10 Most Venomous Scorpions in World in Hindi

 

“बिच्छू संसार के प्राचीनतम जीवों में से एक हैं, इनका इतिहास 43 करोड़ वर्षों से भी अधिक पुराना है। पूरी दुनिया में बिच्छुओं की लगभग 1750 प्रजातियाँ पायी जाती हैं और यह अंटार्कटिका को छोड़कर लगभग हर महाद्वीप में पाए जाते हैं। अपने दो चोंचदार और कटीलें जबड़ों और नोंकदार, मुड़ी हुई पूँछ के कारण यह दूर से ही आसानी से पहचाने जा सकते है।”

 

Most Dangerous Scorpions in The World in Hindi
डेथस्टाकर दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छु है

दुनिया के 10 सबसे खतरनाक साँपों के बारे में हम आपको 10 Deadliest Snakes in Hindi में पहले ही बता चुके हैं। आज 10 Venomous Scorpions in Hindi में हम आपको बता रहे हैं, संसार के 10 सबसे जहरीले और खतरनाक बिच्छुओं के बारे में जो इंसानों के लिये एक बड़ा खतरा माने जाते हैं। इन जहरीले बिच्छुओं में तो कई साँपों से भी ज्यादा जहरीले हैं और 50 मिनट के भीतर किसी अच्छे-खासे इंसान की भी जान ले सकते हैं।

बिच्छू की लम्बाई 9 मिमी से लेकर 11 सेमी तक हो सकती है। बिच्छू की सबसे छोटी प्रजाति टिफ्लोचाक्टस मिचेल्ली (Typhlochactas Mitchelli) है जो मैक्सिको (ओअक्साचा राज्य) में पायी जाती है और मुख्यतः गुफाओं में निवास करती है। जबकि सबसे बड़ी प्रजाति हेट्रोमेट्रस स्वाम्मरडमी (Heterometrus Swammerdami) भारत और श्रीलंका में पायी जाती है।

इसे विशाल जंगली बिच्छू (Giant Forest Scorpion) के नाम से भी जाना जाता है। इस प्रजाति का वजन 60 ग्राम तक हो सकता है। बिच्छू की पूँछ का अंतिम सिरा, जो इसका जहरीला डंक होता है, सुईं की तरह नुकीला होता है। इसे यह इंजेक्शन की तरह इस्तेमाल में लाकर, अपने शिकार को मारने के साथ-साथ दूसरे परभक्षी जीवों से अपनी सुरक्षा भी करता है। https://en.wikipedia.org/wiki/Heterometrus_swammerdami

Deadliest Scorpions in Hindi सबसे जहरीले बिच्छू

जब दुनिया के सबसे जहरीले प्राणियों की चर्चा होती है तो उसमे साँपों के साथ-साथ बिच्छुओं का नाम भी शामिल किया जाता है। प्राणियों के सबसे बड़े संघ आर्थोपोडा के अंतर्गत आने वाला यह कीट अपने छोटे आकार के बावजूद बेहद खतरनाक होता है। यही कारण है कि इंसानों के साथ-साथ दूसरे प्राणी भी इससे दूर रहना ही बेहतर समझते हैं। Scorpion यानि बिच्छू स्कोर्पियनीज (Scorpiones) श्रेणी के परभक्षी जीव हैं, जिनकी आठ टाँगे होती हैं।

इसी कारण से इनका एक नाम अष्टपाद भी है। सभी बिच्छुओं में एक जहरीला डंक पाया जाता है, लेकिन अधिकांश प्रजातियाँ इंसानों के लिये कोई बड़ा खतरा नहीं हैं और काटे जाने के बावजूद ज्यादातर मामलों में किसी स्वस्थ व्यस्क को किसी विशेष चिकित्सीय उपचार की आवश्यकता नहीं होती है। बिच्छुओं की अब तक ज्ञात सभी प्रजातियों में से केवल 25 ही ऐसी हैं जिनका जहर किसी इंसान की जान ले सकता है।

लेकिन संसार के जिन क्षेत्रों में यह अत्यंत जहरीली प्रजातियाँ निवास करती हैं, वहाँ इनसे होने वाली सैकड़ों मौतों के पीछे मुख्य कारण त्वरित चिकित्सा का अभाव है। यहाँ बिच्छुओं का क्रमांक उनके विष की तीव्रता के आधार पर निश्चित किया गया है जिसे Toxicity Test (LD50 SC Test) पर परखा गया है। दुनिया के लगभग सभी जहरीले बिच्छू बुथिडे (Buthidae) परिवार से ही सम्बन्ध रखते हैं।

 

Most Dangerous Scorpions in World in Hindi

10. Arizona Bark Scorpion एरिजोना बर्क बिच्छू

Arizona Bark Scorpion दुनिया के सबसे जहरीले बिच्छुओं की सूची में शामिल हमारा दसवाँ Venomous Scorpion है। इसका वैज्ञानिक नाम सेनट्रैराइडस एक्जिलीकौडा (Centruroides Exilicauda) है। यह एक बहुत ही कुख्यात बिच्छू रहा है और संयुक्त राज्य अमेरिका समेत पूरे उत्तरी अमेरिका में इसे सबसे ज्यादा खतरनाक बिच्छू माना जाता है। जैसा कि इस Scorpion के नाम से प्रकट होता है, यह मूलतः अमेरिकी राज्य एरिज़ोना के रेगिस्तान से संबंध रखता है।

अमेरिका में यह मुख्य रूप से कैलिफोर्निया और उताह में पाया जाता है। इसके अलावा या मैक्सिको के सोनोरा क्षेत्र में भी देखा गया है। एरिजोना बार्क बिच्छू का डंक खतरनाक और दर्दनाक होता है। इसका जहर न्यूरोटॉक्सिक होता है तथा LD50 SC Test में इस Scorpion के विष की तीव्रता 1.12-1.46 मिग्रा/किग्रा मापी गयी है।

9. Buthus Occitanus Tunetanus ओक्किटेनस टूनेटेनस

बुथस ओक्किटेनस टूनेटेनस (Buthus Occitanus Tunetanus) नौवाँ सबसे जहरीला बिच्छू है। इसका मूल स्थान ट्युनिसिया माना जाता है और यह पूरे उत्तरी अफ्रीका महाद्वीप में पाया जाता है। LD50 SC Test में इस Scorpion के विष की तीव्रता 0.9 मिग्रा/किग्रा मापी गयी है। अपनी कमर /पेट को छोड़कर यह सिर से लेकर पूँछ तक हल्के पीले रंग का होता है।

इसकी कमर का रंग हल्का काला- मटमैला होता है। इस Scorpion का डंक दर्दनाक होने के साथ-साथ बच्चों के लिये घातक भी होता है। हालाँकि बड़ों को कोई विशेष हानि नहीं पहुँचती, लेकिन इससे कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ जरुर पैदा हो सकती हैं।

क्या आपको पता है जानवर कितनी तरह की आवाजें निकाल सकते हैं – Animal Sounds in Hindi

8. Yellow Fat Tailed Scorpion मोटी पूँछ वाला पीला बिच्छू

फैट टेल्ड स्कोर्पियन (Fat Tailed Scorpion) या मोटी पूँछ वाला बिच्छू, एन्ड्रोक्टोनस वर्ग के बिच्छुओ को दिया गया एक सामान्य नाम है, जो संसार में बिच्छुओं की प्रजाति के सबसे खतरनाक समूह में से एक है। इस सूची में शामिल दुनिया के दस सबसे जहरीले Scorpions में से चार बिच्छू इसी वर्ग के हैं। इन्ही में से एक है, मोटी पूँछ वाला पीला बिच्छू (Yellow Fat Tailed Scorpion) जो उत्तरी अफ्रीका महाद्वीप के अंतर्गत आने वाले देशों में पाया जाता है।

इसका वैज्ञानिक नाम एन्ड्रोक्टोनस अमोरेक्सी (Androctonus Amoreuxi) है। जैसे कि इसके नाम से ही स्पष्ट होता है यह बिच्छू अपने नुकीले हाथों और सिर से लेकर पूँछ के अंतिम सिरे तक हल्के पीले रंग का होता है। यह बिच्छू भी Buthidae परिवार का ही सदस्य है और बहुत जहरीला होता है। सिमर्ड और वाट द्वारा संपन्न किये गये LD50 SC Test में इस Scorpion के विष की तीव्रता 0.75 मिग्रा/किग्रा मापी गयी है।

बरमूडा ट्रायंगल के 10 हैरतंगेज और खौफनाक रहस्य – Bermuda Triangle Mystery in Hindi

7. Centruroides Limpidus Tecomanus लिम्पिडस टेकोमनस

सेनट्रैराइडस लिम्पिडस टेकोमनस (Centruroides Limpidus Tecomanus) संसार का सातवाँ सबसे जहरीला बिच्छू है, जिसके विष की तीव्रता LD50 SC Test में 0.69 मिग्रा/किग्रा मापी गयी है। यह उत्तर-मध्य अमेरिका महाद्वीप में पाया जाता है। इसका मुख्य निवास क्षेत्र मैक्सिको है।

दूसरे बिच्छुओं की तुलना में यह Scorpion कुछ छोटा होता है। इसकी लम्बाई 8 सेमी के आस-पास होती है और इसका शरीर पारदर्शी तथा हल्का पीलापन लिये होता है। यह Scorpion भी Buthidae परिवार का ही सदस्य है।

पढिये 400 से भी ज्यादा पालतू और जंगली जानवरों के नाम – Animals Name in Hindi & English

 

Most Poisonous Scorpions Images in Hindi

6. Brazilian Yellow Scorpion ब्राजीली पीला बिच्छू

Brazilian Yellow Scorpion जिसका वैज्ञानिक नाम टाईटस सेरलेटस (Tityus Serrulatus) है, Venomous Scorpions की सूची में शामिल छठा सबसे जहरीला बिच्छू है। हसन और लोटकिन द्वारा किये गये LD50 SC Test में इस Scorpion के विष की तीव्रता 0.43 मिग्रा/किग्रा मापी गयी है। यह हल्के पीले रंग का बिच्छू है। जैसा कि इसके नाम से ही स्पष्ट है, यह बिच्छू मुख्य रूप से ब्राजील में पाया जाता है। हालाँकि यह दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के कुछ अन्य देशों में भी पाया जाता है।

ब्राजीली पीला बिच्छू, उत्तरी और दक्षिणी दोनों अमेरिकी महाद्वीपों का सबसे जहरीला बिच्छू माना जाता है। इसका डंक जितना दर्दनाक होता है, उतना ही घातक भी होता है। इसके कारण कुछ इंसानी मौतें होने के दस्तावेजी प्रमाण भी उपलब्ध है। हालाँकि जिनकी मौत हुई थी वह सभी 10 वर्ष से कम आयु के बच्चे ही थे।

जानवरों की दुनिया से जुडी यह अद्भुत बातें नहीं जानते होंगे आप – 100 Amazing Facts about Animals in Hindi

5. Black Fat Tailed Scorpion मोटी पूँछ वाला काला बिच्छू

Black Fat Tailed Scorpion यानि मोटी पूँछ वाला काला बिच्छू भी एन्ड्रोक्टोनस वर्ग का ही सदस्य है। इसका वैज्ञानिक नाम एन्ड्रोक्टोनस क्रासीकौडा (Androctonus Crassicauda) है। आम तौर पर यह Scorpion आगे से लेकर पीछे तक बिल्कुल काले रंग का (पंजे हल्के लाल रंग की आभा लिये) होता है। वैसे इस बिच्छू को अक्सर कई रंगों में देखा गया है। यह जैतूनी-भूरे और लालीपन लिये भूरे रंग के साथ-साथ काले रंग में भी देखा गया है, पर यह शायद ही कभी पीले रंग में देखा गया हो।

इनका आकार 10 से 11 सेमी तक हो सकता है। Buthidae परिवार का यह Scorpion काफी जहरीला होने के साथ-साथ आक्रामक भी होता है। इसी कारण से यह काफी खतरनाक माना जाता है। यह मुख्य रूप से दक्षिण-पश्चिम एशिया में शुष्क रेगिस्तानी क्षेत्रों में पाया जाता है। LD50 SC Test (सिमर्ड और वाट द्वारा) में इस बिच्छू के विष की तीव्रता 0.40 मिग्रा/किग्रा मापी गयी है। इसे अरेबियन फैट टेल्ड स्कोर्पियन भी कहते हैं। [स्रोत]

जानिये जंगल के राजा बाघ से जुडी 100 अद्भुत बातें – 100 Tiger Facts in Hindi

4. Centruroides Santa Maria सैंटा मारिया बिच्छू

सेनट्रैराइडस सैंटा मारिया (Centruroides Santa Maria) संसार का चौथा सबसे जहरीला बिच्छू है, जिसके विष की तीव्रता LD50 SC Test (सिमर्ड और वाट) में 0.385 मिग्रा/किग्रा मापी गयी है। Buthidae परिवार का यह सदस्य मध्य अमेरिकी देशों (Central America) जैसे पनामा, मैक्सिको और संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिणी प्रान्तों के शुष्क जंगली इलाकों में पाया जाता है।

यह एक सामान्य आकार वाला बिच्छू है और इसकी औसतन लम्बाई 9 से 10 सेमी तक होती है। यह बिच्छू बेहद जहरीला होता है और यदि समय रहते इलाज न कराया जाय तो इसका विष प्रायः प्राणघातक ही सिद्ध होता है, विशेषकर बच्चों और अधिक उम्र के लोगों के लिये।

मिनटों में मौत की नींद सुला सकते हैं, दुनिया के दस सबसे तेज और खतरनाक जहर – Name of 10 Deadliest Poisons in Hindi

 

Most Venomous Scorpions of World in Hindi

3. Yellow Fat Tailed Scorpion काली मोटी पूँछ वाला पीला बिच्छू

Yellow Fat Tailed Scorpion की भी कई प्रजातियाँ हैं, जिनमे से एक है – काली पूँछ वाला पीले रंग का बिच्छू। इस Scorpion का वैज्ञानिक नाम एन्ड्रोक्टोनस ऑस्ट्रालिस (Androctonus Australis) है। एन्ड्रोक्टोनस अमोरेक्सी की तरह यह बिच्छू भी पीले रंग का होता है, लेकिन इसकी पूँछ के पिछले कुछ खंड गहरे रंग के और कालिमा युक्त होते हैं, जबकि एन्ड्रोक्टोनस अमोरेक्सी का पूरा शरीर पीले रंग का होता है।

इसके अलावा काली मोटी पूँछ वाले पीले बिच्छू (Black Tail Yellow Fat Tailed Scorpion) की पूँछ (Metasoma) भी कुछ अधिक चौड़ी होती है। यह बिच्छू वास्तव में बेहद खतरनाक होता है, क्योंकि इसका जहर बहुत तेज होता है। यह लगभग 4 इंच यानि 10 से 11 सेमी लंबा होता है। इसकी पूँछ पर कुछ हल्के-हल्के बाल भी होते हैं।

यह काफी आक्रामक होता है और उत्तरी अफ्रीका और मध्य पूर्व के कुछ देशों में इसके काटने से कुछ इंसानों के मरने की भी खबरे मिली हैं। Buthidae परिवार का यह सदस्य उत्तरी अफ्रीका और दक्षिण पूर्व एशिया के शुष्क और रेगिस्तानी क्षेत्रों में पाया जाता है। LD50 SC Test (सिमर्ड और वाट द्वारा) में इस बिच्छू के विष की तीव्रता 0.32 मिग्रा/किग्रा मापी गयी है। [स्रोत]

मौत का दूसरा नाम हैं, दुनिया के दस सबसे जहरीले साँप – 10 Most Venomous Snakes in Hindi

2. Moroccan Black Scorpion मोरक्को का काला बिच्छू

Moroccan Black Scorpion भी Fat Tailed Scorpion की ही एक प्रजाति का बिच्छू है। इसका वैज्ञानिक नाम एन्ड्रोक्टोनस मौरेटानिकस (Androctonus Mauretanicus) है और यह दुनिया का दूसरा सबसे जहरीला बिच्छू है। LD50 SC Test में इस बिच्छू के विष की तीव्रता 0.31 मिग्रा/किग्रा मापी गयी है जिसे अलग-अलग समय पर सिमर्ड और वाट (1984) तथा लोटकिन (1971) ने मापा था।

मोरक्कन ब्लैक फैट टेल्ड स्कोर्पियन, उत्तरी अफ्रीका महाद्वीप के अंतर्गत आने वाले देशों में रेगिस्तानी क्षेत्रों में पाया जाता है। इसका मूल निवास मोरक्को माना जाता है। इसीलिये इसे मोरक्को का काला बिच्छू के नाम से जाना जाता है। यह बिच्छू आगे से लेकर पीछे (डंक तक) के अंतिम भाग तक काले रंग का होता है और इसकी पूँछ काफी मोटी होती है।

एन्ड्रोक्टोनस क्रासीकौडा बिच्छू की तुलना में यह अधिक काला होता है और इसके पंजो और पूँछ में अपने पूर्ववर्ती की तुलना में लालिमा (लाल रंग की आभा) ना के बराबर होती है। [स्रोत: गूगल बुक्स]

क्या जानते हैं आप धरती के दस सबसे जहरीले जानवरों के बारे में – 10 Most Venomous Animals in Hindi

1. Deathstalker Scorpion डेथस्टाकर बिच्छू

अफ्रीका महाद्वीप के उत्तरी क्षेत्र और दक्षिण-पश्चिम एशिया महाद्वीप में पाया जाने वाला, डेथस्टाकर (Deathstalker) दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छु है। जिसके विष की तीव्रता LD50 SC Test में सिमर्ड और वाट (वर्ष 1984) के अनुसार 0.25 मिग्रा/किग्रा मापी गयी है। इसका वैज्ञानिक नाम लेउरस क्विनकेस्ट्रीएटस (Leiurus Quinquestriatus) है और यह बुथिडे परिवार का सदस्य है।

इसे इजरायली या फिलिस्तीनी पीले बिच्छु (Yellow Scorpion) के नाम से भी जाना जाता है। यह बिच्छु रेतीले और शुष्क स्थानों में पाया जाता है। सहारा मरुस्थल, अरब के रेगिस्तान, थार मरुभूमि और मध्य एशिया का क्षेत्र इसका नैसर्गिक आवास है। यह पीले रंग का बिच्छु है और इसकी औसत लम्बाई 58 मिमी होती है। इसका विष न्यूरोटॉक्सिक होता है और समय पर एंटीवेनम न मिलने पर एक घंटे के अन्दर मौत हो सकती है।

इसका डंक बहुत ही ज्यादा दर्दनाक होता है और पीड़ित व्यक्ति चीखते-चीखते बेहोशी की हालत में चला जाता है। इन्टरनेट पर कुछ स्रोतों में भारतीय लाल बिच्छू को सबसे जहरीला Scorpion बताया गया है। लेकिन यह तथ्य सही नहीं है, क्योंकि LD50 SC Test में इसके विष की तीव्रता 2.50 मिग्रा/किग्रा मापी गयी है।

Tags: Dangerous Scorpions, Venomous Scorpions, Deadliest Scorpions, Scorpions Species in Hindi

दुनिया के सबसे जहरीले Scorpions पर दिया यह लेख 10 Venomous Scorpions in Hindi सबसे जहरीले बिच्छू आपको जरुर पसंद आया होगा।

प्रिय मित्र, उम्मीद है आपको आर्टिकल काफी अच्छा लगा होगा। हमने इस लेख को लिखने में अपना काफी वक्त लगाया है। कितना अच्छा हो अगर आप भी अपना थोडा सा सहयोग हमें दें और इस लेख को सोशल मिडिया पर शेयर करें। हमें बस आपके दो मिनट चाहियें। उम्मीद है आप इंकार नहीं करेंगे।