live A Happy Life in Hindi

 

“जीवन बुद्धिमानों के लिये एक सपना है, मूर्खों के लिये एक खेल है, अमीरों के लिये एक मजाक है, और गरीबों के लिये एक त्रासदी है।”
– शोलोम अलसिचेम

 

Best Life Changing Thoughts in Hindi जीवन पर अनमोल सूत्र

आज 75 Golden Thoughts of Life in Hindi में हम आपके लिये कई स्थानों से इकठ्ठा करके वह बुद्धिमानी के मोती (Pearls of Wisdom) लाये हैं जो आपके जीवन को और अधिक खुशहाल, सफल, सरल और उद्देश्यपूर्ण बना सकें। जीवन दिव्य है; असीम संभावनाओं से भरा वह शानदार अवसर है जिसे दयालु परमेश्वर ने हर इन्सान को प्रदान किया है। इसे हम किस तरह से जीते हैं और क्या इससे हासिल करते हैं सब हमारे उपर ही निर्भर करता है।

चाहे तो इसे हम रोते-कलपते हुए, दिन-रात की पीड़ा सहते हुए और अज्ञानतावश मूर्खतापूर्ण कार्यों में बिता सकते हैं या फिर इसे इसके प्रत्येक क्षण का आनंद लेते हुए, अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ते हुए और सार्थक कार्यों के द्वारा सर्वोत्तम उपलब्धियों का आनंद उठाते हुए बिता सकते हैं। सत्य तो यह है कि अपनी जीवन रुपी बगिया के माली हम खुद ही हैं।

सुखमय जीवन के यह 75 स्वर्णिम सूत्र आपको बतायेंगे कि जब जिंदगी को एक बेहतर तरीके से और सुखी रहते हुए बिताना हो तो जीवन में क्या जरुरी है? इन 75 Golden Rules of Life का चुनाव बड़ी सावधानी से, लोगों की ख्वाहिशों और उनकी समस्याओं का गहन विश्लेषण करके किया गया है। इसके लिये हमने लगभग 2000 से भी अधिक लोगों के जीवन, विचारों और मतों का अध्ययन किया।

इसमें उनके सामाजिक जीवन, परिवार और व्यवसाय का भी ध्यान रखा गया है और जीवनसूत्र के पाठकों से भी इस दिशा में काफी सहायता मिली है। एक शानदार और स्वर्गीय आनंद की अनुभूति कराने वाले जीवन में किन-किन चीजों का समावेश होना चाहिये, उन्हें हमने बिन्दुवार दिया है। पर फिर भी संभव है कि कुछ बिंदु अभी भी छूट गये हों, इसीलिये हम इस सूची का आगे भी विस्तार करते रहेंगे।

जानिये क्या हैं वह 10 जीवन मंत्र जिन्हें न जानने के कारण दुनियाभर के लोग इतने दुखी रहते हैं – 10 Jeevan Mantra in Hindi for Happiness

 

Golden Thoughts to Change Life in Hindi

 

1. Associate with people of High Moral Character, if you want to make a great personality.

अगर आप एक महान व्यक्तित्व का निर्माण करना चाहते हैं, तो उच्च नैतिक चरित्र वाले लोगों के साथ रहिये।

 

2. Actions speak louder than words. Don’t brag about your achievements.

कर्म शब्दों से अधिक प्रभावशाली होते हैं। अपनी उपलब्धियों पर आत्मश्लाघा मत कीजिये।

 

3. All that glitters is not gold, learn to see things in the proper light.

हर चमकने वाली चीज सोना नहीं होती, चीज़ों को सही रौशनी में देखना सीखिये।

 

4. Be enthusiastic, be optimistic. Become internally driven, not externally driven.

उत्साही बनिये, आशावादी बनिये। अन्दर से जोशीले बनिये, बाहर से नहीं।

 

5. Be grateful but do not expect gratitude. Give more than you get.

कृतज्ञ (अहसानमंद) बनिये लेकिन कृतज्ञता की अपेक्षा मत कीजिये। जितना आप पाते हैं उससे अधिक दीजिये।

 

6. Be Brave. If you don’t believe in yourself, how can you expect others to?

बहादुर बनिये। अगर आपको स्वयं में ही विश्वास नहीं है, तो आप दूसरों से इसकी कैसे उम्मीद कर सकते हैं?

 

7. Character is your biggest wealth, Preserve it. Inculcate good habits in your behavior.

चरित्र ही आपका सबसे बड़ा धन है, इसे सुरक्षित रखिये। अपने व्यवहार में अच्छी आदतें उपजाइये।

 

8. Cherish your dreams. Make time for your favorite things.

अपने सपनों का आनंद लीजिये। अपनी पसंदीदा चीज़ों के लिये समय निकालिये।

 

9. Change is inevitable. Welcome it with open arms, but don’t change your ideals.

बदलाव अवश्यंभावी है। इसका बाहें पसार कर स्वागत तो कीजिये, लेकिन अपने आदर्शों को मत बदलिये।

 

10. Do not wish for less challenges, Wish for more wisdom.

कम चुनौतियों की इच्छा मत कीजिये, इसके स्थान पर ज्यादा बुद्धिमानी की कामना कीजिये।

 

11. Develop an attitude that brings happiness. Try and see the good in everybody.

एक वैसा नजरिया विकसित कीजिये जो सुख लाये। प्रयास करते हुए हर किसी के अन्दर की अच्छाई को देखिये।

 

12. Discover your Killer Instincts. Never let your fears get in the way.

अपनी अचूक सहज प्रवृत्तियों को खोजिये। रास्ते में कभी भी अपने डर को मत आने दीजिये।

 

13. Experience, hardship and trial bring wisdom, knowledge and strength. Never fear them.

अनुभव, मुश्किलें और संघर्ष, बुद्धिमानी, ज्ञान और ताकत लाते हैं। इनसे कभी मत घबराइये।

 

14. Enjoy every minute of your life. Live everyday like it’s your last.

अपने जीवन के प्रत्येक क्षण का आनंद लेना सीखिये। हर दिन वैसे ही जीयें जैसे यह आपका अंतिम दिन हो।

 

15. Enhance your creativity, don’t be one of the crowd.

भेड़ों की होड़ में शामिल मत होइये, रचनात्मक बनिये।

 

16. Forgiveness is the key to action and freedom. Forgive others so that you may be forgiven.

क्षमा कर्म और आजादी की चाबी है। दूसरों को क्षमा कीजिये ताकि आपको भी माफ किया जा सके।

 

17. First, deserve then desire.

पहले योग्य बनिये, तब इच्छा कीजिये।

 

18. Firm idea is the way to success. Think of it, Dream of it, Live on it.

एक निश्चित विचार कामयाबी का रास्ता है। इसके बारे में सोचिये, इसके सपने देखिये, इसे जीयें।

 

19. Good Manners cost nothing yet they accomplish much.

अच्छे आचारों (अच्छी आदतों) की कोई कीमत नहीं चुकानी पड़ती है, फिर भी उनसे बहुत कुछ हासिल होता है।

 

20. Greatness lies in you. Always go with your gut instinct.

महानता आपके ही अन्दर बसी हुई है। हमेशा अपनी जुझारू प्रवृत्ति के साथ चलिये।

जानिये स्वामी विवेकानंद के वह 20 अद्भुत नियम जो आपकी पूरी जिंदगी बदलकर रख देंगे – 20 Swami Vivekananda Thoughts in Hindi

 

Incredible Golden Rules for Life in Hindi

 

21. Goals determine what you are going to be in your life. Set a noble aim in your life.

लक्ष्य तय करते हैं कि आप क्या बनने जा रहे हैं। अपने जीवन में एक श्रेष्ठ उद्देश्य निश्चित कीजिये।

 

22. Honor your elders and seek for their blessings.

अपने से बड़े व्यक्तियों का सम्मान कीजिये और उनके आशीर्वाद की चाह रखिये।

 

23. Help others. Be somebody’s reason to smile.

दूसरों की मदद कीजिये। किसी दूसरे की मुस्कान का कारण बनिये।

 

24. Happiness and pain play hide and seek in life. Save some for a rainy day.

सुख और दुःख जीवन में आँख-मिचौली खेलते हैं। बुरे वक्त के लिये कुछ बचाकर रखिये।

 

25. It’s not what you know, it’s who you know.

आप क्या जानते हैं यह नहीं, बल्कि आप किसे जानते हैं यह ज्यादा जरुरी है।

 

26. Ideas should be clear and chocolate thick.

विचार स्पष्ट और चॉकलेट की तरह स्थूल होने चाहियें।

 

27. It’s what’s on the inside that counts.

आपके अन्दर क्या चल रहा है, यह ज्यादा महत्वपूर्ण है।

 

28. Just learn to see things with enhanced vision.

बस चीज़ों को दूरद्रष्टि के साथ देखना सीख लीजिये।

 

29. Just Live the life you want to remember and forget everything.

बस वैसी जिंदगी जीयें जिसे आप याद रखना चाहते हैं और बाकी सब भूल जाइये।

 

30. Join the company of open-minded and open-hearted people for a blissful life.

एक आनंदमय जीवन के लिये प्रगतिशील विचारों वाले और उदार-ह्रदय लोगों की संगति में रहिये।

 

31. Keep your animal instincts under control.

अपनी पाशविक प्रवृत्तियों को नियंत्रित रखिये।

 

32. Keep your friends close, but your enemies closer.

अपने दोस्तों के पास रहिये, लेकिन दुश्मनों के और ज्यादा पास रहिये।

 

33. Kill your fear. Kick your anger.

अपने डर को मार डालिये। क्रोध को भगा दीजिये।

 

34. Laugh as often and as much as possible. Love unconditionally.

अक्सर और जितना ज्यादा हँस सकते हैं उतना हँसिये। बिना किसी शर्त के प्रेम कीजिये।

 

35. Look for the good in every person and in every situation.

हर इन्सान के अन्दर और हर परिस्थिति में अच्छाई को ही देखिये।

 

36. Look after the pennies, the pounds will look after themselves.

कम महत्वपूर्ण चीज़ों पर ध्यान दीजिये, बड़ी चीजें अपना ध्यान स्वयं रख लेंगी।

 

37. Make a habit of doing it now. The future depends on what we do in present.

काम को उसी समय करने की आदत डालिये। भविष्य उस पर निर्भर करता है कि हम वर्तमान में क्या करते हैं।

 

38. Make the world beautiful. Serve the society in a selfless way.

संसार को सुन्दर बनाइये। समाज की सेवा निःस्वार्थ भाव से कीजिये।

 

39. Make Hay while the sun shines.

बहती गंगा में हाथ धोइये। (जब समय अनुकूल चल रहा हो तभी जरुरी काम कर डालिये।)

 

40. Never lose your enthusiasm and confidence. Remember Kite Rises against the wind.

कभी भी अपना विश्वास और उत्साह मत खोइये। याद रखिये पतंग हवा के विरुद्ध ही उपर उठती है।

पढिये आचार्य चाणक्य के वह गुप्त रहस्य जो हजारों साल बाद भी जिन्दा हैं – Best Chanakya Niti Sutra in Hindi

 

Golden Thoughts for A Great Life in Hindi

 

41. Neither judge a book by its cover, nor a man with his clothes.

न तो किसी किताब का निर्णय उसके मुखपृष्ठ से कीजिये, और न ही किसी इन्सान की परख उसके कपड़ों से कीजिये।

 

42. Never be afraid to make mistakes. You don’t know what you’ve got until it’s gone.

गलतियाँ करने से कभी मत घबराइये। आपने क्या हासिल किया यह आप तब तक कभी नहीं जान पाते है जब तक कि यह हो नहीं जाती।

 

43. Over-anxiety is not Good. Remember Happiness is a noble mental food.

अधिक चिंता करना अच्छी बात नहीं है। याद रखिये सुख एक श्रेष्ठ मानसिक भोजन है।

 

44. Only worry about the things you can control.

सिर्फ उन चीज़ों की चिंता कीजिये जिन्हें आप नियंत्रित कर सकते हैं।

 

45. One has to face defeat many times to get success once in a lifetime.

एक बार कामयाबी हासिल करने के लिये भी आपको कई बार हार का सामना करना पड़ता है।

 

46. Pleasure in the job puts perfection in work. Work Heartily.

काम में प्रसन्नता कार्य में पूर्णता ला देती है। दिल से काम कीजिये।

 

47. Practice makes a man perfect. Put your best foot forward.

अभ्यास इन्सान को पूर्ण बना देता है। अपना सर्वश्रेष्ठ कदम पहले उठाइये।

 

48. Produce the divine light of faith and finish the darkness of inside.

श्रद्धा का दिव्य प्रकाश उत्पन्न कीजिये और अन्दर का अंधकार दूर कीजिये।

 

49. Quit not certainity for hope.

आधी छोड़ सारी को धावै, आधी रहै न सारी पावै। (किसी बेहतर चीज की आशा में, हाथ में आयी छोटी चीज को नहीं छोड़ना चाहिये।)

 

50. Quench your uncontrolled desires to get peace of mind.

मन की शांति पाने के लिये अपनी अनियंत्रित इच्छाओं का शमन करिये।

 

51. Remember to keep an open mind. When one door closes, another door opens.

खुली सोच रखना मत भूलिये। जब एक दरवाजा बंद हो जाता है, तो दूसरा दरवाजा खुल जाता है।

 

52. Respect yourself and you will be respected.

अपनी मर्यादा अपने हाथ। (अपना आदर कीजिये और तब आपको भी सम्मान दिया जायेगा।)

 

53. Remember there is a light at the end of every tunnel. Don’t lose hope.

याद रखिये हर सुरंग के अंत में रौशनी होती ही है। इसीलिये निराश मत होइये।

 

54. Strive for the best. Keep your head up and your heart strong.

सर्वश्रेष्ठ के लिये प्रयासरत रहिये। अपना सिर ऊँचा और दिल को मजबूत रखिये।

 

55. Seek the society of learned people for greater wisdom.

उच्चस्तरीय बुद्धिमत्ता के लिए विद्वान् व्यक्तियों की संगति तलाशिये।

 

56. Strike the iron when it is hot. The early bird catches the worm.

जब लोहा गर्म हो तभी इस पर चोट मारिये। (उपयुक्त अवसर को कतई मत चूकिये।) लक्ष्य को वही पाते हैं जो उस पर तुरंत झपट पड़ते हैं।

 

57. Secret of happiness is freedom and Secret of freedom is courage.

सुख का रहस्य आजादी है और आजादी का रहस्य साहस है।

 

58. Honesty is the best policy. Stay honest and keep your integrity.

ईमानदारी सर्वोत्तम नीति है। ईमानदार बने रहिये और अपनी सच्चाई को बचाकर रखिये।

 

59. Thinking well is wise; Planning well is wiser, doing well is wisest and best of all.

अच्छा सोचना होशियारी है, अच्छी योजना बनाना और बड़ी बुद्धिमानी है, पर अच्छा करना सर्वोत्तम बुद्धिमानी है और सभी में सर्वश्रेष्ठ है।

 

60. Think much, speak little, and write less.

ज्यादा विचार कीजिये, थोडा बोलिये, और कम लिखिये।

जिंदगी को ब्यूटीफुल बनाने वाली 100 Quotes जो आपकी जिंदगी को बदल देंगी – 100 Beautiful and Nice Quotes in Hindi

 

Golden Thoughts for A Great Life in Hindi

 

61. Time and tide wait for none. So if f you love life, do not waste time.

समय और लहरें किसी का इन्तजार नहीं करते। इसीलिये अगर आप जीवन से प्यार करते हैं, तो वक्त बर्बाद मत कीजिये।

 

62. Treat others in the same manner as you wish to be treated.

दूसरों से वैसा ही व्यवहार करें जैसा कि आप अपने लिये चाहते हैं।

 

63. Unforgiveness is the poison which has ruined the world. Develop a habit of forgiveness in your conduct.

क्षमा न करना (बदले की भावना) वह जहर है जिसने संसार को बर्बाद कर दिया है। अपने आचरण में क्षमा की आदत को विकसित कीजिये।

 

64. Uprightness is A Divine Virtue. Treasure it.

सच्चाई एक दिव्य सद्गुण है। इस पर आँच मत आने दीजिये।

 

65. Ultimate freedom is the aim of your life. Act like a Hero.

परम स्वतंत्रता आपके जीवन का उद्देश्य है। एक सच्चे वीर की तरह कार्य कीजिये।

 

66. Value your family, friends and followers for their generosity, sacrifice and patience.

अपने परिवार, मित्रों और अनुयायियों का उनकी उदारता, समर्पण और धैर्य के लिये आदर कीजिये।

 

67. Vanquish your 3 biggest enemies – Anger, greed and lust.

अपने तीन सबसे बड़े दुश्मनों – क्रोध, लोभ और काम को पराजित कर डालिये।

 

68. Value your promise and words. They reflect your character.

अपने शब्दों और वचन को मान दीजिये। वे आपका चरित्र दर्शाते हैं।

 

69. Winner never quits and quitter never wins.

विजेता कभी नहीं छोड़ते और छोड़ने वाले कभी विजेता नहीं बनते।

 

70. Well done is better than well said.

अच्छा काम करना अच्छा कहने से ज्यादा अच्छा है।

 

71. Well begun is half done.

एक अच्छी शुरुआत आधी कामयाबी है।

 

72. X-mas is the symbol of joy, celebrate every day of your life like X-mas.

क्रिसमस आनंद का प्रतीक है, अपनी जिंदगी के हर दिन का क्रिसमस की तरह से उत्सव मनाइये।

 

73. You have to be cruel to yourself to be kind to others.

दूसरों के प्रति दयालु होने के लिये आपको अपने प्रति निर्दयी होना पड़ेगा।

 

74. You only regret what you didn’t do.

आप सिर्फ उसका ही पश्चाताप (अफसोस) करते हैं जिसे आपने नहीं किया था।

 

75. You are the creator of your destiny. Never forget it.

अपनी किस्मत को बनाने वाले आप खुद हैं। इसे कभी मत भूलिये।

आशा है यह Hindi Golden Thoughts of Life आपके लिये विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध होंगे। वैसे भी मनुष्य अपनी नियति का निर्माता स्वयं ही होता है। अगर इन्सान दृढ संकल्पित होकर अपने उद्देश्य की ओर बढ़ चले, तो मुश्किलें स्वयं ही उसके रास्ते से हटती चली जाती हैं।

जानिये क्या अंतर है एक सच्चे दोस्त और नाम के मित्र के बीच में – 32 Friendship Thoughts in Hindi

“यदि आप एक सुखमय जीवन जीना चाहते हैं, तो इसे एक उद्देश्य के साथ बाँध दीजिये, लोगों या चीज़ों के साथ नहीं।”
– अल्बर्ट आइंस्टीन

 

Comments: आशा है यह Hindi Golden Thoughts of Life आपको अवश्य पसंद आये होंगे। कृपया अपने बहुमूल्य सुझाव देकर हमें यह बताने का कष्ट करें कि जीवनसूत्र को और भी ज्यादा बेहतर कैसे बनाया जा सकता है? आपके सुझाव इस वेबसाईट को और भी अधिक उद्देश्यपूर्ण और सफल बनाने में सहायक होंगे। एक उज्जवल भविष्य और सुखमय जीवन की शुभकामनाओं के साथ!

प्रिय मित्र, उम्मीद है आपको आर्टिकल काफी अच्छा लगा होगा। हमने इस लेख को लिखने में अपना काफी वक्त लगाया है। कितना अच्छा हो अगर आप भी अपना थोडा सा सहयोग हमें दें और इस लेख को सोशल मिडिया पर शेयर करें। हमें बस आपके दो मिनट चाहियें। उम्मीद है आप इंकार नहीं करेंगे।